Home>>फतहनगर - सनवाड>>कटारिया के मेवाड़ दौरे पर उठे सवालों पर कल्याण सिंह पोखरना का स्पष्टीकरण
फतहनगर - सनवाड

कटारिया के मेवाड़ दौरे पर उठे सवालों पर कल्याण सिंह पोखरना का स्पष्टीकरण


फतहनगर। हाल ही में सोशल मीडिया पर पंजाब के महामहिम एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के मेवाड़ क्षेत्र में बार-बार आगमन को लेकर उठे सवालों पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह पोखरना ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है।
पोखरना ने अपने बयान में कहा कि कटारिया का मेवाड़ क्षेत्र से गहरा और पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सशक्तिकरण के दौर में क्षेत्र के हर गली-मोहल्ले, ढाणी और गांव तक पहुंचकर पार्टी के पक्ष में व्यापक प्रचार-प्रसार किया था। उनका यह समर्पण आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने बताया कि उस समय धर्म नारायण जोशी, ताराचंद जैन, भानु कुमार शास्त्री, मांगीलाल जोशी, मदन मूंदड़ा, जोध सिंह सहित कई समर्पित कार्यकर्ताओं ने भी विषम परिस्थितियों—भीषण गर्मी, बारिश और सर्दी—में मोटरसाइकिल के माध्यम से घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया।
पोखरना ने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाई गई नकारात्मकता के बीच यही कार्यकर्ता संगठन के मजबूत स्तंभ बने रहे। साथ ही उनके सामाजिक व पारिवारिक संबंध आज भी उदयपुर क्षेत्र में हैं, जो इस क्षेत्र से उनके गहरे संबंध को दर्शाते हैं।
उन्होंने अपील की कि किसी भी व्यक्ति के संबंध में अधूरी जानकारी या भ्रांतिपूर्ण टिप्पणियां करने से बचना चाहिए। समाज को उन सभी लोगों के योगदान का सम्मान करना चाहिए, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पोखरना ने यह बयान जारी कर पूरे मामले की वास्तविकता सामने रखने का प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!