फतहनगर - सनवाड

उदयपुर में भाजपा के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, विकास के संकल्प के साथ कमल खिलाने का आह्वान

उदयपुर। नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में उदयपुर में आयोजित रोड शो में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उमड़े। रोड शो के दौरान शहर में भाजपा के पक्ष में उत्साह का माहौल नजर आया। मातृशक्ति, युवाओं और आमजन की सहभागिता ने कार्यक्रम को जनसमर्थन से भर दिया।

भाजपा की ओर से कहा गया कि रोड शो में उमड़ा जनसैलाब जनता के भाजपा के प्रति विश्वास और शहर के विकास को लेकर पार्टी के विजन का प्रमाण है। पार्टी नेताओं ने कहा कि उदयपुर विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने शहरों को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और विकसित बनाने के संकल्प के साथ भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा की ओर से उदयपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि जनता का विश्वास ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है और उसका आशीर्वाद कार्यकर्ताओं की शक्ति है।

भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *