Home>>फतहनगर - सनवाड>>इंटाली खेड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, हर व्यक्ति को बेहतर इलाज देने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: विधायक शांता देवी मीणा
फतहनगर - सनवाड

इंटाली खेड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण, हर व्यक्ति को बेहतर इलाज देने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: विधायक शांता देवी मीणा

सलूंबर, 5 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात के तत्वावधान में सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के इंटाली खेड़ा गांव में नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण विधायक शांता देवी मीणा के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हर व्यक्ति को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन” की सरकार द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जिससे आमजन को मुफ्त इलाज, निःशुल्क जांच और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में छप्पन मंडल अध्यक्ष अमरा भाई पटेल, जिला मंत्री भूरा भाई पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर जोशी, मल्लाडा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीलाल कलाल, जिला परिषद सदस्य दौलत सिंह कलासुआ, बीसीएमओ डॉ. संपत मीणा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय मेहता, प्रकाश जैन, लक्ष्मीलाल जैन, ललित चौबीसा, बूथ अध्यक्ष महेश सकरावत, मिलिंद त्रिवेदी, नाथू पटेल, भीमजी पटेल, गौतम सुथार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भामाशाहों का किया सम्मान
लोकार्पण समारोह के दौरान अस्पताल निर्माण हेतु भूमि दान करने वाले भामाशाह—दलजी पटेल, गौतम पटेल, मैगजी पटेल एवं पैमाजी पटेल—का विधायक शांता देवी मीणा, बीसीएमओ डॉ. संपत मीणा, मंडल अध्यक्ष अमरा भाई पटेल एवं ग्रामवासियों द्वारा पगड़ी, माला और उपरणा पहनाकर सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!