मावली

इंटाली के खेल प्रेमियों को नए साल में मिलेगा बदला बदला सा खेल मैदान

फतहनगर। ईंटाली के खेल प्रेमियों के लिए नया साल खुश खबरी लेकर आने वाला है। यह खुश खबरी खैल मैदान के रूप में मिलेगी।
बताया गया कि यहां के राजकीय निरंजननाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय के नाम से खेल मैदान पर अभी करीबन 2800000 की लागत से नवीन निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें ट्रेक निर्माण, बास्केटबॉल ग्राउंड, क्रिकेट ग्राउंड पिच सहित एवं पूरे खेल मैदान की तारबंदी कराए जाने का प्रावधान है। ज्ञात रहे के ईंटाली गांव में कबड्डी,खो-खो,वॉलीबॉल, क्रिकेट आदि खेलों में करीबन 400 खिलाड़ी हैं। वालीबॉल,कबड्डी, खो-खो में गांव के खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। हाल ही में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में 8 बालिकाओं का खो-खो में चयन राज्य स्तर पर हुआ वहीं एक खिलाड़ी का वॉलीबॉल में चयन हुआ। ज्ञात रहे कि ईंटाली स्कूल में शारीरिक शिक्षक का पद लंबे समय से रिक्त पड़ा हुआ है। सरपंच प्रतिनिधि भरत मेनारिया ने बताया कि लंबे समय से खिलाड़ियों की खेल मैदान के विकास की मांग चल रही थी। पंचायत द्वारा खेल मैदान पर नरेगा के माध्यम से विभिन्न निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *