फतहनगर। मावली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना में हर्षोल्लास के साथ राजस्थान दिवस एवं नया विक्रम संवत् मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ.महावीर प्रसाद जैन ने की। छात्रों द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई एवं विद्यार्थियों द्वारा चार्ट्स का निर्माण किया गया जिसमें राजस्थान की विविध झांकियों की प्रस्तुति की गई। सभी को मिश्री- नीम का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर हीरालाल जाट वरि.अध्यापक एवं विकास पाराशर कंप्यूटर अनुदेशक, बसंती नरुका वरि. अध्यापिका ने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पदमा शर्मा ने किया। विद्यार्थी व स्टाफ राजस्थानी वेशभूषा में उपस्थित हुए। प्रधानाचार्य डॉ. महावीर प्रसाद जैन ने राज. दिवस क्यों मनाया जाता है इस बात पर प्रकाश डालने के साथ साथ विक्रम संवत् , वीर निर्वाण संवत् व ईस्वी संवत् के विषय में परिचय कराया। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेडी मे भी नव वर्ष एवं राजस्थान दिवस पर संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जगदीश सिंह राव ने विक्रम संवत की विस्तार पूर्वक बच्चों को जानकारी दी। नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की। बच्चों को नीम की कोंपल एवं मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया। धन्यवाद एवं आभार भंवर लाल तेली ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती खुशनुमा बानो सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।


Leave a Reply