फतहनगर - सनवाड

आवरीमाता शक्ति पीठ स्थित मेला प्रांगण में जमने लगी रंगत

फतहनगर। नवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को मेले की रंगत दिखने लगी। मेला आवरीमाता शक्तिपीठ स्थित मेला प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। माता के दरबार में रोजाना शाम को मत्था टेकने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यहां आने वाले श्रद्धालु मेले का भी लुत्फ उठा रहे हैं। मेले में विविध वस्तुओं की जहां स्टालें लगी है वहीं विविध व्यजंनों के चटकारे लेने के लिए भी चाट पकौड़ी के स्टाल दिख जाऐंगे। खिलौनों की दुकानों पर नन्हें बच्चों संग महिला-पुरूषों को देखा जा सकता है। मेले में लगी डोलर,चकरी एवं झूले का लुत्फ बच्चों,युवाओं के अलावा अन्य लोग भी भी ले रहे हैं। मेला देर रात तक चलता है। सिद्ध हनुमान मंदिर पर अखण्ड सुन्दरकाण्ड का पाठ किया जा रहा है जहां पर बारी-बारी से भक्त सेवाएं दे रहे हैं। यहां बालाजी महाराज की झांकियों के दर्शन भी हो रहे हैं। अखाड़ा मंदिर पर अखण्ड रामधुन के अलावा झांकी आयोजन प्रमुखता के साथ किया जा रहा है। मंदिर प्रांगण को दुल्हन की भांति सज्जित किया गया है। शनि मंदिर पर शनि चालीसा का पाठ किया जा रहा है। नगर के अन्य देवस्थानों पर भी नवरात्रि के धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *