फतहनगर - सनवाड

आईएम सेठिया का फतहनगर में किया स्वागत

फतहनगर. भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात प्रभारी आईएम सेठिया के फतेहनगर सनवाड़ नगरपालिका क्षेत्र में प्रभारी बनने के बाद पहली बार आने पर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया के प्रतिष्ठान पर स्वागत किया गया. इस अवसर पर आईएम सेठिया ने कहा कि वे इस स्वागत से अभिभूत है एवं पार्टी द्वारा प्रस्तावित 28 तारीख को जिला मुख्यालय पर महाजनाक्रोश घेराव में अधिक से अधिक संख्या में आने का आह्वान किया एवं संघठन में पूरे जोश से काम कर पार्टी को मजबूत करते हुए आगामी चुनावो में जीत दिलाए. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, मंडल महामंत्री रोशनलाल खटीक, पार्षद विनोद धर्मावत, घनश्याम मंगल, अशोक मोर, महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष लीला सोनी, आईटी सेल प्रभारी जगदीश पुरोहित, पार्षद प्रतिनिधि रमेश तेली, विनोद चावड़ा, प्रकाश पिछोलिया आदि उपस्थित थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *