उदयपुर

अवैध बजरी का परिवहन करते दो ट्रक जब्त, साढ़े चार लाख का लगाया जुर्माना

उदयपुर 2 मार्च। राज्य सरकार द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। उदयपुर के एम ई पिंक सिंह राव ने बताया कि उनकी टीम ने गुरुवार को अवैध बजरी का परिवहन कर रहे दो ट्रकों को जब्त किया एवं कुल 4 लाख 56 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। उन्होंने बताया कि एक ट्रक पुलिस थाना मावली एवं दूसरा ट्रक पुलिस थाना प्रतापनगर को सुपुर्द किया गया है एवं नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *