फतहनगर - सनवाड

अवैध खनन, निर्गमन और भंडारण रोकने के लिए खान विभाग की कार्यवाही जारी,4 वाहन जब्त कर सवा चार लाख से अधिक का लगाया जुर्माना

उदयपुर। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव के आदेशों की पालना में जिला कलेक्टर द्वारा अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण की रोकथाम के लिए गठित एसआईटी टीम की ओर से लगातार कार्यवाही की जा रही है। अतिरिक्त खान निदेशक महेश माथुर के पर्यवेक्षण व एसएमई एन.के.बैरवा के निर्देशन में एसआईटी टीम द्वारा रविवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही के तहत 4 वाहन जब्त करते हुए 4 लाख 43 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
खनि अभियंता पिंकराव सिंह ने बताया कि तहसील वल्लभनगर के भींडर क्षेत्र में कार्यवाही के दौरान बिना रॉयल्टी के चिनाई पत्थर के दो डंपर जब्त कर 206200 रुपए का जुर्माना वसूला।
दूसरी ओर बिना ई-रवाना डोलोमाइट का एक ट्रेलर जब्त कर थाना गोगुंदा को सुपुर्द किया और 136000 रुपए का जुर्माना लगाया। वही बिना ई-रवाना साधारण मिट्टी का का एक डम्पर जब्त कर पीएस सुखेर को सौंपा गया और 100900 रुपए का जुर्माना वसूला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *