देश प्रदेश

अमरिंदर ने की पंजाब मे राष्ट्रपति शासन की मांग

फिरोजपुर । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री के काफिले में सुरक्षा चूक के बाद पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। अमरिंदर में कहा कि चरणजीत सिंह  के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है । वही पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखर ने ट्वीट कर कहा है कि जो भी हुआ वह पंजाबियत के खिलाफ है । प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जहां चूक हुई वहां से 10 किलोमीटर दूर है पाकिस्तान | पंजाब में हुसैनीवाला के पास सड़क जाम में प्रधानमंत्री का काफिला फंस गया था। इसके बाद वह रैली को संबोधित किए बिना लोट गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *