फतहनगर। सोमवार को पावन धाम में भारतीय जैन संगठन फतहनगर सनवाड़ की स्थानीय शाखा का गठन प्रान्तीय अध्यक्ष राजकुमार फतावत,यशवंत कोठारी, अरविंदजी जारोली व नितिन सेठिया के सानिध्य में किया गया जिसमें अभिषेक सांखला- अध्यक्ष, विजय बाफना-सचिव, अरविंद हिंगड़- कोषाध्यक्ष चुने गए। इस अवसर पर संगठन के उद्देश्यों के बारे में राजकुमार फतावत ने जानकारी दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने सपत्नीक उपस्थिति होकर योगदान दिया। संचालन निलेश पोखरना ने किया।
अभिषेक सांखला बने भारतीय जैन संगठन फतहनगर-सनवाड के अध्यक्ष

Leave a Reply