फतहनगर। अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मंगलवार को विकल्प संस्थान के बैनर तले रेली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मावली ब्लॉक की 4 पंचायतों के 8 गांव से 67 लड़कियों ने विकल्प के माध्यम से अपने अपने गांव की सामान्य समस्याओं पर विकल्प ऑफिस फतहनगर में बैठक कर रैली के रूप में उप तहसील सनवाड़ पहुंच कर उप तहसीलदार संपतसिंह भाटी को ज्ञापन दिया। यहां ”हमारा समय अब है”की थीम पर हमारे अधिकार हमारा भविष्य विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार भाटी ने विचार गोष्ठी के दौरान बताया कि पिता की संपत्ति पर भी बेटे का जीतना हक है उतना बेटियों का भी अधिकार है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी समेत अन्य जानकारी से भी इन बालिकाओं को अवगत कराया गया। इस अवसर पर विकल्प संस्थान से कुसुम,मीना,कमला,रोशन,इंदिरा, पूनम,शांता,विद्या, आशा आदि ने भाग लिया।
अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘हमारा अधिकार हमारा भविष्य ‘ विषयक गोष्ठी का किया आयोजन

Leave a Reply