उदयपुर

अज्ञात वाहन की टक्कर से खलासी की मौत

उदयपुर ।
खेरोदा थाना क्षैत्र के नेश्नल हाईवे मेनार माॅल में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दुसरे गाडी के खलासी को मोत हो गई। हेड कास्टेबल नरेन्द्रसिंह चैहान ने बताया कि रात्री की दो बजे के करीब एक मिनी ट्रक कोटा से उदयपुर आ रही थी कि नेशनल हाईवे मेनार माॅल मे मिनी ट्रक का टायर फट गया था। जिसे 407 मिनी ट्रक के खलासी कानपुर (जावरमाइन्स) थाना टिडी निवासी प्यारेलाल पिता धर्मा मीणा उम्र 20 वर्ष गाडी से निचे उतर कर गाडी का टायर देख रहा था कि अचानक पिछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसकी सुचना ट्रक डाईवर अजित मीणा ने आकर थाने में दी। जिस पर खेरोदा पुलिस जाप्ता मोके पर पहुचा एवं लाश को खेरोदा सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाकर पोस्टमार्टम करा कर लाश परिजनो के सुपुर्द की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *