Home>>फतहनगर - सनवाड>>अजमेर बोर्ड 12वीं का परिणाम 31 मार्च को सुबह 10 बजे होगा जारी
फतहनगर - सनवाड

अजमेर बोर्ड 12वीं का परिणाम 31 मार्च को सुबह 10 बजे होगा जारी

अजमेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 31 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे जारी किया जाएगा। यह परिणाम उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम के जरिए घोषित किया जाएगा।

बोर्ड प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विद्यार्थी अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। परीक्षा में शामिल लाखों विद्यार्थियों को लंबे समय से परिणाम का इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है।

अधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल परिणाम और सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!