देश प्रदेश

अखिलेश को परिवार के जरिए मिल सकती है चुनौती

लखनऊ । उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है ।  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करने वाले हैं । भारतीय जनता पार्टी ने भी उन्हें कड़ी चुनौती देने का मन बना लिया है और इस सीट से अखिलेश के खिलाफ कोई और नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई भाई की पत्नी अपर्णा यादव ही मैदान में उतर सकती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *