फतहनगर - सनवाड

अखंड रामायण पाठ से होगा नए साल का स्वागत

फतहनगर। नए साल के स्वागत के लिए लोग होटल बुक करवाते हैं। नाच गान करते हैं तथा मध्य रात्रि को अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत करते हैं लेकिन नगर के धर्मप्रेमी लोग नए साल का स्वागत धार्मिक कार्यक्रम आयोजन के साथ करते हैं।

प्रति वर्ष की तरह इस बार भी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। रामायण पाठ का आगाज शनिवार को प्रातः 8.30 बजे होगा। इस आयोजन में पाठ प्रारंभ एवं महाआरती के अतिरिक्त पाठ में भी कम से कम दो घंटे के लिए सभी पाठक भाग लेंगे। रविवार को सुबह 7 बजे महा आरती के साथ ही नए साल का स्वागत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *