फतहनगर - सनवाड

अंबेश मुनि स्मृति दिवस : थामला से आज रवाना होगी नमन यात्रा

फतहनगर। मेवाड़ संघ शिरोमणी पूज्य प्रवर्तक श्री अम्बालालजी  महाराज सा. की  29वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को थामना से नमन यात्रा रवाना होगी।

मेवाड़ उपपर्वतक कोमल मुनि, रितेश मुनि, प्रभात मुनि एवं हर्षित मुनि मांगलिक प्रदान कर नमन यात्रियों को रवाना करेंगे। सालोर में नमन यात्रा का रात्रि विश्राम रहेगा। रविवार सुबह यात्रा पुन: रवाना होगी तथा फलीचड़ा में अल्पाहार के बाद सनवाड पहुँचेगी जहाँ सेठिया परिवार की ओर से आयोजित  स्वामी वात्सल्य का लाभ लेकर दोपहर बाद पावन धाम प्रवेश करेगी।

इधर पावनधाम में समारोह को लेकर तैयारियाँ जोरों पर है। पावनधाम प्रमुख प्रकाशचन्द्र सिंघवी, अध्यक्ष मनोहर लाल लोढा, महामंत्री दिनेश सिंघवी,  मंत्री बलवंत हिंगड़,कोषाध्यक्ष पारसमल बापना, श्री संघ अध्यक्ष डॉ. जैनेन्द्र कुमार जैन, संपत बापना,  प्रभात सियाल ने व्यवस्थाओं के संदर्भ में मार्गदर्शन प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *