Home>>फतहनगर - सनवाड>>अंबेडकर जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का भव्य आगाज,प्रथम दिन अभिषेक, स्वच्छता अभियान व माल्यार्पण
फतहनगर - सनवाड

अंबेडकर जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का भव्य आगाज,प्रथम दिन अभिषेक, स्वच्छता अभियान व माल्यार्पण


फतहनगर (विकास चावड़ा)। भारतीय जनता पार्टी मंडल फतहनगर–सनवाड़ के तत्वावधान में रविवार को तीन दिवसीय अंबेडकर जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के जिला एवं प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को विशेष उत्साह और ऊर्जा मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे रोडवेज बस स्टैंड स्थित अंबेडकर सर्किल पर हुई, जहां संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक दुग्धाभिषेक किया गया। इसके पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने क्रमवार माल्यार्पण कर बाबा साहब को नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फव्वारा पार्क परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता, स्वच्छता और संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, जिला संयोजक दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, जिला मंत्री ऋतु अग्रवाल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुंतल जोशी, प्रदीप रवानी,मंडल महामंत्री अशोक मोर, रोशनलाल खटीक निवर्तमान पार्षद गजेन्द्र सिंह रावल, सोहन लाल खटीक, विनोद चावड़ा, भैरुलाल बैरवा, छोगालाल प्रजापत, नटवर अग्रवाल, भावेश गोयल, राजीव दुबे, मनोज साहू, राजेन्द्र, ओमप्रकाश, रत्नेश बुनकर, पराग रजक, बनवारी लाल तम्बोली, अंकित खटीक, छोटु यादव, सत्यनारायण यादव, हिरालाल रेगर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
आयोजकों ने बताया कि अंबेडकर जयंती के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी, जिसके अंतर्गत 14 अप्रैल को इसी स्थल पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!