फतहनगर - सनवाड

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मावली न्यायालय परिसर में योग एवं प्राणायाम का आयोजन

मावली। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश, उदयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, मावली के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश, मावली श्री युवराज सिंह गुर्जर ने की। पतंजलि योगपीठ के योग प्रशिक्षक श्री हीरालाल एवं श्री गुलाब सिंह ने उपस्थितजनों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में अतिरिक्त वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम संख्या-2, मावली श्री मोहितास सिंह पंवार, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट मावली सुश्री प्रियंका सहित न्यायालय के कर्मचारी चन्द्रशेखर पुजारी, हेमेन्द्र मेहरा, ओमप्रकाश अग्रवाल, अंकित चौधरी, दीपक, भावना, राहुल, मुकेश बारबर, कन्हैयालाल, ओमप्रकाश तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा बार एसोसिएशन मावली के अधिवक्ता एडवोकेट नरेंद्र विरवाल, एडवोकेट जगपाल सिंह बगावत एवं एडवोकेट उमेश सेन ने भी सामूहिक रूप से योग एवं प्राणायाम में भाग लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नियमित योग एवं प्राणायाम व्यक्ति को तनावमुक्त, स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता का भी संचार करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *