ईंटाली में बालिकाओं की जिला खो.खो प्रतियोगिता का हुआ आगाज, 108 टीमे ले रही भाग,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने कहा खेलों के माध्यम से बनाएँ सशक्त राष्ट्र
फतहनगर। मावली ब्लॉक के ईंटाली में बालिकाओं की 68वीं जिला स्तरीय खो.खो प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने खिलाड़ी छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम खेल को खेल की भावना से खेलते हुए साहचर्य की भावना विकसित करें। उन्होने कहा कि देश प्रेम की हमारे मन में भावना रहें। देश तभी आगे बढ़ेगा जब बच्चे आगे आऐंगे। देश हमारे लिए सब कुछ हैं। मिलजुल कर प्रयत्न करें तथा हिंदुस्तान को शक्तिशाली राष्ट्र बनाएं। चपलोत ने खेल के साथ.साथ बच्चों को पढ़ने के लिए भी एक श्लोक के माध्यम से प्रेरित किया।चार दिवसीय इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मावली प्रमोद कुमार सुथार ने की जबकि विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवालए पूर्व विधायक दलीचंद डांगीए भाजपा डबोक मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह रावए भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह आसोल...
Read More