राष्ट्रीय अमृता हाट का शुभारंभ,जयपुरवासियों को बेसब्री से रहता है इंतजार,सरकार राज्य के आर्थिक विकास में महिलाओं की साझेदारी के लिए कृत संकल्पित- महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री
जयपुर, 6 मार्च। राष्ट्रीय अमृता हाट के दस दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम का स्थानीय जवाहर कला केन्द्र के शिल्प ग्राम में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने रंगारंग शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रीमती भूपेश ने कहा कि सरकार राज्य की आर्थिक प्रगति के विकास में महिलाओं की साझेदारी के लिए कृत संकल्पित है। राष्ट्रीय अमृता हाट मेले का जयपुरवासियों, विशेषकर महिलाओं को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। मेला 14 मार्च तक चलेगा तथा प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है। उद्घाटन समारोह में श्रीमती ममता भूपेश ने कहा कि अमृता हाट में महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा निर्मित एक से बढ़कर एक उत्पादों को देखकर महसूस हो रहा है कि आज राजस्थान महिला सशक्तिकरण की सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने - आई एम शक्ति योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि योजना के अन्तर्गत महिलाओं को रोजगार और उद्य...
Read More