फतनिगर। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि कार्यालय संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर मंडल उदयपुर में संयुक्त निदेशक प्रतिनिधि अनिल पालीवाल से वार्ता कर राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के पदाधिकारीयो ने ज्ञापन सौंपा जिसमें संयुक्त निदेशक उदयपुर से जारी सूची में बांसवाड़ा से चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति 2005 में विभिन्न विषयों के पदोन्नति के पात्र शिक्षकों के नाम स्थाई सूची से हटा दिए गए जबकि संयुक्त निदेशक से जारी सूची में अन्य जिलों के नाम सत्र 2005 में नियुक्त हुए थे उनके नाम यथावत रखे हैं। बांसवाड़ा जिले से 92 शिक्षक वरिष्ठता सूची में योग्यता रखते हैं। एक साथ शिक्षकों के नाम नही होने पर 92शिक्षकों के नाम हटाने पर आपत्ति दर्ज की गई और 2005 के शिक्षकों के नाम लिस्ट में नहीं जोड़े जाने पर शिक्षकों में रोष है इसके साथ ही राजसमंद जिले में प्रबोधक श...
Read MoreArchives
फतहनगर। सोमवार को राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह के निधन पर राज्य सरकार द्वारा राजकीय अवकाश घोषित करने के बाद क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में बच्चों को छुट्टी कर दी गई । छुट्टी से पहले इन विद्यालयों में बच्चों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत पूर्व राज्यपाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Read More1. रुद्राक्ष - रुद्राक्ष का पेड़ भगवान् शिव (रुद्र) के आँसू (अक्ष) से उत्पन्न हुआ था। रुद्राक्ष का बीज प्रभु को इतना प्रिय है कि वें उन्हें अपने शरीर पर आभूषणों के रूप में धारण करते हैं । 2. भस्म - शरीर अंततः राख में बदल जाता है। हमारे परिवार, भौतिक वस्तुओं और हमारे शरीर के लिए लगाव हमारे दुखों और सुखों का कारण है लेकिन ये अस्थायी हैं। शिव सर्वज्ञ चेतना हैं, जो अपने शरीर पर राख के साथ चित्रित किया गया है, यह दर्शाता है कि शरीर आत्मा के लिए एक अस्थायी श्रंगार है और अंततः यह अपने वास्तविक तत्व पर वापस चला जाएगा जो कि राख है। 3. बेल पत्र या बिल्व के पत्ते - तीन पत्तों वाला बेल पत्र भगवान शिव के त्रिनेत्र का प्रतीक है। वे यह भी प्रतीक हैं कि भगवान शिव तीन गुनों (सात्विक, राजसिक और तामसिक) से ऊपर हैं। जैसा कि भगवान शिव ने जहर हलाहल का सेवन किया था तो बेल पत्र भगवान शिव को शीतलता प्रदान करत...
Read Moreफतहनगर। विश्व महिला दिवस पर आज महिलाओं के लिए फ्री सफर के बाद रोड़वेज की बसें यात्री भार से ठसाठस आ रही है। इन बसों के हालात यह है कि बस में पैर रखने तक की जगह नहीं है। कोरोना गाइड लाइन का पालन तो ऐसे में कोसो दूर है। ग्रामीण मार्गों पर रोड़वेज की बसें नहीं होने से ऐसी भीड़ प्राइवेट बसों में नहीं है। फतहनगर से उदयपुर मार्ग पर चल रही मिनी बसों को आम दिनों की तरह यात्री भार नहीं मिल रहा है। ...
Read Moreचित्तौड़गढ़। निकटवर्ती अरनिया पंथ गांव में रविवार को कार्य करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत के मामले में बंजारा समाज के पदाधिकारी एवं अन्य लोग चित्तौड़गढ़ के सांवलियाजी हाॅस्पीटल पहुंच चुके हैं। बामणिया बंजारा समाज संस्थान के अध्यक्ष देवीलाल चावड़ा,उपाध्यक्ष गोपाललाल गरासिया आक्या,सचिव विनोद चावड़ा,फतहनगर समाज अध्यक्ष नानालाल दायमा,अम्बालाल दायमा समेत आस पास के गांवों से भी मोतबीर लोग पहुंच चुके हैं तथा मृतक के मुआवजे को लेकर बात करेंगे। ...
Read Moreफतहनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हर साल की तरह इस बार भी महिलाएं रोडवेज बस में फ्री में सफर करेगी। राज्य सरकार ने प्रदेश की सीमा में रोडवेज बसों में महिलाओं को फ्री सफर का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री गहलोत ने कहा कि यह दिन देश और प्रदेश की प्रगति में महिलाओं के योगदान को दर्शाता है। हमारी महिला शक्ति ने अपनी प्रतिभा से सिद्ध कर दिया है कि वे हर प्रकार की चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकती हैं। वे आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों का आह्ववान किया कि वे महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर प्रदान करने में अप
Read Moreचित्तौड़गढ़। अरनिया पंथ में आज दोपहर बाद बिजली का कार्य करने के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक देवीलाल पुत्र श्यामलाल दायमा डीपी पर कार्य कर रहा था कि अचानक उसे करंट का झटका लगा तथा वहां नीचे आ गिरा। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर बड़ी तादाद में ग्रामीण एकत्र हो गए तथा युवक को सांवरिया हॉस्पिटल चित्तौड़ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बंजारा समाज के कई लोग अस्पताल में एकत्र हो गए। बंजारा समाज के लोग मृत युवक के लिए उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
Read Moreबिजली चोरी की प्रभावी रोकथाम के लिए डिस्कॉम का विशेष सतर्कता जांच अभियान विजिलेंस टीमों ने एक दिन में 14 हजार 228 स्थानों पर की जांच
जयपुर 7 मार्च स प्रदेश में बिजली चोरी की प्रभावी रोकथाम के लिए तीनों विद्युत वितरण निगमों के सभी जिलों में जयपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक श्री नवीन अरोड़ा, अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक श्री वी. एस. भाटी एवं जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक श्री अविनाश सिंघवी के निर्देशन एक दिन का विशेष सतर्कता जांच अभियान चलाया गया । इस अभियान में तीनों डिस्कॉम की सतर्कता शाखा एवं o&m के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लक्षित स्थानों पर विजिलेंस जांच की कार्यवाही की गई । विद्युत वितरण निगमों के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार ने बताया कि जयपुर, अजमेर एवं जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों के नेतृत्व में शनिवार 6 मार्च को बिजली चोरी पकड़ने के लिए एक दिन का विशेष जांच अभियान चलाया गया । इसके तहत तीनों विद्युत वितरण निगम की विजिलेंस जांच टीमों द्वारा हाईवे पर स्थित ढाबे, रेस्टोरेंट्स, होटल, पेट्रोल पंप, टोल बूथ ए
Read Moreफतहनगर। उदयपुर जिले के मावली तहसील के ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी एवं श्रीकल्याणेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में घर बैठे वैज्ञानिकों का नवप्रवर्तन में रिपर का उपयोग छोटी फसल की कटाई में उपयोग का नवीन मशीन का आविष्कार हुआ। फास्टर के संस्थापक ललित नारायण आमेटा के अनुसार विज्ञान दिवस के पावन अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के सपनों के भारत निर्माण हेतु विज्ञान महाकुंभ का डिजिटल माध्यम से आयोजन हुआ। डिजिटल कार्यक्रम की अध्यक्षता बसन्त कुमार त्रिपाठी ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सावित्री आनंद निर्भीक वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त न्यायीक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर एवं विशिष्ट अतिथि नाबार्ड से शशि कमल जिला विकास प्रबंधक राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक उदयपुर एवं मुकेश अत्री सहायक अभियंता जल ग्रहण विकास मावली आदि ने डिजिटल...
Read Moreउदयपुर। विप्र फाउण्डेशन राजस्थान प्रदेश जोन-1-ए के अध्यक्ष के.के.शर्मा के निर्देशानुसार शहर जिलाध्यक्ष हिम्म्तलाल नागदा की अनुशंषा पर ओमप्रकाश जोशी को विप्र फाउण्डेशन-उदयपुर शहर-सचिव नियुक्त किया है। इस अवसर पर के.के.शर्मा ने ओमप्रकाश जोशी को नियुक्ति देते हुए कहां कि विप्र फाउण्डेशन द्वारा चलाई जा रही समाज हित के कार्यकलापो को ज्यादा से ज्यादा ब्रह्म समाज में बतावें व उन्हें लाभान्वित कराने का प्रयास करेगें जिससे ब्रह्म समाज में एकता, सामाजिक समरसता स्थापित हो सकें साथ ही विप्र फाउण्डेशन के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर ब्रह्म संगठन को मजबुती प्रदान करने में सहयोग प्रदान करें। ...
Read Moreचित्तौड़गढ़ 7 मार्च/ चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी संसद के बजट सत्र में भाग लेने के लिए रविवार को दिल्ली रवाना हुए। सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि सांसद जोशी 8 मार्च सोमवार से प्रारंभ होने वाले सत्र में भाग लेंगे। यह बजट सत्र का दूसरा पार्ट 8 मार्च 2021 सोमवार से 8 अप्रेल 2021 गुरूवार तक चलेगा। ...
Read Moreफतहनगर। सनवाड़-फतेहनगर क्रिकेट प्रीमियर लीग का शनिवार को समापन हुआ जिसमे मातेश्वरी क्लब ने ब्लैक पैंथर क्लब को हरा कर फाइनल जीता। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मावली प्रधान एवं पूर्व विशायक पुष्करलाल डांगी थे जबकि अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थावरचंद बापना ने की। समारोह में यूथ कांग्रेस के अशोक वैष्णव, पंचायत समिति सदस्य मोहनलाल जाट, विधानसभा यूथ अध्यक्ष रौनक गर्ग, पूर्व नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्व पार्षद शांतिलाल चंडालिया,पार्षद मनोहरलाल त्रिपाठी, हमीदा बानू, नरेश जाट, सुनील मुंदडा, विनोद यादव, नारायण मोर, मनीष पालीवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेष पालीवाल, पूर्व पार्षद शरीफ शैख, गोपाल सोनी,ओम सेन,भेरूसिंह, प्रकाश सेन, डाॅ.महेश वजुवावत, नितेश पुरी गोस्वमी, सुरेश आचार्य,धर्मेश चपलोत, आशुतोष दाधीच आदि बतौर अतिथि मौजूद थे। अतिथियों के हाथों विजेता टीम को 31000 रूपए व ट्र...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती रविवार को विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इसकी जानकारी भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक ट्वीट के जरिए देते हुए मिथुन चक्रवर्ती का भाजपा में स्वागत किया है। मिथुन चक्रवर्ती आज कोलकाता के ब्रिगेड मैदान पर आयोजित एक सभा के दौरान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। मंच पर मिथुन चक्रवर्ती का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। आगामी दिनों पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ममता बनर्जी के कई नेता धीरे धीरे पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कोलकाता में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ब्रिगेड मैदान पर उमड़ा जनसैलाब देखकर कहा जा सकता है कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर शुरू हो गई है।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा की शनिवार को बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया । बैठक के दौरान पूर्व सचिव अजय जैन ने करवाए गए सभी कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया व पूर्व कोषाध्यक्ष शैलेष धर्मावत ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया। इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष चुने गए, जिसमें अध्यक्ष आशीष जैन, उपाध्यक्ष अभिषेक भंडारी, सचिव शैलेष धर्मावत, सह सचिव विनय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ऋषभ सेठिया, उप कोषाध्यक्ष शुभम जैन चुने गए । बैठक के अंत में पूर्व अध्यक्ष विशाल सामोता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया व नई कार्यकारिणी को उपरना ओढ़ाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान महावीर इंटरनेशनल शाखा फतहनगर के सभी सदस्य उपस्थित थे ।
Read Moreफतहनगर। मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने आगामी 25 अप्रैल को होने वाली रीट परीक्षा की तारीख बदले जाने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आज एक पत्र लिखा है। पत्र में जोशी ने कहा कि 25 अप्रैल को महावीर जयंती होने एवं विवाह के मुहूर्त होने से परीक्षार्थियों के लिए दुविधाजनक स्थिति रहेगी। परीक्षा की तारीख बदले जाने को लेकर अन्य लोगों ने भी मांग की थी। समग्र स्थिति को ध्यान में रखते हुए रीट परीक्षा की तारीख बदली जावे ताकि बेरोजगार युवा पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दे सकें ।
Read Moreदौसा में जुटेंगे देशभर के पत्रकार, पत्रकार हितों के मुद्दों पर होगा मंथन। – नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस का राष्ट्रीय अधिवेशन 13 व 14 मार्च को दौसा में।
जयपुर। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया, (एनयूजेआई) सम्बद्ध - इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स, ब्रुसेल्स, बेल्जियम का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन राजस्थान के "दौसा" में होगा। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा व महासचिव संजय सैनी ने बताया कि 13 व 14 मार्च को आयोजित होने वाले पत्रकारों के इस महाकुंभीय राष्ट्रीय अधिवेशन में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इण्डिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रासबिहारी जी एवं राष्ट्रीय सचिव प्रसन्ना मोहन्ती जी सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मानीय पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावा देश भर से लब्ध - प्रतिष्ठित पत्रकारगण शामिल होंगे। पत्रकारों के इस महाकुंभ की जिम्मेदारी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की रहेगी एवं मुख्य मेजबानी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की दौसा जिला कार्यकारिणी एवं जिले के सम्...
Read Moreफतहनगर। शुक्रवार को देवड़ा नोबल्स सोसाइटी की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक आशापुरा माताजी मंदिर बेडवास के प्रांगण में अध्यक्ष फतेहसिंह देवड़ा बिलिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर सोसाइटी के महामंत्री उदय सिंह देवड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिसिंह देवड़ा, गिर्वा तहसील उपाध्यक्ष ओनारसिंह देवड़ा,उपाध्यक्ष हरिसिंह देवड़ा, बड़गांव तहसील उपाध्यक्ष उदयसिंह, गोगुंदा तहसील उपाध्यक्ष प्रेम सिंह देवड़ा,वल्लभनगर तहसील उपाध्यक्ष प्रेमसिंह देवड़ा, निर्माण मंत्री दूल्हेसिंह देवड़ा,समारोह मंत्री भंवरसिंह देवड़ा,प्रचार मंत्री मोहन सिंह देवड़ा,कोषाध्यक्ष मोहन सिंह देवड़ा, सह संगठन मंत्री मक्खनसिंह देवड़ा,सह संयुक्त मंत्री अभयसिंह देवड़ा एवं मंदिर के पुजारी विशेष रुप से मौजूद रहे। बैठक में पूर्व की कार्यकारिणी का कार्यभार नवीन कार्यकारिणी को सौंपा गया। अध्यक्ष द्वारा शब्दों से स्वागत एवं तिलक लगाकर सब पदाधिकारियों ...
Read Moreफतहनगर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का शनिवार को कपासन जाते वक्त फतहनगर के मैन चैराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूनिया पहली मर्तबा फतहनगर आए। कपासन पालिकाध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत करने जाते वक्त यहां पहुंचे पूनिया की अगवाीन को लेकर कार्यकर्ता धुणी बाई पास पहुंच गए तथा जैसे ही पूनिया का काफिला आया नारेबाजी के साथ स्वागत किया। काफिला नगर के मैन चैराहे पर पहुंचा जहां पर आतिशबाजी के साथ ही पूनिया,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, सांसद सी.पी. जोशी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पार्षद गजेंद्रसिंह रावल, विनोद धर्मावत, सोहन खटीक, जगदीश जाट, पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना, मंडल महामंत्री फूलचंद कुमावत, रोशनलाल खटीक, मुकेश खटीक, सचिन खटीक, विक्रम धन्नावत, संतोष प्रजापत, शक्तिसिंह चुंडावत, सूर्यप्रताप सिंह राव...
Read Moreसनवाड़ स्कूल में भामाशाहों द्वारा जीर्णोद्धार कराये गए हॉल एवं कक्षा कक्ष का किया लोकार्पण
फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ में भामाशाह शांतिलाल चपलोत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 1.25 लाख की लागत से हॉल का एवं सीए रमेश विजयवर्गीय द्वारा 51000 की लागत से कक्षा कक्ष का जीर्णोद्धार करवा कर लोकार्पण किया गया। इस लोकार्पण के शुभ अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश चपलोत, सिनर्जी इस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रदीप चपलोत, उपाध्यक्ष नगरपालिका नितिन सेठिया, पीटीए अध्यक्ष गोपाल सोनी, प्रधानाचार्य उमेश माहेश्वरी एवं विद्यालय के शिक्षक व नगर के प्रमुख नागरिक भी उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। शनिवार को भाजपा प्रदेशाघ्यक्ष डाॅ.सतीश पूनिया ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा उदयपुर की वल्लभनगर विधानसभा में आयोजित युवा सम्मेलन में शिरकत की। पूनिया ने यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पूनिया जयपुर से डबोक एयरपोर्ट आए जहां सी.पी.जोशी समेत अन्य नेताओं ने अगवानी की। इसके बाद भटेवर में आयोजित युवा सम्मेलन में शामिल हुए। भटेवर में क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अलका मूंदड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, जिला प्रमुख सुश्री ममता कुंवर, उपजिला प्रमुख पुष्करलाल तेली, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, अमृतलाल मीणा, पूर्व विधायक नानालाल अहारी, बद्रीलाल जाट आदि भी मौजूद थे। पूनिया ने प्रेस को भी सम्बोधित किया। ...
Read More