फतहनगर - सनवाड

अखाड़ा मंदिर पर भजन संध्या आज

फतहनगर।  महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में अभिषेक एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भक्तों द्वारा किया जा रहा है। आज शाम द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में भोले के दरबार में 56 भोग सजेगा। अखाड़ा मंदिर में भजन गायक गोपाल भाट की भजन संध्या होगी। भजन संध्या शाम 7:30 बजे प्रारंभ होगी।

Read More
फतहनगर - सनवाड

गौशाला में साध्वी दीदी ने कहाः गौ रक्षा के लिए हर घर में गौ पालन जरूरी

  फतहनगर। यहां की श्री कृष्ण महावीर गौशाला में गौ भक्तों की धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वी दीदी ने कहा कि आज गौ माता की रक्षा के लिए हर घर में गोपालन जरूरी हो गया है। गौशाला प्रांगण में शाम 7.30 बजे प्रारंभ हुई इस धर्मसभा में नगर सहित आसपास के गांवों से भी गौ भक्तों ने शिरकत की। साध्वी दीदी ने गौ एवं गुरू की वंदना के साथ ही गौ की वर्तमान दशा पर गौ भक्तों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए सभी से अनुरोध किया कि गौ माता के शरीर में देवताओं का निवास है। गौ माता के घर में होने से हमारे सारे कष्टों का निवारण स्वतः ही हो जाता है। यदि हर घर में गौ माता होगी तो कत्लखानों में गौ माता नहीं जाएगी। इस अवसर पर साध्वी दीदी ने 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा पर भी प्रकाश डाला तथा बताया कि इसी पदयात्रा के तहत 15 मार्च से तांणा गांव में सप्त दिवसीय गो कथा एवं हवन का विशाल कार्यक्रम...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में कल होंगे विविध धार्मिक आयोजन

फतहनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर के विभिन्न शिवालयों में धार्मिक आयोजन होंगे। द्वारिकाधीश मंदिर स्थित शिवालय में अभिषेक, शिव परिवार की सज्जा एवं छप्पनभोग होगा। अखाड़ा मंदिर स्थित शिवालय प्रांगण में धार्मिक आयोजन कि अतिरिक्त भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर पर अभिषेक, महाआरती एवं सायंकाल 6बजे वाटर कूलर का लोकार्पण किया जाएगा। पुराना बाजार स्थित शिवालय के प्रांगण में सुन्दरकाण्ड का पाठ होगा।

Read More
उदयपुर

देवड़ा नोबल्स सोसाइटी शाखा वल्लभनगर की चुनाव सबन्धी बैठक आयोजित

फतहनगर। अंबामाता मंदिर प्रांगण मन्देसर का गुड़ा मंे देवड़ा नोबल्स सोसाइटी आशापुरा नगर मेवाड के केंद्रीय अध्यक्ष फतेह सिंह देवड़ा बिलिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान देवड़ा नोबल्स सोसाइटी के महामंत्री उदयसिंह देवड़ा, मावली तहसील उपाध्यक्ष हरिसिंह देवड़ा मेड़ता, बड़गांव तहसील उपाध्यक्ष उदयसिंह देवड़ा वडा, गोगुंदा तहसील उपाध्यक्ष प्रेमसिंह देवड़ा चोर बावड़ी, वल्लभनगर तहसील उपाध्यक्ष प्रेमसिंह देवड़ा मन्देसर का गुड़ा, सह संगठन मंत्री मक्खनसिंह देवड़ा देबारी, कोषाध्यक्ष मोहनसिंह देवड़ा देबारी आदि केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। वल्लभनगर तहसील के सभी मोतबीरों एवं युवाओं द्वारा सर्वसम्मति से इंदर सिंह देवड़ा मन्देसर का गुड़ा को देवड़ा नोबल्स सोसाइटी के वल्लभनगर तहसील अध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह देवड़ा(उपसरपंच) गुपड़ी महामंत्री एवं किशन सिंह देवड़ा बांसलिया उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए। यह सारी प्रक्रिया केंद्रीय ...

Read More
देश प्रदेश

प्रत्येक ब्लॉक में प्रचलित खेलों अनुसार ही उपलब्ध कराये जायेंगे संसाधन- युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री

जयपुर, 10 मार्च। युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना ने बुधवार को विधानसभा में बताया कि मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के तहत हर ब्लॉक में खेल स्टेडियम के विकास कार्य कराये जायेंगे। इन स्टेडियमों में संबंधित ब्लॉक और जिले में प्रचलित खेलों के अनुसार ही, उन खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल संसाधनों की व्यवस्था और खेलों के आयोजन कराये जायेंगे। श्री चांदना प्रश्नकाल में विधायक श्रीमती सफिया जुबेर के पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि ब्लॉक स्तर के स्टेडियमों में आईपीएल और पोलो जैसे इवेंट कराना वर्तमान में संभव नहीं है। इससे पहले विधायक श्रीमती जुबेर के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा के बिंदु संख्या 61 के अनुसार मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम योजना के तहत चरणबद्ध रूप से राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में खेल स्टेडियमों के विकास कार्य कराये जायेंगे। श्री चांदन...

Read More
मावली

औचक निरीक्षण में निजी स्कूलों में पाए गए पांचवी तक के बच्चे..

मावली। उपखंड अधिकारी मयंक मनीष सहित प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कोविड 19 के नियमो की विद्यालयो में पालना को लेकर आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमे सात विद्यालयों में पहली से पांचवी तक के बच्चे पाए गए वंही दो स्कूलों में कोविड के दिशा निर्देशों की पालना नही की जा रही थी । इस पर उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोविड-19 को वैश्विक महामारी घोषित किया गया है, साथ ही राज्य सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार निजी एवं राजकीय विद्यालयों के पांचवी कक्षा तक के बच्चों को नही बुलाया जाना है इसके बावजूद निजी स्कूल बच्चों को बुलाकर नियमो की अवहेलना कर रहे थे। उपखंड अधिकारी मयंक मनीष ने तहसीलदार रतनलाल कुमावत के साथ उपखंड मुख्यालय के विद्यानिकेतन माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती उच्च प्राथमिक विद्यालय, उदयपुर पब्लिक स्कूल एवं गायरियावास स्थित संत ज्ञानेश्वर विद्...

Read More
मावली

विधायक जोशी ने पहाड़ों की अवैध कटाई का मामला विधानसभा में उठाया

फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने आज विधानसभा में विशेष उल्लेख प्रस्ताव के द्वारा क्षैत्र में पहाड़ों की अवैध कटाई कर व्यावसायिक व आवासीय निर्माण होने तथा गडेला तालाब सहित तालाबों के सूखे पेटे से अवैध खुदाई की समस्या पर सरकार का ध्यानाकर्षण कर संज्ञान लेने की मांग की ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

महाशिवरात्रि पर फतहनगर के अखाड़ा मंदिर पर होगी भजन संध्या

फतहनगर। यहां के अखाड़ा मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के अवसर पर कल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या की तैयारियों को लेकर मंदिर के युवा जुटे हुए हैं।  भजन संध्या सायं 7:30 बजे शुरू होगी जिसमें चंगेडी के नवोदित भजन गायक गोपाल भाट भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या प्रभु इच्छा तक चलेगी। यहां महाशिवरात्रि के अवसर पर भोले बाबा का अभिषेक एवं श्रंगार होगा। इसी तरह से पुराने बाजार में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शाम को सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया जाएगा। द्वारिकाधीश मंदिर में अभिषेक एवं शाम को भोले के समक्ष छप्पन भोग सजेगा। यहां छप्पन भोग का आयोजन शाम 7:30 बजे होगा। भोले की आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा।

Read More
मावली

पांचवी तक के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाने बाबत उपखंड अधिकारी ने दिए निर्देश

फतहनगर। मावली उपखंड अधिकारी मयंक मनीष ने आज एक आदेश जारी करते हुए पहली से पांचवी कक्षा तक के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाने बाबत निर्देश दिए हैं। इस आशय का एक आदेश जारी करते हुए उपखंड अधिकारी ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि मावली तहसील के विद्यालयों में निरीक्षण कर इसकी पालना सुनिश्चित करें। साथ ही इसकी पालना नहीं करने वाले विद्यालयों की जानकारी ध्यान में लाई जावे।

Read More
देश प्रदेश

मानवीय त्रुटि के लिए सीपी जोशी ने मांगी माफी

फतहनगर। पिछले दिनों भाजपा वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र का युवा सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की मौजूदगी में संपन्न हुआ था। इस सम्मेलन में अतिथियों को महाराणा प्रताप का स्मृति चिन्ह प्रदान किया था। स्मृति चिन्ह का आज सोशल मीडिया पर वायरल फोटो विवाद का विषय बन गया था। विपक्ष ने इस पर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया। इसके बाद चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी सामने आए तथा उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए इसको आयोजक टोली की मानवीय भूल बताया तथा कहा कि हमने महाराणा प्रताप जो कि हमारी अस्मिता के प्रतीक हैं उन पर डाक टिकट जारी करवाया। ट्रेन का नामकरण प्रताप के नाम पर किया। अनेक ऐसे कार्य किए जो इतिहास को गौरवान्वित करते है। ऐसे में हम महाराणा प्रताप का अपमान कैसे कर सकते हैं।

Read More
चित्तौडगढ़

करंट से मृत युवक की समझौते के बाद की अंत्येष्टि

फतहनगर। चित्तौड़ जिले के अरनिया पंथ में रविवार को ट्रांसफार्मर पर कार्य करने के दौरान ठेका कार्मिक देवीलाल दायमा पिता श्यामलाल बंजारा की मौत हो गई थी। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर अरनिया पंथ  एवं बंजारा समाज के लोग अड़ गए। मृतक का शव सांवलियाजी हॉस्पिटल में रखा गया। सोमवार को अधिकारियों के साथ साथ वार्ता चली तथा समझौते को अंजाम देते हुए 5लाख नकद एवं बीमा राशि दावा पेटे 7 लाख का चेक सुपुर्द किया गया। हॉस्पिटल परिसर में समझौता वार्ता के दौरान बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवीलाल चावड़ा,उपाध्यक्ष गोपाल गरासिया,सचिव विनोद चावड़ा, पूर्व समाज अध्यक्ष किशनलाल सुरावत,बंजारा युवा सेना चित्तौड़ जिला अध्यक्ष कुलदीप बंजारा, बंजारा युवा सेना मध्य प्रदेश संगठन मंत्री डॉ अमर सिंह गौड़,अरनिया पंथ सरपंच देवीलाल जाट, दिनेश बैश,भेरूलाल चंदेल,गोवर्धन चंदेल, विजय बैंस, रतनलाल बंजारा, देवीलाल खींची,...

Read More
उदयपुर

माया : जीवनाधार सामग्री का संग्रह

श्रीकृष्ण "जुगनू" जीव और माया पर जो चाहे दार्शनिक विचार हो लेकिन लौकिक रूप से माया जीव की सहायक लगती है। यह माया मायां-बायां (महिलाएं) रचती है और वे अच्छे से जानती हैं कि बिन माया के कुछ भी संभव नहीं। माया के मूल में हमारे कृषि उत्पाद हैं। लोक की यही सुविचारित रीति बुद्धिमान के रचे श्लोकों के फेर में सदियों से फेरे खा रही है और हम माया को नागिन बताकर थाप दिए जा रहे हैं।विवाह के लोकाचारों में माया की रचना होती है। सृष्टि के प्रथम कला समुदाय के प्रतिनिधि कुम्हार के यहां से बाजे-गाजे के साथ मृण कलश लाए जाते हैं तब चार 'माया माटले' ( छोटे कलश) भी लाए जाते हैं। इनको सुवासिनी बहन-बेटी और बहू-वारी लेकर आती है। क्यों? इसके पीछे अनोखा सोच है।कोहबर या माया सदन में महिलाओं द्वारा इन माटलों में सबसे पहले धान्य भरा जाता है :1. अक्षत चावल,2. गेहूं का दलिया,3. अक्षत मूंग एवं4. गुड़ की डलियां।बा...

Read More
देश प्रदेश

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी द्वारा सेलीब्रेट किया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और ‘चूज द चैलेंज थीम’ का समर्थन किया गया

जयपुर- आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर जेंडर स्टडीज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित किया गया और इसकी थीम 'चूज द चैलेंज' का समर्थन किया गया। इसके तहत प्रसिद्ध गायनेकोलॉजिस्ट को आमंत्रित कर यूनिवर्सिटी की महिला स्टाफ मेंबर्स के लिए 'सर्वाइकल कैंसर एंड मेन्स्ट्रल हाईजीन मैनेजमेंट' विषय पर सैशन आयोजित किया गया।अकेले भारत में प्रतिवर्ष 74,000 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर से मौत होती है। यह भारतीय महिलाओं में दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला कैंसर है, दुनिया की सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित 73 प्रतिशत महिलाओं में 27 प्रतिशत का बड़ा हिस्सा भारतीय महिलाओं का है।मेन्स्ट्रल हाईजीन मैनेजमेंट (एमएचएम) मासिक धर्म के रक्त को अवशोषित करने के लिए स्वच्छ सामग्री का उपयोग करने से संबंधित है, जिसे निजी व सुरक्षित तौर पर स्वच्छता के रूप में और अक्सर मासिक धर्म चक्र की अवधि के लिए आवश्यकतानुसार बद...

Read More
चित्तौडगढ़

गायत्री शक्तिपीठ का पाटोत्सव 11 मार्च को

चित्तौड़गढ़। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ का 34 वाँ पाटोत्सव (स्थापना दिवस) 11 मार्च गुरुवार को मनाया जाऐगा। मुख्य प्रबंधक गायत्री चित्तौड़गढ़ रमेश चंद्र पुरोहित के अनुसार माँ गायत्री के विग्रह का दश स्नान एवं अभिषेक प्रातः 6.30 बजे से 7.00 बजे तक चलेगा। माँ गायत्री का श्रृंगार प्रातः 7.00 से 7.30 तक होगा जबकि महाआरती 7.30 से 8.00 प्रातः होगी। यज्ञ एवं संस्कार प्रातः 8.00 से एवं प्रज्ञेश्वर महादेव अभिषेक दोपहर 3 बजे से होगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महाशिवरात्रि पर द्वारिकाधीश मंदिर में होगा विशेष आयोजन

फतहनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां के द्वारिकाधीश मंदिर स्थित शिवालय में विशेष आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रांगण स्थित शिव परिवार की विशेष साज-सज्जा होगी तथा सायंकाल 7:30 बजे छप्पन भोग हो जाएगा। भक्तों की उपस्थिति में महाआरती होगी तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। द्वारकाधीश मंदिर ट्रस्ट कमेटी फतहनगर ने अधिक से अधिक भक्तों को इस पर्व का लाभ लेने का न्योता दिया है

Read More
उदयपुर

कोरोना ब्लास्ट के बाद प्रशासन हरकत में

उदयपुर। शहर में एक बार फिर कोरोना का ब्लास्ट हुआ है। शहर के राजकीय जनजातीय कस्तूरबा बालिका आश्रम छात्रावास में 16 छात्राओं के कोरोना पोजेटिव आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। आपको बता दे कि छात्रावास में 16 पॉजिटिव आने एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल मची मची हुई है। इधर मौके पर पहुंचे सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि लगातार दो दिनों तक कुल 168 छात्राओं की सैंपलिंग हुई। जिसमें से 16 पोजिटिव सामने आए हैं उन्होंने यह भी कहा कि पूरे छात्रावास को सेनीटाइज करवाया गया है। इतना ही नहीं छात्रावास में आने जाने वाले सभी लोगों को पाबंद कर दिया गया है साथ ही पूरे स्टाफ की भी सेम्पलिंग करवाई जाएगी। (खबर गांव री खबरां के हवाले से) ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में गौ शाला में प्रवचन आज शाम 7बजे

फतहनगर। यहां की श्रीकृष्ण महावीर गौशाला प्रांगण में मंगलवार को शाम 7बजे प्रवचन होगा। साध्वी दीदी के मुखारविंद से रात 10 बजे तक प्रवचन होगा। गौशाला संचालकों ने भक्तों से आग्रह किया है कि अपने घर से जल का कलश लेकर आवें। साध्वी दीदी उस जल को मंत्रसिद्ध करेंगे जो कि उपयोगी होगा। ...

Read More
उदयपुर

दादा के पास सो रही बच्ची को उठा ले गया पैंथर

उदयपुर। जावर माइंस थाना क्षेत्र में अपने दादा दादी के पास सो रही एक 5 वर्षीय मासूम को रात्रि के समय में पैंथर उठाकर ले गया। दादा ने शोर मचाते हुए पैंथर का पीछा किया तो पैंथर करीब सवा किलोमीटर दूर जाकर बच्ची के शव को छोड़कर जंगल में चला गया। इधर इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के सामने आक्रोश जताया। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग के अधिकारी ने पिंजरा लगा दिया और कैमरे भी लगा दिए। इसके साथ ही पैंथर को शूट करने की फाइल को जयपुर भेजने का आश्वासन दिया है।

Read More
देश प्रदेश

विधानसभा में विधायकों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीनेशन की पहली डोज

जयपुर, 8 मार्च। राजस्थान विधानसभा में विधायकों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई गयी। उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी, सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना सहित 38 विधायकों और 39 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने वैक्सीन लगवाई। पहले दिन कुल 77 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगी। विधानसभा सदस्यों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण जारी रहेगा।  उल्लेखनीय है कि देश में पहली बार राजस्थान विधानसभा में ही टीकाकरण की पहल की गई है। अब 28 दिन के बाद दूसरी डोज ले सकते है। वैक्सीन के बाद सभी को मौके पर ही वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र दिया गया। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि कोविड-19 से देश और राज्य मुक्त होने की ओर है, लेकिन फिर से संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। इसलिए प्रदेशवासियों से आग्रह करूंगा कि इस...

Read More
मावली

विधायक जोशी के ध्यानाकर्षण पर विभाग की स्वीकारोक्तिःईंटाली-भीलाखेड़ा सड़क का काम धीमी गति से हुआ

फतहनगर। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2021-22 के बजट में विकास कार्याें की कई घोषणाएं की है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि मावली विधानसभा क्षैत्र में ईटांली भीलाखेडा मिसिंग लिंक सडक का निर्माण पर्याप्त बजट की उपलब्धता नहीं होने के कारण धीमी गति से चल रहा है। इस सडक का निर्माण वर्ष 2018 में पूर्ण हो जाना था। उक्त स्वीकारोक्ति मावली विधायक धर्मनारायण जोशी द्वारा इस सडक के निर्माण में हो रहे विलम्ब पर सरकार का ध्यान दिलाने के लिये विधानसभा सत्र में दिये गये ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के उत्तर में विभाग ने स्वंय की है विधायक जोशी को भेजे गये ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के उत्तर में कहा गया है कि ईटांली से भीलाखेडा नवीन मिसिंग लिंक (15 किमी) योजना के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में स्वीकृत की गई थी, जिसकी लम्बाई 3.00 किमी एवं स्वीकृत राशि 90 लाख रू. है। उक्त सड़क का पैकेज संख्या आर.जे.-33-07/5...

Read More