फतहनगर - सनवाड

देशव्यापाी टीकाकरणःसांसद जोशी के सानिध्य में टीकाकरण किया

फतहनगर। शनिवार को देशव्यापी कोरोना टीकाकरण के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सनवाड़ में कोविड टीकाकरण सांसद चंद्रप्रकाश जोशी के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील, उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, कार्यवाहक भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, महामंत्री फूलचंद कुमावत,अशोक मोर,जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन सोनी,एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शैलेश मीणा, पूर्व जिला मंत्री ऋतु अग्रवाल,पार्षद विनोद धर्मावत, सुनील डांगी, गजेंद्र रावल,सोहन खटीक,पूर्व पार्षद मुकेश खटीक,गोवर्धन सोनी,विक्रम धनावत, संतोष प्रजापत भेरूलाल बैरवा,ख्याली लोहार,लक्ष्मणपूरी,दीपक अग्रवाल,विजय बाफना, भाविन जैन, कैलाश खटीक,पुरन खटीक,अर्जुन सिंह,शभू सिंह,सुनील कोठारी, शक्तिसिंह,मंजू जीनगर,शाहिदा बेगम आदि मौजूद थे। ...

Read More
उदयपुर

चित्रकार सौरभ शर्मा की चित्रकृति नेपाल में होगी प्रदर्शित

उदयपुर, 13 मार्च। उदयपुर निवासी युवा चित्रकार सौरभ शर्मा की चित्रकृति आगामी 24 से 28 मई तक लुम्बिनी (नेपाल) में आयोज्य चित्र प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगी। उक्त प्रदर्शनी व आवासीय कला शिविर लुम्बिनी (नेपाल) में मायादेवी मंदिर के पास आयोजित होगा। उदयपुर में सेक्टर चार निवासी सौरभ शर्मा वर्तमान में एम. आई. टी. पुणे में फाईन आर्ट्स में तृतीय वर्ष के विद्यार्थी है।...

Read More
उदयपुर

नीट यूजी 2021 परीक्षा 1 अगस्त को

उदयपुर | नीट यूजी 2021 परीक्षा की घोषणा शुक्रवार देर रात एनटीए द्वारा की गयी परीक्षा रविवार 1 अगस्त को आयोजित की जाएगी |करियर काउंसलर विकास छाजेड़ ने बताया की देश की सबसे बड़ी और एक मात्र मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 11 भाषाओं में पेन और पेपर मोड के माध्यम आयोजित की जाएगी। नीट यूजी परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जा रही है । पाठ्यक्रम अनुसार सीट, परीक्षा सिलेबस, परीक्षा हेतु आवेदन सम्बंधित जानकारी एवं परीक्षा केंद्र की जानकारी एनटीए द्वारा जल्दी ही दी जाएगी |   ...

Read More
देश प्रदेश

वाना में 5 स्कूली बच्चे आए पॉजिटिव

फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाना में कक्षा 12 का एक  छात्र 11 मार्च को पॉजिटिव आया था जिस पर 12 मार्च को 12वीं कक्षा के बच्चों एवं 17 कार्मिकों के सैंपल की गई जिनमें से 5 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए।  सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के प्रभारी चिकित्सक ने कक्षा 9 से कक्षा 12 को 14 दिन के लिए बंद रखे जाने एवं छात्रों को होम क्वारंटाइन किए जाने के संदर्भ में पत्र लिखा है।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के लिए भेंट की बेंच

फतहनगर। सनवाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहकारी दवाघर के बाहर मरीजों के बैठने के लिए बैंच की आवश्यकता होने पर सेवानिवृत्त शिक्षक बंशीलाल तातेड़ ने शुक्रवार को बेंच भेंट की । इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर महेश वजुवावत  ने  तातेड़ का आभार व्यक्त किया।

Read More
उदयपुर

गणेश देसाई आरएलपी उदयपुर जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

फतहनगर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान  बेनीवाल एवं प्रदेशाध्यक्ष  पुखराज गर्ग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जिला उदयपुर की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रालोपा जिलाध्यक्ष  भैरू शंकर जाट ने सर्वसम्मति से  गणेश  देसाई को उदयपुर जिला उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की।

Read More
मावली

विधायक जोशी ने विधानसभा में उठाए फतहनगर से जुड़े मसले , भूदान एवं 87 बीघा का मामला प्रमुखता से रखा

फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने शुक्रवार को सदन में मावली विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मसलों को रखा। इनमें भी फतहनगर से जुड़े कुछ प्रमुख मुद्दे थे जो वर्षों से पेडिंग चल रहे थे। जोशी ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि नगरपालिका फतहनगर-सनवाड़ में आस पास की पंचायतें मिल गई है। मैने पूर्व में मंत्री महोदय से हाउसिंग बोर्ड की स्कीम का निवेदन किया था जिस पर उन्होने सर्वे करवाने की बात कही थी। इसकी सर्वे करवाकर हाउसिंग बोर्ड की व्यवस्था करावें। ऋषभदेव को नगरपालिका घोषित किया लेकिन भेदभाव रहित होकर मावली को भी नगरपालिका घोषित किया जावे। उन्होने कहा कि विनोबा भावे आजादी के बाद फतहनगर आए थे। उन्होने भूदान आन्दोलन चलाया तथा अनेक गरीबों को सरकार से जमीन लेकर गरीबों को दी। आज उन गरीबों की जमीनें पैसे वालों ने ले ली। भूदान बोर्ड है तथा जमीने हस्तांतरित नहीं हो सकती उसके बावजूद एनओसी लेकर अनेक पैस...

Read More
फतहनगर - सनवाड

खूब जमी एक शाम भोले के नाम भजन संध्या

फतहनगर। यहां के अखाड़ा मंदिर प्रांगण में आयोजित एक शाम भोले के नाम भजन संध्या देर रात तक चली। इस भजन संध्या का आयोजन अखाड़ा मंदिर विकास कमेटी के बैनर तले किया गया। चंगेड़ीर के नवोदित भजन गायक गोपाल भाट के सुरों से सज्जित भजन संध्या का आगाज रात 8.30बजे हुआ जिसके प्रांरभ में भाट ने विनायक एवं गुरूवंदना की। इसके बाद भोले पर भजनों की एक से एक नायाब प्रस्तुतियां दी। इन प्रस्तुतियों पर भक्त खूब थिरके। भजनों का भक्तों ने खूब लुत्फ उठाया। विनायक एवं गुरू वंदना के बाद आयोजकों ने भजन गायक गोपाल भाट समेत वादक कलाकारों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वार्ड 15 की पार्षद श्रीमती दीपमाला चावड़ा एवं वार्ड 14 के पार्षद मनीष पालीवाल का भी उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इधर पुराना बाजार में नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में रात 10बजे तक सुन्दरकाण्ड का पाठ चला। महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। ...

Read More
मावली

फतहनगर-इंटाली मार्ग पर जोयडा बावजी के पास बेडच नदी की पुलिया पर हो रहे गढ्ढे

फतहनगर। जलदाय विभाग के द्वारा फतहनगर को की जा रही जलापूर्ति की पाइप लाइन जोएडा बावजी के यहां खोदे गए ओपन वेल से जा रही हैं। बीच में लीकेज होने से पानी फतहनगर- इंटाली रोड पर आकर इकट्ठा हो रहा है। कारण इस मार्ग पर आने वाले दुपहिया एवं चार पहिया भारी वाहनों के आने जाने से रोड पूरी तरह टूट चुका है। गर्मी के समय में भी बारिश का नजारा देखने को मिल रहा है। दुपहिया वाहन धारियों का वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। वाहनों के गुजरने के दौरान दुपहिया वाहनधारी अथवा पैदल चलने वाला इस पानी के छींटों से गीला हुए बगेर नहीं रहता। इस समस्या की ओर अभी तक न तो जलदाय विभाग ने ध्यान दिया है और ना ही पीडब्ल्यूडी ने। ...

Read More
मावली

कोरोना जागरूकता अभियान के तहत दी लक्षण व बचाव की जानकारी

फतहनगर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गंदोली (सांगवा) में आज आगाज एजुकेशन सोसाइटी उदयपुर की ओर से विद्यार्थियों को निशुल्क कपड़े के डबल लेयर वॉशेबल मास्क वितरित किए गए गए। एस ओ पी पी की पालना करते हुए मास्क वितरण कार्यक्रम में आगाज एजुकेशन सोसाइटी सोसाइटी के सचिव महेंद्र सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को मास्क वितरण करने के बाद बताया कि मास्क का सही उपयोग कैसे करना है। वर्तमान में कोरोना फिर से फैल रहा है और विद्यार्थी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में विद्यालय आने वाले छात्र छात्राओं के लिए कोरोना गाइडलाइन की पालना के साथ ही मास्क लगाना अनिवार्य है। कोरोना के लक्षणों पर प्रकाश डालते हुए सोसाइटी के सदस्य कैलाश कुमार व बंटी वैष्णव ने कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सोसायटी के अध्यक्ष विक्रम सिंह सोलंकी ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गंदोली में...

Read More
देश प्रदेश

दौसा में शनिवार से जुटेंगे देशभर के पत्रकार, उदयपुर संभाग से भी सदस्य रवाना

-नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स इंडिया का दो दिवसीय अधिवेशन, पत्रकारों मुद्दों पर होगा मंथन और वरिष्ठ पत्रकारों का होगा सम्मान -उदयपुर, चित्तौड़ व डूंगरपुर से भी जार के सदस्य रवाना उदयपुर/जयपुर, 12 मार्च। नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स इंडिया का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शनिवार से राजस्थान के दौसा में होगी। अधिवेशन के लिए संगठन से जुड़े देशभर के नामी-गिरामी पत्रकार दौसा में जुटेंगे। इस आयोजन की समस्त जिम्मेदारी नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजेआई) से सम्बद्ध जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आॅफ राजस्थान (जार) को दी गई है। दो दिन तक चार सत्रों में पत्रकार हितों के मुद्दों पर मंथन होगा तो प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा। अधिवेशन के लिए शुक्रवार से पत्रकारों का आना प्रारंभ हो गया है। उदयपुर संभाग के उदयपुर, चित्तौड़ व डूंगरपुर से भी जार के सदस्य दौसा के...

Read More
मावली

उदयपुर से ईंटाली वाया वल्लभनगर मार्ग पर रोडवेज बस शुरू होने पर ग्रामीणों ने जताया हर्ष

फतहनगर। उदयपुर से ईंटाली वाया वल्लभनगर मार्ग पर रोडवेज बस शुरू होने पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय सांसद चन्द्रप्रकाश जोशी, विधायक धर्म नारायण जोशी एवं परिवहन मंत्री का आभार जताया। बस के ईंटाली पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा चालक व परिचालक का स्वागत किया गया। ज्ञात रहे यह बस उदयपुर से इंटाली वाया वल्लभनगर मार्ग पर कई वर्षों तक संचालित रही मगर किन्हीं कारणवश इसको विगत तीन-चार वर्षो से बंद कर रखा था जिससे इस क्षेत्र की जनता को काफी परेशानी हो रही थी। इस परेशानी के चलते जनता ने सांसद व विधायक को भी कई बार अवगत कराया। साथ ही मावली विधायक धर्मनारायण जोशी द्वारा भी जन समस्या को विधानसभा में भी पूरजोर तरीके से उठाया। जोशी ने सदन को अवगत कराया कि वल्लभनगर उपखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय पहुंचने तक एक भी रोडवेज बस सेवा नहीं होने से लोग परेशान हैं। इस बस के चालू होन...

Read More
उदयपुर

टीम उदयपुर ने अनशन में शामिल होकर बढ़ाया कार्यकर्ताओं का मनोबल

फतहनगर। राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद के बैनर तले कलेक्ट्रेट सर्किल जयपुर पर विगत चार दिनों से रेसा के बैनर के तले चल रहे अनशन में उदयपुर जिला अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र टाक के नेतृत्व में सात सदस्यीय दल ने उपस्थित होकर अनशनकारियों एवं रेसा के कार्यकर्ताओं को संबल प्रदान किया। डॉ. नरेंद्र टाक ने बताया कि विगत कुछ समय से सरकार की तुष्टीकरण की नीति के चलते एक वर्ग विशेष को बिना किसी नीतिगत पक्ष के होते हुए भी केवल बहुसंख्यक तानाशाही की तरह अवांछित लाभ जो दिया गया उसके चलते आज इनकी मांगे बढ़ती जा रही है और राज्य में शिक्षा सेवा के अधिकारी प्रधानाध्यापक पद का धीरे धीरे अस्तित्व समाप्त होकर शिक्षा सेवा के अधिकारियों का मनोबल गिर रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि राज्य सरकार को तत्काल इस समस्या का हल निकालते हुए राज्य में इस समस्या के चलते हो रही शैक्षिक अव्यवस्था को समाप्त करने का प्रयास किया जाना चाहिए...

Read More
उदयपुर

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

फतहनगर। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल का आज मंगलवार चौराया पहुंचने पर आरएलपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सांसद बेनीवाल वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव पर अपनी पार्टी की रणनीति बनाएंगे, जिसमें पार्टी प्रत्याशी पर भी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे। सांसद चित्तौड़गढ़ में सांवलिया सेठ के दर्शन करने के बाद भींडर में स्वर्गीय विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के परिजनों से मिलने के बाद भटेवर में होटल वासुदेव में मीडिया से वार्ता व स्थानीय लोगों से मिलने के बाद राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में जाने का कार्यक्रम रहेगा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

भोले के दरबार में सजा छप्पनभोग

फतहनगर। यहां महा शिवरात्रि के अवसर पर द्वारिकाधीश मंदिर स्थित शिवालय पर एक भक्त के सौजन्य से छप्पनभोग का आयोजन किया गया। भोले का अभिषेक व श्रृंगार के बाद शाम को सजे छप्पनभोग का भक्तों ने दर्शन एवं महाआरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया। महा आरती सायं 7.30बजे शुरू हुई तथा ठीक इसके बाद भक्तों ने प्रसाद पाया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महा शिवरात्रि पर नगर हुआ शिवमयी

फतहनगर। महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरूवार को नगर शिवमयी हो गया। नगर के सभी शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों की रेलमपेल रही। अखाड़ा मंदिर स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर में भक्तों ने अभिषेक किया तथा भोले का मनमोहक श्रृंगार किया। भोले के दरबार में सुबह से ही भक्तों का आना जारी रहा। मंदिर पर आकर्षक विद्युतसज्जा भी की गई। महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सेतुबंध रामेश्वर महादेव का भक्तों ने किया विशिष्ट श्रृंगार

फतहनगर। महा शिवरात्रि के अवसर पर नगर के प्रताप चैराहा स्थित सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर पर गुरूवार को सुबह भोले का अभिषेक वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ किया गया। अभिषेक के बाद भक्तों ने भोले का मनभावन श्रृंगार किया जिसे लोग अपलक निहारते रहे। यहां दर्शन लाभ लेने के लिए आने वाले भक्तों ने प्रभुश्री का विशिष्ट श्रृंगार पाकर अपने को धन्य माना। महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर पर वाटरकूलर का किया लोकार्पण

फतहनगर। यहां के सेतुबंध रामेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आज वाटरकूलर का लोकार्पण किया गया। उक्त वाटर कूलर स्व.श्रीमती रामसुखी बाई की स्मृति में रामचन्द्र-चांदमल सोनी द्वारा भेंट किया गया। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया, मोहनदेवी सोनी,चांदमल सोनी,मदनलाल धर्मावत,विनोद धर्मावत, मनोहरलाल सोनी,फूलचंद कुमावत,रामलाल सोनी,राधेश्याम बागला,गोवर्धन सोनी, महेश सोनी समेत अन्य लोग मौजूद थे। जनप्रतिनिधियों एवं अन्य मोतबीर लोगों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। ...

Read More
उदयपुर

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल कल वल्लभनगर के दौरे पर रहेंगे

फतहनगर। सांसद बेनीवाल वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव पर अपनी पार्टी की रणनीति बनाएंगे, जिसमें पार्टी प्रत्याशी पर भी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे। सांसद चित्तौड़गढ़ में सांवलिया सेठ के दर्शन करने के बाद भींडर में स्वर्गीय विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के परिजनों से मिलने के बाद भटेवर में होटल वासुदेव में मीडिया से वार्ता व स्थानीय लोगों से मिलने के बाद राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में जाने का कार्यक्रम रहेगा। यह जानकारी रालोपा जिलाध्यक्ष भेरूशंकर जाट ने दी। ...

Read More
देश प्रदेश

राज्यपाल ने महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना की

जयपुर, 11 मार्च। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार प्रातः राजभवन में महाशिवरात्रि के अवसर पर परिवार सहित पूजा अर्चना की। राज्यपाल श्री मिश्र ने शिवलिंग का अभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए कामना की।  ...

Read More