चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सेवा ही संगठन अभियान प्रदेश भर मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया,युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी एवं चित्तौड़गढ़ सांसद चंद्रप्रकाश जोशी,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक की प्रेरणा से चलाया जा रहा है उसी के तहत चित्तौड़ी आठम के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद चंद्रप्रकाश जोशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह रुद की उपस्थिति में सेवा ही संगठन के तहत पाँचवी बार सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान किया गयां। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह रुद ने कहा कि देश व दुनिया में स्वाभिमान व शौर्य का प्रतीक चित्तौडग़ढ़ वैशाख शुक्ल अष्टमी को अपनी स्थापना दिवस मनाता है। हर वर्ष इस स्थापना दिवस को चित्तौड़ी आठम के रूप में मनाया जाता है। ये दिन चित्तौड़ के इतिहास मे बहुत खास है। अष्टमी के इस उपलक्ष में भाजयुमों सेवा...
Read MoreArchives
मावली।राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश मुख्य महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के सभी शिक्षक सदस्य पदाधिकारी द्वारा ऑनलाइन श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल के रूप में देश के लिए सेवाएं प्रदान की वह हमेशा याद रहेगी। वे देश के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। राजस्थान के विकास कार्य में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उदयपुर संभाग से ब्लॉक स्तर जिला स्तर प्रदेश पदाधिकारी द्वारा ऑनलाइन श्रद्धांजलि दी गई । इस दौरान अनिल कुमार मीणा ओमप्रकाश मेघवाल वालजीअड मणिलाल यादव भेरूलाल मीणा गौतम लाल मीणा नरेंद्र लोट सुरेश चंद्र खटीक कांतिलाल कटारा धवल जी डामोर बंटी गोर्गन निसार मीणा मदन लाल यादव मेघराज मीणा प्रेमचंद मीणा नरेंद्र पारगी कमल चंद मीणा नारायण लाल या...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। क्षेत्रीय विधायक धर्म नारायण जोशी ने मावली विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजा है ।विधायक जोशी ने लिखा कि कोविड-19 के संक्रमण के दौर को लगभग डेढ़ वर्षीय होने वाला है। वर्तमान में यह संक्रमण गांवों में बढ़ रहा है लेकिन खेद का विषय है कि अभी तक मावली उपखंड मुख्यालय पर भी चिकित्सा की समुचित व्यवस्था नहीं हुई है। जोशी ने चिकित्सा व्यवस्था में सुधार को लेकर सुझाव दिया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड-19 किट उपलब्ध करवाकर प्रतिदिन जांच की व्यवस्था हो । मावली फतहनगर में कोविड-19 सेंटर को सुविधा युक्त किया जावे। वर्तमान में इन केंद्रों पर बेड के अतिरिक्त कोई सुविधा नहीं है । मावली फतहनगर क्षेत्र में 18 से 44 व 45 वर्ष आयु पार के लोगों का वैक्सीनेशन भी ठीक से नहीं हो पा रहा ह
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। उपखण्ड क्षेत्र मावली में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए डोर टू डोर सर्वे कार्य चल रहा है जिसके माध्यम से आईएलआई लक्षण वाले व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। उपखण्ड अधिकारी मयंक मनीष ने इनका निरीक्षण करने के लिए ब्लाॅक स्तरीय कमेटी गठित करके निर्देश प्रदान किए हैं। निर्देशों के अनुसार प्रति दिन दो ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया जावे। पीईईओ एवं उनकी टीम के साथ बैठक की जावे। गुणवत्ता की जांच करना एवं दवाईयों की उपलब्धता चैक करना आदि शामिल हैं। मावली तहसीलदार रतनलाल कुमावत के जिम्मे मावली,गादोली, गोलवाड़ा,लदानी,बांसलियात्र व लोपड़ा पंचायतें हैं जबकि सनवाड़ नायब तहसीलदार डाॅ.अभिनव शर्मा को फतहनगर-सनवाड़,मोरठ,चंगेड़ी एवं खरतांणा पंचायत के लिए प्रभार दिया है। नायब तहसीलदार मावली श्रीमती रेखा देवी को नांदवेल, नामरी,सालेराकंला,डबोक,मेड़ता,साकरिया खेड़
Read Moreदालों के विक्रेताओं, मिल मालिकों, व्यापारियों एवं आयातको को करनी होगी स्टॉक की घोषणा-शासन सचिव
जयपुर। दालों की कीमतों में वृद्धि होने की आशंका को मध्य नजर रखते हुए खाद्य विभाग ने संभावित जमाखोरी को रोकने के लिए व्यापारियों को दाल के स्टॉक की घोषणा करने का आदेश जारी कर दिया है।खाद्य सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत जारी राजस्थान व्यापारिक वस्तु (अनुज्ञापन एवं नियंत्रण) आदेश 1980 के अनुसूची २ में संशोधन करते हुए अनुसूची में साबुत या दली हुई दालें यथा उड़द, मूंग, अरहर, मसूर, मौठ, लोबिया राजमा, चना, मटर एवं अन्य दालों को जोड़ा गया है।अंतिम स्टॉक की घोषणा 21 मई तक देनी होंगीशासन सचिव ने बताया कि दालों के विक्रेताओं मिल मालिकों व्यापारियों एवं आयातकों को 20 मई की सांय तक उपलब्ध दाल के वास्तविक अंतिम स्टॉक की घोषणा 21 मई तक देनी होगी। उन्होंने बताया कि दालों के सभी डीलरों को निर्धारित प्रपत्र में स्टॉक रजिस्टर का संधारण करना होगा। स्टॉक की साप्ताहिक सूचना...
Read Moreमुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा व बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर संवेदना,श्री पहाड़िया का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है- मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, हरियाणा व बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे श्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। श्री पहाड़िया हमारे बीच से कोविड की वजह से चले गए, उनके निधन से मुझे बेहद आघात पहुंचा है। श्री पहाड़िया ने मुख्यमंत्री के रूप में, राज्यपाल के रूप में, केंद्रीय मंत्री के रूप में लम्बे समय तक देश की सेवा की। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे। उनका सदैव मेरे प्रति स्नेह बना रहा। उनका सरल व्यक्तित्व एवं सहज व्यवहार मेरे लिए हमेशा प्रेरणास्पद रहा है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, जिसकी पूर्ति होना संभव नहीं है। श्री गहलोत ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक...
Read Moreजयपुर। गुरूवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री जगन्नाथ पहाड़िया जी के निधन पर शोकाभिव्यक्ति होगी। स्व. श्री पहाड़िया के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा एवं राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, सभी सरकारी कार्यालयों में 20 मई का अवकाश रहेगा। ...
Read Moreफतहनगर। नगर के एक डेयरी संचालक की आज कोरोना से मौत हो गई। लदाना निवासी उक्त डेयरी संचालक की तबीयत खराब होने पर 12 मई को उदयपुर भर्ती करवाया गया था लेकिन हालत बिगड़ती गई तथा आज उसने दम तोड़ दिया। उसके पैतृक गांव लदाना में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आज प्रातः अंतिम संस्कार किया गया। बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के ऐसे डेयरी संचालक की मौत पर कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
Read Moreनई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए लोगों का टीकाकरण अब 3 महीने बाद होगा। कोविड-19 टीकाकरण के मामले पर केंद्र सरकार को सलाह देने वाले एक्सपर्ट ग्रुप ने यह सुझाव केंद्र सरकार को दिया था जिसे स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। इन सुझावों में कहा गया है कि कोरोनावायरस संक्रमण से ठीक हो जाने के बाद टीकाकरण को 3 महीने के लिए टाला जा सकता है।
Read Moreजयपुर। कोरोना संक्रमण को मात दे चुके कई लोगों को अब ब्लैक रंग शिकार बना रहा है । देश के कई राज्यों में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में जानलेवा संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया है। हरियाणा सरकार ने इसको लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए और इनका पालन नहीं होने पर दंडनीय कार्यवाही की जाएगी।
Read Moreफतहनगर। ताऊ तै तूफान के गुजरने के बाद आज मौसम खुल गया है तथा चटक धूप खिल उठी है। तूफान के कारण 2 दिन मौसम खराब रहने के बाद आज नगर वासियों को राहत मिली। नगर के आस-पास के गांव में भी मौसम खुल गया है तथा आसमान साफ है। तूफान के कारण चल रही हवाएं थम चुकी है हालांकि मौसम में अभी ठंडक घुली हुई है जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। जैसे-जैसे दिन निकलता जाएगा ठंडक के कम पड़ने के आसार हैं। तूफान के चलते बदले मौसम के कारण वृद्धजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Read Moreकोविड-19 की दूसरी लहर में पूरक ऑक्सीजन की मांग में भारी वृद्धि देखने को मिली है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी. के. पॉल ने देखा है कि दूसरी लहर में श्वासहीनता सर्वाधिक सामान्य लक्षण है, जिससे ऑक्सीजन की अधिक आवश्यकता पड़ती है। डॉ. अरविन्द कुमार चेस्ट सर्जरी इन्स्टीट्यूट के अध्यक्ष, मेदांता फाउंडर तथा मैनेजिंग ट्रस्टी लंग केयर फाउंडेशन ने बताया कि कोविड-19 के 90 प्रतिशत मरीज फेफड़े में तकलीफ का अनुभव करते हैं लेकिन क्लिनिकल रूप में यह महत्वपूर्ण नहीं है। 10-12 प्रतिशत लोगों में निमोनिया विकसित हो जाता है, यह फेफड़े का संक्रमण होता है जिसमें फेफड़े की छोटी-छोटी हवा की जगहें, जिन्हें एल्वियोली कहा जाता है, संक्रमित हो जाती हैं। कम अनुपात में कोविड-19 के मरीजों को ऑक्सीजन के सहारे की जरूरत तब पड़ती है जब सांस लेने में कठिनाई गंभीर रूप ले लेती है। सांस रोक कर रखेने का अभ्यास एक ऐसी...
Read Moreनई दिल्ली.प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चक्रवात तौकते के कारण उत्पन्न हुई परिस्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को गुजरात का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने गुजरात और दीव स्थित उना (गिर-सोमनाथ), जाफराबाद (अमरेली), महुआ (भावनगर) में चक्रवात तौकते से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के बाद, उन्होंने गुजरात और दीव में राहत और पुनर्वास के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा करने के लिए अहमदाबाद में एक बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री ने गुजरात राज्य में तत्काल राहत गतिविधियों के लिए 1,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने कहा, केन्द्र सरकार एक अंतर-मंत्रीमंडलीय टीम का गठन करेगी, ये टीम तूफान से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राज्य का दौरा करेगी, जिसके आधार पर राज्य को आगे भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री ने राज्य के लोगों...
Read Moreईंटाली(मधुसूदन पारीक)। ईंटाली में भीलाखेड़ा-जोधाणा मुख्य मार्ग पर बस्ती क्षेत्र में नाली निर्माण अधरझूल होने से सड़क पर पानी भर गया। सड़क का काम सार्वजनिक निर्माण विभाग को दिसंबर 2018 तक करना था लेकिन यह काम नहीं हो पाया। ईंटाली के आबादी क्षेत्र में जहां सीसी रोड बनी है वहां नाले का निर्माण भी करवाया जाना था। मंगलवार को रात भर तूफानी हवाओं के साथ बारिश होने से पानी भर गया तथा लोग परेशान हुए। सार्वजनिक निर्माण विभाग नाली बनाए या पंचायत बनाए ग्रामीणों की समस्या का समाधान होना चाहिए। इसी को लेकर ग्रामीण ज्ञापन देने पंचायत भवन भी पहुंचे। ...
Read Moreमावली। तहसील क्षेत्र में गुरूवार को 45 पार आयु वर्ग के लोगों के लिए चार जगह वैक्सीनेशन होगा। विभाग से जारी सूचना के अनुसार मावली,डबोक,सनवाड़ तथा खेमली में वैक्सीनेशन किया जाएगा। भीण्डर ब्लाॅक में भींडर,कानोड़,वल्लभनगर एवं मेनार में वैक्सीनेशन होगा। ...
Read Moreजयपुर, 19 मई। मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर के महंत श्री कैलाश शर्मा ने बुधवार को जरूरतमंदों के लिए राशन खाद्य सामग्री के 600 पैकेट जिला प्रशासन को सौंपे। उन्होंने यह सामग्री जिला कलेक्टर श्री अंतर सिंह नेहरा को सौंपी। श्री नेहरा ने महंत श्री शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनसे पहले भी इस प्रकार का सहयोग प्राप्त होता रहा है। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव श्री सिद्धार्थ महाजन भी उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। सनवाड चिकित्सालय मे 45 पार आयु वर्ग़ के टीकाकरण का कार्य चल रहा था। टीके की अज्ञानता और साधन की असुविधा के कारण फकीर मोहम्मद जो कि एक विकलांग हैएवो टीका नही लगवा पा रहा था। उस विकलांग को सहारा दिया वार्ड नं 14 के पार्षद मनीष पालीवाल ने। जबकि अभी कोरोना का भय इस कदर व्याप्त है की नगरवासी घर से बाहर ही नही निकल रहे हैं। इस कठिन समय में वार्ड पार्षद ने स्वयं उसके घर पर जाकर टीके के बारे मे सही जानकारी देकर उसका मनोबल बढाया और स्वयं के साधन पर बिठाकर दिव्यांग का टीकाकरण कराकर पुनः उसे घर पर छोड़ा। ...
Read Moreचित्तौड़गढ़। सांसद सी.पी.जोशी ने धरियावद विधायक गौतम लाल मीणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनको पार्टी एवं क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रधंजलि अर्पित की। सांसद जोशी ने सरल एवम सहज स्वभाव के धनी गौतम लाल मीणा को पार्टी व क्षेत्र के लिए लगातार कार्य करने वाला बताया वह संगठन में भाजपा देहात जिला के एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष से किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तक के पदों पर रहे तथा जनप्रतिनिधि के तौर पर प्रधान एवं तीन बार विधायक चुने गए उनका निधन न केवल धरियावद एवं लसाडिया बल्कि प्रतापगढ़ एवं उदयपुर जिले के लिए भी बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है। उनको धरियावद व लसाड़िया में किया गया विकास कार्यो के लिए सदैव याद किया जाएगा। सांसद जोशी ने ईश्वर से विधायक मीणा की आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। धरियावद विधायक गौतम लाल मीणा के कोरोना संक्रमित होकर निधन होने से भाजपा को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के करीबी रहे विधायक गौतम लाल मीणा को वसुंधरा समेत अनेक भाजपा नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने कहा कि प्रतापगढ़ के धरियावद से भाजपा विधायक श्री गौतमलाल मीणा जी का असामयिक निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने का हौसला प्रदान करें। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा"धरियावद (प्रतापगढ़) से भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं लोकप्रिय नेता श्री गौतमलाल मीणा जी के असामयिक निधन पर मेरी संवेदनाएँ! उनका निधन, मानो जैसे परिवार के किसी सदस्य को खो दिया हो। व
Read Moreफतहनगर। यहां की जनता काॅलोनी में रावत परिवार पर आज दोहरा वज्रपात हो गया जब स्व. उंकारजी भोपाजी के ज्येष्ठ पुत्र श्यामसिंह रावत ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। श्यामजी पूर्व में उदयपुर अस्पताल में भर्ती थे जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद ऑक्सीजन व्यवस्था के साथ घर रखे जाने को कहा था। घर आने के बाद मंगलवार की शाम को तबियत बिगड़ी जिस पर उदयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर आज सुबह उन्होने अंतिम सांस ली। श्यामजी के निधन से पूर्व कोरोना के कारण ही उनके सबसे छोटे भाई हरिसिंह(हरीश) का निधन हो गया था। अभी उस घटना को भी 12 दिन भी नहीं बीते। श्यामजी को हरीश के निधन की जानकारी भी नहीं होने दी लेकिन विधि के विधान के आगे किसी की नहीं चलती। एक ही परिवार में कोरोना के कारण दो जनों की गमी से परिवार पर वज्रपात हुआ है। लोगों ने सोशल मिडिया के जरिए संवेदनाए व्यक्त की है।
Read More