फतहनगर - सनवाड

सिद्ध हनुमान मंदिर तथा मंशा महादेव मंदिर पर भी आज होगा 56 भोग

फतेह नगर । छप्पन भोग के क्रम में आज कृषि उपज मंडी के समीप स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा । इसी तरह से इंद्रा कॉलोनी स्थित मंशा महादेव मंदिर पर 56 भोग एवं सब्जी का अन्न कूट वितरण किया जाएगा।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सोमेश्वर महादेव मंदिर पर आज होगा 56 भोग

फतहनगर ।  रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार की शाम छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा । आयोजकों के अनुसार महादेव के समक्ष विविध व्यंजनों से निर्मित छप्पन भोग सजेगा तथा 25 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट वितरण किया जाएगा। सायं7:15 बजे महा आरती के साथ ही अन्नकूट वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ होगा ।

Read More
मावली

चुण्डावत खेड़ी में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता प्रारंभ

फतहनगर। समीपवर्ती चुण्डावत खेड़ी में मंगलवार को 65वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक धर्मनारायण जोशी,भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना आदि ने बतौर अतिथि शिरकत की तथा टीम प्रभारियों एवं खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया एवं प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी। ...

Read More
चित्तौडगढ़

आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रदर्शनी का शुभारम्भः प्रदर्शनी से देश की युवा पीढ़ी में राष्ट्रवाद की भावना विकसित होगीः सांसद जोशी

डूंगला। देश की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लगाई प्रदर्शनी से देश की आने वाली पीढी में देश प्रेम की भावना विकसित होगी। यह बात आज सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो उदयपुर द्वारा बिरसा मुण्डा की जंयती के अवसर पर मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के अंतगर्त आजादी के अमृत महोत्सव पर राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय बस स्टेण्ड डूगला के परिसर में लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी के उदघाटन समारोह में चित्तौडगढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने कही। उन्होने कहा कि भारत सरकार ने बिरसा मुण्डा की जंयती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का जो निर्णय लिया है वह अविस्मरणीय है। उन्होने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियो के द्वारा किए गए आन्दोलनो एवं उनके इतिहास के बारे में युवा पीढी को स्मरण कराने के लिए पूरे देश में इस तरह की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। उन्होने कहा कि इन प...

Read More
उदयपुर

जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों का किया सम्मान

उदयपुर। शिक्षा विभाग द्वारा यहां के राजकीय गुरू गोविन्द सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय मेे आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकोे का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्री रामचन्द्र पालीवाल (व.अध्यापक, रा.उ.मा.वि. चारगदिया ब्लॉक भीण्डर), श्री हरिसिंह राजपूत (अध्यापक रा.प्रा.वि. केेसरसिंह जी का गुढ़ा, ब्लॉक सायरा), श्री सतीष चौधरी (षारीरिक षिक्षक, रा.उ.प्रा.वि. झंझेला, ब्लॉक मावली), श्री दुर्गाराम मुवाल (अध्यापक, रा.उ.प्रा.वि. पारगिया ब्लॉक फलासिया) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एंजिलिका पलात (संयुक्त निदेषक, उदयपुर मण्डल थी जबकि अध्यक्षता ओमप्रकाष आमेटा, मुख्य जिला षिक्षा अधिकारी उदयपुर ने की। विषिष्ठ अतिथि मुकेष पालीवाल, जिला षिक्षा अधिकारी, मुख्यालय, उदयपुर थे। सहायक निदेषक नरेन्द्र्र टांक, ए.डी.ई.ओ. मुरलीधर चौबीसा, गगन चौबीसा, पंचायती राज षिक्षा संध केे प्रदेष...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आंवली पूजन कर मनाई आंवला नवमी,ठाकुरजी का किया विशेष श्रंृगार

फतहनगर(विकास चावड़ा)। आंवला नवमी पर अखाड़ा मंदिर स्थित श्यामसुन्दर वाटिका में आंवली का पूजन किया गया। सुबह से ही महिलाएं सज धजकर हाथों में पूजा की थालियां लिए वाटिका पहुंची तथा आंवली पूजन एवं कथा श्रवण किया। आंवली पूजन दोपहर तक चलता रहा। महिलाओं ने इस दौरान मंदिर में कद्दू एवं आंवले भी प्रभु चरणों में अर्पित किए। इसी तरह से यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में आंवला नवमी पर विशेष श्रृंगार धराया गया। नवनीत प्रियाजी के संग ठाकुरजी को विराजित किया गया। कानों में कुण्डल,हाथों में शंख,चक्र एवं गदा सुशोभित किए गए। गले में आंवलों की मालाएं सजी तथा सायंकाल महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आंवला नवमी पर यहां भी लोग प्रभु दर्शनों के लिए आते रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अखाड़ा मंदिर में छप्पनभोग के लिए उमड़े श्रद्धालु

फतहनगर। अन्नकूटोत्सव के तहत शुक्रवार की शाम आंवला नवमी पर यहां के अखाड़ा मंदिर पर छप्पनभोग का आयोजन किया गया। मंदिर मण्डल के तत्वावधान में आयोजित अन्नकूट के तहत छप्पनभोग के लिए सुबह व्यजंन तैयार किए गए। दिनभर सब्जी का अन्नकूट तैयार किया जाता रहा। पिछले वर्ष कोरोना के चलते महज छप्पनभोग ही सजा था। इस बार छप्पनभोग के साथ ही 31 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट रखा गया। इसके लिए प्रभु के निज मंदिर के सामने ही भगवान सत्यनारायण की झांकी सजी तथा छप्पनभोग धराया गया। छप्पनभोग सजने के बाद महन्त रामचन्द्रदास द्वारा सायं सवा सात बजे महा आरती की गयी। आरती के बाद छप्पनभोग का प्रसाद वितरण किया गया। छप्पनभोग कार्यक्रम में बड़ी तादाद में श्रद्धालु भक्तगण शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर की विद्युत सज्जा की गई। ...

Read More
देश प्रदेश

राज्य स्तरीय हॉकी की खिताबी भिड़न्त हनुमानगढ़ व अजमेर के बीच शनिवार सुबह होगी

मावली। यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही 65वीं राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता की खिताबी भिड़न्त हनुमानगढ़ तथा अजमेर के बीच होगी। फाइनल मैच शनिवार सुबह 9 बजे मैदान नं. 2 पर खेला जाएगा। 17 वर्ष छात्र प्रतियोगिता के सेमी फाइनल मैच उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली के कोड नंबर एक पर खेला गया जिसमें सादुल शहर बीकानेर ने सीकर को एक गोल से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रशासन शहरों के संग शिविर का लोग ले रहे लाभ

फतहनगर। पालिका क्षेत्र के वार्ड 1 से 4 तक का शिविर पालिका परिसर में ही आयोजित किया गया जहां पर वार्ड के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अधिशासी अधिकारी ललितसिंह देथा के अनुसार स्टेट ग्रांट एक्ट की 9 पत्रावलियां,69 ए की एक पत्रावली,नामान्तरण की 13,निर्माण स्वीकृति की एक पत्रावली,नियमन की दो,पट्टा नवीनीकरण की तीन पत्रावलियां प्राप्त हुई। नामांतरण की 16,उप विभाजन 3,स्टेट ग्रांट के 6 व लीज ें 4 पट्टे वितरित किए गए। शिविर के दौरान पालिकाध्यक्ष श्रीमती मंजु भील, उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,नेता प्रतिपक्ष मनोहरलाल त्रिपाठी समेत अन्य पार्षद भी मौजूद रहे। वार्ड 6,7 व 8 का शिविर 16 से 18 नवम्बर तक पालिका परिसर में ही लगेगा। इसके बाद 5,9 व 10 का शिविर कला भवन में 23 से 25 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। ...

Read More
मावली

गोपाल, जयेस का एसडीईओ पद पर मनोनयन

मावली। कर्वट ई प्लेटफार्म उदयपुर द्वारा प्राचीन धार्मिक स्थल शनि महाराज मंदिर मावली प्रांगण में गोपाल सोनी, जयेस पंचाल को एसडीईओ पर मनोनीत किया गया। नेशनल कर्वट ई प्लेटफार्म उदयपुर के डिविजन कार्यपालक अधिकारी ललित नारायण आमेटा ने बताया कि मावली ब्लॉक स्तरीय जयेश पंचाल एवं उदयपुर शहर से गोपाल सोनी कर्वट ई प्लेटफार्म का एसडीईओ पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी बसंत कुमार त्रिपाठी थे। इस अवसर पर आमेटा ने बताया कि कर्वट ई प्लेटफार्म एक स्वदेशी प्लेटफार्म है। किसानों के लिए वरदान साबित होगा। कर्वट केन्द्र खोलकर स्थानीय स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और कर्वट ई प्लेटफार्म से ग्रामीण उद्योगों को ई प्लेटफार्म मिलेगा ताकि ग्राम आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर होंगे। इस अवसर मुख्य अतिथि द्वारा कर्वट संस्थान की कार्य प्रगति के लिए सभी उपस्थित सज्जनों ने संकल्प दिलाया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर मण्डी में शनिवार से सोमवार तक निलामी कार्य रहेगा बंद

फतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मण्डी समिति में शनिवार से सोमवार तक कृषि जिंसों की निलामी का कार्य बंद रहेगा। उक्त जानकारी देते हुए मण्डी सचिव ने बताया कि मण्डी प्रांगण में नियमन व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु व्यापारियों के प्रार्थना पत्र के अनुसार निलामी कार्य सोमवार तक बन्द रखने का निवेदन किया है। मण्डी सचिव ने ऐसे में किसानों से सोमवार तक मण्डी में अपनी उपज विक्रय हेतु नही लाने को कहा है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रीट लेवल प्रथम में राणावत ने 142 अंक किए प्राप्त

फतहनगर। पिछले दिनों घोषित रीट लेंवल प्रथम के परिणाम में समीपवर्ती राणावतों की सादड़ी निवासी गुरूवर्द्धनसिेह राणावत ने 150 में से 142 अंक प्राप्त किए। राणावत की इस सफलता पर मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अखाड़ा मंदिर फतहनगर पर आज होगा छप्पनभोग

फतहनगर । यहां के अखाड़ा मंदिर पर आज शाम छप्पन भोग का आयोजन होगा । इस आयोजन के तहत 31 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट वितरण किया जाएगा। प्रभू के समक्ष छप्पन भोग सजेगा तथा साईं 7:15 बजे महा आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। आज दिन भर सब्जी का अन्नकूट तैयार करने के लिए भक्तगण जुटे रहे ।

Read More
देश प्रदेश

राज्य स्तरीय हॉकी : हनुमान गढ़ फाइनल में पहुँचा

फतहनगर । उदयपुर जिले के मावली कस्बे में 65 वी हॉकी 17 वर्षीय छात्र वर्ग प्रतियोगिता के पांचवें दिन का खेल प्रातः काल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जिला उदयपुर में हुए जिसमें सीकर वर्सेस भीलवाड़ा मैच में सीकर विजेता रही । सादुल शहर वर्सेस अजमेर के मैच मैं दो दो गोल से मैच टाई रहा । पेनाल्टी शूट के दौरान दोनों टीम 2-2 से बराबर रही। वापस प्लांटी सूट में 1-0 से अजमेर विजय रहा । हनुमानगढ़ वर्सेस सीकर का मैच शुरू होते ही 15 मिनट में सीकर के खिलाफ 6 गोल कर दिए। और हनुमानगढ़ 12 गोल से विजय रहा ।  कमलकांत ने 5 गोल किए।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतेह नगर के द्वारिकाधीश मंदिर में गोपाष्टमी पर किया ग्वाल बाल मनोरथ

फतहनगर। दीपावली के अवसर पर पांच दिनों तक विविध धार्मिक मनोरथ आयोजन के बाद आज गुरूवार को यहां के द्वारिकाधीश मंदिर पर ठाकुरजी का गोपाष्टमी के अवसर पर ग्वाल बाल मनोरथ किया गया। प्रातः मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं सहायक कमल नयन पालीवाल द्वारा ठाकुरजी को ग्वाल वेशभूषा धारण करवा सिर पर मोर पंख,गले में स्वर्ण माला,श्री मुख पर बांसुरी सुशोभित नयनाभिराम श्रृंगार के साथ विराजित किया गया। नवनीत प्रियाजी के संग विराजित ठाकुरजी के इर्द गिर्द ग्वालें एवं गौ चारण का मनोरथ दर्शाया गया। गोपाष्टमी होने से भक्तों का दिन भर दर्शनों के लिए आना जाना लगा रहा। कीर्तनकारों ने शाम के समय कीर्तन कर ठाकुरजी के ग्वाल स्वरूप को लुभाने का यत्न किया। सायं सवा सात बजे आरती की गई तथा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शयन तक श्रद्धालुगण प्रभुश्री के ग्वाल बाल दर्शनों को आते रहे। इसी प्रकार से अखाड़ा मंदिर पर भी प्रभु सत...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ईंटाली में अस्थायी नाला बना परेशानी का कारण

फतहनगर। मावली तहसील के ईंटाली में विगत 4 माह से इंटाली से भीलाखेड़ा सड़क पर पानी निकासी हेतु ग्राम पंचायत द्वारा जेसीबी से अस्थाई नाला खोदा गया था। उस पर पक्के नाले का निर्माण करवाना था जो 4 माह बीत जाने के बाद अभी तक नहीं बन पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि ईंटाली से भीलाखेड़ा सड़क स्वीकृत हुई जिस पर आबादी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी द्वारा सीसी रोड का निर्माण तो करवा दिया गया मगर सीसी रोड के दोनों तरफ पानी निकासी हेतु गटर का निर्माण नहीं कराया। इस कारण गांव की जनता बहुत परेशान हो रही थी। इसको ध्यान में रखे हुए ग्राम पंचायत ने पानी निकासी के लिए अस्थाई रूप से नाला खुदवाया। इस पर 4 माह बीत जाने पर भी पीडब्ल्यूडी द्वारा नाला निर्माण नहीं किया गया। ऐसे में गांव के किसान अपनी उपज खेतों से घरों को लाने में भी परेशानी का सामना कर रहे हैं। आए दिन वाहन फसं जाते हैं। बुधवार को भी एक बोलेरो इसमें फंस गई जिस

Read More
देश प्रदेश

लोकसभा अध्यक्ष करेंगे बाल सत्र का शुभारम्भबाल दिवस पर प्रदेश की विधान सभा में होगा बाल सत्र

जयपुर, 11 नवम्बर। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिडला राजस्थान विधान सभा में 14 नवम्बर को प्रातः 11 बजे बाल सत्र का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ करेंगे। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी स्वागत उद्बोदन देंगे। समारोह को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाब चंद कटारिया भी सम्बोधित करेंगे। राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ, राजस्थान शाखा के सचिव श्री संयम लोढा आभार ज्ञापित करेंगे।       कार्यक्रम का प्रारम्भ वन्दे मातरम् से और समापन राष्ट्रगान के साथ होगा। श्री बिड़ला  इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वे समारोह को सम्बोधित भी करेंगे।      देश की स्वतन्त्रता के 75 वें आजादी अमृत महोत्सव के तहत बाल दिवस पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी की पहल पर राजस्थान विधान सभा में यह अनूठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम लगभग दो घंटे तक चलेगा। देश में राजस्थान ही ऎसा प्रदेश है, बाल दिवस पर प्र...

Read More
देश प्रदेश

सांसद, विधायक ने किया दीपावली मिलन

फतहनगर । ग्राम पंचायत भादसोड़ा बाजार में दीपावली की शुभकामनाएं दी । चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी  एवं कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर साथ में मंडल अध्यक्ष जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन साथ रहे । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं की मनुहार पर सांसद और विधायक ने मिठाई एवं गोलगप्पे पानी पुरी स्वाद चखा ।

Read More
देश प्रदेश

राज्य स्तरीय हॉकी में उदयपुर ने चित्तौड़ को पांच गोल से हराया

मावली। यहां के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन उदयपुर ने चित्तौड़ को पांच गोल से पराजित किया। प्रतियोगिता के चौथे दिन सुबह चार मैच हुए। सादुल शहर बीकानेर को हनुमानगढ़ ने 8 गोल से हराया और सेमीफाइनल का रास्ता देखा। अजमेर ने अलवर को दो गोल से हराया। सीकर और भीलवाड़ा दोनों टीमें बराबर रही। प्रतियोगिता के मद्देनजर की गई व्यवस्थाओं को लेकर केन्द्राध्यक्ष पालीवाल की दल प्रभारियों एवं खिलाड़ियों ने प्रशंसा की है। ...

Read More
देश प्रदेश

आईआईटीएफ का लोकार्पण 14 नवंबर को पीयूष गोयल करेंगे

नई दिल्ली । भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2021 का लोकार्पण वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा नवंबर 14, 2021 को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जाएगा। आईआईटीएफ का 40वां संस्करण, इण्डिया ट्रेड प्रमोशन आर्गनाइजेशन का महाकाय मेला, व्यापार और निवेश के कई अवसरों के लिए एक आदर्श गंतव्य के रूप में समग्र रूप से भारत का प्रतिनिधित्व करता है। इस वर्ष, यह मेला एक विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ - भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उत्सव के साथ मनाया जा रहा है। मेले का आयोजन प्रगति मैदान में नए प्रदर्शनी परिसर में किया जा रहा है। यह परिसर प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) का अभिन्न अंग है, परिसर में चार नए आधुनिक प्रदर्शनी हॉल शामिल हैं जिनका लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 अक्टूबर, 2021 को किया गया थ...

Read More