'दिल्ली इन्वेस्टर्स कनेक्ट’ रोडशो से राजस्थान को रु 78,700 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्तसंपादकीय सार• रु 68,698 करोड़ के सहमति पत्र (एम्ओयू) तथा रु 10,099 करोड़ के आशय पत्र (एलओआई) हस्ताक्षरित• प्रमुख निवेशकों में रिन्यू पावर, जे. के. लक्ष्मी सीमेंट, ओकाया ईवी, शामिल• राजस्थान 'इज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' तथा निवेश अनुकूल नीतियों के कारण निवेशकों का पसंदीदा राज्य बना• पूरे देश में ऐसे और 28 रोड शो की योजना है नई दिल्ली, आगामी जनवरी में प्रस्तावित राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित इन्वेस्टर्स समिट - 'इन्वेस्ट राजस्थान 2022' का प्रथम स्थानीय रोडशो दिल्ली में आयोजित हुआ। राजस्थान सरकार रु 68,698 करोड़ के सहमति पत्र (एम्ओयू) तथा रु 10,099 करोड़ के आशय पत्र (एलओआई) हस्ताक्षरित करवाने में सफल रही। यह निवेश राज्य के घीलोठ, भिवाड़ी, नीमराना, जयपुर, उदयपुर, अलवर एवं कई अन्य जिलों में स्थापित इकाइयों मे...
Read MoreArchives
उदयपुर। संभाग मुख्यालय उदयपुर शहर के जिला कलक्टर कार्यालय में केमरे स्थापित नही है व जहां केमरे स्थापित है वह भी बंद पडे। उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय संभाग मुख्यालय का सबसे बडा कार्यालय है जहां दिन प्रतिदिन हजारो की संख्या में कई प्रशासनिक कार्य सम्पादित होते है एवं यहां पर प्रतिदिन हजारो की संख्या में आमजन आते जाते है, जहां पर आज के वर्तमान में समय को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण परिसर में केमरे स्थापित होने आवश्यक है । यह जानकारी राजीव बिग्रेड के जिलाध्यक्ष भारत रामानुज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई। श्री रामानुज ने विगत दिनो उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय में स्थापित केमरो की जानकारी सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई थी जिस पर अति. निजि सचिव, जिला कलेक्टर ने भारत रामानुज को केमरे स्थापित नही होने एवं जो केमरे स्थापित है वह भी केमरे खराब होने की सूचना दी गई है।...
Read Moreफतहनगर। आज दूसरे दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ठिठुरन शाम होते होते काफी बढ़ गई तथा इससे आम जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। सुबह घना कोहरा छाया रहा। बाजार में विरानी रही तो शिक्षण संस्थाओं में बच्चें की उपस्थिति काफी कम रही। रिमझिम बौछारें गिरने से रबी फसलों को फायदा होने की संभावना है जबकि ठण्डक से पशुधन भी परेशान हैं। गली मोहल्लों में लोग अलाव जलाकर ठिठुरन दूर करने का प्रयास करते देखे गए। ...
Read Moreनागौर से आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने संसद में उठाया मेवाड़ क्षेत्र के किसानों का मुद्दा
नई दिल्ली.राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमों व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में भीलवाड़ा, उदयपुर, चितौड़गढ़ सहित मेवाड़ क्षेत्र के अफीम उत्पादक किसानों की समस्या व मांगो को नियम 377 के तहत सरकार के समक्ष उठाया। सांसद बेनीवाल ने बताया कि मेवाड़ प्रवास के दौरान वहां के किसानों द्वारा अवगत करवाई गई मांग के क्रम में मार्फिन नियम हटाने, सरकार द्वारा जो डोडा जलाया या खेतो में डलाया जाता है उसका किसान को मुवावजा देने व 1998 से विभिन्न प्रकार से कटे हुए पट्टे वापिस किसानों को देने तथा नए पट्टे देने व अफीम तोल का परिणाम तुरंत किसान को देने की मांग रखी। सदन में उक्त मामले पर चर्चा नही होने से आसन की अनुमति से सदन के माध्यम से सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस प्रस्ताव को लिखित में शासन को देकर अवगत करवाया। ...
Read Moreअब ऑनलाइन भी बनेंगे कॉन्ट्रेक्ट कैरिज, नेशनल परमिट और प्राइवेट सर्विस व्हीकल परमिट- परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा किया गया नवाचार- गत माह गुड्स परमिट को भी किया जा चुका है ऑनलाइन
जयपुर, 02 दिसंबर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग लगातार अपनी सेवाओं को ऑनलाइन करने में जुटा हुआ है। अक्टूबर माह में वाहनों के ‘गुड्स परमिट‘ की सुविधा को ऑनलाइन किया गया। अब कॉन्ट्रेक्ट कैरिज, नेशनल वाहन परमिट और प्राइवेट सर्विस व्हीकल परमिट के आवेदन और प्राप्त करने की सुविधा भी ऑनलाइन कर दी गई है। इससे प्रदेश के वाहन मालिकों को परमिट के लिए परिवहन कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री श्री बृजेंद्र ओला ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा ‘परमिट सुविधा ऑनलाइन‘ करने की बजट घोषणा 2021-22 को पूरा करते हुए वाहन संचालकों को सुविधा प्रदान की गई है। इसमें कॉन्ट्रेक्ट कैरिज में नए परमिट, रिनुअल परमिट और डुप्लीकेट परमिट शामिल है। साथ ही नेशनल परमिट (चार राज्यों से अधिक में वाहन चलाने के लिए मिलने वाले परमिट) और प्राइवेट सर्विल व्हीकल परमिट के लिए आवेदन ऑनलाइन...
Read Moreजयपुर, 2 दिसम्बर। मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने सभी विभागों को शीघ्र रोस्टर रजिस्टर संधारित कर क्रियान्विति करने के निर्देश दिए हैं। श्री आर्य गुरुवार को यहां शासन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ‘क्लीयर्स’, पिंक लेटर्स सिस्टम और रोस्टर रजिस्टर संधारण की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के मुताबिक सभी विभाग तय फॉर्मेट के अनुसार रोस्टर रजिस्टर मेंटेन करें, कार्मिक विभाग को लिंक उपलब्ध कराएं और क्रियान्विति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह बाद इसकी पुनः समीक्षा की जाएगी, तब तक सभी विभाग यह कार्य पूरा करें। उन्होंने सभी शासन सचिवों को स्वयं के स्तर पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।क्लीयर्स के 90 एवं पीएलएस के 96 फीसदी प्रकरण निस्तारित श्री आर्य ने मुख्य सचिव कार्यालय के महत्वपूर्ण पत्रों पर तुरंत कार्यवाही के लिए चलाए जा...
Read Moreफतहनगर। पूज्य आचार्य भगवंत ध्यानयोगी श्री शिवमुनीजी महारासाब की कृपा से मेवाड प्रर्वतक संघ शिरोमणी गूरूदेव श्री अंबालालजी म सा व श्रमणसंघीय महामन्त्री मेवाड के नाथ शेरे मेवाड पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्यमुनीजी महारासाब व गूरूणी राजस्थान सिंहनी पूज्या प्रेमवतीजी महारासाब के दिव्य आशीष से मेवाड प्रर्वतक भोले बाबा महाश्रमण सेवा के महासागर पूज्य गुरुदेव मदनमुनीजी महारासाब ने वाटी श्रीसंघ मे आयोजित पूज्या श्री हर्षाश्री महारासाब के बडी दीक्षा कार्यक्रम मे चर्तूविध संघ की साक्षी मे सेवाभावी यूवा मनीषी पूज्य कोमल मुनीजी महारासाब को श्रमण संघीय उपप्रवर्तक से सुशोभित किया। इस घोषणा पर जैन समाज में हर्ष की लहर है। पावनधाम के पूर्व महामंत्री पूरणमल सिंयाल ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है। ...
Read Moreनई दिल्ली । आयकर विभाग ने गत 23 नवम्बर को जयपुर में आभूषण एवं रंगीन रत्नों के निर्माण तथा निर्यात कार्य में लगे एक समूह के ठिकानों पर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान जयपुर और उसके आसपास के विभिन्न स्थानों पर 50 से अधिक परिसरों पर छापे मारे गए। तलाशी अभियान के दौरान यह पता चला कि उपरत्नों और कीमती पत्थरों के लिए कच्चा माल अफ्रीकी देशों से आयात किया जाता है और इन्हें जयपुर में परिष्कृत किया जाता है। तराशे हुए तथा पॉलिश किए गए रत्नों की खेप को रख लिया जाता है और इनका कुछ हिस्सा नकद में बेचा जाता है, जिससे बेहिसाब आमदनी होती है और उसे बही खातों में दर्ज नहीं किया जाता है। इस तरह की गैर हिसाबी धन को फिर एक वित्तीय दलाल के माध्यम से नकद ऋण प्रदान करके ब्याज अर्जित करने के लिए उपलब्ध कराया जाता है। तलाशी लेने वाली टीम ने ऐसे नकद ऋणों के संवितरण और उस पर अर्जित ब्याज क...
Read Moreफतहनगर। गत 21 नवम्बर को सनवाड़ में एक वृद्ध महिला के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद 22 नवम्बर को प्रार्थी राजेष कुमार पिता देवीलाल सालवी निवासी वार्ड न 01,सनवाड ने पुलिस थाना फतहनगर में उपस्थित होकर इस आशय की रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि 21 नवम्बर को दिन मे करीबन 2 बजे मेरी माताजी श्रीमती गोपीबाई पति देवीलाल सालवी उम्र 65 वर्ष जोक कि मेरे घर पर थी तथा मेरे पिताजी घर के अन्दर थे। इसी दरम्यान दो अज्ञात व्यक्ति एक बिना नम्बर की मोटरसाईकल लेकर वलासी कुडी की तरफ से आए। एक मोटरसाईकल को लेकर खडा रहा तथा दुसरा व्यक्ति चबुतरी पर बैठी मेरी मां के गले से दो सोने के मादलिए और एक सोने की रामनामी तोडकर भागे जिस पर मेरी मां ने हल्ला किया तो मेरे पिताजी आ गए। यह सारी बात मेरे पिताजी को मेरी मां ने बताई तथा कहा कि दोनो व्यक...
Read Moreफतहनगर । चंगेडी के राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को मुख्यमंत्री चिरंजीव स्वास्थ्य योजना के तहत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रकार की जांचें की गई । दोपहर बाद भी जांच करवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग देखे गए । शिविर में चिकित्सा कर्मी सहित इस कार्य से जुड़े कार्मिक लगे हुए हैं ।
Read Moreफतहनगर । यहां मंगलवार की शाम मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही बुधवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा तथा बूंदाबांदी शुरू हो गई । इससे मौसम में ठंडक घुल गई । सूर्य देव के दर्शन भी नहीं हुए । मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना जताई गई है । बूंदाबांदी शुरु होने से शादी समारोह में खलल पड़ने की संभावना है ।
Read Moreउदयपुर। विप्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स इण्ड इण्डस्ट्रीज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्योगपति श्री श्याम शर्मा द्वारा वीसीसीआई मेवाड के अध्यक्ष श्री कृष्णकान्त शर्मा को राष्ट्रीय महामंत्री मनोनित किया गया है। इस अवसर पर विफा जोन1ए के अध्यक्ष के.के.शर्मा ने बताया कि वीसीसीआई मेवाड के अध्यक्ष श्री कृष्णकान्त शर्मा द्वारा की गई गतिविधियां एवं कार्ययोजना से प्रभावित होकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर का नेतृत्व हेतु मनोनित कर सेट्रल रीजन का कार्यभार सौपा गया है जिसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ इनके प्रभार प्रदेश रहेगें । श्री शर्मा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से विफा जोन1ए के समस्त पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है। ...
Read Moreऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने 33/11 केवी जी.आई.एस. सब-स्टेशन रामगंज का लोकापर्ण किया, सब-स्टेशन के बनने से सालाना 50 लाख रुपए की बिजली की बचत होगी
जयपुर। ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने मंगलवार को वीडियो कान्फे्रसिंग के द्वारा जयपुर के रामगंज में नवनिर्मित विद्युत वितरण निगमों के दूसरे गैस इन्सूलेटेड आधारित 33/11 केवी सब-स्टेशन रामगंज का लोकार्पण किया। इस अवसर पर किशनपोल विधान सभा के विधायक श्री अमीन कागजी एवं आदर्श नगर विधानसभा के विधायक श्री रफीक खान विशिष्ट अतिथि थे। लोकार्पण समारोह में राजस्थान डिस्कॉम्स के चेयरमैन श्री भास्कर ए. सावंत, जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक श्री नवीन अरोड़ा, जयपुर डिस्कॉम के तकनीकी निदेशक श्री के.पी.वर्मा सहित जयपुर डिस्कॉम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पीएफसी के अधिकारी श्री सौरभ कुमार एवं श्री राजीव फर्लिया वर्चुअल माध्यम से समारोह में उपस्थित रहे।ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि आज जयपुर के रामगंज में नवीनतम तकनीक से बने प्रदेश मेें विद्युत वितरण निगमों के दू...
Read Moreईंटाली(मधुसूदन पारीक)। ईंटाली में गुरुवार प्रातः से बारिश चालू हुई जिससे ठंड बढ़ गई,वहीं खासकर पशुपालकों को परेशानी हुई। खुले में रखा घास गीला हो गया। साथ ही किसानों के चेहरों पर खुशी रही। बारिश से सरसों,चना की बुवाई में एक पिलाई की मदद मिल गई। मौसम ठिठुरन भरा हो गया। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए ठिठुरन परेशानी बढ़ाने वाली है। ईटाली के आसपास चायला खेड़ा, बड़गांव, उदाखेड़ा-मन्ना खेड़ा,रोहिड़ा, भीलाखेड़ा, जोधाणा, मोरजाई,छपरा में भी बारिश के समाचार हैं। ...
Read Moreफतहनगर । मावली तहसील की ढूंढीया पंचायत के उदा खेड़ा राजकीय माध्यमिक विद्यालय की बालिकाएं निशुल्क साइकिले पाकर खुश हो गई । विद्यालय में साइकिल वितरण का संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दसवीं की 5 बालिकाओं तथा नवी की 13 बालिकाओं को साइकिले प्रदान की गई । इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाध्यापक औंकारलाल गाडरी ,वार्ड पंच प्रतिनिधि किशन , विद्यालय विकास समिति अध्यक्ष मदन लाल जाट, विधायक प्रतिनिधि भेरु लाल जाट , वितरण प्रभारी बलवीर , कनिष्ठ सहायक प्रीतम मीणा आदि उपस्थित थे ।
Read Moreफतहनगर । चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन कर नि : शुल्क साइकिलों का वितरण किया गया । कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुमित्रा देवी जाट,विधायक प्रतिनिधि नरेश जोशी,सरपंच प्रतिनिधि भगवती लाल जाट बतौर अतिथि उपस्थित थे । व्याख्याता कन्हैया लाल मेनारिया,माधव लाल गाडरी,संजय कुमार यादव,कर्णसिंह राणावत, भगवती लाल चपलोत,भंवरलाल तेली,जगदीश सिंह,रतन टाक, मधुबाला चाष्टा,आमना खातून,पवन मीना, शंकरलाल चावडा सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा । राज्य सरकार की इस योजना के तहत पिछले सत्र में 9 कक्षा में अध्ययनरत 21 बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गयी । साईकिले पाकर बालिकाएं खुश हो गयी तथा इस योजना की प्रशंसा की ।
Read Moreफतहनगर । नगर में आज तड़के से ही मावठ की बारिश का दौर शुरू हो गया । 6:00 बजे हल्के छींटे गिरने शुरू हुए तथा बाद में बौछारें तेज हो गयी। मावठ की बारिश होने से किसानों को रबी फसलों में फायदा होगा लेकिन इस बारिश के कारण मौसम में ठंडक घुल गई है । ऐसे में सांस की दिक्कत वाले लोगों को मौसम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा । पिछले कुछ दिनों से मौसम ठंडा चल रहा है। आज इस बारिश के बाद में मौसम काफी ठंडा होने की संभावना है ।
Read Moreफतहनगर। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर पर भी छप्पनभोग एवं सब्जी के अन्नकूट का आयोजन किया गया। यहां भी भक्त बड़ी संख्या में अन्न्कूट का प्रसाद लेने पहुंचे। नगर में अब तक द्वारिकाधीश मंदिर,अखाड़ा मंदिर एवं विनायक मंदिर पर छप्पन भोग के आयोजन हो चुके हैं। ...
Read Moreफतहनगर। इंदिरा कॉलोनी स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर मंदिर विकास कमेटी के तत्वावधान में छप्पनभोग का आयोजन किया गया जिसमें छप्पनभोग के अलावा सब्जी का अन्नकूट वितरण किया गया। यहां महाआरती में कॉलोनी समेत नगर के लोगों ने भाग लिया। महादेव का अभिषेक एवं शिव परिवार को सजाया गया। शिव परिवार के साथ भक्तों ने फोटोग्राफी का भी लुत्फ लिया। ...
Read Moreफतहनगर। यहां कृषि उपज मंडी के समीप स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर पर बालाजी के समक्ष 56 भोग धराया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित ओम प्रकाश शर्मा द्वारा बालाजी की आंगी की गई। बालाजी की प्रतिमा को सज्जित कर महा आरती की गई। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। ...
Read More