देश प्रदेश

कोमल मुनि उप प्रवर्तक मनोनीत होने पर हर्ष

फतहनगर। पूज्य आचार्य भगवंत ध्यानयोगी श्री शिवमुनीजी महारासाब की कृपा से मेवाड प्रर्वतक संघ शिरोमणी गूरूदेव श्री अंबालालजी म सा व श्रमणसंघीय महामन्त्री मेवाड के नाथ शेरे मेवाड पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्यमुनीजी महारासाब व गूरूणी राजस्थान सिंहनी पूज्या प्रेमवतीजी महारासाब के दिव्य आशीष से मेवाड प्रर्वतक भोले बाबा महाश्रमण सेवा के महासागर पूज्य गुरुदेव मदनमुनीजी महारासाब ने वाटी श्रीसंघ मे आयोजित पूज्या श्री हर्षाश्री महारासाब के बडी दीक्षा कार्यक्रम मे चर्तूविध संघ की साक्षी मे सेवाभावी यूवा मनीषी पूज्य कोमल मुनीजी महारासाब को श्रमण संघीय उपप्रवर्तक से सुशोभित किया। इस घोषणा पर जैन समाज में हर्ष की लहर है। पावनधाम के पूर्व महामंत्री पूरणमल सिंयाल ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *