फतहनगर। मावली तहसील के आसोलियों की मादड़ी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए शारीरिक एवं मानसिक रुप से तैयार करने के लिए ब्लॉक स्तरीय छह दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई सेल्स डिफेंस प्रशिक्षण शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में मावली ब्लॉक के 132 विद्यालयों की शिक्षिकएं आत्म रक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। दक्ष प्रशिक्षक सारिका जोशी, राधा भावसार, सरिता कुमारी, कल्पना शर्मा एवं लक्ष्मी मीणा द्वारा जुड़ो कराटे, योगा तथा अन्य आत्म रक्षा की विधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती जय कंवर आशिया द्वारा स्वागत रस्म अदा की गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद सुथार,अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्ष...
Read MoreArchives
मावली। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शनिवार को पंचायत समिति स्तर पर चिरंजीवी मेगा हैल्थ कैम्प का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस शिविर के दौरान पंचायत स्तर पर लगाए गए शिविरों से चयनित रोगियों की आवश्यकतानुसार शल्य चिकित्सा तथा मोतियाबिन्द,दंत रोग, पाइल्स,महिला/पुरूष नसबंदी आदि,विकलांग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने हेतु सम्पूर्ण मेडिकल बोर्ड विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। ...
Read Moreफतहनगर। श्रमण संघीय महामंत्री शेरे मेवाड पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्य मुनि जी महाराज साहब, मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण भोले बाबा श्री मदन मुनि जी महाराज साहब के आज्ञानुर्वति पूज्य गुरुदेव उप प्रवर्तक श्री कोमल मुनि जी म सा, श्री धीरजमुनि जी म सा,श्री रमेश मुनि जी म सा आदि ठाणा 3 आज सुुबह सालोर से विहार कर पांखड गांव में प्रवेश किया। संत स्थानक भवन में विराज रहे हैं। संत फतहनगर की ओर विहार पर हैं। आज की विहार सेवा मे भगवतीलाल, महावीर,कुन्दन, दिलीप कुमठ, शंकरलाल सियाल, रोनक,रिकुं,सिवानी, पुजा, पाखंड से प्रहलाद सिंघवी, भेरूलाल, दिनेश, सुरेश,चेतन,नवयुवक मंडल के सभी सदस्यो ने सेवा दी। ...
Read Moreरेलवे ने प्राथमिकता सूची में रखी परियोजनानई दिल्ली -चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी के रेलवे बोर्ड चेयरमेन से भेंट का असर दिखने लगा हैं, इस मुलाकात के बाद चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में रेलवे के कार्यां को प्रगति मिली है।सांसद जोशी की रेलवे बोर्ड चेयरमेन श्री सुनित शर्मा एवं रेलवे बोर्ड के अधिकारीयों के साथ बैठक के पश्चात में रेलवे ने चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में नवीन स्वीकृत रेलवे लाईन बड़ीसादड़ी-नीमच वाया छोटीसादड़ी रेलमार्ग (48.35 कि.मी.) को रेलवे की प्राथमिकता सूचि में ले लिया हैं, प्राथमिकता सूची में लेने से इस रेलमार्ग के कार्य को गति मिलेगी। इस हेतु रेलवे बोर्ड ने पश्चिम रेलवे को इसे प्राथमिकता में लेने के लिये आदेश भी जारी कर दिया हैं। इस आदेश के पश्चात रेलवे के द्वारा इस नवीन मार्ग हेतु शीघ्र ही नक्शा तैयार होने के पश्चात भूमि अधिग्रहण का कार्य भी प्रारंभ हो जायेगा।इसके साथ ही चित...
Read Moreफतहनगर। गुरूवार को चंगेड़ी में आयोजित किए गए प्रशासन गांवों के संग शिविर में सभी विभागों की अच्छी उपलब्धियां रही। सरपंच श्रीमती सुमित्रा देवी जाट एवं ग्राम विकास अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिविर के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा 56 पट्टे जारी किए गए। इसके अलावा 10 जॉब कार्ड जारी किए। प्रधानमंत्री आवास में 1 स्वीेकृति तथा जन्म मृत्यु के 10 प्रमाण पत्र जारी किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 157 नामान्तरण,358 राजस्व अभिलेख में शुद्धिकरण,414 जाति,मूल निवास एवं हैसियत प्रमाण पत्र दिए गए। कृषि विभाग ने 50 मृदा नमूनों का संग्रहण किया। सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा 52 की पेंशन स्वीकृति की गई जबकि पालनहार का 4 जनों को लाभ दिया गया। रसद विभाग द्वारा 118 लोगों का आधार सीडिंग एवं संशोधन किया गया। इसी प्रकार से जलदाय विभाग ने 6 खराब हैण्डपम्प मरम्मत किए। बिजली विभाग ने 38 शिकायतों का निस्...
Read Moreफतहनगर । समीपवर्ती चंगेड़ी पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को उपखंड अधिकारी मयंक मनीष की अध्यक्षता में प्रशासन गांव के संग शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी,पूर्व प्रधान जीत सिंह चुंडावत,लव कुमार पुरोहित,संयुक्त निदेशक, तहसीलदार रतन लाल कुमावत,विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह चुंडावत,नायब तहसीलदार डॉ अभिनव शर्मा,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार,ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सुमित्रा देवी जाट,पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ,डॉ विजय जैन,ग्राम विकास अधिकारी मंशा पुरी गोस्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे । शिविर के दौरान पंचायती राज विभाग ने 56 पट्टो का वितरण किया । इसके अलावा लोगों ने कई लाभकारी योजनाओं का लाभ लिया। स्कूली बच्चों ने जाति प्रमाण पत्र एवं मूल नि...
Read Moreमावली । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलनाकलां में एक दिवसीय संकुल बैठक हुई जिसमें अध्यक्षता नरेंद्र सिंह राणावत प्रधानाचार्य ने की। दक्ष प्रशिक्षक योगेश कुमार जैन एवं जगदीश चंद्र पालीवाल ने शिक्षण की कई विधाएं बताइ एवं विद्यालय में आने वाली चुनौतियां संभागीय से सुनी उसका समाधान भी किया। योगेश कुमार जैन द्वारा हिंदी विषय पर कई गतिविधियां करवाई गई एवं जगदीश चंद्र पालीवाल द्वार पर्यावरण विषय में ऑनलाइन क्लासेज ,पोर्टफोलियो,चेक लिस्ट, सीसीई,एवं पर्यावरण विषय की गतिविधियां पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन देवनारायण वीरवाल द्वारा किया गया । कुल 27 संभागियो ने भाग लिया। बीना चांद्रायण द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया ।
Read Moreफतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में संकुल स्तरीय एक दिवसीय गणित व अंग्रेजी विषय की विषयवस्तु आधारित कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य सोना टांक के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यशाला में दक्ष प्रशिक्षक रामरतन कोठारी एवं शंकर लाल जाट ने विषय वस्तु आधारित प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला में संकुल के अधीनस्थ विभिन्न विद्यालयों में प्राथमिक कक्षाओं को गणित एवं अंग्रेजी पढ़ाने वाले 31 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में शिक्षण में आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। कोरोना महामारी के कारण हुई शिक्षा की क्षतिपूर्ति करने पर योजना बनाकर कार्य करने पर चर्चा की गई। यह जानकारी कार्यशाला व्यवस्थापक रमेशचंद्र सेन ने दी। ...
Read Moreइन्वेस्ट राजस्थान – 2022, भीलवाड़ा में आयोजित हुआ प्रदेश का पहला जिला स्तरीय इनवेस्टमेन्ट सम्मिट कार्यक्रम-होगा 10,000 करोड़ का निवेश
जयपुर। इन्वेस्ट राजस्थान - 2022 का प्रारम्भ सम्पूर्ण प्रदेश में मेनचेस्टर के रूप से पहचान बना चुके भीलवाड़ा जिले से बुधवार को हुआ । इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने जयपुर से वीसी के माध्यम से सम्मिट में आये अतिथियों एवं उद्यमियो को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का विजन राजस्थान के प्रत्येक क्षेत्र में विकास करना व प्रगति के नए आयाम स्थापित करना है ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री गहलोत की मंशानुरूप राजस्थान देश का प्रथम राज्य बना जहां उद्योगों को बढ़ावा देने, निवेश का बेहतर वातावरण बनाने व रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन्वेस्ट सम्मिट कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे एवं भीलवाड़ा से इसकी शुरुआत हुई है । श्रीमती रावत ने कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों के सहयोग हेतु सदैव तत्पर है एवं राज्य सरकार द्वारा उद्योग क्षेत्र में कई योजनाएं चलाई ज...
Read Moreनई दिल्ली । आरएलपी चीफ व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जब लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने जांच में स्पष्ठ कर दिया कि सोची समझी साजिश के तहत किसानों को रोंदा गया ऐसे में अजय मिश्रा का केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद पर बैठे रहना किस दृष्टि सही है ? भारत सरकार को या तो तत्काल उन्हें पद से हटाना चाहिए अन्यथा स्वयं अजय मिश्रा को पद से त्याग पत्र देने की आवश्यकता है !
Read Moreलोकसभा में नियम 377 के तहत रखा विषय नई दिल्ली 15 दिसम्बर 2021 :- चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने नई दिल्ली में लोकसभा में नियम 377 के तहत सदन की कार्यवाही में भाग लेते हुये चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर इन्डोर खेल स्टेडियम का निर्माण किये जाने का विषय संसद में रखा। सांसद जोशी ने सदन में बताया की संसदीय क्षेत्र के चित्तौडगढ़ जिला मुख्यालय पर खेलों के लिये प्रतिभावान खिलाडी होने के बावजुद कोई इन्डोर स्टेडियम नही होने से खिलाडी अर्न्तराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपने आप को नही ढाल पा रहे हैं, जिसके कारण प्रतिभा एवं दक्षता होने के बावजुद उनको राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय मानकों के स्टेडियम की कमी से प्रतिस्पर्धा यहॉ के खिलाड़ी व एथलिट खेल में पिछड जाते है। सांसद जोशी ने बताया की चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र जो की वीरों की भूमि रहा हैं वहॉ पर अनेकों पहलवान तैयार हुये हैं तथा विगत के वर
Read Moreफतहनगर । चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को प्रशासन गांवों के संग शिविर का आयोजन किया जाएगा । शिविर के 1 दिन पूर्व बुधवार को आज सीबीईओ मावली प्रमोद सुथार एवं आरपी शिव शंकर आमेटा ने शिविर स्थल का दौरा किया तथा व्यवस्थाएं देखी । सीबीईओ सुथार ने उच्च माध्यमिक विद्यालय में पंचायत क्षेत्र के सभी संस्था प्रधानों की बैठक भी ली तथा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्राप्त की । इस अवसर पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ने सीबीईओ को संपूर्ण जानकारी मुहैया करवाई । सुथार ने शिविर के दौरान अधिक से अधिक बच्चों के जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास एवं जन्म प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए ।
Read Moreमावली । स्थानीय ब्लॉक की दिसम्बर माह की ब्लॉक निष्पादन बैठक पं.स. हॉल-मावली में आयोजित की गई। स्थानीय ब्लॉक के राजकीय माध्यमिक व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानो ने भाग लिया। पीडब्ल्यूडी एंव आईसीडीसीएस के प्रतिनिधी की उपस्थिति रही। सूचना केन्द्र मावली से सूचना सहायक रमेश भांभी ने बैठक में भाग लेकर संभागियों को जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र,मूल निवास प्रमाण पत्र आदि आवश्यक जानकारी दी गई। समग्र शिक्षा-मावली से सीबीईओ-मावली प्रमोद कुमार सुथार, एसीबीईओ द्वितीय मोहम्मद अंसार काजी , आरपी शिव शंकर आमेटा, मुकेश कुमार त्रिवेदी ,चुन्नी लाल अहीर, सब्बीर मोहम्मद, पवन कुमार नागौरी,पृथ्वी राज सालवी, प्रहलाद पुरी गोस्वामी एवं कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही ।
Read Moreफतहनगर । आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहनगर में एक दिवसीय संकुल बैठक हुई जिसमें अध्यक्षता सोना टांक प्रधानाचार्य ने की। दक्ष प्रशिक्षक योगेश कुमार जैन एवं संजय गहलोत ने शिक्षण की कई विधाएं बताइ एवं विद्यालय में आने वाली चुनौतियां संभागीय से सुनी उसका समाधान भी किया। योगेश कुमार जैन द्वारा हिंदी विषय पर कई गतिविधियां करवाई गई एवं संजय गहलोत ने पर्यावरण विषय में ऑनलाइन क्लासेज एवं पर्यावरण विषय की गतिविधियां पर चर्चा की कार्यक्रम का संचालन रमेश चंद्र नाई द्वारा किया गया । कुल 30 संभागियो ने भाग लिया। मोनिका यादव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया
Read Moreनाथद्वारा । मेवाड़ उप प्रवर्तक श्री कोमल मुनि जी म सा ,श्री धिरजमुनि जी म सा , सेवाभावी श्री रमेश मुनि जी म सा का नाथद्धारा से विहार पावनधाम फतहनगर की ओर हुआ । गुरुदेव श्री अंबालाल जी म सा की पुण्यतिथि तक पावनधाम बिराजेगें गुरु भगवन्तं। आज सालोंर पहुंचने के भाव है । यह जानकारी नेमीचन्द धाकड़ ने दी । गुरुदेव के देवलोकगमन के बाद प्रथम विहार है ।
Read Moreडायनैमिक ग्राउण्ड वाटर रिसोर्स ऑफ राजस्थान, 2020’’ की रिपोर्ट पर चर्चा-पानी से संबंधित सभी विभाग आपसी सामंजस्य स्थापित करें, गिरते हुए भू-जल स्तर को रोकने के उठाएं प्रभावी कदम -मुख्य सचिव
जयपुर। मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में ’’डायनैमिक ग्राउण्ड वाटर रिसोर्स ऑफ राजस्थान, 2020’’ की रिपोर्ट को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव श्री आर्य ने राज्य में गिरते हुए भू-जल स्तर पर चिन्ता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि पानी से संबंधित सभी विभागों को आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए राज्य के विभिन्न ब्लॉकों में गिरते हुए भू-जल स्तर को रोकने के साथ-साथ भू-जल स्तर को रिचार्ज करने सम्बंधी योजनाओं को अमली जामा पहनाया जाना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि सरकार के पुख्ता प्रयासों के साथ आम जनता को भी पानी के अत्यधिक दोहन पर अंकुश लगाने के साथ जल बचाने के लिए जागरूक करना होगा। उन्होंने बाड़मेर ब्लॉक के सेफ ब्लॉक से सीधे ओवर एक्सप्लोटेड ब्लॉक में बदल जाने पर भी चिन्ता व्यक्त की। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग के अतिरिक्त मुख्य ...
Read Moreराजसमंद । सांसद दिया कुमारी ने करौली जिले के नादौती पंचायत समिति क्षेत्र के गुढ़ा चंद्र जी में जनसंपर्क एवं ग्राम राजपुर में पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के समर्थन में जनसभा कर सभी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों श्री लोहड़च्या राम मीणा जी (प्रत्याशी जिला परिषद) एवं सुश्री कविता मीणा जी (प्रत्याशी पंचायत समिति) को पूर्ण समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की। भारी संख्या में पधारी जनता ने भी असीम प्रेम व आदर देकर भाजपा को ही विजय दिलाने का संकल्प लिया। जनसंपर्क के दौरान श्री रामस्वरूप जी कोली पूर्व सांसद, बत्ती लाल जी पूर्व विधायक टोडाभीम, श्री रमेश चंद जी मीणा पूर्व विधायक टोडाभीम, श्री शेर सिंह जी रईसना एस टी मोर्चा प्रदेश महामंत्री, महेंद्र जी मीना पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष करौली ,भाजपा जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह जी गुडा,सुमरण सिंह जी मंडल अध्यक्ष, श्री हरिचरण मीणा जी मंडल अध्यक...
Read Moreउदयपुर । मंगलवार को प्राप्त 806 रिपोर्ट में से 802 नेगेटिव तथा चार पॉजिटिव प्राप्त हुई । यह सभी मरीज शहरी क्षेत्र में पाए गए हैं जिनमें से 2 नए केस तथा एक क्लोज कांटेक्ट एवं एक कोरोना वॉरियर्स है । पॉजीटिव मरीज इन क्षेत्रों में पाए गए है : रोड नंबर 4 अशोक नगर ,माधव कॉलोनी कालका माता मंदिर के , न्यू अहिंसापुरी अहिंसा अपार्टमेंट , सिद्धि गणपति पार्क कंपलेक्स सेक्टर 8 उदयपुर ।
Read Moreराजस्थान के किसानों की आवाज उठी संसद में कृषि इनपुट सब्सिडी की अधिकतम सीमा 2 हैक्टेयर से बढ़ाकर 5 हैक्टेयर तक की जाए-राज्य सभा, सांसद
जयपुर, 14 दिसम्बर। सांसद श्री नीरज डांगी ने मंगलवार को राज्यसभा में विशेष उल्लेख के जरिए राजस्थान के संदर्भ में कृषि इनपुट सब्सिडी की अधिकतम सीमा 2 हैक्टेयर से बढ़ाकर 5 हैक्टेयर तक किये जाने की मांग करते हुए कहा कि राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है परन्तु जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से यह प्रदेश देश में 24 वें स्थान पर है। उन्होंने बताया कि राजस्थान का एक बड़ा भू-भाग रेगिस्तानी या शुष्क जलवायु वाला है। यहां भूमि की उत्पादकता बहुत कम है और आम तौर पर एक वर्ष में केवल एक ही फसल की जाती है। प्रदेश में बारिश बहुत कम होती है तथा पहले जो जिले मरू विकास कार्यक्रम का हिस्सा थे, वहां किसानों के पास जमीन तो बहुत है परन्तु इस भूमि को जोतना बहुत मुश्किल है एवं यह जमीन अनुत्पादक (अनप्रोडक्टिव) है। राजस्थान के ये जिले अजमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, ज...
Read Moreलोकसभा में शून्यकाल के दौरान रखा विषयनई दिल्ली 14 दिसम्बर 2021 :- चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में लोकसभा में शून्य काल के दौरान भगवान परशुराम जी पर डाक टिकट जारी करने को लेकर विषय सदन के समक्ष रखा।सांसद जोशी ने सदन में बताया कि हमारा देश ऋषि परम्परा का राष्ट्र है। श्रेष्ठ आर्य संस्कृति के समुच्चय ‘आर्यावर्त’ में सतयुग (कृतयुग), त्रैता, द्वापर, कलयुग में समय-समय पर अवतारों ने जन्म लिया ऋषि-मुनियों ने लोक का नेतृत्व कर जन-गणकों के साथ सत्पथ हेतु साधा। इन्हीं अन्वेषक ऋषियों के ज्ञान, तप, अन्वेषणो से भारत विश्व गुरू कहलाया। आर्य संस्कृति के प्रसार से ही ’वसुधैव कुटुम्बकम’ का स्वप्न साकार किया जा सकता है।आर्य संस्कृति के ध्वज वाहक अवतारों, प्रचेताओं, ऋषियों की स्मृति को अक्षुण्ण बनाने के लिये महान भारतीय संसद ने कई शुभ संकल्प पारित किये हैं। स्मृति स्वरूप डाक टिकट जारी किये, ऐ...
Read More