मावली

गुर्जर का डबोक एयरपोर्ट पर किया स्वागत

फतहनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व विधायक जहाजपुर धीरज गुर्जर का डबोक एयरपोर्ट पधारने पर फतहनगर-सनवाड़ पालिका पार्षद मनीष पालीवाल द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस माहीन खान मेकेश,युवा कांग्रेस अध्यक्ष फतहनगर-सनवाड़ नितेश पुरी गोस्वामी, देवकिशन पालीवाल, लोकेश पुरी गोस्वामी, शंकरदास वैष्णव आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महाविद्यालय में किया सेमीनार का आयोजन

फतहनगर। बुधवार को स्थानीय महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रंृखला के अन्तर्गत सह राजभाषा अंग्रेजी के महत्व पर सेमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती अंजलि बरारा(नालन्दा स्किलविंग्स),विशिष्ट अतिथि श्रीमती नेहा जैन एवं आलोक जैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ललित कुमावत ने की। संचालन राकेश छीपा ने किया। स्वागत उद्बोधन डॉ. मोनिका जैन ने प्रस्तुत किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन देवेन्द्रसिंह राठौड़ ने किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विप्र बंधुओ ने किया पालीवाल का सम्मान

फतहनगर। बुधवार को पदम श्री से सम्मानित श्यामसुंदर पालीवाल (पिपलांत्री) का फतहनगर आगमन पर सम्मान किया गया। पालीवाल का फतहनगर के विप्र बंधुओ और मंडी व्यापारियों ने सांवरिया सेठ की तस्वीर भेंट कर,साफा, उपरणा ओढाकर स्वागत किया तथा उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर कन्हैयालाल पालीवाल,संजय पालीवाल, विहिप के दीपक पालीवाल, मनोज पालीवाल, कैलाश मेनारिया, मोहित, लक्ष्मीलाल शर्मा तथा मण्डी व्यापारियों में घनश्याम मंगल,विनोद धर्मावत, बंटी मंगल,शैलेष, भेरुलाल बैरवा आदि उपस्थित थे। ...

Read More
मावली

विद्यालय को मिला स्मार्ट टीवी, किशोर बालिकाओं के खिले चेहरे।

फलीचड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलीचड़ा की किशोर बालिकाओं को स्मार्ट टीवी मिला तो उनके चेहरे खिल उठे प्रधानाचार्य संजय वडाला ने बताया कि विद्यालय स्टाफ द्वारा नवाचार के तहत अपने जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ और बच्चों के जन्मदिन पर होने वाले अपव्यय पर खर्च न कर वर्ष पर्यंत बचत की और उसी राशि से स्मार्ट टीवी विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं को भेंट किया जा रहा है प्रधानाचार्य बडाला ने बताया किशोरियों को जीवन कौशल, शारीरिक व मानसिक बदलाव, हार्मोन का बदलना आत्मविश्वास, आत्मरक्षा समाज मे आगे बढ़ना,,समाज मे व्याप्त कुरीतियां को दूर करने के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म और स्लाइड के माध्यम से अनुभवी महिला शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ शिवकरण निमल ,लाड़ कुंवर चौहान ,लीला खटीक ,लहरी लाल जाट ,शमसुद्दीन मंसूरी देवी लाल जाट ,उदय लाल सालवी ,फतेह लाल यादव सुरेश कुमार द...

Read More
मावली

ईंटाली के चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर में 407 रोगियों की जांच

इंटाली(मधुसूदन पारीक)। आज यहां चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 407 रोगियों की जांच एवं उपचार शिविर में डॉ.संजय पालीवाल(फिजीशियन), डॉ लालचंद चारण (शिशु रोग विशेषज्ञ) स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीप्ति दाधीच, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी इंटाली डॉ मनीष कुमार,दंत रोग विशेषज्ञ बाबूलाल आचार्य, डॉ विनोद शर्मा एवं आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉक्टर गिर्राज ने की। रोगियों की जांच एवं इलाज शिविर का शुभारंभ सरपंच अनु मेनारिया ने फीता काटकर किया। इस दौरान डॉ मनीष कुमार, भरत मेनारिया, गजेंद्र चौधरी, रमा उन्नी, मोहनी देवी, आशा जणवा, ऊषा साबुन धीरज सुथार शांतिलाल उपस्थित थे। शिविर में मेल नर्स देवीलाल पटेल, एलएचवी रमा उन्नी, ए एन एम मोहिनी देवी सुमन मालवीय,आशा जनवा, उषा साहू, दीपक रेगर, शांतिलाल रेगर ,लैब टेक्नीशियन धीरज सुथार, डाटा ऑपरेटर प्रकाश पुष्करणा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पुष्करणा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने फूंका केरल के मुख्यमंत्री का पूतला

फतहनगर। भाजपा ओबीसी मोर्चा फतहनगर सनवाड़ मंडल द्वारा केरल में हुई ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री रंजीत श्रीनिवासन की निर्मम हत्या पर कड़ी निंदा व रोष प्रकट करते हुए केरल के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग की है। केरल में हो रही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ऐसी घटनाओं के लिए केरल सरकार को दोषी ठहराया है। पुतला दहन एवं केरल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष मंजूदेवी भील,उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, महामंत्री फूलचंद कुमावत,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक बडगूर्जर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकरलाल लोहार, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, एसटी मोर्चा अध्यक्ष शैलेश मीणा, एससी मोर्चा अध्यक्ष पूरण जीनगर,विक्की धन्नावत, सुरेश सोलंकी, अशोक तेली,शेखर ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में जलापूर्ति के पानी की जांच का आग्रह

फतहनगर। पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोहरलाल चपलोत ने सनवाड़ में जलापूर्ति के पानी की जांच की मांग की है। चपलोत ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान पानी के कारण कई लोग उल्टी,दस्त के शिकार हुए हैं। जलापूर्ति के पानी की जांच की जानी चाहिए ताकि इसका समाधान हो सके। ...

Read More
मावली

साकरोदा में ग्रामीण ओलंपिक खेल कूद आयोजित

मावली. पंचायत समिति की ग्राम पंचायत साकरोदा में राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन 20 दिसंबर को संपन्न हुआ जिसमें पंचायत क्षेत्र के युवाओं ने काफी उत्साह दिखाया। साकरोदा सरपंच कृष्ण गोपाल पालीवाल, PEEO श्रीमती मधुबाला गहलोत , उप सरपंच सुखदेव पालीवाल के द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । ग्राम विकास अधिकारी हरि नारायण पुरोहित ने बताया की 6 खेलों में कबड्डी हॉकी एवं वॉलीबॉल शूटिंग में 1-1 टीम और वॉलीबॉल सर्विसिंग 3 टीम क्रिकेट 2 टीम खो खो में 2 टीम के बीच मैच का आयोजन कर टीम को आगे के लिए क्वालीफाई किया गया। संपूर्ण प्रतियोगिता आयोजन हेतु शारीरिक शिक्षक मनोहर सिंह चुंडावत के साथ लोकेश आमेटा, कालू राम जाट, पूनमाराम जाट, हीरालाल जाट, विनोद जाट, भेरूलाल ,दिनेश जी और नरेश पालीवाल आदि उपस्थित रहे। ...

Read More
मावली

आसना स्कूल में अलमारी भेंट

मावली। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना में विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती बसंती नरूका ने अपनी मातुश्री श्रीमती अनोप कॅवर की पुण्य स्मृति में प्रधानाचार्य डॉ महावीर प्रसाद जैन की विशेष प्रेरणा से एक अलमारी 6.5’ 3 की मूल्य 9000 की प्रधानाचार्य को विद्यालय हेतु भेंट की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था। ...

Read More
मावली

जिला चुनाव अधिवेशन में मावली को मिला प्रतिनिधित्व

फतहनगर । रविवार को संपन्न हुए जिला वार्षिक चुनाव अधिवेशन उदयपुर प्रथम में मावली अ से चुने गए अतिरिक्त जिला मंत्री शैलेष कोठारी,उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा शंकर लाल जाट लदाना, माध्यमिक शिक्षा सदस्य शंकर लाल जाट सालेरा खुर्द एवं वरिष्ठ प्रबोधक सदस्य  प्रभु लाल  जाट को जिले की कार्यकारिणी में चुने जाने पर शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली के सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।

Read More
मावली

डॉक्टर ऑफ एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित हुए कड़ेला

जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान दी गई मानद उपाधि ,शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक सुधार एवं उल्लेखनीय कार्य करने पर मिला सम्मान मावली. मावली के खेमराज कड़ेला को रविवार को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर ऑफ एजुकेशन अवार्ड मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। जयपुर में समता साहित्य अकादमी, डीके इन्टरनेशल रीसर्च फाउण्डेशन एवं इन्टरनेशल अमेरिकल काउंसिल फॉर रीसर्च एण्ड डेवलपमेंट यूनाईटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान में इन्टरनेशनल साहित्य कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। समता साहित्य अकादमी के अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ.डी.एस.तांड़ेकर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मीडिया प्रवक्ता कांग्रेस डॉ.अर्चना शर्मा एवं पद्मश्री सम्मानित कालबेलिया डांसर गुलाबो सपेरा थे। मुख्य वक्ता साहित्यकार डॉ.आशा शर्मा थीं। अध्यक्षता थियअर मिरर इम्फाल मणिपुर के डायरेक्टर पद्मश्री वारेप्पा नबा ने की। कार्...

Read More
उदयपुर

उदयपुर एयरपोर्ट पर 3 गुना बनेगा टर्मिनल भवन

  नई दिल्ली । चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय नागरीक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, उदयपुर के विकास के सम्बन्ध में विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सांसद जोशी ने केन्द्रीय नागरीक उड्डयन मंत्री से भेंट के दौरान उदयपुर हवाईअड्डे पर स्थित सुविधाओं की जानकारी दी एवं वहॉ की प्रमुख आवश्यकताओं के बारे में ध्यानाकर्षण करते हुये बताया की उदयपुर से खाड़ी देशों समेत पर्यटन वाले अन्य देशों के लिये नई अर्न्तराष्ट्रीय उडानों को प्रारंभ किये जाने की अत्यन्त आवश्यकता है। उदयपुर हवाई अड्डा दक्षिणी राजस्थान का महत्वपुर्ण हवाई अड्डा है। यह क्षेत्र अपने प्राकृतिक सौन्दर्य व संसाधनों के कारण विश्व में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं, साथ ही विश्व का विख्यात वेडिंग डेस्टीनेशन है। यहॉ पर ट्युर पैकेज से भी हज

Read More
मावली

बोयणा में साइकिल वितरण समारोह आयोजित

मावली ।  उपखंड क्षेत्र के बोयणा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में विधायक धर्म नारायण जोशी, पंचायत समिति में  नेता प्रतिपक्ष जीवन सिंह राव, सरपंच गंगा कुमार , प्रधानाचार्य शक्ति सिंह ,भैरू , ललित , भीम , पुष्कर लोहार आदि लोग उपस्थित थे ।  विद्यालय में 38 साइकिलें वितरित की । विद्यालय परिवार द्वारा जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

न्यूरो सर्जन एवं हौम्योपैथिक फिजिशियन कल फतहनगर में

फतहनगर। एमबी राजकीय चिकित्सालय के न्यूरो सर्जन डॉ.के.जी.लोधा एवं हौम्योपैथिक फिजिशियन डॉ.आकांक्षा लोधा रविवार को फतहनगर के धुणी स्थित शिवम मेडिकल स्टोर पर परामर्श एवं निदान के लिए उपलब्ध रहेंगे। शिवम मेडिकल स्टोर के संचालक प्रवीण गोस्वामी के अनुसार एमबी हॉस्पीटल के सहायक आचार्य डॉ.के.जी.लोधा एवं डॉ.आकांक्षा लोधा प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक परामर्श एवं निदान के लिए उपलब्ध रहेंगे। ब्रेन ट्यूमर,सिर की चोट,सिर दर्द,माईग्रेन,चक्कर,दिमागी बुखार,रीढ़ की हड्डी की चोट,दिमाग में पानी भरना,दिमाग में खून की नस फटना,कमर दर्द,गर्दन दर्द,रीढ़ की हड्डी की टीबी,कैंसर व स्लीप डिस्क,मिर्गी,साइटिका,झनझन्नहट,सूनापन, कमजोरी,याददाश्त की कमी,कम्पन्न,ब्रेन स्टोक के लिए डॉ.के.जी.लोधा से परामर्श लिया जा सकता है। हौम्यौपैथिक फिजिशियन डॉ.आकांक्षा लोधा से चर्म रोग,स्त्री रोग,पाचन तंत्र रिलेटेट समस्याएं,श्वांस,गुर्दा...

Read More
मावली

विधायक जोशी ने घासा के स्वास्थ्य केन्द्र को आदर्श स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की अनुशंसा की

फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने घासा (मावली) के स्वास्थ्य केन्द्र को आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की अनुशंसा की है तथा उसके लिये आवश्यक उपकरण के लिये विधायक क्षैत्रीय विकास निधि से पांच लाख सत्तर हजार (5.77 लाख) रूपये की स्वीकृति जारी की है। भाजपा घासा मंडल अध्यक्ष रतन सिंह कीतावत ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रत्येक विधानसभा में एक आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की योजना बनायी, जिसमें मावली विधायक जोशी ने घासा (मावली) के स्वास्थ्य केन्द्र को आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की अनुशंसा की है। मंडल अध्यक्ष कीतावत ने बताया कि जिला परिषद् ने विधायक क्षैत्रीय विकास निधि से पांच लाख सत्तर हजार (5.77 लाख) की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बकाया पर छूट की तारीख बढ़ी

फतहनगर। कृषि विपणन विभाग के आदेश क्रमांक प.5 (185) निकृवि/आवंटन/एमनेस्टी/2021/12553-707 दिनांक 19.07 2021 एवं 14423-576 दिनांक 28.07.2021 द्वारा मण्डी समिति किसी भी बकाया राशि पर ब्याज माफी योजनान्तर्गत ब्याज पर 75 प्रतिशत छूट का प्रावधान है साथ ही कृषि प्रसंस्करण प्रयोजनार्थ राज्य के बाहर से आयातित कृषि जिन्सॉ चीनी प्रसंस्करण प्रतिष्ठानों के विरूद्ध 58(4) से संबंधित देय मण्डी शुल्क के संबंध में निदेशालय कृषि विपणन विभाग द्वारा जारी परिपत्र अनुसार 27.04.2005 से 31.12.2019 तक अवधि में आयात की गई चीनी व अन्य कृषि जिन्सों की कुल देय बकाया मूल मण्डी शुल्क 75 प्रतिशत राशि योजना के अर्न्तगत माफ की जा रही है। इस बाबत् मण्डी समिति द्वारा पूर्व में भी लिखित सूचित किया जा चुका है। अतः कृषि उपज मण्डी समिति फतहनÛर क्षेत्र के संबंधित अनुज्ञापत्रधारी जिनकी विभिन्न प्रकार की बकाया है, के भुगतान पर ब्य...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महन्त प्रतापपुरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महंत प्रतापपुरी गोस्वामी (पोकरण तारातरा मठ बाड़मेर वाले) का फतहनगर पधारने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल फतहनगर सनवाड़ द्वारा हाइवे सर्किल सनवाड़ पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, महिला मोर्च जिला अध्यक्ष ऋतू अग्रवाल,एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक, नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,महामंत्री रामचंद्र महलाना,फूलचंद कुमावत,रोशन खटीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,बादलदेवसिंह राणावत,महेन्द्रसिंह झाला,एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पूरण जीनगर,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लोहार,महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा देवड़ा,आईटी सेल संयोजक जगदीश पुरोहित,ओबीसी महामन्त्री अशोक तेली,पूर्व महामन्त्री अशोक मोर,सूर्यप्रताप सिंह रावल,सुरेश सोलंकी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर महंत का शॉल,उपरणा ओढ़ाकर ...

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश में और व्यापक होगा सुशासन का दायरा: मुख्यमंत्री

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि सुशासन राज्य सरकार का मूलमंत्र रहा है। आने वाले समय में गुड गवर्नेन्स के दायरे को हम और व्यापक बनाएंगे। उन्होंने कहा कि त्वरित सर्विस डिलीवरी, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाने, आईटी के अधिकाधिक उपयोग से मानवीय हस्तक्षेप कम करने तथा दफ्तरों में कार्यशैली में सुधार पर हमारा मुख्य फोकस रहेगा।  श्री गहलोत शुक्रवार को शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुड गवर्नेन्स और आमजन को बेहतर सर्विस डिलीवरी पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी, आर्थिक बाधाओं एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं सहित तमाम चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार ने एक से बढ़कर एक कल्याणकारी फैसले लिए और उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया। जन घोषणा पत्र के 70 प्रतिशत वादे धरातल पर साकार हुए और विगत तीन वर्षों में की गई 1695 बजट घोष...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शहीदों की स्मृति में सनवाड़ में 25 को रक्तदान शिविर

सनवाड़। सीडीएस बिपिन रावत एवं सभी शहीदों की स्मृति में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन आगामी 25 दिसम्बर को किया जाएगा। राकेश मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाला उक्त शिविर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। संस्थान ने अधिक से अधिक रक्तदान के लिए आने का आह्वान किया है। ...

Read More
मावली

आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन 23 को होगा

मावली । आसोलियों की मादड़ी में आज प्रारंभ हुए आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन 23 दिसंबर को होगा । उक्त प्रशिक्षण 22 दिसंबर को संपन्न होना था लेकिन 19 दिसंबर को अवकाश होने से इसका समापन अब 23 दिसंबर को किया जाएगा ।

Read More