जयपुर,6 जनवरी। खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री श्री अशोक चांदना ने गुरूवार को एन एच148डी पर बूंदी-नैनवां के मध्य नवीन रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया। राज्य मंत्री श्री चांदना ने नई रोडवेज बस की पहली यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले बस चालक का साफा बांधकर सम्मान किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री चांदना ने कहा कि इस मार्ग पर रोडवेज बस की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी ।अब यह बस सेवा शुरू हो गई है जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।
Read MoreArchives
जयपुर, 6 जनवरी 2021: नारायण सेवा संस्थान द्वारा दीन-दुःखी दिव्यांगों के कल्याणार्थ 10 प्रांतों में निःशुल्क कृत्रिम अंग, ऑपरेशन चयन एवं केलीपर्स मापन शिविर आयोजित किए जा रहे है। नव वर्ष के अवसर पर समाज के दिव्यांगता ग्रस्त बन्धुओं को लाभ पहुंचाने के लिए उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र में 9 जनवरी को, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, जम्मु व कश्मीर में 16 जनवरी को तथा गुजरात, तमिलनाडु, ओडिशा, उत्तरप्रदेश में 23 जनवरी को व आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश एवं मध्यप्रदेश में 30 जनवरी को भव्य शिविर अनुभवी डॉक्टर्स टीम के माध्यम से रखा गया है। जिसका लाभ सभी दिव्यांग भाई-बहन ले पाएगें। संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि हमारा प्रण है कि भारत में दिव्यांगों के लिए निःशुल्क कृत्रिम अंग मापन शिविर का आयोजन हो। नारायण सेवा संस्थान ने लगभग 4,26,850 से अधिक सफल ऑपरेशन करने के साथ ...
Read Moreप्रमुख शासन सचिव ने कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के संबंध में अधिकारियों के साथ ली अहम बैठक आगामी एक से डेढ़ माह पूरी तरह सजग और सतर्क रहने के दिए निर्देश
जयपुर, 6 जनवरी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीणा के निर्देश पर चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया ने प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबला करने के लिए गुरुवार को विभाग के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। प्रमुख शासन सचिव ने स्वास्थ्य भवन में सम्बंधित सभी अधिकारियों को आगामी एक से डेढ़ माह पूरी तरह सजग और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कोरोना के उपचार में काम आने वाली दवा, टेस्टिंग किट्स, ऑक्सीजन प्लांट्स, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 332 चयनित चिकित्सा संस्थानों में एचडीयू बेड की उपलब्धता, कोविड वैक्सीनेशन सहित कई अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री गालरिया ने कोरोना में काम आने वाली फाइव ड्रग मेडिसिन किट, एन 95 मास्क, रेमडिसिविर इंजेक्शन तथा अन्य जीवन रक्षक दवाओं का एक से डेढ़ महीने तक का स्टॉक रखने की निर्देश दिए...
Read Moreपावनधाम में गुरू अम्बेश 28 वां पुण्य पर्व सानंद संपन्न , मेवाड़ संघ मुम्बई-स्वास्थ्य समिति का यादगार रहा चिकित्सा शिविर
फतहनगर(विकास चावड़ा)। मेवाड़ संघ शिरोमणि पूज्य प्रवर्तक गुरूदेव श्री अम्बालालजी म. सा. का 28 वां पुण्य स्मृति समारोह पावनधाम संस्थान, फतहनगर द्वारा उपप्रवर्तक डॉ. श्री सुभाषमुनिजी म., मेवाड़ उपप्रवर्तक गुरूदेव श्री कोमलमुनिजी म., सेवाभावी श्री धीरजमुनिजी म., श्री लोकेशमुनिजी म. श्री रमेशमुनिजी म. एवं कोकिलकंठी महासती श्री राजमतिजी म., तपज्योति उपप्रवर्तिनी महासती श्री विजयप्रभाजी म. तपस्विनी महासती श्री संयमप्रभाजी म., महासती श्री सुप्रियदर्शनाजी म. आदि ठाणा के सान्निध्य में पूर्ण गरिमा के साथ मनाया गया। गुणानुवाद समारोह में पूज्य गुरू अम्बेश के महान साधक जीवन पर प्रकाश डाला गया। पावनधाम प्रमुख प्रकाशचन्द्र सिंघवी, अध्यक्ष मनोहरलाल लोढ़ा ने भाव अभिनंदन किया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए गुरुदेव कोमल मुनि जी म. सा ने फ़रमाया कि अंबेश गुरु एक युग पुरुष थे। उन्होंने अपने जीवन काल में आध्यात्मि...
Read Moreउदयपुर। कोरोना केस में तेजी से इजाफा हो रहा है | कल के मुकाबले आज तीन गुना पॉजिटिव के सामने आए। कोरोना केस की विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है - Received Report of....2602 Negative....2513 Positive....89 Urban Total Patient….71 Corona Warriors…08 New Case…60 Close Contact…03 Rural Total Patient….18 Close Contact…06 New Case…12 Total positive till now....56621 Area Details.. JR.GIRLS HOSTEL RNT CAMPUS, LAKECITY RESIDENCY APARTMENT SHOBHAGPURA, OLD PG HOSTEL GMCH, KALYAN VIHAR PUROHITON KI MADRI, AR DREAMS SOCIETY SEC.3, GIRIJAVYAS PETROL PUMP, BEDWAS PRATAPNAGAR,CHIRWA BADGOAN,SAHELI NAGAR SUKHADIYA CIRCLE, NEW ASHOK VIHAR SHOPBHAGPURA 100 FT. ROAD, SANSKAR NAVRATNA COMPLEX, NR. MOTHERHOOD BOYS HOSTEL PRATAPNAGAR, POLICE LINE TAKRI, MEGWALO KA MOHLLA NAI,PANCHWATI, GU...
Read Moreजयपुर, 6 जनवरी। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर दिसम्बर, 2021 से पेंशनर्स को पेंशन का भुगतान पे-मैनेजर के माध्यम से प्रारम्भ कर दिया है। पेंशन एवं पेंशनर्स वैलफेयर विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पेंशनर्स की सुविधा के लिए विभाग द्वारा एक वेबसाइट pension.raj.nic.in शुरु की गयी है। इस वेबसाइट में पेंशनर पेंशनर सर्विसेज में क्लिक कर लॉग इन कर सकता है जिसमें पेंशनर द्वारा प्रथम बॉक्स में अपना पीपीओ नम्बर तथा द्वितीय बॉक्स में अपने बैंक एकाउंट के अन्तिम चार डिजिट डालने के बाद लॉग-इन किया जा सकता है। इसके द्वारा पेंशनर अपनी चालू माह की पेंशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 का सम्पूर्ण पेंशन विवरण भी देखकर डाउनलोड कर सकते है।
Read Moreफतहनगर। 8 जनवरी 2022 से 15 जनवरी तक प्रस्तावित सांसद खेल महाकुंभ कबड्डी प्रतियोगिता 2022 को कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण के कारण स्थगित किया गया है। इस आशय की जानकारी चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी ने एक ट्वीट के जरिए शेयर की।
Read Moreफतहनगर । मेवाड़ प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री अंबालाल जी महाराज साहब की पुण्यतिथि पर आज यहां की श्री कृष्ण महावीर गौशाला में लापसी वितरण का कार्यक्रम किया गया। जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा द्वारा जीव दया योजना के तहत आज गौशाला में 280 किलो लापसी का गायों को वितरण किया गया। इस अवसर पर देश के दूरदराज से आए श्रावक श्राविका एवं जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Read Moreश्री अमित शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री के दौरे पर सुरक्षा प्रक्रिया में ऐसी लापरवाही कतई स्वीकार्य नहीं है और इसकी जवाबदारी तय की जायेगी”
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने एक ट्वीट में कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे के समय आज हुई सुरक्षा चूक के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। अपने ट्वीट में गृहमंत्री ने कहा है, “गृह मंत्रालय ने पंजाब में आज हुई सुरक्षा चूक की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। प्रधानमंत्री के दौरे पर सुरक्षा प्रक्रिया में ऐसी लापरवाही कतई स्वीकार्य नहीं है और इसकी जवाबदारी तय की जायेगी।” ...
Read Moreफतहनगर | यहाँ के धुणी के समीप स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक कोबरा स्नेक कैचर गोविंद लाल सुथार ने रेस्क्यू किया । हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बीच भी सांपों का निकलना समझ से परे है | एक तेल मिल में कोबरा देखकर स्नेक कैचर गोविंद लाल सुथार को कॉल किया गया। सुथार ने भारी भरकम कोबरे का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
Read Moreफिरोजपुर । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री के काफिले में सुरक्षा चूक के बाद पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। अमरिंदर में कहा कि चरणजीत सिंह के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है । वही पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखर ने ट्वीट कर कहा है कि जो भी हुआ वह पंजाबियत के खिलाफ है । प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जहां चूक हुई वहां से 10 किलोमीटर दूर है पाकिस्तान | पंजाब में हुसैनीवाला के पास सड़क जाम में प्रधानमंत्री का काफिला फंस गया था। इसके बाद वह रैली को संबोधित किए बिना लोट गए थे।
Read Moreफतहनगर । मौसम का मिजाज आज और खराब दिख रहा है। पूरा शहर कोहरे की आगोश में समा गया है । कोहरे के साथ ही बूंदाबांदी भी शुरू हो गयी है | इससे मौसम काफी ठंडा हो गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद यहां कृषि उपज मंडी में भी दो दिन निलामी कारोबार नही होगा।
Read Moreफतहनगर | मेवाड़ प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री अंबालाल जी महाराज सा का 28 वा पुण्य स्मृति दिवस गुरुवार को यहां के पावन धाम में जैन संतों के सानिध्य में मनाया जाएगा। कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए उक्त कार्यक्रम का आयोजन पावन धाम संस्थान के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम के तहत बुधवार को बेंगलुरु से निकले नमन यात्री यहां पहुंचे। सभी नमन यात्री कल होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कल पावनधाम में निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन भी होगा।
Read Moreउदयपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। चपलोत ने कहा कि अब तक के इतिहास में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का यह पहला मामला है जो कि निंदनीय है।
Read Moreराजस्थान इंटक के अध्यक्ष पद पर श्रीमाली के लगातार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर श्रीपति नगर में किया जोरदार स्वागत
श्रीपतिनगर,उदयपुर। उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ के सरंक्षक जगदीश राज श्रीमाली के राजस्थान इंटक के अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित होने के उपरांत उदयपुर सीमेंट वर्क्स में प्रथम बार आगमन पर "उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ परिवार" की ओर से श्रमिक साथियों ने फेक्ट्री परिसर गार्डन में श्रीमाली का स्वागत एवम अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया।श्रीमाली के आगमन पर सर्वप्रथम क्षेत्र के कांग्रेस नेतागण शंकर लाल चौधरी,रमेश चंद्र पालीवाल,मांगी लाल मेघवाल,विजय चौहान व रमेश प्रजापत आदि कार्यकर्ताओं ने विजय चौहान की होटल पर श्रीमाली को मेवाड़ी पगड़ी व उपरणा पहना कर स्वागत किया इसके उपरांत सीमेंट फैक्ट्री के मैन गेट पर संघ कार्यसमिति पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों ने श्रीमाली को उपरणा पहना कर स्वागत का शुभारंभ कर ढ़ोल नगाड़ों के साथ सैंकड़ों श्रमिकों ने जुलूस के रूप में व श्रीमाली के सम्मान में गुलाब के फू...
Read Moreफतहनगर | खराब मौसम के चलते यहां की कृषि उपज मंडी में गुरुवार एवं शुक्रवार को कृषि जिंसों की नीलामी का कारोबार बंद रहेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए मंडी सचिव ने बताया कि मौसम खराब रहने से नीलामी कारोबार बंद रखे जाने का निर्णय लिया है तथा किसानों से आग्रह किया है कि वे 2 दिन अपनी कृषि उपज लेकर नहीं आवे | मंडी में नीलामी कारोबार पुनः शनिवार को प्रारंभ होगा | इधर आज दिन भर मौसम का मिजाज खराब रहा तथा शाम होते-होते हल्की बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम ठंडा हो गया।
Read Moreपुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 14 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने जुड़वाए अपने नाम राज्य में मतदाताओं की संख्या हुई 5 करोड़ 9 लाख 43 हजार 21 जयपुर, 5 जनवरी। निर्वाचन विभाग ने प्रदेश में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को राज्य के सभी 200 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन कर दिया। यह सूची विभाग की वेबसाइट ceorajasthan.nic.in पर उपलब्ध है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 14 लाख 22 हजार 968 मतदाताओं ने नाम जोड़े गए। इनमें 7 लाख 20 हजार 223 पुरुष और 7 लाख 2 हजार 745 महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि अन्तिम प्रकाशन की तिथि तक राज्य में कुल 5 करोड़ 9 लाख 43 हजार 21 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 2 करोड़ 65 लाख 32 हजार 787 पुरूष एवं 2
Read Moreभाजपा फतहनगर-सनवाड मण्डल की कार्यशालाः संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों पर भाजपा ने किया मंथन
फतहनगर(विकास चावड़ा)। भाजपा फतहनगर-सनवाड मण्डल की कार्यशाला माहेश्वरी सदन में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि मावली विधायक धर्मनारायण जोशी थे। विधायक ने मावली में पानी की समस्या को समाप्त करने और घर घर तक पीने का पानी उपलब्ध करवाने का वादा किया। कार्यक्रम में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के संयोजक नरेंद्र सिंह आसोलिया ने आगामी दिनों में सांसद खेल कूद प्रतियोगिता को लेकर योजना प्रस्तुत की। जोशी ने कहा कि पार्टी अनेको लोगो के त्याग समर्पण परिश्रम से यहाँ तक पहुची है। हम सब कार्यकर्ताओ को मिलकर परिश्रम की पराकाष्ठा कर संगठन को मजबूत करना है। देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार ने आगामी दिनों में होने वाले खेल प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से चर्चा की और विधानसभा मावली के प्रत्येक मंडल पर खेलकूद संबंधित किट देने की घोषणा की। फतहनगर सनवाड मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम बागला ने मण्डल में विभिन कार्यक्...
Read Moreउदयपुर। नए साल के चौथे दिन उदयपुर में सर्वाधिक 28 जने पॉजिटिव सामने आए। आज प्राप्त 2137 में से 2109 नेगेटिव एवं 28 जने पॉजीटिव मिले । विस्तृत जानकारी इस प्रकार है : Urban Total Patient….19 Corona Warriors…06 New Case…10 Close Contact…03 Rural Total Patient….09 Corona Warrior…03 Close Contact…01 New Case…05 Total positive till now....56532 Area Details..👇 DURGA HILLS COLONY NIMACH KHEDA DEWALI, NEW AHINSAPURI FATEHPURA, POLICE LINE TEKRI, PARAS JK HOSPITAL SHOBHAGPURA, GEETANJALI HOSPITAL CAMPUS EKLINGPURA, ZINC COLONY DEBARI, MP COLONY SEC.13, NEAR PRAGATI ASHRAM SEC.14, LAKE GARDEN APARTMENT SEC.14, EKLINGPURA KALADWAS, GURUDEV APARTMENT MODERN COMPLEX OPP. CELEBRATION MALL, SKY HEIGHTS APARTMENTS BHUWANA, ALKAPURI NEAR FATEHSAGAR, PIMS CAMPUS UMARDA, PMCH BHEELO KA BEDLA, JA...
Read More(नवरतन जैन ) | गत सात सालों में आकोला की दो विभूतियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने का गौरव हासिल हुआ | एक राष्ट्रपति तो दुसरे प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित हुए। हथकरघा आधारित पारंपरिक व आधुनिक रंगाई छपाई के लिए प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला के लिए गत सात साल में दो ऐसे अवसर आए जब यहां की दो विभूतियों को अपने अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने का गौरव हासिल हुआ था। इनमें देश के जाने-माने प्रसिद्ध इतिहासकार व शिक्षक डॉ श्रीकृष्ण जुगनू एवं हस्तशिल्पी सुरेश छीपा शामिल हैं। आकोला के रहने वाले और अब उदयपुर रह रहे डॉ श्रीकृष्ण जुगनू पैसे से सरकारी अध्यापक है।सन2014 में शिक्षक दिवस पर तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के गरिमामय समारोह में डॉ श्रीकृष्ण जुगनू को अन्य शिक्षकों के साथ सम्मानित किया था। इस अवसर पर तत्कालीन मानव ...
Read More