चित्तौडगढ़

चांयलाखेड़ा में जणवा समाज ने किया विरोध प्रदर्शन

ईंटाली । छोटीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के महुडिया गांव में गत दिनों प्रशासन ने अवैध कब्जा बताकर जणवा समाज की सराय पंचायती नोहरे को ध्वस्त कर दिया जिसमें समाज की सैकड़ों स्त्री-पुरुष उसको नहीं गिराने की प्रशासन से विनती करता रहा मगर प्रशासन  ने जनता की एक नहीं सुनी। इसके विरोध में  इंटाली पंचायत के चायला खेड़ा गांव में प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।

Read More
देश प्रदेश

सांसद दीयाकुमारी आज और कल राजसमन्द मे

आमेट । सांसद,भाजपा प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी 8 व 9 जनवरी को राजसमंद जिले के प्रवास पर रहेंगी । प्रवास के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होगी। संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि 8 जनवरी शनिवार को प्रातः 10 बजे योग कार्यक्रम, दामोदर स्टेडियम लालबाग नाथद्वारा तथा दोपहर 2 बजे जिला कलेक्ट्रेट राजसमंद में होने वाली दिशा बैठक में भाग लेंगे। वहीं दिनांक 9 जनवरी रविवार को प्रातः 9:15 बजे ब्राजसमन्फ में होने वाले पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में, 10 बजे रक्तदान शिविर एवं आँख प्रत्यारोपण कार्यक्रम, कुरज, दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय विद्यालय,देवगढ़ का निरीक्षण व 1बजे मदारिया देवगढ़ में कुंभा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज

जयपुर। कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। जयपुर,दौसा,अलवर,कोटा,बारां,झालावाड़,झुंझुनू,चूरू, सीकर, नागौर,बीकानेर,जोधपुर,पाली,अजमेर,भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, टोंक,राजसमंद,उदयपुर,श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़ जिलों और आसपास बदला मौसम का मिजाज,हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का दौर शुरू भी शुरु हुआ।

Read More
देश प्रदेश

कोरोना के मद्दे नजर गृह रक्षा नामांकन स्थगित

जयपुर। गृह रक्षा विभाग में वर्तमान में स्वयंसेवकों के जयपुर शहर हेतु नामांकन प्रक्रिया चल रही है जिसे कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अन्तर्गत स्थगित कर दिया गया है जिसकी सूचना समस्त अभ्यर्थियों को एसएमएस या ई-मेल द्वारा भिजवायी जा रही है। कोरोना महामारी के फैलाव के कम होने पर राज्य सरकार द्वारा भविष्य में जारी किये जाने वाली दिशा-निर्देशों के तहत पुनः नामांकन प्रक्रिया को आरम्भ किया जा सकेगा जिसकी सूचना अभ्यर्थियों को एसएमएस या ई-मेल द्वारा जारी कर दी जावेगी। ...

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद जोशी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में की शिरकत

चित्तौड़गढ़। नेहरू युवा केन्द्र चित्तौड़गढ़ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांसद सी.पी.जोशी ने भाग लिया व संबोधित किया। साथ मे जिलाप्रमुख सुरेश जी धाकड़, जिलाउपाध्यक्ष श्रवण सिंह जी राव, जिला परिषद प्रतिनिधि रवि जी मेनारिया, प्रदीप जी काबरा आदि भी थे।

Read More
देश प्रदेश

केंद्र ने अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए दिशा-निर्देशों में संशोधन किया,सभी यात्री 7 दिनों के लिए घर में पृथकवास में रहेंगे और भारत में आगमन के 8वें दिन आरटी-पीसीआर परीक्षण कराएंगे

नई दिल्ली। संशोधित दिशा-निर्देश 11 जनवरी 2022 (00.01 बजे आईएसटी) से प्रभावी होंगे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविड -19 वायरस की बदलती प्रकृति और सार्स-कोव-2 के चिंताजनक वेरिएंट (वीओसी) यानी ओमिक्रॉन वेरिएंट के उभार को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय आगमन के लिए दिशा-निर्देशों में 6 जनवरी 2022 को संशोधन किया है और दुनिया भर में इसके मामले में बढ़ोतरी की सूचना दी है। ये नए दिशा-निर्देश 11 जनवरी 2022 (00.01 बजे आईएसटी) से प्रभावी होंगे।   इन्हें अंतिम बार 30 नवंबर 2021 को अपडेट किया गया था।   संशोधित दिशा-निर्देश को स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर डाला गया है और इन्हें यहां देखा जा सकता है- https://www.mohfw.gov.in/pdf/RevisedGuidelinesforInternationalArrivalsdated7th January2022.pdf   पिछले दिशा-निर्देशों (30 नवंबर 2021 की) की ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महावीर कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित,विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक से किया सम्मानित

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विषय था कोरोना महामारी से बचाव तथा वर्तमान में बढती ग्लोबल वार्मिंग। विभाग की सहआचार्या ऋतु राणावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इसमें क्रमशः सुश्री मानसी सुखवाल, सुश्री सीता जाट, सुश्री यशोदा रेगर (द्वितीय वर्ष विज्ञान) प्रथम रहे। सुश्री रूहीन बानो, सुश्री रेणु खटीक, सुश्री रीना कुंवर (तृतीय वर्ष विज्ञान) द्वितीय रहे। सुश्री भावना राव, सुश्री चन्दा सौलंकी एवं कुसुम राव क्रमशः तृतीय रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। ...

Read More
उदयपुर

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन के लिए मेनार में किया महामृत्युंजय जप

मेनार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अलका मूंदड़ा एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती ऋतु अग्रवाल के नेतृत्व में आज वल्लभनगर तहसील कें मेनार गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन के लिए महामृत्युंजय जाप एवं यज्ञ किया गया। इसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गांव में महिलाओं एवं पुरुषों ने महामृत्युंजय जप कर मोदी जी के दीर्घायु की कामना की। इस कार्यक्रम में वल्लभनगर प्रभारी हिम्मतसिंह झाला,देहात जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जिला कार्यालय मंत्री लीला सोनी,मेनार मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मेनारिया, हींता मंडल अध्यक्ष देवेंद्रसिंह राव, वल्लभनगर मंडल अध्यक्ष भंवरलाल भट्ट, सी आर बालाजी मेनारिया, उपाध्यक्ष किरण डांगी, फतहनगर-सनवाड मण्डल अध्यक्ष उमा देवड़ा,झामेश्वर अध्यक्ष कमला मीणा की उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर हुई च...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

फतहनगर । आज मैन चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ हुए षडयंत्र का विरोध प्रदर्शन भाजयुमो फतहनगर सनवाड द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के विरुद्ध आक्रोश प्रदर्शन कर पुतला दहन करके किया गया पंजाब सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करके ऐसी देशद्रोही सरकार को जल्दी से हटाने की मांग की।  इस विरोध प्रदर्शन में देहात जिलाउपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला महा मंत्री फूलचंद कुमावत रामचंद्र महलाना भाजयुमो जिला मंत्री सचिन खटीक ओबीसी जिला उपाध्यक्ष दीपक गुर्जर,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश चंद्र सोनी मंडल संरक्षक कल्याण पोखरना , लेमन बडालमिया,भाजयुमो अध्यक्ष गोवर्धन सोनी एसटी अध्यक्ष शैलेश मीणा किसान मोर्चाअध्यक्ष संतोष प्रजापत ओबीसी अध्यक्ष शंकर लोहार महिला अध्य...

Read More
उदयपुर

उदयपुर में कोरोना का महा विस्फोट

उदयपुर। आज कोरोना उदयपुर जिले में तेजी के साथ स्प्रेड हुआ है। आज जारी 2482 जनों की रिपोर्ट में 189 लोग पॉजिटिव पाए गए । इनमें शहरी क्षेत्र में 146 लोग पॉजिटिव पाए गए | विस्तृत जानकारी इस प्रकार है : Urban Total Patient….146 Corona Warriors…16 New Case…107 Close Contact…19 Migrant…04 Rural Total Patient….43 Corona Warrior…02 Close Contact…15 New Case…26 Total positive till now....56810 Area Details..👇 MAIN CHOURAHA KANPUR MADRI, SEC.11, JAWAHER NAGAR, DEVKHEDA, MEGWALO KA MOHLLA, NAI, SEC.14, HIRAN MAGRI SEC.4,SUBASH NAGAR SEC.5, SANTOSH NAGAR GARIYAWAS, SWAMI NAGAR TEKRI, GOTIPA VALLABHNAGAR,VIDHYA VIHAR COLONY NORTH SUDERWAS, GAYRIYAWAS, VIP COLONY SEC.9, JAIN TEMPLE GAYRIYAWAS, MAHARANA PRATAP SCHOOL COLONY, KRISHNA COLONY SEC.9, KAILASHPURI BADGOAN, BAPU N...

Read More
देश प्रदेश

राज्य राजमार्गो को फास्टैग से जोड़ने पर जोर- श्री भजनलाल जाटव ने RSRDC चेयरमैन का पदभार संभाला

जयपुर, 7 जनवरी। सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री भजनलाल जाटव ने शुक्रवार को आरएसआरडीसी के चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया। श्री जाटव ने झालाना स्थित आरएसआरडीसी परिसर का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने वहां किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक भी ली। राज्य की टोल नीति में नवाचार लाने के उद्देश्य से श्री जाटव ने स्टेट हाईवे को भी फास्टैग से जोड़ने का सुझाव अधिकारियों को दिया एवं तीन से चार प्रमुख राज्य राजमार्गो पर फास्टैग सुविधा को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में चलाने हेतू निर्देश दिए। श्री जाटव ने कहा कि इस सुविधा से सामान्य जन के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। श्री जाटव ने कहा कि राजस्थान के इंफ्रा स्ट्रक्चर को विकसित करने और राज्य को विकास की अग्रणी श्रेणी में लाने हेतु  पहली प्राथमिकता सड़क एवं भवन की क्वालिटी होगी। हमारी कोशिश रहेगी कि केन्द्र सरकार की मुंबई कॉरिडोर ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नमन यात्रा की ऐतिहासिक रही गुरू अम्बेश भक्ति संध्या

फतहनगर । गुरू अम्बेश पुण्य पर्व की पूर्व संध्या पर पावनधाम परिसर में प्रतिवर्ष की भांति श्री अम्बेश गुरू नमन यात्रा सेवा संस्थान ( गुजरात ) द्वारा आयोजित एक शाम गुरू अम्बेश के नाम भक्ति संध्या गुरू कृपा से ऐतिहासिक रही! नमन यात्रा महामंत्री युवारत्न श्री गौतमजी बाफना के दमदार संचालन में शुरू हुई भक्ति संध्या में गुरूभक्त प्रतियोगियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी! भक्ति संध्या के जज मेवाड़ रत्न श्री महेंद्रजी पगारिया, विदुषी श्राविका श्रीमती सुनीताजी - विजयकुमारजी रांका एवं श्रीमती राजकुमारीजी - महेन्द्रजी रांका ने बहुत ही सटीक निर्णय देते हुए प्रथम अखिलेश चंडालिया, सनवाड़, द्वितीय काजल पुखराज जी आंचलिया, यशवंतपुर बेंगलोर एवं तृतीय दिलीप मेहर बैंगलोर रहे! तीनों प्रतियोगियों को पारितोषिक पावनधाम प्रमुख श्री प्रकाश जी सिंघवी, अध्यक्ष मनोहरलालजी लोढ़ा, मंत्री बलवंतसिंह हिंगड़, नमन यात्रा...

Read More
देश प्रदेश

राजस्थान विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत वर्चुअल समारोह शनिवार को, राज्यपाल श्री कलराज मिश्र करेंगे अध्यक्षता

जयपुर, 7 जनवरी। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को राजस्थान विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह कोविड प्रोटोकॉल के कारण वर्चुअल आयोजित किया जाएगा। प्रातः 11.30 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में कुलाधिपति द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक एवं  पीएचडी धारकों को ऑनलाइन दीक्षा प्रदान की जाएगी।

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक : संसद परिसर में सांसदों ने दिया धरना

नई दिल्ली। आज संसद परिसर में गांधी जी की मूर्ति के पास सांसद रंजीता कोली एवं साथी सांसदों ने पंजाब सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस से सार्वजनिक तौर पर देश से माफी मांगने की मांग की। सांसदो ने अपने हाथों में तख्तियां भी ले रखी थी।

Read More
फतहनगर - सनवाड

आज भाजपाई चन्नी का पुतला फूंक करेंगे प्रदर्शन

फतहनगर | भारतीय जनता युवा मोर्चा आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गोवर्धन सोने के अनुसार आज शाम 5:30 बजे मेन चौराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका जाएगा तथा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के विरोध में प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया जाएगा।

Read More
देश प्रदेश

सुरक्षा चूक अति चिंतनीय: मायावती

नई दिल्ली ।  बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा चूक को अति चिंतनीय बताया है | मायावती ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी के अभी हाल के पंजाब दौरे के दौरान जो सुरक्षा चूक हुई है वह अति-चिन्तनीय। इस घटना को पूरी गंभीरता से लेकर इसकी उच्च-स्तरीय निष्पक्ष जाँच जरूरी है ताकि इसके लिए दोषियों को उचित सजा मिल सके तथा आगे फिर ऐसी घटना की पुनरावृति न हो। पंजाब आदि राज्यों में होने वालेे विधानसभा आमचुनाव के मद्देनजर इस घटना को लेकर जो राजनीतिक खींचतान, आरोप-प्रत्यारोप व राजनीति की जा रही है वह भी उचित नहीं, जबकि घटना के सम्बंध में राजनीति को विराम देकर इसकी गंभीरता के अनुरूप निष्पक्ष जाँच होने देना ही उचित है।  

Read More
उदयपुर

विधायक प्रीति शक्तावत ने लिया विद्यालय गोद

भींडर | वलभनगर विधायक प्रिती गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने महात्मा गांधी इंग्लिश मिडियम विद्यालय कुराबड को गोद लेने की घोषणा की । अवसर था बालिकाओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम का ।वे यहां बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुई थी।  इस दोहराने पंचायत समिति कुराबड़ के नेता प्रतिपक्ष नवल सिंह चुंडावत,प्राचार्य अंजु कोठारी , अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र टांक, सिनीयर विद्यालय प्राचार्य मीना जोशी कुन्दन सिंह कच्छेर, ललित पटेल भुतिया,नारायण सिंह वाजनगढ, चेन सिंह चुण्डावत गुडा, नरेन्द्र नावड़ियां,‌ किशोर सालवी, गोविन्द सिंह चोहान,प्रितम सिंह पंवार आदि अतिथि भी मोजुद रहे। कार्यक्रम के दोहराने महात्मा गांधी इंग्लिश मिडियम विद्यालय कुराबड के छात्र-छात्राओ का जिला स्तरीय विज्ञान मेले में हर्षित सेठीया प्रथम,विपुलराज कुंवर द्वितीय,प्रियंका लोहार सिनीयर वर्ग से द्वितीय स्थान,राज्य स्तर पर हर्षित सेठी...

Read More
देश प्रदेश

जल जीवन मिशन के तहत राजस्थान के लिए 6,872 करोड़ रुपए लागत की पेयजल आपूर्ति योजनाओं को मंजूरी

इन योजनाओं से 3,213 गांवों में 6.56 लाख परिवार लाभान्वित होंगे नई दिल्ली। राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति (एसएलएसएससी) की 5 जनवरी, 2022 को आयोजित बैठक में जल जीवन मिशन के तहत राजस्थान के लिए 6,872.28 करोड़ रुपये लागत की पेयजल आपूर्ति योजनाओं को मंजूरी दी गई। इन योजनाओं से 27 जिलों में स्थित 3,213 गांवों में 6.56 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इन योजनाओं में से 5 बहु ग्राम प्रमुख परियोजनाएं और शेष एकल ग्राम योजनाएं हैं। हर ग्रामीण परिवार को पीने का स्वच्छ पानी सुनिश्चित करने और महिलाओं और लड़कियों को दूर से पीने का पानी लाने के कष्ट से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन को मूर्त रूप देने के लिए जल जीवन मिशन ने वर्ष 2021-22 में राजस्थान को 2,345.08 करोड़ रुपए की केंद्रीय अनुदान सहायता जारी की है। इस वर्ष केंद्रीय जलशक्त...

Read More
देश प्रदेश

श्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में 12981 करोड़ रुपये की लागत वाली 572 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

नई दिल्ली I केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज उत्तर प्रदेश के कौशांबी, अयोध्या और बस्ती में 12981 करोड़ रुपये की लागत वाली 572 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।   .  श्री गडकरी ने कौशांबी में 2659 करोड़ रुपये की लागत वाली 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने अयोध्या में 8,698 करोड़ रुपये की लागत वाली 6 एनएच परियोजनाओं की आधारशिला रखी और बस्ती में मंत्री महोदय ने 1,624 करोड़ रुपये की लागत वाली 3 एनएच परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग बन जाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अयोध्या रिंग रोड बनने से ट्रैफिक जाम की समस्या दूर हो जाएगी। भगवान श्री राम वन गमन मार्ग के निर्माण...

Read More
मावली

व्यापारी युवक की हुई हृदयाघात से मौत

फतहनगर। नगर में आज एक व्यापारी युवक की हृदयाघात से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्व. सुरेश चन्द्र जी मंगल के पुत्र मनीष मंगल की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  दिवंगत व्यापारी युवक मनीष की अंतिम यात्रा शुक्रवार 7 जनवरी 2022 को प्रात 10 बजे निज निवास सरदार पटेल स्टेडियम के पास से मोक्ष धाम फतहनगर जायेगी। मनीष सद्व्यवहारी, मिलनसार युवक था जिसकी मौत की खबर से व्यापारी वर्ग ही नही अपितु सभी लोग सन्न रह गए | परमपिता परमेश्वर दिवगंत आत्मा को सद्‌गति एवं परिवार जनों को दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करे ।

Read More