नई दिल्ली । राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 155.39 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं ।भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 12,72,073 है ।सक्रिय मामलों की दर 3.48 प्रतिशत है ।स्वस्थ होने की वर्तमान दर 95.20 प्रतिशत बीते चौबीस घंटों में 1,09,345 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 3,48,24,706 है पिछले 24 घंटों में 2,64,202 नए मामले सामने आए अब तक 5,753 ओमिक्रॉन के मामले सामने आए,कल के मुकाबले 4.83 प्रतिशत की वृद्धि दैनिक सक्रिय मामलों की दर 14.78 प्रतिशत है साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 11.83 प्रतिशत है अब तक 69.90 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 17,87,457 जांच की गई ।
Read MoreArchives
फतहनगर । यहां की श्री कृष्णा महावीर गौशाला में इस समय मकर सक्रांति के अवसर पर तुला दान का आयोजन किया जा रहा है । यहां गौ माता का पूजन कर लापसी खिलाई जाएगी एवं सार्वजनिक मीटिंग का आयोजन तथा 31 दिसंबर तक का हिसाब पेश किया जाएगा । सभी से अनुरोध किया गया है कि समय पर पधार कर सेवा प्रदान करें । दानदाता एवं गो सेवक तुला दान के तहत गुड जो दलिया पशु आहार सूखी घास हरे घास आदि का दान करके पुण्य कमा सकते हैं । उक्त कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा । ऐसा ही आयोजन सनवाड स्थित श्री महावीर गोपाल गौशाला समिति के तत्वावधान में गौशाला प्रांगण में किया जा रहा है ।
Read Moreमावली । राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला राजस्थान सरकार जयपुर को ऑनलाइन ज्ञापन प्रेषित किया । प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के अनुसार ज्ञापन में बताया कि राजस्थान के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण से शीत लहर के भारी प्रकोप चलते प्रदेश के समस्त जिलों के जिला कलेक्टर महोदय द्वारा विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियां बंद करके ऑनलाइन शिक्षण कार्य पुनः प्रारंभ किया जाए और शिक्षा विभाग के शिक्षक कर्मचारियों को 50% कार्यालयों में बुलाया जाए रोटेशन पद्धति के अनुसार जिससे कोरोना संक्रमण से सभी विद्यार्थियों शिक्षक कर्मचारियों को राहत मिल सके इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री प्रेमचंद मीणा प्रदेश संयुक्त मंत्री मेघराज मीणा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मीणा जिला महामंत्री ओमप्रकाश मेघवाल...
Read Moreजयपुर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दूध, फल-सब्जियां एवं अन्य खाद्य पदार्थों के विक्रय से संबंधित दुकानों को भी आश्वयक सेवाओं में सम्मिलित किया है। आदेशानुसार प्रत्येक रविवार को कफ्र्यू के दौरान दूध, फल-सब्जियों की दुकाने खुली रहेंगी।
Read Moreफतहनगर । सामाजिक कार्यकर्ता ललित नारायण आमेटा की पहल से ईंटाली में खुजली से परेशान श्वान का उपचार किया गया । फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा द्वारा प्रशासन गांव के संग शिविर में प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए प्रार्थना पत्र दिया था कि गांव के गली मोहल्ले में पालतू कुत्ते खुजली से परेशान रात भर इधर-उधर दौड़ते है । शिविर प्रभारी रमेश सीरवी उपखंड अधिकारी भिंडर के आदेश से चिराग वैष्णव, पशुधन सहायक,पशु चिकित्सालय ईन्टाली के सानिध्य में सहायक कमलेश वैष्णव, राहुल सुथार द्वारा एक दर्जन कुत्ते को इंजेक्शन एवं दवाई रोटी के अंदर दवाई खिलाई गई । खुजली से राहत दिलाई गई।
Read Moreजयपुर, 13 जनवरी। कोरोना संक्रमितों के लिये दवाओं को लेकर राहत की खबर। अब मरीजों को दवाईयों के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा, 108 कॉल पर उन्हें घर बैठे तुरंत दवा मिल जायेगी। जयपुर शहर में इस संबंध में जयपुर प्रथम के क्षेत्र में 25 बाईक एम्बुलेंस थाना क्षेत्र वाईज लगाई गयी हैं। मरीजों को, विशेषकर कोविड पॉजिटिव मरीजों को 108 नम्बर पर कॉल करने पर दवाईयां बाईक एवं एम्बूलेंस के माध्यम से उनके घर पर उपलब्ध करायी जायेगी। जिससे आईसोलेशन मरीजों को समय पर दवाई उपलब्ध हो सकेंगी।...
Read Moreजिला प्रभारी मंत्री ने ली समीक्षा बैठक, कोरोना से बचाव के लिए जिले में सतर्कता व जागरूकता बनाए रखने का किया आह्वान
उदयपुर, 13 जनवरी। जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है और इसी मंत्र के साथ वर्तमान दौर में कोरोना से बचने के लिए सभी को सतर्क व जागरूक रहने की जरूरत है और सम्पूर्ण जिले को इस महामारी से सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता के साथ कोविड गाइडलाइन की पालना के लिए आमजन को प्रेरित करना होगा। यह उद्गार जिला प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने गुरुवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि पूर्व में कोरोना से निपटने व बचने के लिए जिले ने बेहतर प्रबंधन करते हुए टीकाकरण में भी उत्कृष्ट कार्य किया और वर्तमान दौर में भी इसे कायम रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कोरोना की प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ चिकित्सा सुविधाओं के व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए। उन्होंने शहर के विभिन्न अस्पतालों को...
Read Moreमावली । भारतीय जनता युवा मोर्चा मावली मण्डल के नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपरना ओर पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया एवम पुजारी की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया । स्वागत करने वाले में भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश डांगी, पूर्व मण्डल महामन्त्री जयेश जेन,मण्डल उपाध्यक्ष बंसीलाल पालीवाल,जतिन टेलर,एडवोकेट दिनेश चंद्र पालीवाल,सुरेश पुजारी ,नवल सिंह झाला, भरत विजयवर्गीय ,संजय पुजारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Read Moreउदयपुर, 13 जनवरी। मकर संक्रान्ति के अवसर पर उदयपुर शहर में पतंगबाजी से घायल पशु-पक्षियों के उपचार हेतु बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय उदयपुर सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुला रहेगा। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में इन्द्र सिंह चौहान (9829924392) व राजेन्द्र कुमार (9783846083) पर संपर्क कर घायल पशु पक्षी के इलाज करने हेतु उपलब्ध रहेंगे। ...
Read Moreउदयपुर । आज उदयपुर जिले में कोरोना अपने पूरे चरम पर पहुंच गया है । आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार 598 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए । विस्तृत जानकारी इस प्रकार ह Received Report of....3644 Negative....3046 *Positive....598* Urban Total Patient….485 Corona Warriors…54 New Case…304 Close Contact…117 Migrant…10 Rural Total Patient….113 Corona Warrior…23 Close Contact…22 New Case…67 Migrant…01 Total positive till now....59095 Area Details…👇 HOTEL LEELA PALACE UDAIPUR, SHIKH COLONY UDAIPUR, BADLI KOTRA, GOVERDHAN VILAS SECTOR 14, SHIV GANGA RESIDENCY SAVINA KHEDA, MOTHER HOOD PG PRATAPNAGAR, MACHHLA MAGRA SECTOR 11, GALI NO.2 NEW BHOPALPURA, SMRTI COMPLEX HEETA WALA RK CIRCLE, SUB CITY CENTER RETI STAND, JAWAS KHERWARA, KOTA BAWDI BHUWANA, KUMHARO KA BHATTA UDAIPUR, KR...
Read Moreमावली । मावली तहसील क्षेत्र में 3 दर्जन से भी अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं । करीब एक दर्जन लोग तो डबोक क्षेत्र से ही पॉजिटिव मिले हैं । इसके अलावा मावली क्षेत्र के एक निजी स्कूल में 4 बालक एवं दो बालिकाएं पॉजिटिव आई है । मावली तहसील क्षेत्र के ही 1 सरकारी स्कूल में एक बालक एवं एक बालिका की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली । इसके अलावा साकरिया खेड़ी, सालेरा कलां में एक -एक मेडता में तीन, कसौटीया में एक लदानी में एक , बिछड़ी में एक ,ओरडी में एक, मावली में दो बोयणा में 1 तथा पालवास खुर्द में एक पॉजिटिव पाया गया। आज प्राप्त रिपोर्ट में फतहनगर सनवाड़ पालिका क्षेत्र से एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया ।
Read Moreचित्तौड़गढ़ | चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने चित्तौडग़ढ़ की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यों में तीव्रता लाने और केंद्र सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थी तक अवश्य पहुचाने के लिए निर्देशित किया । इस बैठक में विधायक अर्जुनलाल जीनगर, ललित ओस्तवाल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे ।
Read Moreइन्वेस्ट उदयपुर समिट में हुए 7390.67 करोड़ के एमओयू और एलओआई, उदयपुर में शुरू हुआ औद्योगिक विकास का नया युग, उद्यम एवं रोजगार के अवसरों के नए द्वार खुलेंगे – राजस्व मंत्री
उदयपुर। राजस्व मंत्री और उदयपुर जिला प्रभारी श्री रामलाल जाट ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में उद्योगों को बड़ा प्रोत्साहन मिला है। राज्य सरकार की नीति और योजनाबद्ध विकास से अब उदयपुर जिले में औद्योगिक विकास का एक नया युग शुरू हो रहा है जिससे उद्यम एवं रोजगार के अवसरों के नये द्वार खुलेंगें। राजस्व मंत्री श्री जाट उदयपुर जिले में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने तथा निवेशकों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा रीको के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित ‘इन्वेस्ट उदयपुर समिट, उदयपुर‘ की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उद्योगों को भूमि, बिजली, सुरक्षा की जरूरत होती है और राज्य सरकार की औद्यो...
Read Moreउदयपुर । उप प्रवर्तिनी महासतीजी श्री चारित्रप्रभा जी म सा के संथारे सहित देवलोक गमन पर आयोजित जुम मिंटीग गुणगान सभा मे गुजरात महिला अध्यक्षा सीमाजी नाहर ने बताया कि पुज्या महासतीजी म साज्ञान, साधना , सद्वगुणो व सिद्वियों के भंडार थे । पुज्या महासतीजी के पावन चरणो मे दीक्षित अनेक मुमुक्षु आत्माएं जिनशासन की महत्ति प्रभावना कर रही है। ज्ञान - ध्यान- साधना- स्वाध्याय व सेवा के द्वारा वे महापुरुष जन-जन के श्रद्धा आधार बनी। सीमाजी नाहर.ने जैन काँफैंस गुजरात, नाहर परिवार की ओर से पुज्या महासतीजी को श्रद्धाजंलि दी व महासतीजी के बताए मार्ग पर सभी को चलने का निवेदन किया।
Read Moreप्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में 11 नए मेडिकल कॉलेजों और सीआईसीटी के एक नए परिसर का उद्घाटन किया
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से तमिलनाडु में 11 नए मेडिकल कॉलेजों और केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान (सीआईसीटी) के एक नए परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया, डॉ एल. मुरुगन और डॉ. भारती पवार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री एम. के. स्टालिन उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि 11 मेडिकल कॉलेजों के उद्घाटन और केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान के नए भवन का उद्घाटन होने से हमारे समाज को स्वास्थ्य सुविधा मिलने के साथ-साथ हमारी संस्कृति के साथ हमारा संबंध मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉक्टरों की कमी बहुत लंबे समय से एक मुद्दा बनी हुई है और वर्तमान सरकार ने इस महत्वपूर्ण कमी को दूर करने को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि 2014 में देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे। पिछले सात सा...
Read Moreनई दिल्ली । भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच आंतरिक सुरक्षा वार्ता बैठक आज वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के गृह सचिव श्री अजय भल्ला और अमेरिका के रणनीति, नीति और योजना, आंतरिक सुरक्षा विभाग के अवर सचिव, श्री रॉबर्ट सिल्वर ने की। बैठक में दोनों देशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने वर्तमान में जारी सहयोग की समीक्षा की और आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला, समुद्री सुरक्षा, विमानन सुरक्षा, सीमा शुल्क प्रवर्तन और व्यापार सुरक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में सहयोग को और मज़बूत बनाने एवं नवीन अवसरों की तलाश करने जैसे उपायों पर विचार-विमर्श किया। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि कानून प्रवर्तन में सहयोग, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला हासिल करने, विमानन सुरक्षा, खोज...
Read Moreभारतीय जनता पार्टी पांच राज्यों के चुनाव में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अच्छा प्रर्दशन करते हुए पुनः सरकार बनायेगीः चपलोत
उदयपुर । भारतीय जनता पार्टी आने वाले पांच राज्यों के चुनाव में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अच्छा प्रर्दशन करेगी तथा वापस भारी संख्या बल के साथ उत्तर प्रदेश गोवा उत्तराखंड व मणिपुर में सरकार बनायेगी यह बात आज पूर्व विधानसभाध्यक्ष श्री शांतीलाल चपलोत ने साक्षत्कार में कही। चपलोत ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का अपनी जगह है मगर जिस तरह से पंजाब मंे प्रधानमंत्री के काफिले को रोका गया वह इतिहास में इससे पूर्व कभी नही हुआ इसकी जितनी भी भर्तस्ना की जाये उतनी कम है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने चहुमुखी विकास किया है इस बात से कोई इन्कार नही कर सकता है जितना विकास पिछले साठ दशकों में नही हुआ उससे अधिक पिछले सात सालों में हुआ है। चपलोत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार वापस बनेगी उसके पीछे वहां पर हुआ विकास मुख्य कारण है। मुझे यु.पी से आकर कई लौग मिले उन्होंने बताय...
Read Moreउदयपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया ने मनोज पुजारी को युवा मोर्चा के मावली मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। पुजारी पूर्व में युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के जिला संयोजक का दायित्व निर्वहन कर चुके है। जिलाध्यक्ष सिसोदिया ने भंवरलाल बुम्बोरिया को कोटडा, विरेन्द्रसिंह शक्तावत को सल्लाडा व महेश कुमार को मामेर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है।
Read Moreमावली। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण एवं शीत लहर के भारी प्रकोप को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला शाखा उदयपुर की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक शैक्षणिक गतिविधियां बन्द करवाने को लेकर जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में स्टॉफ एवं छात्रों के कोरोना संक्रमित आने से छात्र और अभिभावकों में भय व्याप्त है। ज्ञापन देते समय संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अभयसिंह राठौड़, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वगतराम शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राकेश मेनारिया, अतिरिक्त जिला मंत्री शैलेष कोठारी एवं गिर्वा उपशाखा अध्यक्ष करणसिंह चौहान उपस्थित थे। जिला कलेक्टर ने सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया।
Read Moreउदयपुर । आज दूसरे दिन भी उदयपुर जिले में कोरोना 400 पार रहा । आज प्राप्त 2872 में 2449 नेगेटिव तथा 423 पॉजीटिव सामने आए । विस्तृत जानकारी इस प्रकार है : - Urban Total Patient….251 Corona Warriors…36 New Case…127 Close Contact…85 Migrant…03 Rural Total Patient….172 Corona Warrior…28 Close Contact…58 New Case…86 Total positive till now....58497 Area Details…👇 SHANTI NAGAR SEC.3, MAYUR ONE COMPLEX MENARIYA GUEST HOUSE, MANORESHWAR MAHADEV ROAD AAPNI DHANI, SANTOSH NAGAR GARIYAWAS, ROOP MAHAL DAKAN KOTRA, VISHWKARMA COLONY GARIYAWAS, NOTRA AREA BEDWAS, ANAND VIHAR TEKRI, MAHAVEER NAGAR HIRANMAGRI, SEC.6, SURYA NAGAR SAVINA, GARIYAWAS, MODI VALLABHNAGAR, TITARDI, SE.5, KARANPUR VALLABHNAGAR, DORE NAGAR NEAR SEVASHRAM CHAURAHA, ADARSH NAGAR NEAR ABHINAV SCHOOL, KRISHN...
Read More