देश प्रदेश

मुख्य सचिव ने की जिलेवार नवाचारों की समीक्षा ,कलक्टर सप्ताह में एक दिन वीसी के माध्यम से पंचायत स्तर तक जनसुनवाई करें : मुख्य सचिव

जयपुर। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने जिला कलक्टर्स को ग्राम पंचायत स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से आमजन की समस्याएं सुनकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। श्रीमती उषा शर्मा शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से सुशासन के लिए शुरू किए गए नवाचारों की वीसी के माध्यम से समीक्षा कर रही थीं। मुख्य सचिव ने जिला कलक्टर्स से संवाद करते हुए कहा कि वह संवेदनशील रहते हुए प्राथमिकता से आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। वह सप्ताह में एक दिन तय कर ग्राम पंचायतों में स्थापित वीसी सिस्टम से जुड़कर लोगों की समस्याएं सुने और समाधान कर राहत दें, ताकि आमजन को दूरस्थ इलाकों से चलकर जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े। श्रीमती शर्मा ने स्कूलों में ऑफ लाइन के साथ ऑन लाइन शिक्षण का हाइब्रिड मॉडल अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विषय अध्यापक का पद रिक्त होने पर वहां बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो।

Read More
देश प्रदेश

आमेट नगरपालिका का 36 करोड 22 लाख 4हजार का बजट पारित

आमेट (मुबारिक अजनबी) । नगरपालिका मंडल आमेट के अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा की अध्यक्षता में मंडल की साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई।  बैठक में सर्व प्रथम नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश मैवाडा द्वारा मण्डल के सदस्यों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए नगर के चहुंमुखी विकास हेतु राजनैतिक भेद-भाव से उपर उठकर नगर के विकास हेतु एकमत होकर कार्य करने की अपील की। तत्पश्चात बैठक कार्यवाही एजेण्डानुसार प्रारम्भ की गयी। इस वर्ष का वार्षिक बजट चैयरमैंन मेवाड़ा द्वारा आम जनता की आशाओं के अनुरूप बनाया जाकर मण्डल द्वारा सर्व सम्मति से स्वीकार करते हुए पारित किया गया । बजट वर्ष 2022-23 की स्वीकृति पर विचार-विमर्श.  नगरपालिका चैयरमैंन कैलाश मेवाड़ा  द्वारा सदन में नगर पालिका आमेट का आम बजट वर्ष 2022-23 आमेट नगर की मुलभुत सुविधाओं एवं विकास कार्यो को दृष्टिगत रखते हुए 36 करोड़ 22 लाख 04 हजार रू. का तैयार कर  प्रस्तुत किय

Read More
देश प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने देलवाड़ा पंचायत समिति के नवीन भवन का शिलान्यास किया

जयपुर, 19 फरवरी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने शनिवार को राजसमन्द जिले के देलवाड़ा में पंचायत समिति के बनने वाले नवीन भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि हम सभी मिलकर राज्य का विकास करें। उन्होंने समाज में आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा व उसके सदुपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर एक अच्छे देश-प्रदेश का निर्माण करें। नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि हम सभी को मिलजुल कर कार्य करना चाहिए जिससे सभी आगे बढ़ सकें। देलवाड़ा प्रधान श्रीमती कश्नी गमेती ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में खमनोर प्रधान श्री भेरूलाल वीरवाल, देलवाड़ा उप प्रधान श्री रामेश्वर लाल, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री उत्साह चौधरी, समाजसेवी श्री देवकीनंदन गुर्जर, देलवाड़ा सरपंच व अन्य गणमान्य जनसमूह उपस्थित था।

Read More
मावली

कोमल मुनि ने खेमपुर में किया प्रवेश

फतहनगर । मेवाड़ उप प्रवर्तक पूज्य श्री कोमल मुनि जी म.सा सेवाभावी श्री रमेश मुनि जी म.सा. आज खेमपुर पहुंचे। चंगेड़ी स्थानक से विहार कर खेमपुर पहुचने पर श्रावक श्राविकाओं ने संतों की अगवानी की ।  कल सुबह 9 से 10 बजे प्रवचन होगा ।  कोमल मुनि यहां से वल्लभनगर होते हुए खेरोदा विहार करेंगे । कोमल मुनि का होली चातुर्मास बनेड़िया में होगा । चंगेड़ी में धर्म उपदेश देते हुए कोमल मुनि ने कहा कि भक्ति से ही भवसागर पार किया जा सकता है । भक्ति के बल पर ही मीरांबाई को दिया गया विष भी अमृत बन गया । भक्ति निष्काम भाव से होनी चाहिए। भक्ति सहज है ।भक्ति में शक्ति है । लाखों लोगों ने भक्ति के मार्ग को अपनाकर भवसागर को पार किया है ।

Read More
देश प्रदेश

श्रीमाली ने उपाध्यक्ष का पद भार किया ग्रहण

जयपुर । जगदीश राज श्रीमाली ने राजस्थान सरकार द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी "राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड" के उपाध्यक्ष पद का पदभार पूर्व जयपुर कलेक्टर व वर्तमान लेबर कमिश्नर IAS श्री अंतर सिंह नेहरा, अतरिक्त श्रम आयुक्त श्री पतंजलि भू  और श्री राजीव किशोर सक्सेना, संयुक्त श्रम आयुक्त श्री धर्मपाल चौधरी व अन्य विभागीय अधिकारीयो की उपस्थिति मे आज दोपहर मे श्रम विभाग कार्यालय मे ग्रहण किया । इस अवसर पर केंद्रीय श्रम संगठनों के प्रमुखगणों, औद्योगिक प्रतिनिधिगणों एवम इंटक के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही । इस अवसर पर इंटक नेता जगदीश राज श्रीमाली ने कहा कि राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड के क्षेत्राधिकार में आने वाले कार्यों को मै पूर्ण कर्तव्य निष्ठा से निभाने का प्रयास करूंगा ।  

Read More
मावली

सहायक निदेशक ने किया चंगेड़ी स्कूल का औचक निरीक्षण

फतहनगर । सहायक निदेशक डॉ. नरेन्द्र टाक ने शनिवार को समीपवर्ती चंगेड़ी में दो स्कूलों का औचक निरीक्षण किया । टाक ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सम्बलन के तहत शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन किया । बच्चों की प्रगति जानी तथा आवश्यक निर्देश भी दिए । कार्यवाहक संस्था प्रधान कन्हैया लाल मेनारिया ने टाक को विद्यालय की सम्पूर्ण गतिविधियों से अवगत कराया । टाक ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय का भी अवलोकन किया तथा बच्चों की प्रगति जानी ।

Read More
उदयपुर

इंदिरा महिला शक्ति निधि पखवाड़ा के पोस्टर का विमोचन

उदयपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रभावी संचालन के लिए इंदिरा महिला शक्ति निधि पखवाडा का आयोजन 18 फरवरी से 3 मार्च तक किया जाएगा। इस पखवाड़े की जानकारी व उद्देश्यों पर आधारित पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को एडीएम प्रशासन ओ.पी.बुनकर ने किया। इस अवसर पर आईसीडीएस उपनिदेशक पंकज द्विवेदी, महिला अधिकारिता उपनिदेशक संजय जोशी, श्रीमती मंजू चौबीसा, अशोक मेघवाल आदि उपस्थित थे। महिला अधिकारिता उपनिदेशक ने बताया कि पखवाड़े के दौरान इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के लंबित आवेदनों का निस्तारण व शिक्षा सेतु योजनान्तर्गत शिक्षा कैम्प का आयोजन करने के साथ स्कूल न जाने वाली बालिकाओं के लिए ‘‘परिवाद संवाद’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक महिला समाधान समिति एवं बीबीबीपी ब्लॉक टास्क फोर्स समिति की बैठकों के आयोजन, उदयपुर शहर में महिलाओं एवं बालिकाओं के लि...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आवरीमाता शक्तिपीठ: सभागार निर्माण की नींव भराई का मुहूर्त कल

फतहनगर । नगर के आवरी माता शक्ति पीठ पर मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य इन दिनों प्रगति पर है। यह कार्य आवरी माता मंदिर विकास समिति की देखरेख में चल रहा है ।  मंदिर विकास कमेटी के अनुसार सभागार निर्माण की नींव भराई का मुहूर्त रविवार को सुबह 9:00 बजे किया जाएगा ।  मंदिर विकास कमेटी ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से आग्रह किया है कि वे जीर्णोद्धार के कार्य में तन मन धन से सहयोग करें ।

Read More
देश प्रदेश

तीरंदाज लिम्बाराम को उपचार के लिए दस लाख की आर्थिक सहायता

जयपुर, 18 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने संवेदनशील निर्णय करते हुए प्रदेश के जाने-माने तीरंदाज श्री लिम्बाराम को उपचार के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से दस लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मूल रूप से उदयपुर की झाडौल तहसील के सरादीत गांव निवासी लिम्बाराम पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। ब्रेनस्ट्रोक के कारण वर्तमान में गाजियाबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।      इस संबंध में जानकारी मिलते ही श्री गहलोत ने मुख्यमंत्री सहायता कोष नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए 10 लाख रूपए की तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत की और दिल्ली में प्रमुख आवासीय आयुक्त श्रीमती शुभ्रा सिंह को उनकी हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए। श्री गहलोत के निर्देश पर प्रमुख आवासीय आयुक्त ने शुक्रवार को ही दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम स्पोट्र्स हॉस्टल स्थित श्री लिम्बाराम के आवास पर पह

Read More
उदयपुर

लेकसिटी को प्रदूषण से निजात दिलाने प्रशासन की पहल: अब शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को करेंगे प्रोत्साहित

उदयपुर, 18 फरवरी। विश्व भर में पर्यटकों की पसंदीदा जगह लेकसिटी उदयपुर में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को पेट्रोल व डीजल वाहनों से होने वाले प्रदूषण से निजात दिलाने की दिशा में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने पहल की है और शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्जिंग करने के लिए 37 स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को इस संबंध में जिला कलक्टर मीणा ने यूआईटी सचिव अरूण हसीजा, नगर निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ व इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन लगाने वाली कंपनी राजस्थान इलेक्ट्रोनिक्स एण्ड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड (रिल) उप महाप्रबंधक रूपेश चावला व अन्य अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक ली और कार्यवाही के निर्देश दिए। यूआईटी व रिल के बीच होगा एमओयू: बैठक दौरान कलक्टर मीणा ने यूआईटी और रिल के बीच एमओयू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द एमओयू ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश दिए

Read More
उदयपुर

महाराणा प्रताप को लेकर की गई टिप्पणी अपमानित करने वाली

फतहनगर । पूर्व विधायक जनता सेना सुप्रीमो रणधीर सिंह भिंडर ने महाराणा प्रताप को लेकर कांग्रेस के नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी की आलोचना की है । उन्होंने कहा  कि पहले भटनागर द्वारा महाराणा को हारना बताना और फिर डोटासरा जी का बयान, आख़िर ये सरकार क्षत्रियों को क्यों अपमानित करना चाहती है। याद रखिएगा क्षत्रिय सब कुछ सहन कर सकता है अपमान नहीं।

Read More
देश प्रदेश

राष्ट्र संत कमल मुनि ने कड़िया में किया मंगल प्रवेश

फतहनगर । राष्ट्रसंत कमल मुनि आदि ठाणा 4 ने आज गुरुदेव सौभाग्यमुनि की दीक्षा स्थली तथा निर्वाण स्थली कड़िया में प्रवेश किया । गौ भक्त कमल मुनि ने ओड़ से विहार कर कड़या प्रवेश किया । इस अवसर पर जैन समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित थे जिन्होने जैन संतों की अगवानी की ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

मेवाड़ क्षेत्र के बच्चे फौज हेतु प्रेरित हों : कर्नल मोहन सिंह शेखावत

फतहनगर । वैसे तो मेवाड़ की धन्य धरा पर बप्पा रावल, महाराणा उदय सिंह, महाराणा प्रताप , भिलू राणा पुंजा जैसे कई सूरमाओं एवम् रणबाकुरों ने जन्म लिया जिन्होंने ताक़त एवम् अपने अदम्य साहस से जालिम विदेशी ताकतों को मिट्टी में मिलाया लेकिन पिछले पांच छह दशकों से मेवाड़ निवासियों में देश प्रेम कम होने लगा है जिसका नतीजा मेवाड़ क्षेत्र के लोगो का सेना में भर्ती होना कम हो गया है ये इस सूरमाओं की धरती के लिए खेद की बात है इसलिए कर्नल मोहन सिंह शेखावत मेवाड़ के गांव गांव ढाणी ढाणी शहर शहर गुम गुम कर लोगों को सेना में भर्ती होने के प्रेरित कर रहे हैं उनमें स्वाभिमान की भावना जगा रहे हैं इसी उद्देश्य को मध्य नज़र रखते हुए कर्नल शेखावत ने आज समिधा बाल ग्रह का ओचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्नल शेखावत ने बाल ग्रह के बच्चो की एक घंटे की मैराथन क्लास में फौज में भर्ती होने के लिए कौन सी परीक्षा...

Read More
उदयपुर

जिला पर्यावरण समिति की बैठक: जनता को प्रदूषण से बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी :कलेक्टर

उदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा है कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और आम जनों को राहत देने के लिए सरकार ने अलग-अलग कानूनी प्रावधान कर रखे हैं ऐसे में समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे इन प्रावधानों का उपयोग करते हुए लोगों को राहत दें। कलक्टर मीणा गुरुवार को जिला पर्यावरण समिति की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता गतिविधियों की जानकारी ली वहीं पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और इसके उल्लंघन पर की गई कार्यवाही के बारे में पूछते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिर्फ शिकायतों पर ही कार्यवाही न करें अपितु अपने क्षेत्रीय भ्रमण में जहां कहीं भी प्रावधानों का उल्लंघन होता पाएं वे स्व-स्फूर्त कार्यवाही करें। *बाघदड़ा में प्रदूषण पर संयुक्त समिति करेगी जांच:* बैठक में उप वन संरक्षक (वन्यजीव) अजीत उंच

Read More
मावली

विकास कार्यों पर विधायक जोशी ने की चर्चा

फतहनगर । मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ने विधानसभा क्षेत्र के कैलाशपुरी ग्राम पंचायत भवन में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ जनसमस्याओं व विकास कार्यों पर चर्चा की । इस अवसर पर कैलाशपुरी ग्राम पंचायत के कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

Read More
देश प्रदेश

महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती, अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : अध्यक्ष राज्य महिला आयोग

जयपुर। राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने गुरुवार को महिला आयोग कार्यालय में जनसुनवाई की और पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अधिकार के साथ अपनी बात कहें और अत्याचार के खिलाफ बोलें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती, अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जन सुनवाई करते हुए रियाज ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि वे उनको इंसाफ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। महिला आयोग के अधिकार क्षेत्र में जो कुछ संभव होगा, महिलाओं के हित में वह किया जाएगा और महिलाओं को न्याय दिलाने का प्रयास होगा।

Read More
उदयपुर

बसंत ऋतु में सेहत का रखें ख्याल: कफ बढ़ाने वाले आहार का न करें प्रयोग – डॉ. औदिच्य

उदयपुर, 17 फरवरी। आयुर्वेद विभाग के राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ शोभालाल औदीच्य ने बताया कि   ऋतु परिवर्तन के इस बसंत ऋतु काल में सभी व्यक्तियों को कफ बढ़ाने वाले आहार का सेवन नहीं करना चाहिए। इस ऋतु में यह खाएं : डॉ. औदिच्य ने बताया कि इन दिनों पुराने गेहूं, चावल, जौ, मूंग, मसूर, अरहर, चने की दाल व हरड़ के साथ शहद का सेवन करें। उन्होंने यह भी बताया कि इस ऋतु में आयुर्वेद पंचकर्म के माध्यम से वमन कर्म एवं नस्य कर्म से लाभ।  साथ ही उन्होंने सुबह उठकर व्यायाम करने और 4 से 6 किलोमीटर अपने सामर्थ्य के अनुसार भ्रमण करने की सलाह दी है। *इस ऋतु में यह नहीं खाएं : डॉ. औदिच्य ने इस ऋतु में चिकनाई वाले खाद्य पदार्थ, खट्टे (इमली ,अमचूर) मैदे से बने खाद्य पदार्थ, नया धान्य, नया गुड़, उड़द की दाल, रबड़ी, मावे की मिठाई, फास्ट फूड, जंक फूड, डिब्बाबंद ज

Read More
उदयपुर

लापरवाही बरतने वाले 108 एम्बुलैंस चालक को किया निष्कासित

उदयपुर 17 फरवरी। आपातकालीन सेवाओं के लिए जिले में संचालित 108 एंबुलेंस चालक द्वारा रोड एक्सीडेंट में घायल मरीज के परिजनों को गुमराह कर कमीशन के फेर में निजी अस्पताल ले जाने की आदिवासी संघ समिति की शिकायत पर कलक्टर ताराचंद मीणा ने त्वरित एक्शन लेते हुए सीएमएचओ को कार्यवाही के निर्देश दिए।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने तुरंत कार्यवाही करते हुए 108 एंबुलेंस संचालन कंपनी जीवीके इएमआरआई को इस संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के साथ-साथ संबंधित एंबुलेंस चालक को निष्कासित करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डॉ.दिनेश खराड़ी ने कहा कि 108 एंबुलेंस सेवाएं आमजन को आपात स्थिति में नजदीकी राजकीय अस्पताल में निःशुल्क ले जाने हेतु संचालित की जा रही है। ऐसे में किसी एंबुलेंस कार्मिक द्वारा निजी स्वार्थ के फेर में मरीज अथवा परिजनों को गुमराह कर राजकीय अस्पताल की बजाय निजी अ

Read More
फतहनगर - सनवाड

बिजली का खंभा टूटा,अंधेरा छाया

फतहनगर । नगर में एक जगह बिजली का खंभा टूटने से बिजली गुल हो गई । बिजली विभाग के सूत्रों के अनुसार विद्युत आपूर्ति बहाल होने में घंटे भर का वक्त लग सकता है ।

Read More
देश प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी कल उदयपुर में

उदयपुर, 17 फ़रवरी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी शुक्रवार 18 फरवरी की रात्रि 7.55 बजे वायुयान से उदयपुर आएंगे। वे यहां एक विवाह समारोह में सम्मिलित होंगे तथा रात्रि विश्राम उदयपुर सर्किट हाउस में करेंगे। डॉ जोशी शनिवार 19 फरवरी की सुबह 10.30 बजे राजकीय वाहन से राजसमंद के लिए प्रस्थान कर जाएंगे तथा इसी दिन पुनः उदयपुर आकर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। वे रविवार 20 फरवरी सुबह 10 बजे नाथद्वारा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 9 बजे पुनः उदयपुर आकर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। डॉ. जोशी सोमवार 21 फरवरी की सुबह 10 बजे नाथद्वारा जाएंगे तथा सायं 4.10 बजे पुनः उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचकर साय 5 बजे वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Read More