देश प्रदेश

महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती, अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : अध्यक्ष राज्य महिला आयोग

जयपुर। राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने गुरुवार को महिला आयोग कार्यालय में जनसुनवाई की और पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे अधिकार के साथ अपनी बात कहें और अत्याचार के खिलाफ बोलें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती, अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जन सुनवाई करते हुए रियाज ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि वे उनको इंसाफ दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। महिला आयोग के अधिकार क्षेत्र में जो कुछ संभव होगा, महिलाओं के हित में वह किया जाएगा और महिलाओं को न्याय दिलाने का प्रयास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *