जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि अमानक दवाई बनाने वाले निर्माताओं के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा तीन औषधि परीक्षण प्रयोगशालायें जोधपुर, उदयपुर व बीकानेर में बनकर तैयार है और शीघ्र ही जयपुर सहित चार औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को पूर्ण मानव संसाधन के साथ संचालित किया जाएगा। श्री मीणा शून्यकाल में श्री राजेन्द्र राठौड़ द्वारा इस संबंध में लाये गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। श्री मीणा ने बताया कि प्रदेश में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियमावली 1945 के तहत वर्तमान में 50 हजार 101 दवा विक्रेताओं को औषधि अनुज्ञापत्र जारी किये गये हैै। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गत 3 वर्षों में (2019-20 वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 (जनवरी 2022 ) तक उठाये गये नमूनों में से 15,122 नमूने जाँच
Read MoreArchives
फतहनगर । आज 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का वैक्सीनेशन निम्न स्थानों पर नियत किया गया है : 1. Mavli-chc 2. Khemli-chc 3. Sanwad-chc 4. Dabok-chc 5. Sakroda-phc 6. Intali-phc 7. Fatehnagar-phc 8. Thamla-phc 9. Chandesara-phc 10. Palana kala-phc 11. Salera kala-rgsk 12. Ghasa-phc 13. Gudli-phc 14. Gadoli-phc मावली उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह राठौड़ ने एक आदेश जारी कर इन सेंटर से संबंधित एम.ओ.-chc/phc को निर्देशित किया है कि Covid सहायकों / मेडिकल स्टाफ को पंजीकरण कार्य हेतु सेंटर पर लगाना सुनिश्चित करावे तथा संबंधित पीईईओ को निर्देशित किया जाता है कि साइट के अंत में ग्राम पंचायत वाईज सूचना देना सुनिश्चित करें।
Read Moreउदयपुर । आज भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा ने उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनसे संसदीय क्षेत्र उदयपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था में अधिक सुधार करने हेतु निवेदन किया साथ ही मंत्री से उदयपुर के विभिन्न मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में भारत सरकार की स्वास्थ्य संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें जोड़ने के लिए अनुरोध किया। इस विशेष अवसर पर मेरे साथ चित्तौड़गढ़ के सांसद श्री सी पी जोशी एवं डूंगरपुर बांसवाड़ा के सांसद कनक मल कटारा उपस्थित रहे।
Read Moreउदयपुर। उदयपुर के पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय में राज्य सरकार की राजश्री योजना में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत रिजेक्ट प्रथम किश्त का भुगतान चिकित्सालय स्तर पर ऑफलाइन किया जाएगा। चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. मधुबाला चौहान ने बताया कि इस दौरान वंचित प्रसूताएं सरकार द्वारा देय राशि की प्रथम किश्त का भुगतान 31 मार्च तक प्राप्त कर लाभान्वित हो सकती है। डॉ. चौहान ने बताया कि इस योजना में जीवित बालिका का जन्म होने पर प्रसूताओं को 2500 रुपये का भुगतान किया जाता है, परंतु ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत कुछ प्रसूताओं का प्रथम किश्त का भुगतान रिजेक्ट हो गया जिससे वे द्वितीय किश्त के लाभ से वंचित हो रही है। इसके लिए चिकित्सालय स्तर पर इन पात्र प्रसूताओं को प्रथम किश्त का ऑफलाइन भुगतान 31 मार्च तक किया जाएगा। ...
Read Moreसाम्प्रदायिक सौहार्द्र व सद्भाव के साथ मनाए उत्सव व त्यौहार उदयपुर। आगामी दिनों होली, धुलण्डी व शब-ए-बारात पर्व एवं विभिन्न त्यौहारों के दृष्टिगत जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार भी मौजूद थे। कलक्टर-एसपी ने बैठक में मौजूद विभिन्न धर्माे के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए आगामी दिनों में आने वाले त्यौहारों को साम्प्रदायिक सौहार्द्र व सद्भाव के साथ मनाने का आह्वान किया। कलक्टर ने कहा कि इन त्यौहारों के दौरान सभी कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को अपना पूरा सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि ये त्यौहार आपके धर्म और संस्कृति के परिचायक है इन्हें प्रेम व भाईचारे के साथ मनाते हुए सद्भावना का परिचय दे। इसके साथ ही उ...
Read Moreमावली। कस्बे के रावला चौक में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली गांव में आज वार्षिकोत्सव 2022 का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षिक, सहशैक्षिक व खेल गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र द्वारा पुरस्कृत किया गया। मावली के पूर्व विधायक एवं वर्तमान प्रधान पुष्करलाल डांगी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित वार्षिकोत्सव में विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य नटवर लाल गुर्जर, मावली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक वैष्णव, उपसरपंच भूपेंद्र गुर्जर, राजस्थान कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जालमचंद जैन, मावली किंग सेना युवा मोर्चा अध्यक्ष लव गुर्जर, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सत्यनारायण सिंह, आजाद हुसैन, मुंशी खान, वार्ड पंच हीरालाल खटीक, घनश्याम पुजारी, श्यामलाल आमेटा, शंकरलाल खटीक, बसंतीलाल श...
Read Moreफतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरठ का वार्षिकोत्सव उमंग 2022 मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में हर्षाेल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी छगनलाल मेघवाल ने की जबकि मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मावली प्रधान पुष्कर लाल डांगी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान बाबूलाल खटीक थे। इस अवसर पर उप सरपंच जीवनसिंह चौहान,पूर्व एसएमसी अध्यक्ष देवीलाल जाट,भगवान लाल गेणा आदि बतौर अतिथि उपस्थित थे। प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं वरिष्ठ व्याख्याता भंवरलाल मेघवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। राजस्थानी गीतों एवं देश भक्ति गीतों पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान डांगी ने विद्यालय में दो कक्षा कक्ष निर्माण एवं कमरों के छत मरम्मत करवाने की घोषणा की। साथ ही विद्यालय के भामाशाह वेणीराम भील,लादूलाल गाडरी, शंकरलाल गेणा,गोपाल सोनी,शंकर...
Read Moreफतहनगर। मंगलवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा कर लाभकारी योजनाओं की मौका स्थिति देखी। सहायक निदेशक कृषि विस्तार गिर्वा डॉ. लक्ष्मी कुंवर राठौड़ ने मावली क्षेत्र के फतहनगर सेक्टर में किसानों के चंगेड़ी,बड़गांव,ईंटाली,ढुढिया आदि क्षेत्र में सामूहिक तारबंदी, कृषि यंत्र, पाइप लाइन एवं क्षेत्र का मौका मुआयना किया। इस अवसर पर कृषि अधिकारी मिताली राठौड़,कृषि अधिकारी पर्वतदान चारण, कृषि अधिकारी गौस मोहम्मद, सहायक कृषि अधिकारी राधेश्याम रेगर,जमुना शंकर मेनारिया,सोनू जीनगर, कैलाशचंद्र अहीर, कृषक मित्र ललितसिंह, गहरीलाल जणवा, राजेश पुष्करणा आदि उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। आज नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चित्तौडग़ढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने चित्तौडग़ढ़ -उदयपुर -चित्तौडग़ढ़ यात्री ट्रेन को पुनः चलने हेतु बात की। इस पर रेल मंत्री ने शीघ्र ही यात्री ट्रेन चलाने का निर्देश दिया। सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासों से चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्रवासियों को कोरोना के पश्चात फिर से यात्री ट्रेन की सुविधा मिलेगी। जो ट्रेन पहले चित्तौड़गढ़ से उदयपुर के मध्य प्रातः 5.45 बजे रवाना होकर प्रातः 8.35 बजे उदयपुर पहुँचती थी। पूर्व में इन स्टेशन चित्तौड़गढ़ -घोसुण्डा -नेतावल -पाण्डोली -कपासन -भूपालसागर -फतहनगर -मावली जं. -भीमल -खेमली -देबारी -राणाप्रतापनगर -उदयपुर सिटी पर रूकती थी तथा उदयपुर से सांय 7.30 बजे रवाना होकर रात्रि 10.35 बजे चित्तौड़गढ़ पहुँचती थी पूर्व में इन स्टेशन उदयपुर सिटी -राणाप्रतापनगर -देबारी -खेमली -भीमल -मावली...
Read Moreआकोला(नवरतन जैन) । विश्व प्रसिद्ध चितौड़ दुर्ग अनगिनत एतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। विशाल क्षैत्र में फैले इस दुर्ग के चप्पे चप्पे पर अतीत का इतिहास पसरा और बिखरा पड़ा है, इतिहासकारों एवं पुरातत्व विदो के लिए यह दुर्ग हमेशा खोज का विषय रहा है। यहां की प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरें चितौड़ किले की वैभवशाली अतीत की कहानी कह रही है। दुर्ग पर दक्षिण पूर्व दिशा की ओर कई प्राचीन स्थान है जो देखने लायक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है लेकिन इस भाग में पर्यटक कम ही आते है। कहा जाता है कि सबसे पहले चितौड़ किले की स्थापना इसी क्षैत्र में हुई थी। हम आपको इसी भाग में स्थित सबसे ऊंचे पहाड़ के टीले पर ले चलते हैं। हालांकि यह दूर से दिखाई नही देता और पास की सड़क से गुजरते वक्त सिर्फ एक दीवार जरुर नजर आती है। पास में झाड़ियों से होकर एक कच्चा रास्ता है, जिससे होकर हम इस टीले पर पहुंचते हैं। एक व...
Read Moreफतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को कर मुक्त करने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोंत को पत्र लिखा है। पत्र में जोशी ने कहा कि श्री विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित व निर्देशित व जी स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म द कश्मीर फाइल्स को देश के कई राज्यों में कर मुक्त कर दिया है। इस फिल्म में देशवासियों की भावनाओं व कश्मीर में आतंकवाद के कारण विस्थापित हुए बंधुओं की व्यथा को अभिव्यक्त किया गया है। मेरे विचार में यह फिल्म युवा वर्ग व आमजन के लिए प्रेरणादायी है। राष्ट्रप्रेम का भाव बढ़ें और देश में कहीं भी फिर ऐसी स्थिति न बने। जन भावनाओं का सम्मान करते हुए राजस्थान में इसे कर मुक्त करवाने का आदेश करावें। ...
Read Moreविधानसभा में विविध सामाजिक सेवाएं की अनुदान मांगे ध्वनिमत से पारित, राजस्थान देवी-देवताओं की भूमि, मंदिरों के विकास व जीर्णाद्धार के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध- देवस्थान मंत्री
जयपुर। देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में कोई भी मंदिर जीर्ण-शीर्ण नहीं रहेगा। इनके जीर्णाद्वार के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। विभाग द्वारा मन्दिरों के विकास के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। सभी मंदिरों में पूजा सामग्री सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। श्रीमती रावत विधानसभा में मांग संख्या 11 (विविध सामाजिक सेवाएं) की अनुदान मांगों पर हुई बहस का जवाब दे रही थी। चर्चा के बाद सदन ने विविध सामाजिक सेवाएं की 69 करोड़ 1 लाख 30 हजार रूपये की अनुदान मांगे ध्वनिमत से पारित कर दी।देवस्थान मंत्री ने कहा कि राजस्थान देवी-देवताओं की भूमि है। राज्य सरकार मंदिरों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। प्रदेश में जहां भी मंदिर जीर्ण-शीर्ण है, उनका जीर्णोद्धार एवं उनकी मरम्मत कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना और मोक्ष कलश के...
Read Moreजयपुर। प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2022-23 के दौरान समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद का कार्य ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस कार्य के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल का लिंक खाद्य विभाग की वेबसाइट http://food.raj.nic.in पर उपलब्ध है। श्री जैन ने बताया कि प्रदेश के किसान गेहूं विक्रय करने के लिए 15 मार्च से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीयन करवा सकेंगे। किसान द्वारा स्वयं अथवा अन्य माध्यम से पोर्टल पर पंजीयन करवाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण करवाने के लिए जनाधार अनिवार्य होगा। शासन सचिव ने बताया कि इस वर्ष गेहूं खरीद कोटा संभाग में 15 मार्च से और शेष जिलों में 1 अप्रैल से 10 जून के मध्य की जाएगी। ...
Read Moreचित्तौड़गढ़। फिल्म’’द कश्मीर फाईल्स’’ को कर से मुक्त करने को लेकर सांसद सी.पी.जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। पत्र में सांसद जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में देश में कश्मीरी हिन्दुओं के दर्द को बयां करने वाली फिल्म ’’द कश्मीर फाईल्स’’ रिलिज हुई है। इस फिल्म में देशवासियों की भावनाऐं जुड़ी हुई है। यह फिल्म कश्मीर में रहने वाले वहॉ के मूल निवासियों के दुःख दर्द को व्यक्त करती है। युवाओं व वर्तमान पीढ़ी के लिये यह फिल्म काफी प्रेरणादायक हैं तथा उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने वाली है। देश के अनेक राज्यों ने इस फिल्म के प्रोत्साहन व इसे आमजन तक सुलभ तरीके से पंहुचाने के लिये मनोरंजन कर से मुक्त किया है। इस संबध में मेरा आपने अनुरोध हैं की फिल्म ’’ द कश्मीर फाईल्स’’ को राजस्थान राज्य में मनोरजंन कर से मुक्त किया जाये जिससे राज्य के निवासियों को इस फिल्म का ...
Read Moreसमाज बैठक एवं कार्यक्रम में नववर्ष शोभायात्रा की चर्चा युवावर्ग से सर्व समाज तक पहुँचने के लिए सोशल मीडिया टीम बनी
उदयपुर । शक्तिनगर स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी समाज की सभी पंचायतों की बैठक हुई, जिसमें भारतीय नववर्ष एवं झूलेलाल जयंती पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक हेमेन्द्र श्रीमाली ने सिन्धी समाज के पदाधिकारियों से चर्चा की एवं नववर्ष पर शोभायात्रा में समाज की अधिकाधिक उपस्थिति रहे ऐसा आव्हान किया । बैठक में झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप राय चुघ, महामंत्री सुनिल खत्री, नानकराम कस्तूरी, हरीश राजानी सहित सभी पंचायतों के पदाधिकारी उपस्थित थे। बड़ीसादड़ी मित्र मंडल के स्नेहमिलन कार्यक्रम में विनोद गदिया ने नववर्ष शोभायात्रा में साध्वी ऋतम्भरा जी के पवन सानिध्य के बारे में जानकरी दी इस पर सभी ने शोभायात्रा में उपस्थित रहने की सहमती दी ।नववर्ष समारोह समिति के महानगर प्रचार संयोजक नरेश यादव ने नववर्ष कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया टोली की बैठक ली, ...
Read Moreउदयपुर । भारतीय नववर्ष पर होने वाली शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए उदयपुर में विभिन्न संगठन, समाज की बैठक शहर के अलग अलग नगर, वार्ड स्तर पर की गई । नववर्ष समारोह समिति समिति के महानगर संयोजक विष्णु शंकर नागदा ने बताया कि एबीवीपी उदयपुर महानगर की बैठक में मुख्य वक्ता पंकज पालीवाल थे । कर्मचारी महासंघ की बैठक संघ कार्यालय पर हुयी जिसमे मुख्य वक्ता हेमेंद्र श्रीमाली थे । बप्पारावल नगर की बैठक अटल सभागार सेक्टर 4 में सम्पन्न हुई, बैठक में मुख्य वक्ता संत चेतनदास जी रामस्नेही महाराज थे, बैठक में 70 कार्यकर्ता एवं समाज प्रतिनिधि उपस्थिति थे ।इसी क्रम में उपनगर समर्थ गुरु रामदास नगर की विद्यानिकेतन सेक्टर 4, हरितऋषि नगर की गोवेर्धन सागर पार्क, विवेकानंद नगर में नववर्ष पर होने वाले कार्यक्रम शोभायात्रा एवं दीदी माँ साध्वी ऋतम्भराजी के सानिध्य की तैयारियों पर चर्चा हुयी एवं व्यवस्था अनुसार टोली...
Read Moreउदयपुर। उदयपुर शहर व जिले में 17 मार्च को होली, 18 को धुलण्डी व शब-ए-बारात के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस थाना क्षेत्रवार कार्यपालक मजिस्ट्रेट्स नियुक्त किये गये हैं। जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा के आदेशानुसार सूरजपोल, भूपालपुरा, प्रतापनगर व हिरणमगरी थाना क्षेत्र के लिए गिर्वा तहसीलदार, अंबामाता हाथीपोल, घंटाघर, सुखेर व धानमण्डी थाना क्षेत्र के लिए यूआईटी तहसीलदार, गोवर्धन विलास व नाई थाना क्षेत्र के लिए उप पंजीयक द्वितीय को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जिले के समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट अपने-अपने उपखण्ड क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। आदेशानुसार समस्त अधिकारीगण व संबंधित पुलिस उप अधीक्षक आपसी समन्वय के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) से निरंतर संपर्क बन...
Read Moreफतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज द्वारा भूगोल एवं विज्ञान संकाय के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। जिसके अन्तर्गत चारभुजा व आस-पास के क्षैत्रों का भ्रमण किया और छात्रों को प्रकृति से रूबरू कराया। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत द्वारा दी गई। भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ.शारदा जोशी,विज्ञान संकाय से कैलाश चन्द्र सेन, मानसी मण्डोवरा एवं शारीरिक शिक्षक रामलाल गाडरी, रमेश वैरागी, भैरूलाल भील भ्रमण के दौरान उपस्थित रहे। ...
Read Moreफतहनगर। पंचायत समिति क्षेत्र के धोला का धनेरिया स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया जिसमें प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो से छात्र छात्राएं ही नहीं वरन ग्रामीण भी मस्ती में झूम उठे। मावली के पूर्व विधायक व वर्तमान प्रधान पुष्करलाल डांगी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित वार्षिकोत्सव में अध्यक्षता खरतांणा सरपंच श्रीमती लक्ष्मी कुंवर झाला ने की जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच गोपालसिंह झाला, व्याख्याता शंकरलाल मीणा, वरिष्ठ अध्यापक प्राणजीवन पालीवाल थे। वार्षिकोत्सव में अंधविश्वास पर प्रस्तुत नाटक को भी सभी ने सराहा। प्रधान डांगी ने इस अवसर पर कक्षा कक्ष बनवाने का आश्वासन दिया। संस्था प्रधान निर्भय सिंह सिसोदिया ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताते हुए स्कूल में कमरों की कमी के बारे में अवगत करवाया। समार...
Read Moreफतहनगर। उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड के अधीन सेवा प्रदाता संविदाकार मेसर्स आई.ए.खान फेब्रिकेटर्स एंड इरेक्टर के अधीन कार्यरत विजनवास निवासी बाबूलाल डांगी, हेल्पर का आज प्रातः 6 बजे ड्यूटी पर आने के तत्काल बाद सीने में दर्द हुआ तो तुरन्त एम्बुलेंस द्वारा कंपनी डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार देकर प्रातः 7 बजे उसके पुत्र व कंपनी के अधिकारी व ठेकेदार के सुपरवाईजर उन्हें उदयपुर महाराणा भूपाल चिकित्सालय के कार्डियोलॉजी वार्ड में लेकर गए जहां बाबूलाल डांगी की मृत्यु हो गई। पुत्र किशनलाल डांगी ने बताया कि लंबे समय से कार्डियोलॉजी डॉक्टर द्वारा उनके हार्ट का इलाज चल रहा था। बाबूलाल डांगी की असामयिक मृत्यु होने पर उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ,इंटक के संरक्षक जगदीश राज श्रीमाली, मावली प्रधान व पूर्व विधायक पुष्कर लाल डांगी,संघ अध्यक्ष गौतम आमेटा,महामंत्री मांगीलाल प्रजापत,धुनिमाता सरपंच नरेश मेघवाल,नांद...
Read More