मावली

ईंटाली में रंगोत्सव पर युवाओं ने जमकर खेला रंग

ईंटाली(राहुल पुजारी)। मावली तहसील के ईंटाली गांव में होली के पर्व पर भगवान् श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से भगवान को गुलाल खिलाकर भव्य जुलूस के रूप में सभी व्यक्तियों ने गांव का भ्रमण किया। डीजे के साथ नृत्य का आनंद लिया। ढूंढ उत्सव के तहत मटकिया बांधी गई। मटकियों को फोड़ने में भी युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नारियल लेने की होड़ के साथ ही खीर व पकौड़ी का पोहा के रूप में अल्पाहार ग्रहण किया। साथ ही सभी ने गुलाल लगाकर आपस में सभी को होली के महा पर्व की शुभकामनाएं दी! ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सीता जाट का नेशनल फुटवॉली प्रतियोगिता में हुआ चयन

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज की द्वितीय वर्ष विज्ञान वर्ग की छात्रा सीता जाट का फुटवॉली सीनियर राजस्थान (ओपन) टीम में चयन हुआ। सीता जाट 25 से 27 मार्च तक केरल में आयोजित होने वाली 9 वीं फुटवॉली नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेगी। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत एवं शारीरिक शिक्षक रामलाल गाडरी ने दी एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ...

Read More
उदयपुर

आईआईएम उदयपुर ने देश में हेल्थकेयर मैनेजमेंट के लिए डिजिटल सॉल्यूशंस पर केंद्रित वेबिनार का किया आयोजन, 800 से अधिक प्रोफेशनल हुए शामिल

उदयपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) उदयपुर ने हेल्थकेयर मैनेजमेंट की दुनिया में डिजिटल सॉल्यूशंस पर केंद्रित डिजिटल हेल्थस्केप वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार में देश में प्रभावी हेल्थकेयर मैनेजमेंट के लिए संभावित डिजिटल सॉल्यूशंस पर विचार-विमर्श किया गया। आईआईएम उदयपुर के सेंटर ऑफ हेल्थकेयर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन डिजिटल एंटरप्राइज मैनेजमेंट ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया। वेबिनार की थीम ‘रिथिंकिंग हेल्थकेयर मैनेजमेंट विद डिजिटल सॉल्यूशंस’ रखी गई और इसमें 800 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमंे आईआईएम उदयपुर के फैकल्टी, स्टाफ और छात्रों के साथ-साथ हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, मेडिकल प्रैक्टिशनर्स, मेडिकल रिसर्चर्स और डिजिटल हेड्स थे। वेबिनार मंे शामिल लोगों को संबोधित करते हुए, आईआईएम उदयपुर के डायरेक्टर प्रो जनत शाह ने कहा, ‘‘यह दूसरा ऐसा वेबिनार है जिसका आयोजन आईआईएम उदयपु...

Read More
फतहनगर - सनवाड

धर्मेश सांखला बने सकल जैन नवयुवक मंडल फतहनगर के अध्यक्ष

फतहनगर । धर्मेश सांखला सर्वसम्मति से सकल जैन नवयुवक मंडल फतेहनगर के अध्यक्ष बनाए गए हैं । जैन मंदिर में महावीर जयंती कार्यक्रमों को लेकर आयोजित नवयुवक मंडल की बैठक में सांखला का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया ।  इस बैठक में समाज के वरिष्ठ जन कल्याणसिंह पोखरना, डॉ जैनेंद्र कुमार जैन, पारसमल बापना ,रमेश मारू , पूरणमल सियाल , बाबूलाल उनिया आदि उपस्थित थे । नवयुवक मंडल की कार्यकारिणी में कनक बापना, पंकज पोखरन ,आशीष पीपाड़ा , श्रेयांश पोखरना , संपत बापना , संजय जैन , पंकज चोरडिया  ,राजेश बाबेल , विक्रम धन्नावत, रितेश पोखरना ,धर्मेश चपलोत, चंद्र प्रकाश चौरड़िया, जगदीश सेठ को संरक्षक बनाया गया है । धर्मेश सांखला के सकल जैन नवयुवक मंडल अध्यक्ष बनने पर नव युवकों ने हर्ष व्यक्त किया है ।

Read More
मावली

ग्रामीणों ने किया ईंटाली में होलिका दहन

ईंटाली( मधुसूदन पारीक ) । इटाली में विधि विधान से पूजन कर गांव के मौत वीर पटेल पटवारी एवं पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर बस स्टैंड पर होलिका दहन किया गया । पूरे गांव में एक स्थान पर ही होलिका दहन किया जाता है एवं गांव की बालिकाएं गोबर से बनाए हुए बडू लिया लेकर होली स्थान पहुंचती हैं । सज धज कर और उसमें बडलिया डाल देती हैं पटाखे छोड़ते हैं होलिका दहन के बाद में बड़ा मंदिर चौक भगवान लक्ष्मी नारायण प्रांगण में सामूहिक गैर नृत्य किया जाता है जिसमें हर समाज के -पुरुष भाग लेते हैं ।  इस दौरान भगवान लक्ष्मी नाथ भगवान के जयकारों के साथ गेर नृत्य का आनंद लेते हैं ग्रामवासी ।

Read More
उदयपुर

भारतीय नव वर्ष : घर-घर पहुँचेगी मंगल कामनाऐं,हर घर पहुंचेंगे पीले चावल

इस साल उदयपुर में नववर्ष का आयोजन ऐतिहासिक बनाने का संकल्प  उदयपुर। भारतीय नवववर्ष इस बार उदयपुर में ऐतिहासिक रूप से मनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। इस बार विक्रम संवत 2078 विदा होगा और विक्रम संवत 2079 का आगमन होगा। एक अप्रैल को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्थात एकम तिथि पर सूर्य की पहली किरण के साथ भारतीय नववर्ष संवत 2079 का आरंभ हो जाएगा। इस नववर्ष पर इस बार उदयपुर का हर घर शामिल होगा। नववर्ष से पहले घर-घर नववर्ष की मंगल कामना पहुंचेंगी, साथ ही हर घर पर पीले चावल पहुंचेंगे जो 2 अप्रैल को भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में पधारने के न्यौते के स्वरूप होंगे। पीले चावल भारतीय परम्परा में शुभमंगल कार्यों में स्नेह निमंत्रण का प्रतीक माने गए हैं। मंगलकामना पत्रक बांटने और न्योते के रूप में घर-घर पीले चावल का दौर होली के साथ ही शुरू हो जाएगा जो आयोजन तक चलेगा। इस...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आज शाम होगा होलिका दहन

फतहनगर । नगर के सरदार पटेल स्टेडियम में सायं 7:15 बजे होलिका दहन होगा। द्वारिकाधीश मंदिर से ढोल धमाकों के साथ गांव के मौतबीर एवं पुजारी पटेल स्टेडियम पहुंचकर विधि विधान से होलिका का पूजन कर दहन करेंगे। यहां नगर का मुख्य आयोजन होता है तथा काफी लोग इकट्ठे होते हैं । नगर के कई गली मोहल्लों में भी होलिका दहन होगा । होलिका दहन के साथ ही लोग रंग खेलना प्रारंभ कर देंगे।

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश में ऑनलाइन प्रक्रिया से पहली बार गेहूं की खरीद प्रारंभ

ऑनलाइन पंजीकरण में किसानों ने दिखाया उत्साह जयपुर ।  प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2022-23 के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद पहली बार ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है। 15 मार्च से प्रारम्भ हुई खरीद प्रक्रिया में गत दो ही दिनों में ऑनलाइन पोर्टल पर लगभग 250 किसानों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव श्री नवीन जैन ने बताया कि खाद्य विभाग की वेबसाइट पर ’गेहूं खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन‘ लिंक के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवाने में किसानों ने खासा उत्साह दिखाया है और पोर्टल पर पंजीकरण करवाने में किसानों को फिलहाल कोई परेशानी नहीं आ रही है। शासन सचिव ने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया को सुगम बनाने व ऑनलाइन पंजीकरण में आने वाली व्यवहारिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए समस्त जिला कलक्टरों को जिला रसद अधिकारियों की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करन

Read More
फतहनगर - सनवाड

मॉं इडाणा क्लब पारी का खेड़ा ने जीती बंजारा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता

फतहनगर। निकटवर्ती गिरधारीपुरा गांव में चल रही बंजारा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता मां ईडाणा क्लब पारी का खेड़ा ने मुंबई क्लब अलीबाग को पराजित कर जीत ली। ईडाणा क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। ईडाणा क्लब की ओर से मंगलवाड़ के जगदीश चावड़ा ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 9 छक्कों एवं 14 चोकों की मदद से 122 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई क्लब अलीबाग की टीम 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 83 रन ही बना सकी। चार दिवसीय इस प्रीमियर लीग में 8 टीमों ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंटक प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड जगदीशराज श्रीमाली थे जबकि युथ कांग्रेस के मावली विधानसभा अध्यक्ष रौनक गर्ग अति विशिष्ट अतिथि तथा नगर कांग्रेस कमेटी फतहनगर-सनवाड़ के उपाध्यक्ष मदनलाल प्रजापत,यूथ कांग्रेस फतहनगर-सनवाड़ नगर अध्यक्ष नितेशप...

Read More
फतहनगर - सनवाड

समाजसेवी नितिन सेठिया श्री मदन पथिक विहार धाम घोड़ाघाटी के उपाध्यक्ष मनोनीत

फतहनगर । नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया को श्री मदन पथिक विहार धाम घोड़ा घाटी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है । मेवाड़ प्रवर्तक महाश्रमण भोले बाबा की निर्वाण स्थली श्री मदन पथिक विहार धाम घोड़ा घाटी के उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए सेठिया इस वक्त पालिका में उपाध्यक्ष का पद सुशोभित करने के साथ ही फतहनगर के अंबेश पावन धाम संस्थान में निर्माण मंत्री का कार्य भी देख रहे हैं। समाजसेवा में अग्रणी श्री सेठिया के मनोनयन पर जैन समाज ही नहीं अपितु नगर वासियों में भी हर्ष की लहर है। लोगों ने सेठिया को इसके लिए बधाई दी है तथा श्री मदन पथिक विहार धाम के संचालकों का इसके लिए आभार व्यक्त किया है ।

Read More
उदयपुर

मेवाड़ की ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हर्बल गुलाल को विशेष पहचान दिलाने लक्ष्यराज सिंह की अनूठी पहल

प्रदेश के सभी विधायक और सभी सांसद मेवाड़ की ग्रामीण महिलाओं के तैयार किए हर्बल गुलाल को* *प्रोत्साहन देकर नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाएं: लक्ष्यराज सिंह* *इस हर्बल गुलाल को राज्य के सभी जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने से महिलाओं के इस कार्य को प्रोत्साहन* *और संबल मिलेगा: कलेक्टर मीणा* फोटो उदयपुर। मेवाड़ के आदिवासी बहुल ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा फूल-पत्तियों से तैयार किए जाने वाले हर्बल गुलाल को राजस्थान सहित देशभर में विशेष पहचान दिलाने के उद्देश्य से अब मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और राज्यपाल सलाहकार लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अनूठी पहल की है। लक्ष्यराज सिंह ने होलिका महोत्सव पर राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित प्रदेश के सभी 200 विधायकों और प्रदेश के सभी सांसदों...

Read More
उदयपुर

मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जारी

उदयपुर. अधिक मुनाफे के लालच में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कारवाई करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर नमूने लिए जा रहे हैं। आयुक्त खाद्य सुरक्षा निदेशालय जयपुर सुनील शर्मा व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों पर घी, तेल, मावा, दूध, मिठाईयां, पनीर, मैदा एव अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर जॉच हेतु प्रोगशाला में भिजवाए जा रहे है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जिले के कालड़वास इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 2 खाद्य प्रतिष्ठानों पर नमूने लि...

Read More
मावली

सुरजी का गुड़ा में वार्षिकोत्सव उमंग 2022 संपन्न

मावली। बुधवार को मावली ब्लॉक के जावड पीईईओ अन्तर्गत सूरजी का गुड़ा में वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समग्र शिक्षा मावली से चुन्नी लाल अहीर ने की। मुख्य अतिथि प्रदीप पानेरी प्रधानाचार्य अंकुर बीएड कॉलेज नाथद्वारा थे। विशिष्ट अतिथि नीतू दुग्गड सरपंच पलाना कला, पर्वत सिंह कितावत समाजसेवी एवं वार्डपंच जावड़, वाइस प्रिंसीपल थामला श्रुति, लक्ष्मीव्यास प्रिंसिपल कृष्णा एकेडमी जावड, चंदा रैगर विकल्प संस्थान मावली,राजकुमारी नर्स जावड, विद्यालय स्टाफ गोतम लाल तिरगर, रामचन्द्र डामोर,बसंती मीणा,प्रियंका कुंपावत, अनिता, विष्णु कुमार, रेवन्त राम, सुदीप शर्मा, नाथु लाल गुर्जर, सुमित्रा राणावत, विद्यार्थी, नागरिक, भामाशाह, भूतपूर्व विद्यार्थी, समाजसेवी आदि उपस्थित रहे। संचालन गोतमलाल तिरगर ने किया। ...

Read More
उदयपुर

भाजपा महिला मोर्चा ने देखी द कश्मीर फाइल्स,भारत माता के लगे जयकारे

फतहनगर। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता एवं अन्य महिलाओं ने सेलिब्रेशन मॉल उदयपुर में पीवीआर थिएटर में द कश्मीर फाइल्स पिक्चर देखी। महिलाएं 90 के दशक में कश्मीर में हिन्दुओं के साथ हुए अत्याचारों से यबरू होकर भावुक हो गई। महिला कार्यकर्ताओं ने फिल्म प्रदर्शन के दौरान भारत माता के जयकारे लगाते हुए नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। ...

Read More
मावली

तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर हुआ आयोजन, दिए दिशा निर्देश

मावली। कस्बे के ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय मावली में बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.मनोहर सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर राज्य सरकार की जन घोषणा क्रियान्विति एवं निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत तम्बाकू मुक्त राजस्थान 100 दिवसीय कार्ययोजना निर्धारित की गई गतिविधियों के समयबद्ध आयोजन को लेकर ब्लॉक स्तर पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान की कार्य योजना के विषय में सेन्सिटाईज किया गया। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के साथ डॉ.मनोहरसिंह, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक हितेश सामर, आयुष चिकित्सक डॉ.विनोद कुमार शर्मा, ब्लॉक आशा फेसिलेटर तरूणा मेघवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। प्रेस वार्ता में बीसीएमओ डॉ.मनोहरसिंह ने बताया कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी संचालन को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नव वर्ष का स्वागत होगा धूमधाम सेः नव वर्ष स्वागत समिति का किया गठन

फतहनगर। बुधवार को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में नगर पालिका क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं मातृशक्ति की एक बैठक हुई जिसमें नववर्ष स्वागत समिति का गठन किया गया। जिसमें मंदिरों से प्रभात फेरी निकालना, नगर में रेखांकन करवाना, सेवा बस्ती में नववर्ष की बधाई संदेश भेजना,सर्व जाति के प्रमुखों को आग्रह करना कि अपना एक द्वार लगवाना,माता जी के मंदिर की सजावट,होर्डिंग लगाना, बैनर बनवाना,चौराहे की सजावट कर द्वार लगाना, घर के सामने रंगोली बनाना, नगर में ध्वजा पताका लगवाना, सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाना आदि निर्णय समिति ने लिए है। नव वर्ष स्वागत समिति का संयोजक रोहित मारु सहसंयोजक शिवकुमार डीडवानिया, जीवन आर्यवीर को बनाया गया। बैठक में भारत सिंह झाला,हिम्मत सिंह राव, मनोहरलाल कावड़िया, मांगीलाल सांखला, रामलाल सोनी, राजेंद्रकुमार उनिया, रामदेव खटीक, मुकेश खटीक,रोशन खटीक, भाविन जैन, प्रह्लादसिंह राणा...

Read More
मावली

भाजयुमो मावली मडल की संशोधित कार्यकारिणी घोषित

मावली। बुधवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष ललितसिंह सिसोदिया एव भाजपा मावली मण्डल अध्यक्ष रोशनलाल सुथार की सहमति से मावली मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ने मावली मण्डल की संशोधित कार्यकरिणी की घोषणा की जिसमे महामन्त्री भगवती लाल मेनारिया,सोहनलाल गाडरी,उपाध्यक्ष बादल शर्मा,राहुल कुमठ,मण्डल मंत्री अशोक जोशी ,गोपाल जाट ,रवि सुथार ,,शोभा लाल जाट,प्रवक्ता जतिन टेलर,मीडिया प्रभारी उमा शंकर डाँगी,मीडिया सह प्रभारी देवीलाल राठोड़, कोषाध्यक्ष माधवलाल जाट, आईटी सेल संयोजक कमलेश पालीवाल,आईटी सेल सह संयोजक ओम पुरी गोस्वामी,संगठन मंत्री मनोज शोभावत,प्रचार प्रसार मंत्री शंकरलाल जाट,कार्यालय मंत्री रोनक सेन,कार्यालय सह मंत्री गोविंद सिंह दुलावत,खेल संयोजक दिलीप गुजर,कार्य समिति सदस्य भावेश पंचाल,हीरा लाल तेली की घोषणा की। ...

Read More
देश प्रदेश

मालवा- मेवाड – मारवाड़ के संगम के लिए मावली – मारवाड़ अमान परिवर्तन हों : सांसद जोशी

संसद में रेलवे से संबधी विभिन्न विषयों पर की चर्चा नई दिल्ली । चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र और इससे जुड़े हुए रेल मार्गो में ढांचागत सुविधाएं और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है, मालवा-मेवाड़-मारवाड़ के सगंम तथा उनके मध्य कड़ी की स्थापना के लिये मावली-मारवाड़ का आमान परिवर्तन की अत्यन्त आवश्यकता हैं, तथा बड़ीसादड़ी नीमच नई रेल लाईन का कार्य की स्वीकृति के लिये सरकार का आभार, इसके साथ ही चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में रेलवे ट्रेक डबलिंग आमान परिवर्तन एवं नवीन रेलों की आवययकता एवं यात्री सुविधाओं में विस्तार की सौगातों की बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी मंगलवार को लोकसभा में वर्ष 2022-23 के बजट में रेल मंत्रालय की अनुदान की मांगों पर दौरान चर्चा के मध्य कहीं। सांसद जोशी ने कहा कि रेलवे के क्षेत्र में विगत 8 वर्षों में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। पहले जहां यात्री ट्रेनों में सुविधा का अभाव था रेलवे स्टेशन पर ग...

Read More
देश प्रदेश

ग्रीन हाउस के लिए 50 प्रतिशत अनुदान देय,किसानों का चयन लॉटरी द्वारा

जयपुर, 16 मार्च। कृषि मंत्री श्री लाल चन्द कटारिया ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन एवं राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्र्तगत 2 हजार मीटर से 4 हजार मीटर तक के क्षेत्र में ग्रीन हाऊस के लिए अनुदान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि ग्रीन हाऊस के लिए किसान का चयन लॉटरी के द्वारा किया जाता है तथा किसान को ग्रीन हाऊस के लिए 50 प्रतिशत तक अनुदान देय होता है। श्री कटारिया ने प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गये पूरक प्रश्नों के जवाब में बताया कि पहले इस योजना में ‘‘पहले आओं पहले पाओं‘‘ के आधार पर किसानो को ग्रीन हाऊस हेतु अनुदान दिया जाता था लेकिन गत वर्ष से योजना के अन्र्तगत लॉटरी के द्वारा चयनित किसानों को अनुदान स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जोधपुर में गत वर्ष 6 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें लोहावट विधानसभा क्षेत्र में ग्रीन हाऊस के ल

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन गंगा में शामिल हितधारकों से वर्चुअल तौर पर मुलाकात की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ऑपरेशन गंगा में शामिल हितधारकों के साथ बातचीत की। ऑपरेशन गंगा के बल पर लगभग 23000 भारतीय नागरिकों के साथ-साथ 18 देशों के 147 विदेशी नागरिकों को भी यूक्रेन से सफलतापूर्वक सुरक्षित निकाला। बातचीत के दौरान, यूक्रेन, पोलैंड, स्लोवाकिया, रोमानिया और हंगरी में भारतीय समुदाय और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने ऑपरेशन गंगा का हिस्सा बनने के अपने अनुभव, उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया और इस तरह के एक जटिल मानवीय ऑपरेशन में अपने योगदान पर संतोष और सम्मान की भावना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के नेताओं, स्वयंसेवी समूहों, कंपनियों, व्यक्ति विशेष और सरकारी अधिकारियों की अत्यधिक सराहना की, जिन्होंने ऑपरेशन की सफलता के लिए अथक प्रयास किया। उन्होंने ऑपरेशन गंगा में शामिल सभी हितधारकों द्वारा प्रदर्शित देशभक्ति के उत्साह, सामु...

Read More