मावली

ग्रामीणों ने किया ईंटाली में होलिका दहन

ईंटाली( मधुसूदन पारीक ) ।

इटाली में विधि विधान से पूजन कर गांव के मौत वीर पटेल पटवारी एवं पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर बस स्टैंड पर होलिका दहन किया गया । पूरे गांव में एक स्थान पर ही होलिका दहन किया जाता है एवं गांव की बालिकाएं गोबर से बनाए हुए बडू लिया लेकर होली स्थान पहुंचती हैं । सज धज कर और उसमें बडलिया डाल देती हैं पटाखे छोड़ते हैं होलिका दहन के बाद में बड़ा मंदिर चौक भगवान लक्ष्मी नारायण प्रांगण में सामूहिक गैर नृत्य किया जाता है जिसमें हर समाज के -पुरुष भाग लेते हैं ।  इस दौरान भगवान लक्ष्मी नाथ भगवान के जयकारों के साथ गेर नृत्य का आनंद लेते हैं ग्रामवासी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *