संसद में नागरीक उड्डयन मंत्रालय से संबधी चर्चा में लिया भाग नई दिल्ली । चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने मंगलवार को लोकसभा में वर्ष 2022-23 के बजट में नागरीक उड्डयन मंत्रालय की अनुदान की मांगों पर सदन की चर्चा में भाग लिया तथा इस वर्ष के बजट में नागर विमानन मंत्रालय के लिये किये गये बजटीय प्रावधानों, आंवटित राशि, संसदीय क्षेत्र के लिये किये गये कार्यो एवं वहॉ की मुख्य आवश्यकता उदयपुर हवाई अड्डे से अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों को प्रारंभ करने के संबधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की। सांसद जोशी ने कहा की एयरपोर्ट्स, इनफ्रास्ट्रक्चर का एक महत्वपूर्ण अंग है और यह पी.एम. गतिशक्ति के सात इंजनों में से भी एक है। इस बार के बजट में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के लिए 10 हज़ार 667 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पहले यह मंत्रालय केवल अमीरों के लिए थी क्योंकि अमीर लोग ही हवाई यात्रा कर पाते थे लेकिन अब चप्पल
Read MoreArchives
फतहनगर। रंग पंचमी के अवसर पर नगर में आज फागोत्सव की धूम रही। नगर के प्रमुख द्वारिकाधीश मंदिर में सायं सवा सात बजे ठाकुरजी के संग भक्तों ने फाग के तहत रंग खेला। इस अवसर पर ठाकुरजी को सिंहासन पर सुसज्जित विराजित किया गया। भक्तों ने ठाकुरजी को गुलाल अर्पित की तथा भक्तों ने द्वारिकाधीश के जयकारों के साथ एक दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व को मनाया। इस मौके पर ठाकुरजी के समक्ष पकौड़ी का प्रसाद धराया गया। आरती के बाद भक्तों को उक्त प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में कीर्तन का दौर भी चला। ...
Read Moreईंटाली(मधुसूदन पारीक)। मंगलवार को नया पालका देवरा, ताकाजी बावजी आदि स्थानक पर रंग पंचमी धूमधाम से मनाई गई। रंगपंचमी पर बावजी को गूगरी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर भक्तों ने बावजी एवं पुजारी को गुलाल से सरोबार किया। कार्यक्रम पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण नहीं हो सका था। इस बार ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया। ...
Read Moreफतहनगर। नव वर्ष का स्वागत कार्यक्रम एतिहासिक बनाने के लिए मंगलवार को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में नववर्ष स्वागत समिति की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नववर्ष को लेकर योजना तैयार की गई जिसमें विभिन्न चौराहों को सजाना, प्रवेश द्वार लगाना,घरों के बाहर रंगोली बनाना,सेवा बस्ती में शुभकामना संदेश देना, मठ मंदिरों को सजाना एवं हर घर में पताका लगाना। वाहन रैली का आयोजन भी किया जाएगा। इन बिन्दुओं पर सभी ने विस्तार से चर्चा कर कार्य योजना बनाई। योजना को लेकर अंतिम बैठक 25 मार्च को रखी जाएगी। ...
Read Moreफतहनगर। माहेश्वरी महिला मंडल,फतहनगर द्वारा महेश भवन में रंग-पंचमी के उपलक्ष्य में फागोत्सव मनाया गया। महिला मंडल अध्यक्ष संगीता समदानी एवं समाज की सभी महिलाओं ने रंग, गुलाल और फूलों की होली का आनंद लिया। रसिया गान और भजनों पर महिलाओं ने नाच गान का आनंद लिया। नया बाजार में भी व्यापारियों ने फाग के तहत गुलाल एवं अबीर से एक दूसरे को रंग लगाया। ढोल की थाप पर लोग थिरकते देखे गए। सनवाड़ के गणेशजी मंदिर पर सोमवार की शाम फागोत्सव के तहत पकौड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना में मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। इस अवसर पर कक्षा 12 के छात्रों को विदाई तिलक, पेन, श्रीफल देकर दी गई। विद्यालय के चार कक्षा-कक्षों का निर्माण गांव के भामाशाह के सहयोग से 132×26 फीट का किया गया है। ऐसे 125 भामाशाह का तिलक,शॉल, दुपट्टा से सम्मान किया गया। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य डॉ महावीर प्रसाद जैन ने अतिथियों का स्वागत किया एवं विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्रों द्वारा भव्य प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी थे जिन्होने विद्यालय के लिए 12 लाख का सभा कक्ष एवं बरामदे में ब्लॉक लगवाने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रगतिशील के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल आमेटा ने कार्यक्रम की अध्यक...
Read Moreफतहनगर। भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पँवार, किसान मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक दलीचंद डांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला की अनुशंसा से किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सन्तोष प्रजापत ने फतहनगर-सनवाड़ किसान मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की जिसमें शक्तिसिंह चुंडावत व वीरेन्द्रसिंह राणावत को महामंत्री के रूप में शामिल किया गया। इसके अलावा रोशन जाट, देवीलाल लौहार, रमेश टेलर,किशन गाडरी,भुवनेश पुरी, प्रकाश गाडरी को उपाध्यक्ष, विकास वैष्णव, रतन गाडरी,अनिल सुथार,भगवान लाल प्रजापत,लक्ष्मण गाडरी को मंत्री,गोपाल दाधीच को मिडिया प्रभारी,मोनुसिंह को सह मिडिया प्रभारी,रोहित खींची को आईटी सेल संयोजक,अशोक रावत को आईटी सेल सह संयोजक,जितेंद्र पुरी को कोषाध्यक्ष,टोनी टेलर को कार्यालय मंत्री व रोहित पालीवाल को प्रवक्ता मनोनीत किया गया। ...
Read Moreफतहनगर। मावली तहसील की चंगेड़ी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव भाण्डावास के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा से भेंट कर चरागाह की जमीन पर अवैध रूप से हो रहे खनन की शिकायत की। भांडावास से 35 ग्रामीणों का एक जत्था आज उदयपुर पहुंचा तथा जिला कलक्टर को हस्ताक्षर युक्त पत्र सौंपा तथा नामजद शिकायत करते हुए बताया कि अवैध खानन के कार्य में लगे दो जने खनन कर मिट्टी एवं पत्थर निकाल उक्त व्यक्ति गांव की चरागाह की भूमि पर खनन कार्य कर रहा है जिससे चरागाह की जमीन समाप्त हो रही है। ग्रामीणों ने कलक्टर को बताया कि स्थानीय स्तर पर शिकायत की थी लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एवं खान व भू संरक्षण विभाग के अभियन्ता से भी मिले तथा कार्यवाही के लिए उक्त पत्र की प्रति सौंपी।
Read Moreनई दिल्ली । चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने सोमवार को लोकसभा में शुन्य काल के दौरान लोक महत्व के विषयों पर सदन की कार्यवाही में भाग लेते हुये विगत दिनों में हुयी असामायिक बारिश के कारण किसानों की फसल के खराब होने का विषय सदन में रखा। सांसद जोशी ने सदन का ध्यान चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र समेत आप पास के क्षेत्र में विगत दिनों में हुयी में असामयिक बारिश और ओलावृष्टि से फसलों की हुई क्षति की ओर आकृष्ट करवाया। विगत दिनों हुई अचानक भारी बारिश और ओलावृष्टि से संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के चित्तौड़गढ़, उदयपुर और प्रतापगढ़ जिलों के किसानों की रबी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है । अचानक हुई बारिश से किसानों की गेंहू, चना, सरसों, इसबगोल, अफीम आदि की फसलों नष्ट हो गई हैं। तेज हवा चलने से गीली हुई फसलें आड़ी पड़ गई है। अफीम की फसल में ओलावृष्टि से डोडे टूटने, फटनें व दूध धुलने की समस्या किसानों को हुई। बारिश...
Read Moreमावली। स्थानीय निवासी दल्लीचंदजी वीरवाल की धर्मपत्नी एवं देवनारायण व नरेन्द्र वीरवाल की माता श्रीमती दाखीबाई का आकस्मिक निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अंतिम यात्रा 22 मार्च प्रातः 9 बजे निवास स्थान मावली से प्रस्थान करेगी। ...
Read Moreचित्तौड़गढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा चित्तौड़गढ़ द्वारा युवा ग्राम चौपाल का शुभारंभ ग्राम अरनियापंथ से किया गया। इस अनूठी पहल युवा ग्राम चौपाल का आयोजन भाजयुमो द्वारा चित्तौड़गढ़ जिले के सभी शक्ति केंद्र पर किया जाएगा, जिसके तहत अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का एक अभियान के रूप में कार्य करेगा एवं केंद्र सरकार की योजनाओं एवं नीतियों के बारे में भी युवाओं को जानकारी दी जाएगी इसके साथ ही राजस्थान सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में युवाओं को बताया जाएगा। भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष मुकेश जाट ने बताया कि युवा चौपाल को पूर्व उपजिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शक्तावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी युवा मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश गुर्जर ने संबोधित किया एवं युवा चौपाल में श्रमिकों को श्...
Read Moreप्रकृति के साथ चलने वाली भारतीय कालगणना का पुनर्स्थापन जरूरीः नववर्ष समाजोत्सव समिति के होली मिलन में बोले वक्ता
देव दर्शन के साथ घर-घर पहुंच रहा नववर्ष निमंत्रण उदयपुर। भारतीय कालगणना पूर्णतः वैज्ञानिक है। इसे अब आधुनिक विज्ञान भी स्वीकार करता है। यह काल गणना प्रकृति के साथ चलने वाली है। इसके बारह महीने ऋतु चक्र परिवर्तन का भी स्पष्ट आकलन प्रदर्शित करते हैं। किन्तु, भारतीय समाज अपनी इस वैज्ञानिक कालगणना से कुछ दूर हो गया है। इसे पुनः स्थापित करना जरूरी है और यह तभी संभव है जब इसे नित्य-प्रतिदिन की जीवन चर्या में समाहित किया जाए। यह विचार सोमवार को भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति की ओर से यहां हिरण मगरी सेक्टर-4 में आयोजित होली मिलन में मुख्य वक्ता आनंद प्रताप ने कहा। आनंद प्रताप ने भारतीय नववर्ष और विक्रम संवत के महत्व को प्रतिपादित करते हुए नई पीढ़ी तक इसके महत्व को पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही, इसके तहत 2 अप्रेल को उदयपुर शहर में होने जा रही विशाल शोभायात्रा में सहभागिता का आग्रह किया। इधर...
Read Moreसंसद में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग से संबधी विभिन्न विषयों पर की चर्चा नई दिल्ली। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने सोमवार को लोकसभा में वर्ष 2022-23 के बजट में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अनुदान की मांगों पर दौरान चर्चा में भाग लिया तथा इस वर्ष के बजट में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के लिये किये गये बजटीय प्रावधानों, विगत समय में किये गये कार्याे, वर्तमान तथा भविष्य में राजमार्गाे एवं सड़कों के लिये बनायी जा रही योजनाओं तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के लिये सड़क परिवहन एवं राजमार्गाे के संबधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। सांसद जोशी ने कहा कि किसी भी देश के विकास का आधार वहाँ का इनफ्रास्ट्रक्चर होता है। 2014 में मोदी सरकार के बनने के बाद से ही इनफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया गया है। मोदी सरकार का प्रयास है कि देश की जनता को विश्व स्तरीय यातायात की सुविधाएं द...
Read Moreराजकीय महाराणा आचार्य संस्कृत महाविद्यालय उदयपुर का वर्चुअल शिलान्यास,शिक्षा मंत्री ने कहा संस्कृत सभी भाषाओं की जननी
उदयपुर । संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने सोमवार को शासन सचिवालय, जयपुर स्थित सभागार में वर्चुअल रूप से राजकीय महाराणा आचार्य संस्कृत महाविद्यालय, उदयपुर के नवीन भवन का शिलान्यास किया। समारोह में संस्कृत शिक्षा मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है और संस्कृत के शास्त्रों में योग, आयुर्वेद, ज्योतिष, वेद आदि का ऐसा ज्ञान समाहित है जो मानव मात्र के लिए उपयोगी है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में निरंतर शोध तथा व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के भवन निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक तथा समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। संस्कृत शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पवन कुमार गोयल ने संस्कृत को सभी भाषाओं का प्राचीन स्रोत बताते हुए आधुनिक संदर्भ में इसके उपयोग पर बल दिया। साथ ही श्री गोयल...
Read Moreप्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में राशि जमा नहीं होने के प्रकरणों की जांच के लिए गठित होगी राज्य स्तरीय समिति
सुमेरपुर ब्लॉक में चार कार्मिकों का निलंबन व 13 विकास अधिकारियों के विरूद्व की जाएगी जांच : ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री श्री रमेश चन्द मीना ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में राशि जमा नहीं होने के प्रकरण में चार कार्मिकों के निलंबन व 13 विकास अधिकारियों के विरूद्व जांच की जायेगी। श्री मीना शून्यकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य श्री जोराराम कुमावत द्वारा लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर के ब्लॉक सुमेरपुर में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में राशि जमा नहीं होने के प्रकरण में दोषी पाए गए तत्कालीन विकास अधिकारी श्री नारायण राजपुरोहित व श्री तनु राठौड़, सह
Read Moreआकोला(नवरतन जैन) । माता रोगियों की सूनती है पूकार और पीड़ा करती है दूर प्रतियोगी परीक्षा में भी वड़ली माता का आया था प्रश्न। आकोला से मात्र एक किमी दूर रायपुरिया रोड़ पर उतर दिशा की ओर खेतों के बीच स्थित है वड़ली माताजी का देवरा जो बेहद पुराना बताया जाता है। इसकी प्राचीनता को लेकर कोई ठोस प्रमाण उपलब्ध नही है। लेकिन कहा जाता है कि पुराने जमाने में यहां विशाल बरगद का पेड़ रहा होगा जिसके नाम पर स्थान को वड़ली माताजी कहा जाने लगा होगा। इस बारे में देश के प्रसिद्ध इतिहासकार व मूलतः आकोला के रहने वाले डॉ श्रीकृष्ण जुगनू जी का कहना है कि देवियों के नामकरण पेड़ों के नाम से ही हुएं हैं, जैसे उदाहरण के तौर पर आम से आमज माता। हालांकि अब वड़ली माताजी के स्थान पर बरगद का पेड़ नही है। कुछ साल पहले तक यह स्थान जर्जर अवस्था में था। वर्तमान में देवरा ठीक ठाक हालत में है हालांकि देवरे पर छत नही है। देवर...
Read Moreआमेट (मुबारिक अजनबी)। भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल ने रविवार को राजसमंद सांसद दिया कुमारी को मावली मारवाड मीटरगेज पर दूसरी सवारी गाड़ी को भी चालु करवाने की मांग को लेकर पत्र लिखा। नगर अध्यक्ष सुनील ग़ांधी ने पत्र में बताया कि विगत कई सालों से मावली से मारवाड के बीच मीटर गेज लाईन पर 2 सवारी गाड़ी का संचालन हो रहा था। जिससे इस पूरे मेवाड क्षेत्र के लोगों को मावली व मारवाड जक्शनों से पूरे भारत में जाने वाली रेलों का कनेक्शन मिल जाता था। वर्ष 2019 के बाद से ही कोरोना काल के 2 वर्षों में इन ट्रेनों को बन्द कर दिया गया था। सांसद के प्रयास से एक सवारी गाड़ी पुनः प्रारम्भ की गई किन्तु दूसरी सवारी गाड़ी का समय निर्धारण नही किया गया। ऐसे में इस गाड़ी का आम लोगो को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। राजस्थान की इस एकमात्र मीटर गेज लाईन पर पुनः दोनो ट्रेनों को प्रारम्भ करवाये एवं ट्रेनों का समय निर्धारण भी सही कराव...
Read Moredelhi. आयकर विभाग ने 9 मार्च, 2022 को पुणे और ठाणे स्थित एक यूनिकॉर्न स्टार्ट-अप समूह पर एक छापामारी और जब्ती अभियान चलाया। यह स्टार्ट-अप मुख्य रूप से विनिर्माण सामग्री के थोक और खुदरा कारोबार में है। यह समूह पूरे भारत में अपना व्यापार करता है और इसका वार्षिक टर्नओवर (कुल कारोबार) 6,000 करोड़ रुपये से अधिक का है। इस अभियान के तहत महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में स्थित कुल 23 परिसरों में छापामारी की गई। इस छापामारी अभियान के दौरान हार्ड कॉपी और डिजिटल डेटा के रूप में बड़ी संख्या में दोषी साबित करने योग्य साक्ष्य प्राप्त हुए हैं और इन्हें जब्त किया गया है। इन साक्ष्यों से पता चला है कि इस समूह ने फर्जी खरीद दर्ज की है, भारी बेहिसाब नकद खर्च किया है और 400 करोड़ रुपये से अधिक की कुल समायोजन प्रविष्टियां दर्ज की हैं। इन साक्ष्यों को समूह के निदेशकों के ...
Read Moreजलदाय विभाग के अधिकारी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करें- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री
जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री श्री टीकाराम जूली ने कहा कि आमजन के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री जूली ने रविवार को मालाखेड़ा क्षेत्रा के गांव देसूला में जनसुनवाई करते हुए आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राम देसूला में विभिन्न विकास कार्यों के लिये 40 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की किल्लत नही रहे। इसके लिये सभी आवश्यक कदम उठाये। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वीकृत की गई पेयजल बोरिंग ड्रिल होने के साथ समयबð रूप में चालू करावे तथा आवश्यक...
Read Moreफतहनगर। यहां निकुंज वाटिका में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। भाजयुमो जिला सह कोषाध्यक्ष मोहित बंसल द्वारा आयोजित इस मिलन कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया,भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना,मनोहरलाल चपलोत,राजेश चपलोत, डबोक मण्डल अध्यक्ष कुलदीपसिंह चुण्डावत,एसटी मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक,रोशन खटीक, किसान मोर्चा के मोहनलाल जाट,युवा मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष ललितसिंह सिसोदिया, भंवरसिंह चुण्डावत,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीतु अग्रवाल आदि मंचासीन अतिथि के अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। होली मिलन के जरिए सभी वक्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात रखी तथा आगामी विधानसभा चुनावों में जी जान से पार्टी के लिए जुट जाने का संकल्प व्यक्त ...
Read More