देश प्रदेश

आमजन के कार्य समय पर होवे, लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई होगी- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली ने कहा कि जनप्रतिनिधि कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लोगों को लाभांवित कराने में महती भूमिका निभाए।     मंत्री श्री जूली गुरूवार को अलवर जिले की उमरैण पंचायत समिति के सभागार में साधारण सभा की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पेयजल समस्या का स्थाई समाधान होने तक पेयजल टैंकर की वैकल्पिक व्यवस्था जारी रखे। पेयजल का वितरण समुचित मात्रा में एकरूपता के साथ करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता को निर्देश दिये कि पेयजल की जो योजनाएं स्वीकृत है उनके टैंडर लगाकर शीघ्र पूर्ण करावे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजन के काम प्राथमिकता के साथ करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।     उन्होंने सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्यों से कहा कि व...

Read More
उदयपुर

वाहनों की नई सीरिज के नंबरों के लिए ई – ऑक्शन पोर्टल पर आवेदन मांगे

उदयपुर, 20 अप्रेल। परिवहन विभाग के आदेशानुसार ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से वाहनों के इच्छित पंजीयन क्रमांक प्रक्रिया में नई सीरीज में आवेदन आमंत्रित किये गये है। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि दुपहिया वाहन की नवीन सीरीज आरजे 27 एएल तथा गैर परिवहन यान (चार पहिया-5 सीट तक) की नवीन सीरीज आरजे 27 सीक्यू व गैर परिवहन यान (चार पहिया 5 सीट से अधिक) की नवीन सीरीज आरजे 27 यूजी रखी गई है। डीटीओ ने बताया कि इच्छित पंजीयन क्रमांक प्राप्त करने के लिए कोई भी वाहन स्वामी परिवहन सेवा के ई-ऑक्शन पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। नवीन सीरीज में पंजीयन क्रमांक 0001 से 9999 तक आवेदन किया जा सकता है।

Read More
देश प्रदेश

काश्तकारों की खातेदारी एवं गैर खातेदारी की सिंचित कृषि भूमि पर बकाया भू राजस्व माफ

  जयपुर। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर काश्तकारों की खातेदारी एवं गैर खातेदारी की सिंचित कृषि भूमि पर वित्तीय वर्ष 2018-2019 (खरीफ संवत 2075) से पूर्व का बकाया देय लगान (भू-राजस्व) माफ कर दिया है।                 अधिसूचना के अनुसार पहले से ही संदत किये गए भू-राजस्व का प्रतिदाय नहीं किया जाएगा।                 उल्लेखनीय है कि पूर्व में काश्तकारों की खातेदारी एवं गैर-खातेदारी की सिंचित कृषि भूमि पर भू-राजस्व को वित्तीय वर्ष 2018-2019 से मुक्त किया गया था।

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर के नाकोड़ा नगर में न्यून वॉल्टेज ने फिर जलाए बिजली के उपकरण

फतहनगर। पालिका क्षेत्र के र्वा 15 में स्थित नाकोड़ा नगर के लोग बिजली विभाग के अधिकारियों की बेपरवाही का पिछले डेढ़ वर्ष से दंश भोग रहे हैं लेकिन इनकी न्यून वॉल्टेज की समस्या का समाधान ही नहीं हो रहा। मंगलवार को न्यून वॉल्ेटज के कारण दीपक सोनी के मकान में ट्यृबवेल की मोटर, फ्रीज,गीजर एवं लेपटॉप जल गया। इससे पूर्व जितेन्द्र सुखवाल के मकान में भी पिछले दिनों न्यून वॉल्टेज के कारण बिजली के उपकरणों को नुकसान हुआ था। इस क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या को लेकर कई बार संपर्क पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज करवाई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वॉल्टेज की समस्या के कारण घरों में बिजली के उपकरण सही काम नहीं करते हैं। इतना ही नहीं गर्मी का समय होने से पानी की किल्लत है तथा न्यून वॉल्टेज के कारण ट्यूबवेल की मोटर तक पानी नहीं देती जिससे लोग पानी की किल्लत से परेशान हैं। समस्या का समाधान करने के लिए विश्राम स...

Read More
फतहनगर - सनवाड

पोषण अभियान के तहत महिला मोर्चा ने आंगनवाड़ी केन्द्रों पर किया कार्यक्रम

फतहनगर। भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक न्याय पखवाड़े के तहत पोषण अभियान कार्यक्रम की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल के नेतृत्व में फतेहनगर सनवाड के 18 आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार,एससी देहात जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल,महामंत्री रोशन खटीक और पार्षद लाली बैरवा थे। आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी का उपरणा पहना कर स्वागत किया गया। बच्चों को बिस्किट बांटे गए। केंद्र सरकार की योजनाओं, सहायता और पोषण सामग्री की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला प्रकोष्ट अध्यक्ष भावना वैष्णव, मोर्चा अध्यक्ष उमा देवड़ा,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सोनी,ओबीसी मण्डल अध्यक्ष शंकर लोहार,शैलेश मीणा,पूरण जीनगर, महामंत्री चित्रा त्रिवेदी,समता टेलर, उपाध्यक्ष मीरा बंसल,मनीषा जैन,आशा या...

Read More
देश प्रदेश

सांसद जोशी भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गये वियतनाम

        नई दिल्ली.चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी पांच दिवसीय 18 से 22 अप्रैल के आधिकारिक प्रवास पर वियतनाम गये।       सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के नेतृत्व में जाने वाले भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पांच दिवसीय आधिकारिक प्रवास पर सोमवार को वियतनाम रवाना हुए।       भारत वियतनाम के मध्य 2000 वर्ष से भी पुराने संबंध है। यह प्रतिनिधिमंडल 22 अप्रैल तक वियतनाम में हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को शांतिपूर्ण और समृद्ध बनाने के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेगा। ...

Read More
उदयपुर

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रेल को

उदयपुर, 18 अप्रेल। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 30 अप्रेल को उदयपुर जिले के 17 ब्लॉक के 69 केन्द्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में उदयपुर जिले के कुल 18 हजार 100 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा का आयोजन सीबीएसई, दिल्ली करवाएगा। 2 घण्टे की परीक्षा में 80 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में भाषा और गणित के 25-25 और मानसिक योग्यता के 50 अंक निर्धारित हैं। कुल 100 अंकों का पेपर होगा।   प्रवेश पत्र यहां से करे डाउनलोड नवोदय परीक्षा के प्रवेश पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली के प्राचार्य डॉ. महबूब अली ने बताया कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के पश्चात जिस स्कूल में बच्चे 5वीं कक्षा में सत्र 2021-22 में पढ़ रहा था उस स्कूल के प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षर उस प्रवेश पत्र पर होने चाहिए और यह प्रवेश पत्र परीक्षा के दिन परीक्षा केन्...

Read More
उदयपुर

एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने शुरू किया दावानल को बुझाने का काम

आग पर दो राउंड में पानी का किया छिड़काव, कुछ हिस्से में आग को बुझाया मंगलवार को भी जारी रहेगा एयरफोर्स हेलीकॉप्टर का ऑपरेशन   उदयपुर, 18 अप्रेल/लेकसिटी के सज्जनगढ़ अभयारण्य क्षेत्र में लगी आग को काबू में करने के लिए सोमवार को जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम के साथ एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने भी मशक्कत की। वन क्षेत्र की आग को बुझाने के लिए कलक्टर ताराचंद मीणा की पहल पर शाम को फलौदी से एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर भी पहुंचा और इसने दो राउंड पानी का छिड़काव किया तथा वन क्षेत्र के कुछ हिस्से में लगी आग को बुझाया।   एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर ने बड़ी झील से पानी भरकर दो बार बड़ी क्षेत्र की ओर लगी आग पर पानी का छिड़काव किया। इस हेलीकॉप्टर में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व डीएफओ डॉ. अजीत ऊंचोई भी मौजूद रहे और उन्होंने क्षेत्र में लगी आग के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। इधर, शाम को अंधेरा होने के बाद हेलीकॉप्...

Read More
देश प्रदेश

शेल्टर होम के बालको के साथ मनाई पिता की पुण्यतिथि

झाड़ौल । श्री ख्याली लाल जेन,निवास-गेजवी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पुत्र डॉ भावेश कुमार जैन अपनी माता कमला बाई,भाई विकास व बहिन चन्दा के साथ लवीना विकास सेवा संस्थान ओंगना के ओपन शेल्टर होम में आकर बीटी कॉटन के छतीस निराश्रित बालको को एक ड्रेस,स्टेशनरी व केला प्रसाद वितरण किया। महिला प्रचेता छेताली जैन द्वारा बालको को नियमित अध्ययन की सलाह दी गई। कीरतेश सागोटिया द्वारा भी विचार व्यक्त किये गए। डॉ भावेश कुमार जैन जनजाति क्षेत्र से चिकित्सा क्षेत्र में निखरने वाली प्रथम प्रतिभा है जो वर्तमान में जिला चुरू में माइक्रोबियोलॉजिस पद पर जिला चिकित्सालय में कार्यरत है।

Read More
देश प्रदेश

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना :रेलमगरा से सुरजपुरा सड़क का सांसद दिया कुमारी ने किया शिलान्यास

रेलमगरा । राजसमंद सांसद दिया कुमारी ने आज रेलमगरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ( पीएमजीएसवाई ) की रेलमगरा से सूरजपुरा (राजसमन्द - चितौडगढ़ सीमा ) तक CRIF में स्वीकृत सड़क का शिलान्यास किया । उन्होने कहा प्रधानमंत्री ने जनता को सभी मौसम में बेहतरीन यातायात प्रदान करने हेतु जनता को  एक शानदार सौगात दी है। शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद दीया कुमारी के अलावा विधायक दीप्ति माहेश्वरी,जिला प्रमुख राजसमन्द रतनीदेवी जाट, भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह  बाहरठ ,नाथद्वारा भाजपा प्रत्याशी महेश प्रताप सिंह, रेलमगरा सरंपच आशादेवी जाट,रेलमगरा मण्डल अध्यक्ष चतरसिंह राजावत , कुरज मण्डल अध्यक्ष उदय लाल  अहीर , अध्यक्ष बोथलाल , पूर्व जिलाप्रमुख नन्दलाल सिंघवी ,पस सदस्य शंकर लाल सुथार की गरिमामय उपस्थिति रही।

Read More
फतहनगर - सनवाड

भक्ति के सागर में डूबों गई निकुंज कामरा की भक्ति संध्या

फतहनगर। हनुमान जयन्ती के उपलक्ष में एक शाम सांवरा के नाम आयोजित भक्ति संध्या शनिवार की रात्रि खूब जमी। निकंुज कामरा तथा आरूषि गंभीर के भजनों की अनवरत सरिता ऐसी बही कि श्रोता सांवरे की भक्ति में तल्लीन हो गए। नंदलाल मुरलिया वाले…………………. से शुरू भक्ति भजनों के क्रम में एक से एक सुरीले भजनों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोग स्टेडियम में आए तो भजन संध्या समाप्ति तक जमे रहे। कार्यक्रम रात साढ़े आठ बजे शुरू हुआ तथा रात साढ़े ग्यारह बजे तक चला। कार्यक्रम के दौरान ही अतिथि दीर्घा में विराजित अतिथियों को आयोजकों ने सरोपा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर से बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने भी शिरकत की। कार्यक्रम का यू ट्यूब के माध्यम से लाइव भी किया गया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि भजनों की प्रस्तुतियों के बीच किसी प्रकार का कार्यक्रम नहीं किया गया तथा अनवरत भजनों ...

Read More
मावली

ईंटाली में हनुमान जयन्ती पर निकली शोभायात्रा

ईंटाली ( मधुसूदन पारिक ) । मावली तहसील के इंटाली में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया । हनुमान अखाड़े को रंग बिरंगी रोशनी उसे सजाया और शोभायात्रा में अखाड़ा प्रदर्शन करते हुए भक्तगण बैंड की मधुर धुन पर नाचते गाते गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए शोभा यात्रा हनुमान मंदिर पहुंची । सुबह से ही हनुमान अखाड़े में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा । समापन पर प्रसाद वितरण किया गया ।

Read More
उदयपुर

अज्ञात वाहन की टक्कर से खलासी की मौत

उदयपुर । खेरोदा थाना क्षैत्र के नेश्नल हाईवे मेनार माॅल में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दुसरे गाडी के खलासी को मोत हो गई। हेड कास्टेबल नरेन्द्रसिंह चैहान ने बताया कि रात्री की दो बजे के करीब एक मिनी ट्रक कोटा से उदयपुर आ रही थी कि नेशनल हाईवे मेनार माॅल मे मिनी ट्रक का टायर फट गया था। जिसे 407 मिनी ट्रक के खलासी कानपुर (जावरमाइन्स) थाना टिडी निवासी प्यारेलाल पिता धर्मा मीणा उम्र 20 वर्ष गाडी से निचे उतर कर गाडी का टायर देख रहा था कि अचानक पिछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जिसकी सुचना ट्रक डाईवर अजित मीणा ने आकर थाने में दी। जिस पर खेरोदा पुलिस जाप्ता मोके पर पहुचा एवं लाश को खेरोदा सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाकर पोस्टमार्टम करा कर लाश परिजनो के सुपुर्द की गई।

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा कार्यकताओ ने उदयपुर में चौहान का किया स्वागत

फतहनगर । पालिका क्षेत्र के भाजपा कार्यकताओं ने आज उदयपुर में कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त सिंह चौहान का स्वागत किया । भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,पार्षद विनोद धर्मावत, गजेन्द्रसिंह रावल, महामंत्री रोशन खटीक, सचिन खटीक, महिला मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष रीतु अग्रवाल समेत अन्य कार्यकताओं ने सरोपा धारण करवाकर चौहान का स्वागत कर उन्हें बधाई दी ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

पीपा जयन्ती हर्षोल्लास से मनी, भामाशाहों का किया सम्मान

फतहनगर। शनिवार को यहां पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज फतहनगर द्वारा पीपाजी महाराज की.699 वीं जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। संरक्षक लक्ष्मण लाल सोलंकी एवं बाबूलाल भाटी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पीपा जी महाराज की महाआरती की गई। आरती के उपरांत अल्पाहार लिया गया। अल्पाहार के बाद समाज के विभिन्न बंधुओं ने समाज के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं तय की। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान एवं महामंत्री प्रकाश चंद्र देवड़ा, कोषाध्यक्ष बंशी लाल सोलंकी एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष ओमप्रकाश पंवार सहित समाजजन उपस्थित रहे। समाज के भामाशाहों का सम्मान किया गया। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में जिन्होंने उपलब्धियां प्राप्त की उनका भी इस अवसर पर सम्मान किया गया। आसपास के क्षेत्र से पधारे सभी समाज बंधुओं का भी सम्मान किया गया। महाप्रसादी कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Read More
उदयपुर

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने किया पदभार ग्रहण

फतहनगर। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान ने शनिवार को उदयपुर टाउन हॉल स्थित सुखाड़िया रंगमंच में आयोजित समारोह में पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए। समारोह में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया,मावली विधायक धर्मनारायण जोशी,उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलचंद मीणा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत आदि ने भी सानिध्य प्रदान किया। जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने तरीके से चौहान का स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा ने भी श्रीनाथजी की तस्वीर भेंट कर चौहान का अभिनंदन किया।

Read More
फतहनगर - सनवाड

कॉलेज में आयोजित शिविर में हुआ 59 यूनिट रक्तदान

फतहनगर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तथा लॉयन्स क्लब, फतहनगर के संयुक्त तत्वावधान में स्व. पुरूषोत्तम लाल पालीवाल की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में 59 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी, गोवर्धन सिंह चौहान,पूर्व नेता प्रतिपक्ष शैलेष पालीवाल, अशोक जैन,सत्यनारायण अग्रवाल, अजय मोर, विकास सोनी, रोनक गर्ग, लॉयन्स क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र मोर एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ललित कुमावत ने किया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक शिविर में रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों,स्वयंसवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं लॉयन्स क्लब सदस्य को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। रक्त संग्रहण आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज उदयपुर द्वारा किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कॉलेज परिसर में लगा रक्तदान शिविर

फतहनगर । स्व. पुरुषोत्तम जी पालीवाल की स्मृति में आज कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं के उत्साहवर्धन के लिए गोवर्धन सिंह चौहान, यूथ कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी रौनक गर्ग, नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल आदि भी पहुंचे । उक्त आयोजन कॉलेज तथा लायन्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

Read More
उदयपुर

नाले में किशोरी का शव मिलने से सनसनी

ऋषभदेव । नाले में किशोरी का शव मिलने से यहां सनसनी फैल गयी । सूचना पर मौके पर पहुंची ऋषभदेव पुलिस । पुलिस ने ऋषभदेव CHC पहुंचाया शव । मृतका की पहचान जीवन निवासी पिपली अ के रूप में हुई। सम्भवतः हत्या करके फेंका गया है शव । हालांकि पुलिस जांच के बाद होगा मामले का खुलासा ।

Read More
चित्तौडगढ़

सांसद खेल महाकुंभ का हुआ शुभारंभ,लेसवा बना मंडल स्तरीय विजेता

मंडफिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खेलो को बढावा देने की नीति के तहत सांसद सी.पी.जोशी की पहल पर आयोजित सांसद खेलकूद महाकुंभ प्रथम चरण के तहत भादसोड़ा मंडल की प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरूवार को शाम को हुआ। मंडफिया में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, जिला प्रमुख सुरेश धाकड ने किया। अतिथियो ने इस तरह के आयोजन को खेलो को बढावा देने वाला बताया।जिला प्रमुख धाकड ने कपासन विधानसभा के आठ मंडल में कबड्डी मेट उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाड़री, मंदिर मंडल पूर्व अध्यक्ष कन्हैया दास वैष्णव, सत्य नारायण शर्मा, अनिल शिशोदिया, गौरव त्यागी भी मंचासीन थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने की।...

Read More