उदयपुर

मुख्यमंत्री आज उदयपुर प्रवास पर : केबिनेट मंत्री सहित अन्य भी आऐंगे उदयपुर

उदयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत बुधवार को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान केबिनेट मंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, अन्य वीवीआईपी अतिथि भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री गहलोत बुधवार 4 मई की सुबह 10.30 बजे विशेष विमान से उदयपुर पहुंचेंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम उदयपुर में ही करेंगे। मुख्यमंत्री श्री गहलोत गुरूवार 5 मई की सुबह 9.30 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन 4 मई की सुबह 8.15 बजे वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम उदयपुर में ही करेंगे। श्री माकन 5 मई की दोपहर 3.20 बजे वायुयान से दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इन्हें राजकीय अतिथि घोषित किया गया है। इधर सांसद ...

Read More
चित्तौडगढ़

दादा साहेब फाल्के जयन्ती पर फिल्म समीक्षा का आयोजन

उदयपुर । विश्व संवाद केंद्र के फ़िल्म आयाम के द्वारा लघु फ़िल्म सिग्नेचर का प्रदर्शन एवं समीक्षा का आयोजन किया गया। फ़िल्म में साक्षरता का महत्व एवं आत्मविश्वास, शहीद के परिवार के समर्पण भाव, साथी के रूप में आपसी सहयोग का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विचार रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रान्त प्रचारक मुरलीधर ने साक्षरता से आगे शिक्षा और शिक्षा में चरित्र की आवश्यकता बताई । शिक्षा से मिले आत्मविश्वास से एक व्यक्ति समाज में सकारात्मक परिवर्तन की पहल कर सकता है। लघु फ़िल्म की धीमी कहानी के साथ बाल कलाकार का अभिनय प्रभावशाली था । बच्चों को यह फ़िल्म विशेष रूप से दिखाई जा सकती हैं। कार्यक्रम की प्रस्तावना विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष कमल रोहिला ने रखी। संचालन डॉ सुनील खटीक और धन्यवाद विकास छाजेड़ ने किया। सहभागी गणमान्य व्यक्तियों में नरेश यादव, प्रवीण कोटिया, किशन सोनवाल आदि थे।

Read More
फतहनगर - सनवाड

अक्षय तृतीया के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल द्वारा गौशाला में गुड लापसी का कार्यक्रम

फतहनगर। स्थानीय महावीर इंटरनेशनल शाखा फतहनगर द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कृष्ण महावीर गौशाला में गुड लापसी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गायों को गुड-लापसी व चारा खिलाया गया। इस वर्ष का पहला कार्यक्रम कर महावीर इंटरनेशनल संस्थान द्वारा वर्ष की शुरुआत की गई। कार्यक्रम महावीर इंटरनेशनल परिवार एवं धर्मावत परिवार के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के आशीष जैन, अजय जैन, शुभम चपलोत, निलेश पोखरना, शैलेश धर्मावत, नरेश मंडोवरा, महावीर जैन, अनिल माहेश्वरी, आयुष जैन, प्रशांत जैन, मोहित पालीवाल एवं बच्चे उपस्थित थे। ...

Read More
उदयपुर

भगवान श्री परशुराम जन्मौत्सव: अक्षय तृतीया हवन पूजन, आरती एवं महाप्रसादी

उदयपुर । विप्र फाउण्डेशन उदयपुर शहर अध्यक्ष पं. त्रिभुवन नाथ व्यास ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जी के जन्मौत्सव के तहत विप्र फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा 5 दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिवस भगवान श्री परशुराम जी के जन्म दिन अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम मूर्तिस्थल श्रीमद् वल्लभााचार्य पार्क हिरण मगरी सेक्टर 11 पर विप्र फाउण्डेशन उदयपुर शहर दक्षिणाचंल द्वारा प्रातः 8 बजे प. मनोहर जी शास्त्री एवं पं. निर्मल कुमार जी दवे द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ हवन पूजन, आरती आदि का कार्य सम्पन्न हुआ। हवन पूजन के मुख्य यजमान श्री भूपेश चतुर्वेदी थे।  अभिजित मुहर्त में 12.15 बजे पूर्णाहूति की गई तत्पश्चात् श्रीमाली जाति सम्पत्ति व्यवस्था ट्रस्ट महालक्ष्मी मंदिर उदयपुर द्वारा हवन में बैठे यजमान को महालक्ष्मी जी को ओढाई साडी को ओढाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं मावली व...

Read More
देश प्रदेश

दीक्षा व पारणा महोत्सव से थामला की धरा धन्य हुई : मुमुक्षु विनय भंडारी दीक्षा उपरांत बने हर्षित मुनि

फतहनगर । थामला की धरा पर मंगलवार को मुमुक्षु विनय भंडारी ने जैन भागवती दीक्षा अंगीकार कर इतिहास रच दिया । मेवाड़ उपप्रवर्तक कोमल मुनि के हाथों दीक्षा के बाद विनय भंडारी संत समाज में शामिल हो हर्षित मुनि के नाम से जाने जाएंगे । दीक्षा एवं वर्षी तप पारणा महोत्सव का आयोजन गुरु अंबेश नमन यात्रा सेवा संस्थान तथा वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ थामला द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में तपस्वियों का पारणा करवाया गया ।  कार्यक्रम में मेवाड़ उप प्रवर्तक कोमलमुनि ,रमेश , साध्वी , विजय प्रभा, विद्याश्री, हर्षश्री आदि संत साध्वियों का सानिध्य मिला । कार्यक्रम में संपूर्ण मेवाड़ के अलावा मुंबई, गुजरात , कर्नाटक आदि स्थानों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शरीक हुए।

Read More
मावली

आनंद विद्याभारती डबोक का सिल्वर जुबली कार्यक्रम सम्पन्न

फतहनगर । आनंद विद्याभारती स्कूल,डबोक का  सिल्वर जुबली  कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । इसमें  अतिथि के रूप में मेवाड़ राजघराने के युवराज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़,वल्लभनगर विधायिका प्रीति गजेंद्र सिंह,पूर्व विधायक व प्रधान मावली पुष्करलाल डांगी ,पूर्व प्रधान मावली जीत सिंह चुंडावत, उपप्रधान नरेंद्र चंडालिया,निरंजन चौधरी आदि उपस्थित थे ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ रीकों की लाइट 10 बजे तक बंद

फतहनगर । सनवाड़ रीको की लाइट आज सुबह 10 बजे तक बंद रहेगी । शाम को भी बजे से रात 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी । उक्त जानकारी फीडर इंचार्ज लक्ष्मण सिंह चौहान ने दी ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष चौहान का सनवाड़ में किया स्वागत

फतहनगर । भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री चंद्रगुप्त सिंह चौहान के सनवाड़ स्थित भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक के निवास पर पधारने पर मेवाड़ी पाग़ व उपरना पहना कर स्वागत किया गया ।  इस अवसर पर भोपाल सिंह सुआवत ,ओगणा मंडल उपाध्यक्ष आनंद पुरोहित , समाज सेवी राजू पालीवाल, श्रवण खटीक एस सी मोर्चा जिला मंत्री, ओम प्रकाश डीडवानिया, राजेश खटीक, रमेश खटीक, गोपाल खटीक आदि उपस्थित थे ।

Read More
फतहनगर - सनवाड

जिस घर में रामायण, गीता, भागवत रहती है वह तीर्थ स्थल से कम नहीं

फतहनगर। नानेश कॉलोनी परिसर स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के सातवें दिन की कथा में सत्राजित प्रसंग, सामंतक मणि चोरी कथा, कृष्ण जामवंत यद्ध, जामवंति से विवाह, सूर्यपुत्री कालिन्द्री से विवाह, भौमासुर वधकर 16100 विवाह, शिशुपाल वध, द्रोपदी चीरहरण सुदामा चरित्र एवं श्री कृष्ण के साकेत प्रस्थान की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। समापन के दिन आगे कहा कि प्रभु के साकेत जाने पर भी श्रीमद्भागवत रूप में सदैव विद्यमान है। साधक योगी को चाहिए कि आत्मा निर्मल योगमय रहे। जैसे समुद्र में हजारों नदियाँ के जल से भी बाढ़ नहीं आती है वैसे ही रहे। भंवर की तरह सार संग्रहित करें, मधुमक्खी की तरह धन एकत्रित न करें, बालक की तरह भूलना चाहिए, शरीर गंदगी का भंडार है इससे मोह नहीं करें, मरण को सुधारने के लिए हरिस्मरण करें। जैसे जहर जानकर या अनजान में खाने पर भी मृत्यु निश्च...

Read More
उदयपुर

आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था को लेकर सतर्क है जिला प्रशासन,ईद-उल-फितर एवं परशुराम जयंती के मध्यनजर नियुक्त किए कार्यपालक मजिस्ट्रेट

उदयपुर । जिले में 2 मई अथवा 3 मई को ईद-उल-फितर पर्व (चंद्रदर्शन से) एवं भगवान परशुराम जयंती पर्व के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन सतर्क है। इन त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) उदयपुर प्रभा गौतम ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जारी आदेश अनुसार तहसीलदार गिर्वा एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त नगर पूर्व पुलिस थाना क्षेत्र सूरजपोल, भुपालपूरा, प्रताप नगर, हिरण मगरी में कानून व्यवस्था देखेंगे। इसी प्रकार तहसीलदार बड़गांव एवं पुलिस उप अधीक्षक पश्चिम हाथीपोल, घंटाघर, धान मंडी, अंबा माता एवं सुखेर में कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही तहसीलदार नगर विकास प्रन्यास एवं पुलिस अधीक्षक वृत्त गिरवा गोवर्धन विलास एवं नाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था देखेंगे। साथ ही सभी उपखंड मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में इन त...

Read More
उदयपुर

भीषण गर्मी को देखते हुए बदला स्कूलों का समय,अब सुबह 7:30 बजे से 11बजे तक संचालित होंगे स्कूल

उदयपुर 1 मई। जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए समस्त गैर सरकारी एवं सरकारी विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित किया गया है। एडीएम (नगर) उदयपुर प्रभा गौतम ने जिले के समस्त गैर सरकारी एवं सरकारी विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 7:30 से 11 बजे तक नियत किया है। यह आदेश समस्त राजकीय, निजी एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा। विद्यालय स्टाफ का समय शिविरा पंचांग के अनुसार रहेगा। साथ ही वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम यथावत रहेगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के अधिकारियों ने उपभौक्ताओं तथा निवेशकों के साथ की परिचर्चा

फतहनगर। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा फतेहनगर की ओर से शनिवार रात को उदयपुर रोड स्थित होटल विनायक पैलेस में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। बैंकिंग के सफलतम 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित परिचर्चा में बड़ी संख्या में बैंक के उपभोक्ताओं तथा निवेशकों ने भाग लिया। परिचर्चा के दौरान राजस्थान कोर के रीजनल हेड किशोर हिंगोरानी ने बैंक के निवेश,ऋण, अल्प बचत, जमा पूंजी तथा कई योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बैंक के 27 साल के भरोसे की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बैंक द्वारा बैंकिंग के साथ-साथ की जाने वाली सामाजिक सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। परिचर्चा के दौरान उपस्थित निवेशकों ने बैंक के साथ उनके संबंधों पर चर्चा करते हुए बैंक की साख पर विश्वास जताया। निवेशकों ने बताया कि बैंक अपनी बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक सरोकार भी बखूबी निभा रहा है जिसके कारण आमजन के साथ रिश्ते प्रगाढ़ हो रहे ह...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर के मैन चौराहा से धुणी बावजी तक पेवरीकरण का काम शुरू

फतहनगर। रविवार को नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ द्वारा द्वारिकाधीश मंदिर मैन चौराहे से धुणी बावजी बाईपास तक पेवरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका चेयरमेन मंजू भील,उप चेयरमेन नितिन सेठिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, देहात जिला उपाध्यक्ष भाजपा गणपतलाल स्वर्णकार,महामंत्री रामचंद्र महलाना,रोशनलाल खटीक, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक गुर्जर,नेता प्रतिपक्ष मनोहर त्रिपाठी, पूर्व चेयरमेन सुनील कुमार डांगी, वरदीशंकर बुनकर, पार्षद सोहन खटीक, गजेंद्र सिंह रावल, हेमलता देवड़ा, नारायण मोर,सुनील मूंदड़ा,मनीष पालीवाल,लादूलाल चंडालिया,विक्रम जैन, अशोक मोर, किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत, वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल उनिया, जगदीश पुरोहित, विनोद चावड़ा,प्रकाश देवड़ा,प्रकाश चंद्र सेन, भरत मीणा उपस्थित थे। ...

Read More
मावली

पीईईओ को दी भावभीनी विदाई, सभी हुए भावुक

मावली । मावली पंचायत समिति के नूरड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पी ई ई ओ प्राचार्य श्रीमती उर्मिला वया को सेवानिवृत्ति के अवसर पर पी ई ई ओ क्षेत्र के स्टाफ एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी गई। विदाई के अवसर पर सभी भावुक हो गए। नूरड़ा सरपंच मनोहर लाल गुर्जर के मुख्य आतिथ्य, व्याख्याता बालूदास वैष्णव की अध्यक्षता ,रा उ मा वि कदमाल की प्राचार्य श्रीमती रेणु मित्तल,उपसरपंच महेंद्र सिंह झाला, वार्डपंच व समाजसेवी घनश्याम मेहता एवं कार्यवाहक प्राचार्य दुर्गाशंकर प्रजापत के विशिष्ट आतिथ्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी ने प्राचार्य श्रीमती वया के योगदान एवं कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ अध्यापक मुकेश कुमावत द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत उपरण...

Read More
चित्तौडगढ़

जीवन में खुशहाली का राज सकारात्मक सोच :ललित प्रभ

चितोड़गढ़ में दो दिवसीय सत्संग प्रवचन का पहला दिन चित्तौड़गढ़। राष्ट्रसंत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर महाराज ने कहा कि कपड़े बदलकर संत बनना सामान्य बात है, पर मन को बदलकर संत बन जाना सौभाग्य की बात है। हमारे में और अन्य संतों में ज्यादा फर्क नहीं है। बाकी सब संत अगले जन्म को स्वर्ग बनाते हैं और हम इसी जन्म को स्वर्ग बनाते हैं। अगर कोठी में रहने वाले लोग आपस में लड़ते हैं तो समझो वह कोठी साक्षात नरक है और कुटिया में रहने वाले लोग आपस में प्रेम से रहते हैं तो समझो वह कुटिया भी साक्षात स्वर्ग है। संत ललितप्रभ प्रताप नगर कन्या गुरुकुल के पास सिंधी कॉलोनी में आयोजित दो दिनी प्रवचन माला के अंतर्गत श्रद्धालु भाई बहनों को जीवन को कैसे स्वर्ग बनाएं विषय पर संबोधित कर रहे थे। संतप्रवर ने कहा कि दुनिया में इतने शास्त्र है कि जिन्हें पढ़ा नहीं जा सकता, धरती पर इतने मंदिर है कि सब जगह जाया नहीं जा सकत...

Read More
उदयपुर

वल्लभनगर एवम् रिषभदेव में हुआ ब्लॉक स्वास्थ्य मेले का आयोजन

उदयपुर. स्वास्थ्य सेवाओं एवम् दिव्यांग व सिलिकोसिस प्रमाणीकरण जैसी सुविधाओं को स्थानीय स्तर पर निवास के नजदीक उपलब्ध कराने खातिर चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 अप्रैल से आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य मेलो की कड़ी में आज वल्लभनगर एवम् ऋषभदेव उपखंड में मेलो का आयोजन किया गया। पंचायत समिति वल्लभनगर पर आयोजित मेले में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों की सेवाओं को अपने निवास के नजदीक मिलती देख ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ पड़ी। मेले का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक प्रीति शक्तावत ने किया। उन्होंने मेले का भ्रमण कर चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी लेते हुए आमजन को सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की वल्लभनगर में आयोजित मेले से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 948 मरीजों को उपचार हेतु पंजीकृत किया गया। स्...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञः संस्कारों से ही संस्कृति रक्षित है

फतहनगर। नगर की नानेश कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ के दौरान आज कथा वाचक पं.माणकचंद मेनारिया ने अजामिल मोक्ष कथा, जय विजय प्रसंग, भक्त प्रहलाद का झांकी सहित वर्णन, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, गंगा अवतरण, राम जन्म एवं कृष्ण जन्म की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कथा कार्यक्रम के दौरान उन्होने कहा कि प्रभु ने कभी भक्त की जाति नहीं भक्ति के कारण ही शबरी, विदुर, भीलनी, गजेन्द्र आदि तक का भाव के कारण उद्धार किया है। जातिवादी अभिशाप है। इससे बचना होगा। गुरु ऐसा हो जो हरिदर्शन करवा दे। जो माता पिता की सेवा करते हैं उन्हें किसी की शरण लेने की आवश्यकता नहीं रहती है। देर रात तक चली कथा में श्री कृष्ण जन्म की प्रस्तुति पर पुष्प वर्षा एवं हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, के जयकारों के साथ कथा पांडाल झूम उठा। आरती के बाद माखन, पंचामृत, पंजरी का प्रसाद वितर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बिजली कटौती ने पानी की समस्या पैदा की,समय परितर्वन की मांग

फतहनगर। बिजली की कटौती नगरवासियों के लिए परेशानी का सबब बन कर रह गयी है। मस्जिद क्षेत्र के निवासी सद्दीक मोहम्मद ने बताया कि गर्मी में पहले ही पानी का संकट चल रहा है उपर से जलापूर्ति के समय लाइट बंद रहने से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। दरअसल चंगेड़ी के समीप स्थित छापरड़ा के जल स्त्रोतों से सीधे ही आपूर्ति करने पर ही पानी का दबाव बनता है लेकिन बिजली बंद रहने से दबाव नहीं बनता। ऐसे में लोग नल से पानी टपकने का इंतजार ही करते रह जाते हैं। बिजली कटौती का समय जलापूर्ति के समय को छोड़ कर किया जाना चाहिए। ...

Read More
देश प्रदेश

ट्रेन से आवागमन की सुविधा ओर बढ़े-जोशी

सांसद जोशी ने लिया कोटा रेलवे की बैठक में भाग चित्तौड़गढ़। यात्री भार को देखते हुए ट्रेनों के माध्यम से आवागमन की सुविधा और अधिक बढ़ाने की जरूरत है उपरोक्त बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र में पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मुख्यालय पर पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक जबलपुर के साथ बैठक के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि चित्तौड़ से कोटा और कोटा से चित्तौड़ उदयपुर यह एक संभावनाशील रेल मार्ग रहा है। यात्री भार बढ़ने के कारण जो ट्रेने हाल्ट पर कोटा खड़ी रहती है उन्हे चित्तौड़ से आगे उदयपुर तक चलाया जाए जिससे कि रेल मार्ग में और विकल्प खुल जाएंगे। इसके साथ ही सांसद जोशी ने संसदीय क्षेत्र के रेलवे किस भाग में आने वाले रेलवे स्टेशन एवं रेल मार्ग के आसपास के विकास को लेकर भी विशेष चर्चा करते हुए कहा कि संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में पश्चिम-मध्य रेलवे से संबंधित निम्न...

Read More
फतहनगर - सनवाड

यह कैसी थ्री फेस सप्लाई, सूखती फसलें बचाना चुनौती बना

फतहनगर । कहने को तो बिजली विभाग किसानों को सिंचाई के लिए थ्री फेस सप्लाई की आपूर्ति  कर रहा है लेकिन हकीकत कुछ और ही है । किसानों को दी जा रही विद्युत आपूर्ति के दौरान कई बार ऐसा देखने में आया है कि न्यून वोल्टेज के कारण कुओं पर लगी मोटरें उठती ही नहीं है । ऐसे में किसानों के सामने गर्मी के दिनों में सूख रही फसलों को बचाना चुनौती बन गया है ।  बिजली विभाग के दफ्तर में जब दूरभाष किया जाता है तो जवाब मिलता है कि हमारे यहां से लाइट चालू है । लेकिन ऐसी लाइट का मतलब ही क्या जिससे कुओं की मोटरे चलती ही नहीं है । किसानों ने पूरे वॉल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति की मांग की है ।

Read More