उदयपुर। महाराणा प्रताप का पशु-पक्षियों से प्रेम सर्वविदित रहा। महाराणा के साथ उनके घोड़े चेतक का नाम आता है। इस गुलाबबाग जन्तुआलय की स्थापना वर्षों पहले महाराजा सज्जनसिंह ने की थी। ये भारत के सबसे पुराने चिड़ियाघरों में से एक है। आजादी के बाद से वन विभाग के अधीन है। उदयपुर में सज्जनगढ़ जैविक उद्यान स्थापित होने के बाद पशु-पक्षियों को नया आशियाना मिला। गुलाबबाग से पशु-पक्षियों की शिफ्टिंग के बाद यहां बर्ड पार्क बनना शुरू हुआ, इसमें पक्षी लाने में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग मिला। यहां पक्षी प्रेमियों के लिए 21 प्रजाति के देशी-विदेशी रंग बिरंगे पक्षी निहारने मिल सकेंगे। उदयपुर हैरिटेज एवं नेचर के लिए बड़ा टूरिस्ट प्लेस है। बर्ड पार्क से यहां और टूरिस्ट आकर्षित होंगे। हम सभी को गर्मियों में पक्षियों को पानी पिलाने के लिए परिण्डों का इंतजाम करना चाहिए। इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है। राज्य सरकार वन्...
Read MoreArchives
देलवाड़ा । मेवाड़ उपप्रवर्तक कोमलमुनि जी एवं नवदीक्षित हर्षित मुनि जी की प्रेरणा से गुरुवार को फिर से गुरु अंबेश जैन पाठशाला की शुरुआत हुई । हर्षितमुनि ने आज देलवाडा धर्म सभा को फ़रमाया कि आज जिनशासन स्थापना दिवस है, हमें अनमोल पुण्यवाणी से जिनशासन मिला है पर हम आज के प्रमाद में ज्यादा समय बिता रहे हैं, जिनशासन गतिमान रहे इसके लिए बच्चों में जिन शासन के संस्कार आना बहुत आवश्यक है इसके लिए हमें बच्चों को जैन पाठशाला में जरूर भेजना चाहिए एवं हमारे घर का वातावरण विनय विवेक से पूर्ण, सहनशीलता से भरा हुआ, एवं सभी से मधुर व्यवहार हो तथा हमारे वचनों में अमृत हो,ऐसा हमारा घर होना चाहिए. मेवाड़ उप प्रवर्तक कोमल मुनिजी ने फरमाया कि संगठन में एकतापन होना बहुत जरूरी है, हमें समाज से जुड़े रहना है, जितना जितना हम धर्म की ओर आकर्षित होते रहेंगे उतना उतना हम आत्मिक शांति का अनुभव करेंगे, हमें गुरुद...
Read Moreउदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार 12 मई की सुबह 10 गुलाब बाग स्थित बर्ड पार्क का लोकार्पण करेंगे। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बुधवार की शाम गुलाबबाग का दौरा किया और लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। कलक्टर ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों से आगमन से लेकर प्रस्थान तक कार्यक्रम स्थल पर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली और सुरक्षा, यातायात, पार्किग सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ, उप वन संरक्षक डॉ. अजीत ऊंचोई, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा, पार्षद फिरोज अहमद शेख, द गर्ल चाईल्ड की ब्रांड एंबसेडर डॉ. दिव्यानी कटारा, सुधीर जोशी, संदीप गर्ग, पिंटू मेघवाल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ...
Read Moreसीकर । जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर सैनिक एक्सप्रेस रेल सेवा का दिल्ली तक विस्तार एवं त्रि -साप्ताहिक से प्रतिदिन संचालन की स्पेशल रेल सेवा का रेलमंत्री भारत सरकार अश्वनी वैष्णव द्वारा एवं सीकर स्टेशन पर सांसद सीकर सुमेधानंद सरस्वती, झुंझनू सांसद नरेन्द्र कुमार, सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक, चेयरमैन नगर परिषद सीकर जीवण खां , जिला प्रमुख गायत्री कंवर व गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया जायेगा। ...
Read Moreमुख्यमंत्री ने 132 करोड़ रूपए की लागत से बेणेश्वर धाम में बनने वाले हाईलेवल पुल के शिलान्यास स्थल का किया निरीक्षण
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रदेश सरकार आम जन के उत्थान एवं प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हर वर्ग और क्षेत्र के उत्थान के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। श्री गहलोत बुधवार को प्रसिद्ध लोक तीर्थ बेणेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने यहां पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वागड़ क्षेत्र का विकास करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। जनजाति क्षेत्रों में सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए हर वर्ग को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बांसवाड़ा को रेललाइन से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बेणेश्वर धाम पर 132 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले हाईलेवल पुल के शिलान्यास स्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सभास्थल की तैयारियों का जायजा लिया। स्थल के नक्शों का अवलोकन करते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्...
Read Moreउदयपुर, 11 मई । मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रति लोगों के रुझान से लगातार बढ़ रही पंजीकरण की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने योजना में पॉलिसी नवीनीकरण व नवीन पंजीकरण की समय सीमा को 31 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। अब वे सभी परिवार जिनका या तो योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है या फिर योजना में जिनकी बीमा अवधि खत्म हो गई है वह सभी 31 मई 2022 तक नजदीकी ई मित्र केंद्र या स्वयं अपनी एसएसओ आईडी से योजना में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दिनेश खराड़ी ने बताया कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में इलाज हेतु जिले के 21 निजी अस्पताल एवं 34 राजकीय चिकित्सालयो को संबद्ध किया गया है जहां विभिन्न प्रकार की सामान्य एवं गंभीर बीमारियों हेतु निर्धारित 1633 पैकेज के अंतर्गत 10 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही चिरंजीवी य...
Read Moreजयपुर । लोकसभा सांसद श्रीमती दिया कुमारी एवं प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अलका मूंदड़ा के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आज जयपुर में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से भेंट कर राजस्थान राज्य में महिलाओं के खिलाफ बेतहाशा बढ़ रहे अपराधों के सम्बन्ध में ज्ञापन दिया।
Read Moreउदयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत आज उदयपुर संभाग की यात्रा पर हैं। आज अपराह्न 3 बजे स्पेशल प्लेन से जयपुर से प्रस्थान करेंगे। 3.50 पर पहुंचेंगे डबोक एयरपोर्ट पर तथा 4 बजे हेलिकॉप्टर से बेणेश्वरधाम के लिए प्रस्थान करेंगे। 4.30 बजे बेणेश्वर पहुंच स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 6.30 बजे बेणेश्वर से उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 7 बजे उदयपुर पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे। कल सुबह 10 बजे उदयपुर बर्ड पार्क का लोकार्पण करेंगे। 11 बजे आरएनटी में विकास कार्यों के लोकार्पण का भी कार्यक्रम है। ...
Read Moreराज्य मंत्रिमण्डल की बैठक: पुरानी पेंशन योजना के क्रियान्वयन के लिए नियमों में आवश्यक संशोधन को मंजूरी,एक जैसी पात्रता वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब समान पात्रता परीक्षा
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन योजना के क्रियान्वयन के लिए नियमों में आवश्यक संशोधन, समान पात्रता परीक्षा के आयोजन, सीधी भर्तियों में साक्षात्कार का प्रावधान हटाने एवं कुछ पदों पर साक्षात्कार का भारांक अधिकतम 10 प्रतिशत निर्धारित करने, पैरालम्पिक खेलों में पदक विजेताओं को इंदिरा गांधी नहर परियोजना में निःशुल्क 25 बीघा भूमि आवंटन कराने, सोलर पार्क एवं पॉवर प्रोजेक्ट के लिए भूमि आवंटन, झालावाड़ अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज सोसायटी का राजमेस में आमेलन, 45 बॉर्डर रोड्स टास्क फोर्स को भूमि आवंटन सहित कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में एक जनवरी, 2004 और इसके पश्चात नियुक्त हुए समस्त राजकीय कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की बजट घोषणा के क्रियान्वयन हेतु...
Read Moreजयपुर। पशुपालन विभाग में 300 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोले जाने के फलस्वरूप पशुधन सहायकों के नवसृजित 300 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी गई है। पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने बताया कि प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किये जाने के उद्धेश्य से 300 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि मार्च 2022 में जारी विज्ञप्ति अनुसार 1136 पदों पर पशुधन सहायकों की भर्ती में नव सृजित तीन सौ पशुधन सहायकों के पदो को शामिल किये जाने का निर्णय लिया गया है और अब यह भर्ती 1436 पदों के लिए होगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान पशुपालन अधीनस्थ सेवा नियम, 1977 एवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा नियम, 2014 के अन्तर्गत पशुपालन विभाग, राजस्थान के लिये पशुधन सहायक के कुल 1136 पदों पर भर्ती हेतु कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 11 मार्च, 2022 क...
Read Moreआकोला। नयी दिल्ली स्थित हिन्दी भवन,में गत दिनों युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच (पंजीकृत न्यास ) के तत्वावधान में अष्टम अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव, साहित्यकार सम्मान एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता भारत सरकार के पूर्व रक्षा सचिव योगेंद्र नारायण ने की। पूर्व आईएएस अधिकारी और ग़ज़लकार श्री विनोद प्रकाश गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। ख्यातनाम पत्रकार अरविंद कुमार सिंह अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में रहे। इस अवसर पर सृजन, संपादन, समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए राजकुमार जैन राजन को साहित्यिक पत्रकारिता के लिए प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र, साहित्य व नगद राशि प्रदान कर गणेश शंकर विद्यार्थी साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान से समादृत किया गया। इस अवसर पर हिन्दी साहित्य की समस्त विधाओं एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले व्यक्तियों के साथ ही आयोजन में वर्ष -...
Read Moreउदयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय उदयपुर में आयुर्वेद विभाग से स्नातकोत्तर कर रहे विद्यार्थियों के स्टाईपेण्ड में बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए राहत दी है। इस प्रस्ताव के अनुसार, अब आयुर्वेद स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष में 55,200 रूपए, द्वितीय वर्ष में 58,650 रूपए तथा तृतीय वर्ष में 60,950 रूपए का स्टाईपेण्ड मिलेगा। स्टाईपेण्ड के साथ-साथ विद्यार्थियों को महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। आयुर्वेद स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को बढ़ा हुआ स्टाईपेण्ड और डीए देने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 9 करोड़ से अधिक की राशि का वित्तीय प्रावधान किया गया है। उल्लेखनीय है कि एलोपैथी विभाग में स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के स्टाईपेण्ड में समय-समय पर वृद्धि की जाती रही है, जबकि आयुर्वेद विभाग में स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के स्टाईपेण्ड में 1 सितंबर, 2...
Read Moreउदयपुर। भीषण गर्मी के दौर में तपती हुई धूप में राहगीर को शीतल जल मिल जाए तो उसे बड़ा सुकून मिलता है। जल सेवा एक पुण्य कार्य है और यही सेवा कार्य पिछले 17 वर्षों से करती आ रही है 80 वर्षीय संतोषी बाई कुमावत। इस उम्र में भी निस्वार्थ भाव से सेवा के इस पुनीत कार्य को अंजाम देने वाली संतोषी बाई प्यासों के लिए देवदूत बनी हुई है। उदयपुर शहर के फतहपुरा चौकी के पास एक शीशम के पेड़ के नीचे बाई पिछले 17 सालों से राहगीरों को पानी पिलाने का पुण्य काम कर रही है। शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वे किसी राहगीर से कोई राशि भी नहीं मांगती है। स्वेच्छा से कोई कुछ दे जाए तो मना भी नहीं करती। कई लोग संतोषी बाई की इस जलसेवा से खुश होकर अपनी तरफ से कुछ राशि देकर इस कार्य को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित भी करते रहते हैं। संतोषी बाई कहती है ईश्वर ने सब कुछ अच्छा किया, अब धन-दौलत का कोई मोह नहीं रहा। अब तो जलसे...
Read Moreउदयपुर। राज्य सरकार की ओर से जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान कर उन्हें राहत प्रदान करने के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की अनुपालना में प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को आयोजित होने वाले जन सुनवाई शिविरों के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने निर्देश जारी किए हैं। कलक्टर मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार उदयपुर जिले में 12 मई को भीण्डर उपखंड (पंचायत उपचुनाव आचार संहिता के कारण) को छोड़कर सभी उपखंड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से उपखंड स्तरीय जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इन शिविरों में उपखंड व ब्लॉक स्तरीय विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में आम जनता की व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं को सुना जाएगा और उनके निवारण किया जाएगा। सभी उपखण्ड अधिकारियों को दिए निर्देश: कलक्टर तार...
Read Moreफतहनगर । फतेह नगर क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोग काफी परेशान हो चुके हैं । फतहनगर में भीषण गर्मी के कारण लोग तपिश का सामना करने के अलावा जल संकट से भी जूझ रहे हैं । मंगलवार को नगर का तापमान शाम 4:45 बजे भी 43 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा पहुँचा । बढ़ते तापमान के कारण जल संकट का लोग सामना कर रहे हैं । भीषण गर्मी के कारण विद्युत आपूर्ति भी पूरी नहीं हो पा रही है जिसके चलते कई क्षेत्रों में न्यून वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई है । वार्ड 15 की नाकोड़ा नगर कॉलोनी में पिछले 24 घंटों से न्यून वाल्टेज के कारण लोग पीने के पानी को भी तरस गए हैं । इस क्षेत्र में सभी बोर जवाब दे गए हैं । लोगों ने पेयजल आपूर्ति के लिए टेंकर शुरू करने एवं न्यून वाल्टेज की लम्बित समस्या का समाधान करने की मांग की है।
Read Moreजयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भीलवाडा, श्रीगंगानगर तथा उदयपुर में नवसृजित पारिवारिक न्यायालयों को दीवानी मामलों तथा मोटर दुर्घटना दावों की सुनवाई के लिए शक्तियां प्रदान करने हेतु अधिसूचना जारी किए जाने को प्रशासनिक मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि नवसृजित हुए पारिवारिक न्यायालयों एवं अपर जिला न्यायाधीश न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को अपर सेशन न्यायाधीश नियुक्त करने तथा नवसृजित एवं क्रमोन्नत वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की सभी शक्तियों प्रदान करने के संबंध में उच्च न्यायालय द्वारा पहले ही आदेश जारी किया जा चुका है। उक्त प्रस्ताव के अनुसार नवसृजित पारिवारिक न्यायालय संख्या-2, भीलवाडा, संख्या-2 श्रीगंगानगर तथा संख्या-3 उदयपुर में दीवानी तथा मोटर दुर्घटना दावों की सुनवाई होने से समस्
Read Moreफतहनगर । मंगलवार को विद्यानिकेतन विद्यालय की कक्षा अरुण से नवी कक्षा का परिणाम घोषित किया गया ।जिसमें कक्षा अरुण से पांचवी एवं कक्षा 6 ,7, व 9 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्रीमान मांगीलाल जी सांखला ने मुख्य अतिथि के रूप में परीक्षा परिणाम की घोषणा की। कक्षा अरुण में प्रथम स्थान दक्षिता जाट उदय कक्षा में प्रथम स्थान अवनी शर्मा प्रभात कक्षा में लक्ष्यराज जटिया पहली कक्षा में जयेश पुरी गोस्वामी दूसरी कक्षा में कृतिका जांगिड़ तीसरी कक्षा में मयंक प्रजापत चौथी कक्षा में राहुल सरगरा छठी कक्षा में यश राज सिंह राठौड़ कक्षा 7 में अंकुर तिवारी व कक्षा नौ में आदित्य शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैलाश चंद्र ने अतिथि स्वागत एवं आभार प्रदर्शन किया।
Read Moreउदयपुर। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार जिले में मिलावटखोरी पर कार्यवाही करने एवं उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन एवं चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग संयुक्त टीम द्वारा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जारी हैं। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता ने शास्त्री सर्कल स्थित मेसर्स एवन प्रोडक्ट्स से चेत्री गुलाब के शरबत का व यूनिवर्सिटी रोड पहाड़ा से शिव कुल्फी निर्माता से कुल्फी का नमूना लिया व दोनों नमूनों को जांच हेतु लैब में भिजवाया गया है। इन नमूनों में से अमानक पाए जाने पर प्रतिष्ठान पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मिलावटखोरों पर कार्रवाई हेतु संचालित शुद्ध के लिए युद्ध की अभियान राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल है जिसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलावटखोरों...
Read Moreप्लास्टिक मुक्त होंगे उदयपुर जिले के सभी सरकारी कार्यालय, कलक्टर ने सभी अधिकारियों को किया पाबंद,
30 जून तक प्लास्टिक मुक्ति का देना होगा घोषणा पत्र उदयपुर। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना अनुसार आगामी 1 जुलाई से चिन्हित एकल प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओं के विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री, एवं उपयोग पर रोक को देखते हुए उदयपुर जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है और इस संबंध में निर्देशों की अनुपालना के लिए सभी सरकारी कार्यालयों को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलक्टर ताराचंद मीणा ने इस संबंध में मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को प्लास्टिक मुक्त कार्यालय घोषित करने और प्लास्टिक की प्रतिबंधित सामग्री के प्रयोग को प्रतिबंधित करते हुए घोषणा पत्र प्रस्तुत करने के लिए पाबंद किया है। कलक्टर मीणा ने बताया कि सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस अधिसूचना में प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग उनके कार्यालय परिसर में...
Read Moreउदयपुर। राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट मंगलवार 10 मई को दोपहर 2.30 बजे राजकीय वाहन से उदयपुर पहुंचेंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम उदयपुर सर्किट हाउस में करेंगे। ...
Read More