फतहनगर - सनवाड

विद्यानिकेतन में समारोहपूर्वक परीक्षा परिणामों की घोषणा की

फतहनगर । मंगलवार को विद्यानिकेतन  विद्यालय की कक्षा अरुण से नवी कक्षा का परिणाम घोषित किया गया ।जिसमें कक्षा अरुण से पांचवी एवं कक्षा 6 ,7, व 9 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्रीमान मांगीलाल जी सांखला ने मुख्य अतिथि के रूप में परीक्षा परिणाम की घोषणा की।
कक्षा अरुण में प्रथम स्थान दक्षिता जाट उदय कक्षा में प्रथम स्थान अवनी शर्मा प्रभात कक्षा में लक्ष्यराज जटिया पहली कक्षा में जयेश पुरी गोस्वामी दूसरी कक्षा में कृतिका जांगिड़ तीसरी कक्षा में मयंक प्रजापत चौथी कक्षा में राहुल सरगरा छठी कक्षा में यश राज सिंह राठौड़ कक्षा 7 में अंकुर तिवारी व कक्षा नौ में आदित्य शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कैलाश चंद्र ने अतिथि स्वागत एवं आभार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *