कलक्टर ने किया ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा,खेतों में देखी फसलों की हालत, कृषकों से किया संवाद,प्रभावित कृषकों को मिले त्वरित सहायताःकलक्टर
उदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने जिले में गत दिनों हुई ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए जिले के कई क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने वर्षा प्रभावित क्षेत्र वल्लभनगर के कीकावास, खोखरवास, मावली के ईंटाली, ढूढिया, भटेवर, कुराबड़ के भल्लों का गुड़ा व साकरोदा और गिर्वा के लकडवास कानपुर सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों के साथ फसल खराबा का जायजा लेते हुए कृषकों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता शीघ्र प्रदान करने के निर्देश दिए। कलक्टर काश्तकारों के खेतों में भी पहुंचे और उन्होंने प्रभावित फसलों की हालत देखकर चिंता जताई। उन्होंने पीड़ित काश्तकारों के साथ संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि प्राकृतिक आपदा से जो क्षति हुई है उसके लिए सरकार और प्रशासन के स्तर पर आप लोगों को हरसंभव सहायता मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने...
Read More