उदयपुर

उदयपुर के डॉ विवेक भटनागर को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान

उदयपुर .दिल्ली में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने सम्मान से नवाजाउदयपुर। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने महान कवयित्री, सुविख्यात लेखिका, पद्म विभूषण और पद्म भूषण सम्मान से अंलकृत महादेवी वर्मा की जयंती पर दिल्ली में आयोजित महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह-2022 में विविध क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उदयपुर के डॉ विवेक भटनागर सहित 27 विभूतियों को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन की अध्यक्षता में समारोह में प्रमुख अतिथि संदीप मारवाह, सुमन कुमार, ज्ञानेन्द्र रावत, प्रिया मल्लिक और माया कुलश्रेष्ठ निगम थे। जीकेसी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने स्वागत किया। ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि प्रख्यात लेखिका एवं उपन्यासकार स्व. महादेवी वर्मा छायावादी युग की प्रमुख कवयित्री मानी जाती हैं। आधुनिक हिन्दी की सब...

Read More
उदयपुर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शासन सचिव को लवीना संस्थान के अनुदान के लिए लिखा पत्र

उदयपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओंगना के सुसंचालन को देखते हुए शासन सचिव,सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग जयपुर को पत्र लिखकर आदेश दिए है कि वे अनुदान का मामला देख रहे कर्मचारी को निर्देशित कर शीघ्र भुगतान की कार्यवाही करावे। पूरे कोरोनकाल में जिला में सबसे ज्यादा बीटी कॉटन के निराश्रित बालक इस होम में रहने के साथ राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ संचालन के बावजूद आज तक लवीना संस्थान को अनुदान नहीं मिल पाया है। भारत सरकार के दस सांसद व राज्य सरकार के ग्यारह विधायक द्वारा अब तक अनुदान कार्यवाही हेतु पत्राचार किया जा चुका है। ...

Read More
उदयपुर

राज्यपाल को पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी ने पुस्तक भेंट की

उदयपुर। दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को महिला अपराध एवं अनुसंधान प्रकोष्ठ उदयपुर में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती चेतना भाटी ने अपनी पुस्तिका ‘चेतना ..स्वयं की गरिमा के प्रति सजगता’ भेंट की। श्रीमती भाटी ने रविवार को यहा शिवनिवास पैलेस में राज्यपाल को महिला सुरक्षा संबंधित अपनी पुस्तिका की प्रति भेंट करते हुए इस पुस्तिका की विषयवस्तु की जानकारी दी और बताया कि इसमें उदयपुर पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधित गतिविधियों के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारियों यथा महिला हेल्पलाइन नंबर्स, व्हाट्सअप ग्रुप पोर्टल आदि का समावेश है। उन्होंने बताया कि इसमें महिलाओं के प्रति अपराध और उनके दंड के साथ तकनीकी सहायता टीम का विवरण भी अंकित किया गया है ताकि इसके माध्यम से महिलाएं अपने अधिकारों की रक्षा कर सके। राज्यपाल ने श्रीमती भाटी की पुस्तिका और इसकी विषय...

Read More
उदयपुर

आमेटा समाज की कार्यकारिणी घोषित

उदयपुर । शहर के गोगावतवाडी, चांदपोल बाहर स्थित आमेटा समाज के नोहरे में रविवार को समाज की नई कार्यकारिणी चुनाव सम्पन्न हुए ! जिसमें अध्यक्ष रवि कुमार, उपाध्याय, सचिव राकेश कुमार आमेटा, कोषाध्यक्ष नारायण चंद्र त्रिवेदी, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद आमेटा, उप सचिव राजेंद्र नारायण आमेटा, उप कोषाध्यक्ष चतुर्भुज आमेटा चुने गए ! परामर्श व संरक्षण समिति में श्यामसुंदर व्यास चंद्रकांत आमेटा, सुरेश चंद्र, अनंत कुमार, घनश्याम लाल आमेटा, शिवशंकर, महेश प्रसाद को सम्मिलित किया गया। यह कार्यकारिणी 28 मार्च से प्रभावी होगी।

Read More
उदयपुर

निःशुल्क आत्मरक्षा एवं फिटनेस प्रशिक्षण शिविर, नियमित अभ्यास ही सफलता की कुंजी – नागर

उदयपुर, 27 मार्च। जीवन में नियमित अभ्यास जरूरी है, चाहे पढ़ाई हो या व्यायाम अगर नियमित अभ्यास है तो सफ़लता भी निश्चित है। यह बात निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि कार्तिकेय नागर ने कही, नागर शारीरिक शिक्षा विषय के विशेषज्ञ है। नागर ने महाराणा प्रताप, शिवाजी के वीरता का उदाहरण देकर बच्चों को प्रेरित किया ।भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में कमांडो मार्शल आर्ट एकेडमी एवं मोती फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क आत्मरक्षा एवं फिटनेस प्रशिक्षण शिविर सेक्टर 4 स्थित विश्व संवाद केन्द्र पर प्रारम्भ हुआ, इस पांच दिवसीय शिविर में सभी आयुवर्ग के छात्र - छात्राएं एवं महिला पुरुष को जूडो-कराते, शारीरिक फिटनेस और योग विषय की जानकारी एवं ट्रेनिंग दी जा रही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता मोती फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास छाजेड़ ने की। छाजेड़ ने बताया कि शिविर पूर्ण होने के बाद 20 प्रतिभागि...

Read More
उदयपुर

भारतीय नववर्ष: घर-घर पहुंचने लगी पताकाएं

उदयपुर। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में 2 अप्रेल को नववर्ष पर उदयपुर में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा के निमंत्रण घर-घर पहुंचने के साथ ही अब घर-घर भगवा पताकाएं भी पहुंचने लगी हैं। नववर्ष के महत्व और शुभकामनाओं के पत्रक के साथ समिति के कार्यकर्ता भगवा पताकाएं भी वितरित कर उन्हें लगाने का आग्रह कर रहे हैं। साथ ही, मंदिर-स्थानकों, चौक-चौराहों आदि सार्वजनिक स्थलों पर कार्यकर्ता भगवा पताकाएं बांध रहे हैं। भगवा पताकाएं भारतीय नववर्ष के आगमन का संदेश देती नजर आ रही हैं। समिति के महानगर संयोजक विष्णु शंकर नागदा ने बताया कि नववर्ष समाजोत्सव समिति केशव नगर इकाई के सहसंयोजक कुन्दन चौहान के नेतृत्व में श्री अन्नपूर्णा माताजी धर्माेत्सव समारोह समिति कार्यकर्ताओं ने बड़ा बाजार, घण्टाघर, मोती चौहट्टा, हरबेनजी का खुर्रा, हाथीपोल चौराहे पर भगवा पताकाएं लगाईं। समिति के सदस्य अजीत हिलोरिया, घ...

Read More
उदयपुर

राजस्थान आदिवासी महासभा का स्नेह मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से संपन्न

उदयपुर। कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण विगत 2 वर्षों से राजस्थान आदिवासी महासभा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला होली स्नेह मिलन समारोह नहीं किया जा सका था। अब जबकि कोविड-19 के केसों में भारी गिरावट व सरकार द्वारा कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार आदिवासी महासभा द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस समारोह के मुख्य अतिथि सीडब्ल्यूसी मेंबर एवं पूर्व मंत्री श्री रघुवीर मीणा, विशिष्ट अतिथि विवेक कटारा-एआईसीसी मेंबर, श्री भगवतीलाल रोत, पूर्व जिला प्रमुख जिला डूंगरपुर, श्री गंगा राम मीणा, प्रधान जयसमंद, मौजूद रहे । इस अवसर पर श्री रघुवीर मीणा द्वारा आदिवासी समाज के अधिकारी, कर्मचारी समाजसेवी व सदस्यों से कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन सेसमाज एकता स्थापित होती है एवं आज के समय जो समाज एकजुट है वे विकास की धारा के साथ चल रहे है श्री मीणा ने बताया कि उदयपुर के महाराणा ...

Read More
उदयपुर

श्री लज्जाशंकर नागदा विप्र फाउण्डेशन उदयपुर शहर संरक्षक मनोनित

उदयपुर। विप्र फाउण्डेशन उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष पं. त्रिभुवननाथ व्यास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि विफा जिलाध्यक्ष श्री हिम्मतलाल नागदा ने प्रदेशाध्यक्ष श्री के.के.शर्मा की सहमति से श्री लज्जाशंकर नागदा को विप्र फाउण्डेशन उदयपुर शहर का संरक्षक मनोनित किया । ...

Read More
उदयपुर

आईआईएम उदयपुर ने लॉन्च किया बिजनेस रिव्यू मैगजीन का दूसरा संस्करण

देश की एकमात्र ऐसी मैनेजमेंट मैगजीन जिसका संचालन आईआईएम द्वारा किया जा रहापत्रिका का यह अंक ‘सप्लाई चेन मैनेजमेंट-द बिग पिक्चर टू एफिशिएंसी’ पर है केंद्रितउदयपुर- भारतीय प्रबंधन संस्थान उदयपुर ने आज अपनी द्विवार्षिक आईआईएमयू बिजनेस रिव्यू पत्रिका के दूसरे अंक को लॉन्च किया। इस पत्रिका के प्रकाशन का उद्देश्य प्रेक्टिशनर्स के लिए उच्च गुणवत्ता वाले, प्रभाव छोड़ने में सक्षम रिसर्च को सुलभ बनाना और उन्हें विशेषज्ञों के ऐसे विशिष्ट ज्ञान से रूबरू कराना है, जिसे मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के लिए मूल्यवान माना जाता है।मैगजीन के दूसरे अंक में सप्लाई चेन मैनेजमेंट (एससीएम) से संबंधित आलेख शामिल किए गए हैं। साथ ही इस संबंध में विशेषज्ञों के विचार भी लिए गए हैं, जिनमें सप्लाई चेन को बेहतर तरीके से मैनेज करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। इसके अलावा, भविष्य के कारोबारों पर सप्लाई चेन मैनेजम...

Read More
उदयपुर

निमंत्रण के साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान, सब तरफ नववर्ष अभिनंदन का अभियान

उदयपुर। भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2079 के आगमन पर चैत्र प्रतिपदा 2 अप्रेल को उदयपुर में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा के लिए शनिवार को जैसे ही समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं की टोली शोभायात्रा मार्ग पर शहरवासियों को निमंत्रण देने निकली तो निमंत्रण के साथ नववर्ष की शुभकामनाओं का दौर भी चल पड़ा। जैसे ही कार्यकर्ता पीले चावल देकर शोभायात्रा में पधारने का आग्रह करते, शहरवासी भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शोभायात्रा में सहभाग पर सहमति प्रदान करते। शहरवासियों ने कहा कि भारतीय नववर्ष हम सभी का नववर्ष है, इसे उत्सव के रूप में मनाया ही जाना चाहिए और इस बार पूरा शहर इसे लेकर उत्साहित है। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के संयोजक विष्णु शंकर नागदा ने बताया कि विभिन्न समाज-संगठनों के वरिष्ठजनों के साथ समिति के कार्यकर्ता शाम 5 बजे नगर निगम प्रांगण टाउन हॉल में एकत्र हुए। कार्यकर्ता देशभक्ति के नारे...

Read More
उदयपुर

देलवाड़ा जैन सोसायटी उदयपुर के पामेचा बने अध्यक्ष तो मेहता बने सचिव

उदयपुर, देलवाड़ा जैन सोसाइटी, उदयपुर के होली मिलन कार्यक्रम में नवीन कार्यकारिणी  का गठन हुआ, जिसमें सेवा निवृत बैंक अधिकारी राजेन्द्र पामेचा का सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष पामेचा ने कहा की सोसाइटी का मूल उद्देश्य सामजिक उत्थान ही एक मात्रलक्ष्य है को प्राप्त करने के लिये सोसाइटी से जुडे परिवारो को एक स्नेह सूत्र में बाँधने की शपथ ली तथा उनके माध्यम से सर्व समाज के उत्थान का संकल्प जताया।  नवीन कार्यकारिणी घोषणा- राजेन्द्र पामेचा को अध्यक्ष, रमेश मेहता को महामंत्री, हिम्मत बडाला एवं अशोक खेतपालिया को उपाध्यक्ष, बंशीलाल चवाण को मंत्री, अशोक छाजेड को कोषाध्यक्ष, रमेश मेहता को संगठनमंत्री, गजेन्द्र कटारिया को कार्यक्रम प्रभारी, अनिल लोढ़ा को समाज सेवा प्रभारी, रोशन लाल माण्डावत को संयोजक, अजय लोढ़ा को...

Read More
उदयपुर

जगदीशराज श्रीमाली का डांगी समाज के लोगों ने किया बहुमान

उदयपुर । रविवार को गांव नामरी मावली तहसील के डांगी समाज के प्रबुद्धजनों ने इंटक कार्यालय पर राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष और श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली को किसान साफा व माला पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया तथा नामरी में अप्रैल महीने में होने वाले महायज्ञ में पधारने का न्योता दिया।

Read More
उदयपुर

घुमन्तु जाती उत्थान न्यास के तत्वावधान में जनजातियों के गौरवशाली इतिहास के सन्दर्भ में अधिवक्ता सम्मेलन

उदयपुर।  घुमन्तु जाती उत्थान न्यास के तत्वावधान में जनजातियों के गौरवशाली इतिहास के सन्दर्भ में अधिवक्ता सम्मेलन एबीवीपी कार्यालय पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय घुमंतू कार्य प्रमुख दुर्गादास थे। दुर्गादास ने घुमंतू जनजातियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने की बात कही साथ  ।     इस सम्मेलन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिजा शकर मेहता, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण खंडेलवाल, अधिवक्ता परिषद के महामंत्री भूपेंद्र जैन, अधिवक्ता के परिषद के जिला समन्वयक महेंद्र ओझा, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत वरिष्ठ अधिवक्ता खुबीलाल सिंघवी आदि उपस्थित रहे एवं अपने विचार रखे  संचालन ओम नागदा एवं नाथूलाल माली ने किया। ...

Read More
उदयपुर

भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति की शोमायात्रा की तैयारियां जोरों पर

उदयपुर, 26मार्च। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 2 अप्रेल को निकलने वाली विशाल शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके तहत शनिवार को समिति के कार्यकर्ता शोभायात्रा मार्ग पर निकलेंगे और मार्ग के दोनों ओर स्थित प्रतिष्ठानों व घरों में पीले चावल के साथ शोभायात्रा में सहभाग का आग्रह करेंगे। समिति के संयोजक विष्णु शंकर नागदा ने बताया कि शाम 5 बजे सभी शोभायात्रा के आरंभ स्थल नगर निगम प्रांगण टाउन हॉल में एकत्र होंगे। इसके बाद वहां से सूरजपोल, बापू बाजार, देहलीगेट, अश्विनी बाजार, हाथीपोल, चेतक होते हुए महाराणा भूपाल स्टेडियम पहुंचेंगे। इस दौरान मार्ग में आने वाले सभी व्यापारीगण, निवासियों को शोभायात्रा के लिए निमंत्रण दिया जाएगा और सहभागिता का आग्रह किया जाएगा। साथ ही, भारतीय नववर्ष के महत्व को दर्शाने वाले पत्रक भी बांटे जाएंगे। इधर, शोभायात्रा में शहर

Read More
उदयपुर

नववर्ष शोभायात्रा को मिला आचार्य सुनील सागर का आशीर्वाद, ससंघ होंगे शामिल

उदयपुर। भारतीय नववर्ष पर 2 अप्रैल को उदयपुर में होने वाली विशाल शोभायात्रा में दिगम्बर जैन आचार्य सुनील सागर महाराज का भी सान्निध्य प्राप्त होगा। आचार्य श्री ने सम्पूर्ण भारतवासियों से भारतीय नववर्ष को उत्सव के रूप में मनाए जाने का आह्वान किया है।भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्रीवर्धन, समिति के संयोजक विष्णु शंकर नागदा ने कानपुर में विराजित दिगम्बर जैन आचार्य सुनील सागर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया और शोभायात्रा के निमित्त श्रीफल एवं पीले चावल प्रदान कर आचार्यश्री एवं सम्पूर्ण जैन समाज को शोभायात्रा में पधारने का निमंत्रण दिया। आचार्यश्री ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में नवसंवत्सर का महत्व बताते हुए सम्पूर्ण भारतवासियों को इसे उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया। साथ ही, आचार्यश्री ने कहा कि 2 अप्रेल चैत्र शुक्ल प्र...

Read More
उदयपुर

भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

उदयपुर। भाजपा किसान मोर्चा जिला उदयपुर की जिला कार्यसमिति की बैठक शहर जिला और देहात जिला की संयुक्त बैठक पार्टी कार्यालय पर आज आयोजित की गई। बैठक के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, विशिष्ठ अतिथि गजपालसिंह राठौड़ जिला महामंत्री, सुशिलकुमार जैन जिला मंत्री,दल्लीचंद डांगी पूर्व विधायक देहात जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, नारायणसिंह चदाणा धनराज अहीर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हीरालाल डांगी ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नरपतसिंह आसोलिया ने किया। मंचासीन अतिथियों में दुदाराम डांगी, मोहनलाल जाट, विजयकुमार जैन थे। बैठक में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन करके शुरुआत की। सभी अतिथियों का उपरणा पहनाकर तिलक द्वारा स्वागत सम्मान किया। स्वागत जिला अध्यक्ष हीरालाल डांगी और दल्लीचंद डांगी ने किया। गजपालसिंह ने संगठन में किसान मोर्चा की भूमि...

Read More
उदयपुर

प्रकृति के साथ चलने वाली भारतीय कालगणना का पुनर्स्थापन जरूरीः नववर्ष समाजोत्सव समिति के होली मिलन में बोले वक्ता

देव दर्शन के साथ घर-घर पहुंच रहा नववर्ष निमंत्रण उदयपुर। भारतीय कालगणना पूर्णतः वैज्ञानिक है। इसे अब आधुनिक विज्ञान भी स्वीकार करता है। यह काल गणना प्रकृति के साथ चलने वाली है। इसके बारह महीने ऋतु चक्र परिवर्तन का भी स्पष्ट आकलन प्रदर्शित करते हैं। किन्तु, भारतीय समाज अपनी इस वैज्ञानिक कालगणना से कुछ दूर हो गया है। इसे पुनः स्थापित करना जरूरी है और यह तभी संभव है जब इसे नित्य-प्रतिदिन की जीवन चर्या में समाहित किया जाए। यह विचार सोमवार को भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति की ओर से यहां हिरण मगरी सेक्टर-4 में आयोजित होली मिलन में मुख्य वक्ता आनंद प्रताप ने कहा। आनंद प्रताप ने भारतीय नववर्ष और विक्रम संवत के महत्व को प्रतिपादित करते हुए नई पीढ़ी तक इसके महत्व को पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही, इसके तहत 2 अप्रेल को उदयपुर शहर में होने जा रही विशाल शोभायात्रा में सहभागिता का आग्रह किया। इधर...

Read More
उदयपुर

राजकीय महाराणा आचार्य संस्कृत महाविद्यालय उदयपुर का वर्चुअल शिलान्यास,शिक्षा मंत्री ने कहा संस्कृत सभी भाषाओं की जननी

उदयपुर । संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने सोमवार को शासन सचिवालय, जयपुर स्थित सभागार में वर्चुअल रूप से राजकीय महाराणा आचार्य संस्कृत महाविद्यालय, उदयपुर के नवीन भवन का शिलान्यास किया। समारोह में संस्कृत शिक्षा मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है और संस्कृत के शास्त्रों में योग, आयुर्वेद, ज्योतिष, वेद आदि का ऐसा ज्ञान समाहित है जो मानव मात्र के लिए उपयोगी है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में निरंतर शोध तथा व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है।  इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के भवन निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक तथा समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। संस्कृत शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पवन कुमार गोयल ने संस्कृत को सभी भाषाओं का प्राचीन स्रोत बताते हुए आधुनिक संदर्भ में इसके उपयोग पर बल दिया। साथ ही श्री गोयल...

Read More
उदयपुर

भारतीय नववर्ष: सजने लगे शुभकामना संदेश, घर-घर पहुंचने लगा निमंत्रण

उदयपुर। भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2079 के शुभारंभ पर 2 अप्रैल को उदयपुर शहर में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा के लिए घर-घर निमंत्रण का अभियान रविवार से शुरू हो गया। शहर में देवालयों सहित विभिन्न स्थानों पर नववर्ष के शुभकामना संदेशों वाले बैनर भी लगाए जाने शुरू हो गए हैं। कार्यक्रम के संयोजक विष्णु शंकर नागदा ने बताया कि भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में होने वाली इस शोभायात्रा में साध्वी ऋतम्भरा का भी सान्निध्य प्राप्त होगा। रविवार को आवरी माता मंदिर, खाकल देव मंदिर सहित शहर के विभिन्न देवस्थानों पर नववर्ष की शुभकामना तथा 2 अप्रैल की शोभायात्रा में पधारने के निमंत्रण वाले बैनर लगाए गए। कई प्रतिष्ठानों, घरों, चौक, चौराहों पर भी बैनर लगाए गए हैं।  फागोत्सव में सर्वसमाज महिलाओं को निमंत्रणनेहरु बाज़ार में माहेश्वरी समाज, धानमंडी में सर्वसमाज, मेनारिया समाज, जगदीश मंदिर, ज...

Read More
उदयपुर

विश्व वानिकी दिवस एवं पलाश पुष्पन उत्सव 21 को

उदयपुर। वन विभाग द्वारा विश्व वानिकी दिवस के उपलक्ष्य मे संभागीय आयुक्त के मुख्य आतिथ्य में ग्राम किटोडा, दईमाता ग्राम पंचायत- काया, तहसील- गिर्वा, उदयपुर में 21 मार्च को सुबह 8.15 बजे पलाश पुष्पन उत्सव का आयोजन किया जायेगा। उप वन संरक्षक मुकेश सैनी ने बताया कि वनों के महत्व को समझाने और लोगों को जागरूक बनाने के लिये विश्व वानिकी दिवस हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है ताकि जंगलो को काटने से रोका जा सके और लोगों को बताया जा सके कि यदि पेड़ पौधें नही बचेंगे तो पर्यावरण में असंतुलन आ जायेगा जिससे प्राकृतिक आपदा आने की संभावना बढ जायेगी। वनखण्ड समर में बहुतायत से पलाश के वृक्ष पाये जाते है। इस समय पलाश के वृक्ष फूलों से आच्छादित रहते है। पलाश हमारे देश के जंगलो का एक विशिष्ट वृक्ष है। यह हमारे इतिहास व संस्कृति का भी हिस्सा है। इसका उल्लेख हमारे कला साहित्य व पुराणो में आता है। पलाश को हिन्...

Read More