उदयपुर। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के निर्देशानुसार आमजन को बेहतर व पारदर्शी ई-मित्र सेवाओं उपलब्ध कराने एवं उनकी ईमित्र से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एसीपी सुश्री शीतल अग्रवाल के मार्गदर्शन में बुधवार को विशेष अभियान चलाकर जिले में कुल 312 ई-मित्र कियोस्क का औचक निरीक्षण किया गया। एसीपी अग्रवाल ने प्रोग्रामर, सहायक प्रोग्रामर, सूचना सहायक को सम्मिलित कर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर दलों का गठन करते हुए ई-मित्रों का निरीक्षण करवाया गया। गठित दलों द्वारा जिले कुल 312 ई-मित्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कुल 75 ई-मित्र कियोस्क पर सेवा शुल्क सूची चस्पा नहीं पाये जाने पर राजधरा एप के माध्यम से निरीक्षण कर निर्धारित शास्ति आरोपित की गयी। वहीं ई-मित्रों द्वारा निर्धारित स्थान पर बैठकर कार्य नहीं किए जाने के कारण संबंधित स्थानीय सेवा प्रदाता को नोटिस जारी कर पाबंद किया गय...
Read MoreCategory: उदयपुर
उदयपुर। भारत सरकार के राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा जारी अधिसूचनानुसार 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के संबंध में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को शहर के सेक्टर स्थित आलोक संस्थान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कट्टा ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक, इनके स्थान पर इको फ्रेंडली वस्तुओं का उपयोग, प्लास्टिक के समय अवसान के बाद निपटान आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर आलोक संस्थान के निदेशक प्रदीप कुमावत ने सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। रेडियो सिटी एफएम के प्रोग्राम डायरेक्टर आरजे रजत ने भी कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण की टीम द्वारा विद्यार्थियों को जूट के बैग वितरित किये गये। ...
Read Moreउदयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगरपालिकाओं में 31 जनवरी 2022 तक रिक्त हुए पदों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत उदयपुर जिले में सलूंबर नगरपालिका के वार्ड संख्या 9 (अपिव महिला) के लिए उपचुनाव होना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बुनकर ने बताया कि उपचुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोक सूचना 13 मई को जारी कर दी जाएगी। नाम निर्देशन प्रस्तुत करने की अवधि 17 मई (रविवार 15 मई को छोड़कर) तक सुबह 10.30 से अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 18 मई को सुबह 10.30 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने का समय 20 मई अपराह्न 3 बजे तक रहेगा। चुनाव चिन्हों का आवंटन 21 मई को किया जाएगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो रविवार 29 मई को सुबह 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा व मतगणना सोमवार 30 मई को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। ...
Read Moreउदयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत बुधवार को विशेष विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के उदयपुर आगमन पर एयरपोर्ट पर अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री रामलाल जाट, केबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय व उदयलाल आंजना, टीएडी मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया, जन अभाव अभियोग समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर एवं प्रशासनिक अधिकारियों में संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, आईजी हिंगलाजदान, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, एसपी मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का काफिला होटल ताज अरावली के लिए रवाना हुआ। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अजय माकन एवं सांसद श्री के सी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। सुबह से ही उदयपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री से मिलने वालों का ताता लगा र...
Read Moreउदयपुर। इंस्टिट्यूट ऑफ़ टाउन प्लानिंग सभागार में मंगलवार को भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटैक) उदयपुर चैप्टर साधारण सभा की बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक एवं इंटैक के आजीवन सदस्य पन्नालाल मेघवाल द्वारा लिखित राजस्थान के लोकगीत एवं राजस्थान के दुर्ग पुस्तकें इंटैक के 45 सदस्यों को वितरित की गई। मेघवाल ने राजस्थान के लोकगीत पुस्तक में देवी-देवता, जच्चा-बच्चा, शादी-ब्याह, तीज-त्यौहार आदि 270 लोकगीत सम्मिलित किए हैं। यह पुस्तक 300 पृष्ठों की है। मेघवाल ने राजस्थान के दुर्ग ऐतिहासिक महत्व एवं शिल्प सौंदर्य पुस्तक में राजस्थान के 39 दुर्गों का शोधपूर्ण प्रामाणिक रोचक वृतांत प्रस्तुत किया है। इनमें कुंभलगढ़, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, रणथंभौर, गागरोन एवं आंबेर (आमेर) छः विश्व विरासत स्थल घोषित दुर्ग भी सम्मिलित हैं। इस अवसर पर चैप्टर के पूर्व संयोजक डॉ. बी.पी.भटनागर, संयोजक ललि...
Read Moreउदयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत बुधवार को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान केबिनेट मंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, अन्य वीवीआईपी अतिथि भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री गहलोत बुधवार 4 मई की सुबह 10.30 बजे विशेष विमान से उदयपुर पहुंचेंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम उदयपुर में ही करेंगे। मुख्यमंत्री श्री गहलोत गुरूवार 5 मई की सुबह 9.30 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन 4 मई की सुबह 8.15 बजे वायुयान से उदयपुर पहुंचेंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम उदयपुर में ही करेंगे। श्री माकन 5 मई की दोपहर 3.20 बजे वायुयान से दिल्ली प्रस्थान कर जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इन्हें राजकीय अतिथि घोषित किया गया है। इधर सांसद ...
Read Moreउदयपुर । विप्र फाउण्डेशन उदयपुर शहर अध्यक्ष पं. त्रिभुवन नाथ व्यास ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जी के जन्मौत्सव के तहत विप्र फाउण्डेशन उदयपुर द्वारा 5 दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिवस भगवान श्री परशुराम जी के जन्म दिन अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम मूर्तिस्थल श्रीमद् वल्लभााचार्य पार्क हिरण मगरी सेक्टर 11 पर विप्र फाउण्डेशन उदयपुर शहर दक्षिणाचंल द्वारा प्रातः 8 बजे प. मनोहर जी शास्त्री एवं पं. निर्मल कुमार जी दवे द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ हवन पूजन, आरती आदि का कार्य सम्पन्न हुआ। हवन पूजन के मुख्य यजमान श्री भूपेश चतुर्वेदी थे। अभिजित मुहर्त में 12.15 बजे पूर्णाहूति की गई तत्पश्चात् श्रीमाली जाति सम्पत्ति व्यवस्था ट्रस्ट महालक्ष्मी मंदिर उदयपुर द्वारा हवन में बैठे यजमान को महालक्ष्मी जी को ओढाई साडी को ओढाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं मावली व...
Read Moreबजाजनगर। बजाजनगर व्यापर मण्डल के व्यापारियों व निवासियों ने बजाजनगर बस्ती क्षेत्र से गुजर रही 33 के.वी.की बिजली लाइन को शिफ्ट करवाने के लिए राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष और श्रम कल्याण सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली को ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया क्योंकि बजाजनगर की दुकानों व घरों के ऊपर से इस लाइन के गुजरने से अभी तक 4 हादसे हो गए जिसमें 3 जनों की आकस्मिक मौत भी हो चुकी है। जनहानि को बचाने के लिए इस लाइन को स्थान्तरित करना अतिआवश्यक है। श्रीमाली ने तत्काल बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर लाइन शिफ्ट करने की बात की तो उन्होंने सोमवार को इसकी धरातलीय हकीकत जानने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों को भेजने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने में मुख्यतया शान्तिलाल ईनाणी,इस्माइल अहमद, विजय बंजारा,भूपाल सिंह राव,भेरूसिंह राव,मनोहर सिंह,अभय सिंह,भेरू सिंह थापा,कालू बंजारा व मुक...
Read Moreआगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था को लेकर सतर्क है जिला प्रशासन,ईद-उल-फितर एवं परशुराम जयंती के मध्यनजर नियुक्त किए कार्यपालक मजिस्ट्रेट
उदयपुर । जिले में 2 मई अथवा 3 मई को ईद-उल-फितर पर्व (चंद्रदर्शन से) एवं भगवान परशुराम जयंती पर्व के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन सतर्क है। इन त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) उदयपुर प्रभा गौतम ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जारी आदेश अनुसार तहसीलदार गिर्वा एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त नगर पूर्व पुलिस थाना क्षेत्र सूरजपोल, भुपालपूरा, प्रताप नगर, हिरण मगरी में कानून व्यवस्था देखेंगे। इसी प्रकार तहसीलदार बड़गांव एवं पुलिस उप अधीक्षक पश्चिम हाथीपोल, घंटाघर, धान मंडी, अंबा माता एवं सुखेर में कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही तहसीलदार नगर विकास प्रन्यास एवं पुलिस अधीक्षक वृत्त गिरवा गोवर्धन विलास एवं नाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था देखेंगे। साथ ही सभी उपखंड मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में इन त...
Read Moreउदयपुर 1 मई। जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए समस्त गैर सरकारी एवं सरकारी विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तित किया गया है। एडीएम (नगर) उदयपुर प्रभा गौतम ने जिले के समस्त गैर सरकारी एवं सरकारी विद्यालयों के संचालन का समय सुबह 7:30 से 11 बजे तक नियत किया है। यह आदेश समस्त राजकीय, निजी एवं सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा। विद्यालय स्टाफ का समय शिविरा पंचांग के अनुसार रहेगा। साथ ही वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम यथावत रहेगा। ...
Read Moreउदयपुर. स्वास्थ्य सेवाओं एवम् दिव्यांग व सिलिकोसिस प्रमाणीकरण जैसी सुविधाओं को स्थानीय स्तर पर निवास के नजदीक उपलब्ध कराने खातिर चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 अप्रैल से आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य मेलो की कड़ी में आज वल्लभनगर एवम् ऋषभदेव उपखंड में मेलो का आयोजन किया गया। पंचायत समिति वल्लभनगर पर आयोजित मेले में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों की सेवाओं को अपने निवास के नजदीक मिलती देख ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ पड़ी। मेले का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक प्रीति शक्तावत ने किया। उन्होंने मेले का भ्रमण कर चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी लेते हुए आमजन को सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की वल्लभनगर में आयोजित मेले से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 948 मरीजों को उपचार हेतु पंजीकृत किया गया। स्...
Read Moreकलक्टर ने किया बाकी वन खंड और आर्मी एरिया का दौरा, दावानल को काबू में पाने किए प्रयासों की ली जानकारी, आर्मी एरिया में लगी आग को बुझाने फिर आया वायुसेना का हेलिकॉप्टर
उदयपुर। जिले के वन क्षेत्रों में दावानल लगने का सिलसिला लगातार जारी है वहीं जिला प्रशासन और वन विभाग के साथ सैन्य लवाजमा भी इस दावानल को काबू में पाने के प्रयासों में लगातार लगा हुआ है। बुधवार व गुरुवार को भी शहर से सटे वन क्षेत्रों में आग लगी जिसमें से बाकी वन खंड की आग को तो काबू में कर लिया गया वहीं आर्मी एरिया में लगी आग पर काबू पाने हेलिकॉप्टर की सेवाएं मांगी गई हैं। आज अपराह्न में कलक्टर ताराचंद मीणा ने बाकी वन खंड का दौरा किया और यहां पर बुधवार को लगी आग पर काबू में किए जाने के प्रयासों के बारे में जानकारी ली। उप वन संरक्षक मुकेश सैनी और एसीएफ के.एल. शर्मा ने वन विभागीय कार्मिकों द्वारा आग बुझाने के लिए दिनभर की मशक्कत के बारे में बताया। कलक्टर मीणा खुद ने एक ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर फैले वन क्षेत्र और बुझाई गई आग के बारे में जानकारी लेकर आग लगने की भावी संभावनाओं पर विभागीय अधि...
Read Moreउदयपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष के निर्देशन में 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु उदयपुर मुख्यालय एवं तहसीलों पर स्थित न्यायालयों पर बैचांे का गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकरण रखे जा सकते हैं। इनमें प्री-लिटिगेशन प्रकरण में धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, धन वसूली, श्रम एवं नियोजन संबंधी विवाद, बिजली, पानी एवं अन्य बिल भुगतान से संबंधित (अशमनीय के अलावा प्रकरण), भरण-पोषण से संबंधित प्रकरण, राजस्व विवाद, पैमाइश एवं डिवीजन ऑफ होल्डिंग सहित, सिविल विवाद, सर्विस मैटर्स, उपभोक्ता विवाद, अन्य राजीनामा योग्य विवाद (जो अन्य अधिकरणों/आयोगों/मंचो/आथॉरिटी/प्राधिकारियों के क्षेत्राधिकार संबंध...
Read Moreग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने ली समीक्षा बैठक, कहा – जो योजना जिसके लिए बनी है, उस तक पहुंचे, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न करें
उदयपुर । प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के मंत्री रमेश चंद्र मीणा ने कहा है कि समस्त विभागीय अधिकारी यह ध्यान में रखें कि जो योजना जिसके लिए बनी है, वह उस तक हर हाल में पहुंचे तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ समझौता किसी भी स्तर पर न होने पाए तभी हम सर्वतोमुखी विकास का सरकार का संकल्प साकार कर पाएंगे। केबिनेट मंत्री मीणा बुधवार को जिला परिषद सभागार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज से जुड़े विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देश है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगा, ऐसे में ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरती जावें। इस मौके उन्होंने अधिकारियों से जलग्रहण, महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प...
Read Moreउदयपुर । विप्र फाउंडेशन उदयपुर शहर अध्यक्ष पं. त्रिभुवन नाथ व्यास ने बताया कि हिरण मगरी सेक्टर 11 स्थित श्रीमद् वल्लभाचार्य पार्क हिरण मगरी सेक्टर नंबर 11 उदयपुर में भगवान श्री परशुराम जी की विशाल प्रतिमा स्थापित है। उक्त पार्क में जहां गंदगी के ढेर पड़े हुए हैं वहीं दूसरी ओर प्रतिमा के सम्मुख मिट्टी की गाड़ी खाली की हुई है ।बाउंड्री वालों पर रंग रोगन नहीं है दीवारे टूटी पड़ी है। लाइटें बंद पड़ी है और रात को असामाजिक तत्व वहां बैठकर शराब सेवन करते है। गार्डन की घास भी बड़ी हो गई है पेड़ पौधे सूख रहे हैं। विप्र फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल जब उक्त पार्क का निरीक्षण करने गया तब पार्क की दुर्दशा देख नगर निगम के प्रति भयंकर रोष प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल में श्री श्याम सुंदर मोड, श्री गोविंद पालीवाल, श्री हरीश आर्य, श्री ओमप्रकाश नंदवाना, त्रिभुवन नाथ व्यास ,भूपेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। ...
Read Moreमिड-डे-मिल में विद्यार्थियों का अनुचित सहयोग लेने पर कलक्टर ने जताई नाराजगी कहा-असंवैधानिक कार्य करवाने पर होगी सख्त कार्यवाही
उदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने जिले में मिड-डे-मिल कार्यक्रम के तहत कतिपय विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों के अनुचित सहयोग लेने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित संस्थाप्रधानों और मिड-डे-मिल प्रभारियों को चेतावनी जारी की है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश आमेटा ने बताया कि कुछ विद्यालयों में पोषाहार तैयारी, वितरण व अन्य कार्यों में विद्यार्थियों का अनुचित सहयोग लेने की शिकायतें प्राप्त हुई है। इस संबंध में कलक्टर की सख्त हिदायत के बाद विद्यालयों को विद्यार्थियों का सहयोग नहीं लेने के निर्देश दिए है और कहा है कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार मिड-डे-मिल के कार्यों के संपादन में विद्यार्थियों का सहयोग लेना असंवैधानिक है। आमेटा ने बताया कि सभी पीईईओ व प्रधानाध्यापकों को ऐसे अनुचित कार्य छात्र-छात्राओं से न करवाने एवं समय समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिये है। साथ ही यह भी स...
Read Moreउदयपुर। जिला प्रशासन एवं राजस्थान पत्रिका के साथ स्वयंसेवी संस्था के संवाद कार्यक्रम के अंतिम दिन फास्टर ने ग्रामीण को समस्या का संवाद कार्यक्रम अपने विचार रखे। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा ने सरकार ये संवाद में जन कल्याण योजनाओं की ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल करने पर जोर दिया ताकि आम गरीब को सुविधा का लाभ मिल सके। ग्राम पंचायत द्वारा आबादी क्षेत्र के पट्टे को ऑनलाइन करने की मांग की। जिला पर्यावरण समिति पर्यावरण चेतना रथ यात्रा मॉडल को पूरे प्रदेश में लागू करना। सीएसआर फंड स्थानीय स्तर पर लगाना, इसलिए जिला पर्यावरण समिति को नोडल एजेंसी नियुक्त की जाए। प्लास्टिक कैरी एक एक ज्वलंत समस्या का निराकरण पुर्व स्थाई व्यवस्था कर पॉलिथीन निर्माण के प्लांट पर रोक लगाया जाए। नवीन शिक्षा नीति में व्यवसायिक शिक्षा के तहत कक्षा आठ से एक ऐच्छिक विषय के रूप में चालु करें ताकि स्नातक तक अपना स्वयं का उ...
Read Moreएम्स जोधपुर और एस्ट्राजेनेका इंडिया के सहयोग से इंडिया-स्वीडन हेल्थकेयर इनोवेशन सेंटर (आईएसएचआईसी) ने डायबिटीज मैनेजमेंट में नर्सेज के अपस्किलिंग प्रोग्राम की शुरुआत की
राजस्थान. स्वीडिश ट्रेड कमिश्नर ऑफिस, एम्स नई दिल्ली और एम्स जोधपुर के बीच साझेदारी के साथ गठित इंडिया-स्वीडन हेल्थकेयर इनोवेशन सेंटर ने ‘स्किल फॉर स्केल’ प्रोग्राम की शुरुआत की है। यह एक ऐसी ई-लर्निंग पहल है, जिसके माध्यम से नर्सेज को व्यावहारिक ज्ञान से लैस करने की तैयारी की गई है, ताकि वे गैर-संचारी रोगों के प्रबंधन के लिए रोगियों की देखभाल से संबंधित नवीनतम तरीकों को अपना सकें। यह कार्यक्रम एम्स जोधपुर द्वारा प्रमाणित है और स्वास्थ्य विज्ञान महानिदेशालय (डीजीएचएस) द्वारा समर्थित है और इसके तहत देश भर के नर्सेज को निशुल्क पंजीकरण करने और अपनी सुविधा के अनुसार सीखने का अवसर मिलेगा।इस प्रोग्राम के पहले चरण में एनपीसीडीसीएस के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए एनसीडी डोमेन के भीतर उपलब्ध विविध संसाधनों से निर्मित विश्व स्तरीय व्यापक पाठ्यक्रम पर आधारित डायबिटीज मैनेजमेंट, इस रोग की रोकथाम औ...
Read Moreउदयपुर। भगवान श्री परशुराम सर्वब्रह्म समाज समिति एवं विप्र फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय परशुराम जयंति हेतु स्थानीय सुरजपोल स्थित निम्बार्क शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, उदयपुर पर अस्थाई कार्यालय का उद्घाटन विधायक श्री धर्मनारायण जोशी द्वारा किया गया तत्पश्चात् कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया जिसमें बैठक की अध्यक्षता विफा के प्रदेश अध्यक्ष के.के.शर्मा थे विशिष्ठ अतिथि विफा युवा प्रकोष्ठ के नरेन्द्र पालीवाल, निम्बार्क कॉलेज के प्राचार्य डी.एन नागदा, लक्ष्मीकान्त जोशी, हिम्मतलाल नागदा थे । बैठक में निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा के संयोजक नरेन्द्र पालीवाल व सह संयोजक राजकुमार मेनारिया होगें, दुपहिया वाहन रैली के संयोजक सुनिल शर्मा व सह संयोजक जसपाल नागदा होगें । इस अवसर पर विफा के प्रदेश अध्यक्ष व आयोजन समिति के मुख्य संयोजक के.के. शर्मा ने बताया कि प...
Read Moreभगवान श्री परशुराम जयंति के पांच दिवसीय कार्यक्रम के आगाज के तहत प्रथम पूज्य. श्री बोहरागणेशजी को पीले चावल अर्पित कर दिया न्यौता
उदयपुर । विप्र फाउण्डेशन (महिला शाखा) उदयपुर द्वारा आज भगवान श्री परशुराम जयंति के पांच दिवसीय कार्यक्रम को भव्यतम सफलता हेतु प्रथम पूज्य. श्री बोहरा गणेश जी को पीले चावल, कार्यक्रम पत्रिका अर्पित कार्यक्रम की सफलता हेतु न्यौता देकर भजन की प्रस्तुतियां दी गई तत्पश्चात् महिला प्रकोष्ठ द्वारा आस पास के क्षैत्र में निमंत्रण पत्रक वितरित कर पांच दिवसीय कार्यक्रमों में आने हेतु निवेदन किया गया । इस अवसर पर पंडित जी श्री खेमराज जोशी ने फाउण्डेशन की द्वारा पूजा अर्चना करवा श्री बोहरा गणेश जी मंदिर के पास स्थित ब्रह्म समाज के परिवारो को पांच दिवसीय कार्यक्रम का पत्र व पीले चावल देकर जन सम्पर्क किया गया । इस अवसर पर विप्र समाज की श्रीमती कुसुम शर्मा, श्रीमती अर्चना शर्मा, श्रीमती संगीता व्यास, श्रीमती चन्दा औदिच्य, श्रीमती चन्द्रकान्ता मेनारिया, श्रीमती नागदा, श्रीमती कविता शर्मा, श्रीमती शश...
Read More