उदयपुर

उदयपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का हुआ सुदृढ़ीकरण, मुख्यमंत्री ने 34 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास’

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को उदयपुर संभाग मुख्यालय स्थित आएनटी मेडिकल कॉलेज में विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं व टेलिमेडिसीन सुविधाओं के लोकार्पण के साथ अत्याधुनिक वार्ड निर्माण का शिलान्यास कर उदयपुरवासियों को ऐतिहासिक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 21 करोड़ 99 लाख 50 हजार रूपए के 6 विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण एवं 12 करोड़ रूपए की लागत के 1 कार्य का शिलान्यास किया। इसमें 15 करोड़ 26 लाख 50 हजार की लागत वाली अत्याधुनिक 3.0 टेसला एमआरआई मशीन, 2 करोड़ रूपए की लागत से महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में ऑटोप्सी ब्लॉक निर्माण, महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में 2.8 करोड़ रूपए की लागत से 100 बेडेड पीआईसीयू, 1.44 करोड़ की लागत से 50 बेडेड आईसीयू, 50 लाख रूपए की लागत से सैटेलाइट होस्पिटल हिरन मगरी उदयपुर में लेबोरेटरी एवं वार्ड निर्माण, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड की ओर से छ...

Read More
उदयपुर

उदयपुर में बर्ड पार्क लोकार्पण कार्यक्रम

उदयपुर। महाराणा प्रताप का पशु-पक्षियों से प्रेम सर्वविदित रहा। महाराणा के साथ उनके घोड़े चेतक का नाम आता है। इस गुलाबबाग जन्तुआलय की स्थापना वर्षों पहले महाराजा सज्जनसिंह ने की थी। ये भारत के सबसे पुराने चिड़ियाघरों में से एक है। आजादी के बाद से वन विभाग के अधीन है। उदयपुर में सज्जनगढ़ जैविक उद्यान स्थापित होने के बाद पशु-पक्षियों को नया आशियाना मिला। गुलाबबाग से पशु-पक्षियों की शिफ्टिंग के बाद यहां बर्ड पार्क बनना शुरू हुआ, इसमें पक्षी लाने में हिन्दुस्तान जिंक का सहयोग मिला। यहां पक्षी प्रेमियों के लिए 21 प्रजाति के देशी-विदेशी रंग बिरंगे पक्षी निहारने मिल सकेंगे। उदयपुर हैरिटेज एवं नेचर के लिए बड़ा टूरिस्ट प्लेस है। बर्ड पार्क से यहां और टूरिस्ट आकर्षित होंगे। हम सभी को गर्मियों में पक्षियों को पानी पिलाने के लिए परिण्डों का इंतजाम करना चाहिए। इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है। राज्य सरकार वन्...

Read More
उदयपुर

कलक्टर ने बर्ड पार्क लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार 12 मई की सुबह 10 गुलाब बाग स्थित बर्ड पार्क का लोकार्पण करेंगे। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बुधवार की शाम गुलाबबाग का दौरा किया और लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। कलक्टर ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों से आगमन से लेकर प्रस्थान तक कार्यक्रम स्थल पर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली और सुरक्षा, यातायात, पार्किग सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ, उप वन संरक्षक डॉ. अजीत ऊंचोई, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा, पार्षद फिरोज अहमद शेख, द गर्ल चाईल्ड की ब्रांड एंबसेडर डॉ. दिव्यानी कटारा, सुधीर जोशी, संदीप गर्ग, पिंटू मेघवाल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ...

Read More
उदयपुर

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में तिथि बढ़ाकर 31 मई की

उदयपुर, 11 मई । मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रति लोगों के रुझान से लगातार बढ़ रही पंजीकरण की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने योजना में पॉलिसी नवीनीकरण व नवीन पंजीकरण की समय सीमा को 31 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। अब वे सभी परिवार जिनका या तो योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है या फिर योजना में जिनकी बीमा अवधि खत्म हो गई है वह सभी 31 मई 2022 तक नजदीकी ई मित्र केंद्र या स्वयं अपनी एसएसओ आईडी से योजना में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दिनेश खराड़ी ने बताया कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में इलाज हेतु जिले के 21 निजी अस्पताल एवं 34 राजकीय चिकित्सालयो को संबद्ध किया गया है जहां विभिन्न प्रकार की सामान्य एवं गंभीर बीमारियों हेतु निर्धारित 1633 पैकेज के अंतर्गत 10 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही चिरंजीवी य...

Read More
उदयपुर

गहलोत आज उदयपुर संभाग की यात्रा पर

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत आज उदयपुर संभाग की यात्रा पर हैं। आज अपराह्न 3 बजे स्पेशल प्लेन से जयपुर से प्रस्थान करेंगे। 3.50 पर पहुंचेंगे डबोक एयरपोर्ट पर तथा 4 बजे हेलिकॉप्टर से बेणेश्वरधाम के लिए प्रस्थान करेंगे। 4.30 बजे बेणेश्वर पहुंच स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 6.30 बजे बेणेश्वर से उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 7 बजे उदयपुर पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे। कल सुबह 10 बजे उदयपुर बर्ड पार्क का लोकार्पण करेंगे। 11 बजे आरएनटी में विकास कार्यों के लोकार्पण का भी कार्यक्रम है। ...

Read More
उदयपुर

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी: उदयपुर के आयुर्वेद स्नातकोत्तर छात्रों के स्टाईपेण्ड में बढ़ोतरी

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय उदयपुर में आयुर्वेद विभाग से स्नातकोत्तर कर रहे विद्यार्थियों के स्टाईपेण्ड में बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए राहत दी है। इस प्रस्ताव के अनुसार, अब आयुर्वेद स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष में 55,200 रूपए, द्वितीय वर्ष में 58,650 रूपए तथा तृतीय वर्ष में 60,950 रूपए का स्टाईपेण्ड मिलेगा। स्टाईपेण्ड के साथ-साथ विद्यार्थियों को महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा। आयुर्वेद स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को बढ़ा हुआ स्टाईपेण्ड और डीए देने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 9 करोड़ से अधिक की राशि का वित्तीय प्रावधान किया गया है। उल्लेखनीय है कि एलोपैथी विभाग में स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के स्टाईपेण्ड में समय-समय पर वृद्धि की जाती रही है, जबकि आयुर्वेद विभाग में स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के स्टाईपेण्ड में 1 सितंबर, 2...

Read More
उदयपुर

उदयपुर की संतोषी बाई का शीतल प्रेम, भीषण गर्मी में प्यासों के लिए देवदूत बनी है संतोषी बाई

उदयपुर। भीषण गर्मी के दौर में तपती हुई धूप में राहगीर को शीतल जल मिल जाए तो उसे बड़ा सुकून मिलता है। जल सेवा एक पुण्य कार्य है और यही सेवा कार्य पिछले 17 वर्षों से करती आ रही है 80 वर्षीय संतोषी बाई कुमावत। इस उम्र में भी निस्वार्थ भाव से सेवा के इस पुनीत कार्य को अंजाम देने वाली संतोषी बाई प्यासों के लिए देवदूत बनी हुई है। उदयपुर शहर के फतहपुरा चौकी के पास एक शीशम के पेड़ के नीचे बाई पिछले 17 सालों से राहगीरों को पानी पिलाने का पुण्य काम कर रही है। शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वे किसी राहगीर से कोई राशि भी नहीं मांगती है। स्वेच्छा से कोई कुछ दे जाए तो मना भी नहीं करती। कई लोग संतोषी बाई की इस जलसेवा से खुश होकर अपनी तरफ से कुछ राशि देकर इस कार्य को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित भी करते रहते हैं। संतोषी बाई कहती है ईश्वर ने सब कुछ अच्छा किया, अब धन-दौलत का कोई मोह नहीं रहा। अब तो जलसे...

Read More
उदयपुर

उपखंड स्तर पर जनसुनवाई शिविर 12 को, भीण्डर को छोड़ सभी उपखण्ड मुख्यालय पर होंगे शिविर

उदयपुर। राज्य सरकार की ओर से जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान कर उन्हें राहत प्रदान करने के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की अनुपालना में प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को आयोजित होने वाले जन सुनवाई शिविरों के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने निर्देश जारी किए हैं। कलक्टर मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार उदयपुर जिले में 12 मई को भीण्डर उपखंड (पंचायत उपचुनाव आचार संहिता के कारण) को छोड़कर सभी उपखंड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से उपखंड स्तरीय जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इन शिविरों में उपखंड व ब्लॉक स्तरीय विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में आम जनता की व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं को सुना जाएगा और उनके निवारण किया जाएगा। सभी उपखण्ड अधिकारियों को दिए निर्देश: कलक्टर तार...

Read More
उदयपुर

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जारी, गुलाब के शरबत व कुल्फी के लिए नमूने

उदयपुर। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार जिले में मिलावटखोरी पर कार्यवाही करने एवं उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन एवं चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग संयुक्त टीम द्वारा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जारी हैं। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता ने शास्त्री सर्कल स्थित मेसर्स एवन प्रोडक्ट्स से चेत्री गुलाब के शरबत का व यूनिवर्सिटी रोड पहाड़ा से शिव कुल्फी निर्माता से कुल्फी का नमूना लिया व दोनों नमूनों को जांच हेतु लैब में भिजवाया गया है। इन नमूनों में से अमानक पाए जाने पर प्रतिष्ठान पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मिलावटखोरों पर कार्रवाई हेतु संचालित शुद्ध के लिए युद्ध की अभियान राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल है जिसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलावटखोरों...

Read More
उदयपुर

प्लास्टिक मुक्त होंगे उदयपुर जिले के सभी सरकारी कार्यालय, कलक्टर ने सभी अधिकारियों को किया पाबंद,

30 जून तक प्लास्टिक मुक्ति का देना होगा घोषणा पत्र उदयपुर। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना अनुसार आगामी 1 जुलाई से चिन्हित एकल प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओं के विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री, एवं उपयोग पर रोक को देखते हुए उदयपुर जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है और इस संबंध में निर्देशों की अनुपालना के लिए सभी सरकारी कार्यालयों को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलक्टर ताराचंद मीणा ने इस संबंध में मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को प्लास्टिक मुक्त कार्यालय घोषित करने और प्लास्टिक की प्रतिबंधित सामग्री के प्रयोग को प्रतिबंधित करते हुए घोषणा पत्र प्रस्तुत करने के लिए पाबंद किया है।   कलक्टर मीणा ने बताया कि सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस अधिसूचना में प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग उनके कार्यालय परिसर में...

Read More
उदयपुर

राजस्व मंत्री जाट आज उदयपुर में

उदयपुर। राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट मंगलवार 10 मई को दोपहर 2.30 बजे राजकीय वाहन से उदयपुर पहुंचेंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम उदयपुर सर्किट हाउस में करेंगे। ...

Read More
उदयपुर

पुलिस-प्रशासन ने ली जिले के धर्मगुरुओं व सीएलजी मेंबर्स की बैठक, किसी भी घटना की तत्काल सूचना दें, कानून हाथ में न लें- हिंगलाज दान, आईजी

उदयपुर, 8 मई। पुलिस महानिरीक्षक हिंगलाज दान ने कहा है कि जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है, ऐसे में जिले के किसी भी क्षेत्र में किसी प्रकार की घटना होती है तो तत्काल ही पुलिस अथवा प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें और प्रयास करें कि कोई भी व्यक्ति कानून हाथ में न लें तथा सब मिलकर शांति और भाईचारे का माहौल कायम रखें।   आईजी रविवार को जिला परिषद सभागार में जिलेभर के विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरुओं और सीएलजी मेंबर्स की महत्त्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं और किसी भी हाल में शांति व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने देने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि कोई भी व्यक्ति विधि से बाहर जाकर कार्य करेगा तो उसे किसी भी हाल मे...

Read More
उदयपुर

रन फॉर मदर” मैराथन का हुआ आयोजन,मदर्स डे पर मैराथन कर धरती माता के संरक्षण का दिया संदेश

जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने भी किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन उदयपुर 8 मई। मदर्स डे पर रन फॉर मदर मैराथन का आयोजन गोवर्धन विलास डी पार्क सर्कल एरिया में किया गया। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के ही झंडी दिखाकर 300 प्रतिभागियों की इस विशेष मैराथन को रवाना किया। भारत विकास परिषद मेवाड़ के अध्यक्ष प्रशांत व्यास ने बताया कि धरती माता को भी एक माता का ही रूप मानते हुए रन फॉर मदर मैराथन का युवाओं को जोड़ते हुए पर्यावरण एवं प्रकृति के संरक्षण का संदेश देते हुए यह मैराथन आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने अपने स्तर पर अधिकारियों को निर्देशित कर कई घोषणाएं कर गोरधन विलास पार्क के रखरखाव एवं वहां के बारे में हुई जनसमस्याओं के प्रति तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सेना की यूनिट से विंग कमांडर मुदित चौरसिया के निर्देशन पर एनसीसी के करीब 100 कैडेट्स सीनियर डिवीज...

Read More
उदयपुर

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम,जिला कलक्टर ने जरूरतमंदों को बांटी आवश्यक सामग्री

उदयपुर 8 मई। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उदयपुर चैप्टर सेक्टर 5 पर विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष में संस्था अध्यक्ष जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे किया। कार्यक्रम में 500 यूटिलिटी किट वितरित किए गए। साथ ही जरूरतमंदों को 200 जोड़ी चप्पल, 200 साड़ियां, 200 सलवार सूट, 200 बाल्टी आदि का वितरण भी किया गया। तत्पश्चात आयोजित मीटिंग में रक्तदान सहयोगी संस्थान हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के डॉ प्रवीण कोटवानी के नेतृत्व में जावर माइंस में 151 यूनिट, डॉ सुमित सिरोया हिंदुस्तान जिंक स्मेल्टर के नेतृत्व में 131 यूनिट एवं डॉ सलमा के नेतृत्व में हेड ऑफिस 69 यूनिट रक्तदान का सहयोग मिला, जिस पर उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद श्री धीरज छाजेड़, समाजसेवी एन. एस. खमेसरा, शांतिलाल नागोरी एवं डॉ सुरेंद्र छंगाणी ने बी ह्यूमन काइंड पर विशेष उद्बोध...

Read More
उदयपुर

उप चुनाव: पंच-सरपंच उप चुनाव को लेकर शनिवार को निर्वाचन क्षेत्रों में रहा अवकाश

पंचायत समिति सदस्यों के उप चुनाव 10 मई को उदयपुर। पंचायत उप चुनाव मई 2022 के तहत संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर राजकीय अवकाश रहा। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने शनिवार को निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा भी किया। उप चुनाव के तहत शनिवार को पंच-सरपंच से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में अवकाश रहा तथा इसी प्रकार से 10 मई को पंचायत समिति सदस्य से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में राजकीय अवकाश रहेगा। पंच-सरपंच उपचुनाव से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में कोटड़ा पंचायत समिति की रजिया खुणा व तेजा का वास सम्पूर्ण पंचायत क्षेत्र, झल्लारा के हडमतिया कला के वार्ड संख्या 4 व जेताणा के वार्ड 1, भीण्डर के खेरोदा के वार्ड 2, मावली के घासा के वार्ड 3, नयागांव के हर्षावाड़ा के वार्ड 6 व मालीफला के वार्ड 9, बड़गांव के भुवाणा के वार्ड 3, झाड़ोल के ब्राह्मणों के खेरवाड़ज्ञ के वार्ड 6, गिर्वा के बारां...

Read More
उदयपुर

आपसी समझाइश से निपटेगा 65 सालों से जारी राजस्थान-गुजरात सीमा विवाद,जिला कलक्टर ने झाड़ोल-कोटड़ा पहुँच कर स्थानीय निवासियों से की मुलाकात

उदयपुर। उदयपुर जिले के सुदूर जनजाति अंचल कोटड़ा व झाड़ोल के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। शनिवार को जिला कलक्टर ताराचंद मीणा झाड़ोल-कोटड़ा दौरे पर रहे और उन्होंने यहां लगभग 65 वर्ष से जारी राजस्थान-गुजरात जिले के जमीन सीमा विवाद को निपटाने के लिए स्थानीय लोगों को आगे आकर पूर्ण सहयोग देने की बात कही। कलक्टर के लगातार प्रयासों एवं समझाइश पर राजस्थान के लोगों ने इस विवाद को निपटाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने की सहमति प्रदान की। यह विवाद लगभग 5 हजार बीघा जमीन का है, जो कोटड़ा, खेरवाड़ा व झाडोल के इलाकों को गुजरात के साबरकांठा व अरावली जिले से जुड़ा है और राजस्व व वन विभाग से संबंधित है। जिला कलक्टर ने बाइक के द्वारा एवं पैदल चलकर संबंधित क्षेत्र मामेर, महाड़ी, आंजनी, झांझर व झाड़ोल के इस विवादित क्षेत्र का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। संबंधित अधि...

Read More
उदयपुर

टीएडी के प्रमुख शासन सचिव ने अनुसूचित एवं माडा क्षेत्र के कलक्टर्स की ली बैठक

उदयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा क्षेत्र के जिला कलक्टर्स के साथ आयुक्तालय में बैठक आयोजित हुई। गुप्ता ने बताया गया कि जनजाति विकास कोष की राशि जो कि पूर्व में 100 करोड़ थी उसे बढाकर 500 करोड़ करने की घोषणा के तहत जनजाति क्षेत्र में कृषि एवं रोजगारमुखी कार्यक्रम, शैक्षणिक एवं सामाजिक सुरक्षा एवं आधारभूत संरचना एवं जनसहभागिता की योजनाएं सम्मिलित की जानी है। गुप्ता ने सभी कलक्टर्स से कहा कि वे अपने-अपने जिले में किये जाने वाले सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्याे के प्रस्ताव 8 मई तक आयुक्तालय में भिजवाएं। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने सभी कलक्टर्स से कहा कि वे संविधान के अनुच्छेद 275 (1) अंतर्गत भारत सरकार की गाइडलाइन अनुसार प्रस्ताव शीघ्र भिजवाये जिससे उन्हें राज्य स्तर...

Read More
उदयपुर

परिंदों की चहचहाहट से गूंजेगा गुलाब बाग,उदयपुर में सैलानियों को जल्द मिलेगी राजस्थान के पहले बर्ड पार्क की सौगात,मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगी सौगात

उदयपुर। अपनी झीलों के लिए विश्व विश्रुत लेकसिटी अब देशी विदेशी परिंदों के लिए भी जानी पहचानी जाएगी। शहर के गुलाबबाग में राजस्थान का पहला बर्ड पार्क शुभारंभ के लिए तैयार हो चुका है और आगामी दिनों में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के हाथों यह सौगात दी जाएगी। अब गुलाबबाग आने वाले सैलानी सघन हरीतिमा के मध्य कई प्रजातियों के रंग बिरंगे परिंदों की चहचहाहट को समीप से देखनेकृसुनने का लुत्फ़ उठा सकेंगे। चार देशों के 28 प्रजातियों के परिंदों के होंगे दीदारः बर्ड पार्क के प्रभारी एवं उप वन संरक्षक (वन्यजीव) डॉ. अजीत ऊंचोई ने बताया कि बर्ड पार्क में पर्यटकों को एशियन, ऑस्ट्रेलियन, अफ्रिकन और अमरीकन परिंदों के दीदार हो सकेंगे। इसमें कुल 28 प्रजातियों के पक्षियों को रखा जाएगा। इसमें मकाऊ, काकाटू, सन कोंनुअर, सेनेगल पैरेट, बैरा बैंड पैराकीट, रोक पेब्लर, किम्सन बिग, पिंक कुर्क, सेनेगल फायर फिंच, रेड चिकड़ ...

Read More
उदयपुर

लवीना विकास सेवा संस्थान की वार्षिक बैठक सम्पन

उदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान ओंगना की साधारण सभा की बैठक का आयोजन संस्थान कार्यालय ओंगना में संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया की उपस्थिति में हुआ। बैठक में ओपन शेल्टर होम, ओंगना के पूर्व व वर्तमान अनुदान नहीं मिलने के बारे में चर्चा हुई। राष्ट्रीय बाल श्रमिक परियोजना अंतर्गत संचालित विशेष बाल श्रमिक प्रशिक्षण केन्द्रों के जिला-उदयपुर,चितौड़गढ़ व दौसा में संचालित केन्द्रों के बाकी अनुदान को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में कार्यवाही प्रक्रियाधीन होना बताया गया। संस्थान के लिए भूमि आवंटन का प्रस्ताव भी पारित किया गया। मंत्री हेमराज राव ने बताया कि संस्थान स्थापना दिवस समारोह पर शेल्टर होम के सहयोगी अधिकारी व भामाशाह को सम्मानित किया जायेगा। संस्थान के लेखांकन व ऑडिट का कार्य पूर्ववत सी ए कुणावत एंड एसोसिएट,उदयपुर का नाम प्रस्तावित किया गया। वार्षिक प्रतिवेदन व स्मारिका प्रकाशन की जिम्मेद...

Read More
उदयपुर

जिला स्तरीय स्कूटी वितरण समारोह में 47 बेटियां लाभान्वित

उदयपुर। राज्य सरकार की इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार वर्ष 2019-20 व 2020-21 के तहत कक्षा 10वी व 12वीं की चयनित बालिकाओं के लिए बुधवार को राजकीय फतह उमावि में आयोजित जिला स्तरीय स्कूटी वितरण समारोह में 47 बेटियां लाभान्वित हुई। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने की जबकि मुख्य अतिथि उदयपुर शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया व उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा थे। विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश आमेटा, लक्ष्मीनारायण पंड्या, नरेन्द्र औदिच्य, सुशील कुमार जैन व ललित पानेरी थे। अतिथियों ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली बेटियों को बधाई दी और अन्य बेटियों को इनसे प्रेरित होकर पूर्ण लगन व मेहनत के साथ आगे बढ़ने व सरकार की ओर से दिये जाने वाले पुरस्कारों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम संयोजक जिला शिक्षा अधिकारी व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुरलीधर चौबीसा ने...

Read More