तिरंगी आभा से सुशोभित दिखा रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड* *हजारों विद्यार्थियों ने एक स्वर में गाया - झंडा ऊंचा रहे हमारा उदयपुर 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम दौरान शुक्रवार को सामूहिक देशभक्ति गीत गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार उदयपुर के जिला मुख्यालय पर आयोजित इस विशाल कार्यक्रम का साक्षी बना रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड। तिरंगी आभा से सुशोभित इस मैदान में हजारों युवाओं ने एक सुर में 16 मिनट की अवधि में विभिन्न देशभक्ति गीतों का गायन कर राष्ट्रभक्ति का अनूठा परिचय दिया। देशभक्ति गीत गायन का शुभारंभ वंदे मातरम राष्ट्रगीत के साथ हुआ इसके बाद सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, विजय विश्व तिरंगा प्यारा-झण्डा ऊंचा रहे हमारा और रा...
Read MoreCategory: उदयपुर
उदयपुर। आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए जन आधार में नाम, जन्मतिथि, लिंग और परिवार की श्रेणी, जाति में परिवर्तन के लिए आयोजना विभाग की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गये है। मुख्य आयोजना अधिकारी पुनीत शर्मा ने इसके लिये जिला कलेक्टर एवं जिला जन आधार योजना अधिकारी को अपील अधिकारी नियुक्त किया गया है। आवेदक को अपने नाम, जन्मतिथि, लिंग और परिवार की श्रेणी जाति में एक से अधिक, बार परिवर्तन की आवश्यकता हो उसे अद्यतन संबंधी आवेदन पत्र के साथ जन्म तिथि व आयु परिवर्तन हेतु जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान कार्ड, पैन कार्ड एवं नाम सत्यापन हेतु फोटो पहचान कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान कार्ड, बैंक, डाकघर की पासबुक आदि वांछित दस्तावेज भी संलग्न करने होंगे। यह रहेगी प्रक्रिया आवेदक द्वारा स्वयं की एसएसओ आईडी एवं ई-मित्र के माध्यम से संशोध...
Read Moreउदयपुर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर की सहयोगी संस्था रामकृष्ण परहंस मिशन द्वारा जागरूक नागरिक कार्यक्रम के तहत जि़ले की 9 केजीबीवी के संस्था प्रधानों को निःशुल्क प्रोजेक्टर प्रदान किये गए। प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी त्रिभुवन चौबीसा ने बताया कि इन प्रोजेक्टर्स में संस्था द्वारा नैतिक मूल्यों से संबंधित अध्याय प्री लोड कर दिए गए है, साथ ही एक पर्दा भी प्रदान किया गया है। इन प्रोजेक्टर की सहायता से जि़ले के गिर्वा, सेमारी, सायरा, सलूंबर, खेरवाड़ा, कोटड़ा, भींडर, मावली तथा झाडोल ब्लॉक में स्थापित केजीबीवी में कक्षा 6 से 8 की छात्राओं को लाभान्वित किया सकेगा। प्रोजेक्टर की खास विशेषता यह है कि इन्हें मोबाइल के माध्यम से भी ऑपरेट किया जा सकेगा जिससे पाठ्यक्रम से संबंधित इ कंटेंट का उपयोग भी अध्यापन में हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि यह प्रोजेक्टर बुधवार को जयपुर में आयोजित समारोह में शिक्षा मं...
Read Moreउदयपुर। जिला स्तरीय जनसुनवाई 18 अगस्त की सुबह 11 से 2 बजे तक जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राजस्थान संपर्क आईटी केंद्र में आयोजित होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) प्रभा गौतम ने जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों को तय समयावधि में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल व सीएम हेल्पलाइन 181 पर अपने विभाग से संबंधित परिवादों की प्रगति के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। ...
Read Moreउदयपुर जिला मुख्यालय पर 12 को मनाया जाएगा हर घर तिरंगा महोत्सव, जिलेभर से 10 हजार विद्यार्थी लेंगे भाग
उदयपुर। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में उदयपुर जिला मुख्यालय पर हर घर तिरंगा महोत्सव रेलवे ट्रेनिंग मैदान पर मनाया जाएगा। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि इस आयोजन के तहत 11 अगस्त को छात्र-छात्राओं द्वारा रिहर्सल तथा 12 अगस्त को सुबह 10 बजे जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों का गायन किया जाएगा। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दायित्व सौंपे हैं। ...
Read Moreउदयपुर / विश्व आदिवासी दिवस पर सलूंबर में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री ने संवेदना जताते हुए आश्रितों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं सलूंबर हादसे में दो मृतकों व एक गंभीर घायल के संबंध में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को अवगत कराया तो मुख्यमंत्री ने इसे दुखद घटना बताते हुए हादसे पर संवेदना जताई है और जिला कलेक्टर को मृतकों के आश्रितों को तत्काल प्रभाव से नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ...
Read Moreमुख्यमंत्री का भींडर दौराः मुख्यमंत्री ने 22.23 करोड़ रूपये के चार विकास कार्यों का किया शिलान्यास
भींडर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन में अंधेरा है। आज जिसके पास ज्ञान है, वह प्रगति कर रहा है। इसीलिए राज्य सरकार द्वारा नवाचारों के जरिए शिक्षा के क्षेत्र का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में नए राजकीय महाविद्यालय, कन्या महाविद्यालय, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा प्रोफेशनल कोर्स के विभिन्न संस्थान खोले जा रहे हैं। हमारी सरकार ने हमेशा शिक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। इसी कड़ी में उदयपुर के वल्लभनगर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास जल्द तैयार हो जाएंगे। साथ ही यहां 2 महाविद्यालय भी जल्द शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र के विस्तार में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। श्री गहलोत मंगलवार को उदयपुर के भींडर में श्री गजेन्द्र सिंह शक्तावत राजकीय कन्या महाविद्यालय भींडर, राजकीय महाविद्यालय कुरावड़...
Read Moreविश्व आदिवासी दिवस पर गरणवास में हुआ आदिवासी सम्मेलन,एडीजे बोले वे जनजाति की बेटियों के साथ,उत्कृष्ट सेवा के लिए पूर्बिया सम्मानित
उदयपुर। लवीना विकास सेवा संस्थान ओंगना के संस्थान निदेशक भरत कुमार पूर्बिया को विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज द्वारा आदिवासी बीटी कॉटन के निराश्रित बाल श्रमिकों को सराहनीय सेवा देने बाबत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा, तहसीलदार झाड़ोल फूलाराम,नायब तहसीलदार रामसिंह व आदिवासी समाज के मौतबीर जनों की उपस्थिति में आदिवासी विकास रत्न सम्मान से नवाजा गया। लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी विकास रथ का शुभारंभ एडीजे कुलदीप शर्मा ने हस्ताक्षर अभियान के बैनर तले हस्ताक्षर कर किया। उसके पश्चात एडीजे कुलदीप शर्मा ने विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ फीता काटकर किया। फिर डॉ.भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। सम्मेलन में एडीजे शर्मा ने बताया कि जनजाति की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना है। जिला विधिक से...
Read Moreउदयपुर. उदयपुर जिले में कोरोना धीरे धीरे अपने पैर पसार रहा है. सोमवार को 60 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आज मंगलवार को एक दर्जन का इजाफा हो कर पॉजिटिव का आंकड़ा 72 पहुंच गया. इसमें 50 रोगी शहरी क्षेत्र के हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्र के 22 रोगी शामिल है. शहरी एवं ग्रामीण दोनों में 48 रोगी नए हैं. चार कोरोनावारियर्स भी इसकी चपेट में आए हैं.
Read Moreउदयपुर। कोरोना के ताण्डव को याद करते ही जेहन में मौतों का वो मंजर याद आ जाता है जब शमशान में अनवरत लाशें जला करती थी। अब एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। उदयपुर में धीरे-धीरे केसों में इजाफा देखा जा रहा है। सोमवार को चिकित्सा विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 932 में से 60 मरीज पॉजीटिव मिले हैं। इनमें शहरी क्षेत्र से सर्वाधिक 56 मरीज हैं। 37 नए केस हैं जबकि नजदीकी सम्पर्क वाले 18,एक कोरोना वॉरियर्स एवं 4 केस ग्रामीण क्षेत्र से हैं। ...
Read Moreउदयपुर । विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2022 को आयोजित किया जाएगा। जिले मे ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर उल्लासपूर्वक एवं त्योहार के रूप मे किये जाने के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने बताया कि समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन को आमंत्रित किया जाएगा। खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित जिला स्तर पर गांधी ग्राउंड में प्रातः 7:30 बजे से जनजाति छात्र-छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें तीरंदाजी, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात् जनजाति कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किया जाएगा। जिनमें अम्बासा से कथौडी जनजाति कलाकार दल मावलिया नृत्य, गांव कविता से गवरी नृत्य, गोगुंदा का गैर नृत्य, खेरवाड़ा का जनजाति सांस्कृतिक दल का विवाह नृत्य तथा आ...
Read Moreमंत्री रामलाल जाट ने लम्पी की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने के दिए निर्देश,ग्राम सभाओं में विशेष रूप से पशुपालकों को जागरूक करें :जाट
उदयपुर। लम्पी रोग की रोकथाम के लिए सरकार दिन-रात एक कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार रात्रि नौ बजे सर्किट हाउस में जिला प्रभारी मंत्री एवं राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने पशुपालन विभाग और कृष विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाकर लम्पी रोग की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पंचायत समिति की बैठकों और ग्राम सभाओं में प्रभावी रूप से समस्त जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, उप सरपंचों, वार्ड पंचों, किसानों, समाजसेवियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को लम्पी रोग के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। मंत्री जाट ने इससे सम्बंधित पम्पलेट प्रकाशित कर जिलेभर में वितरित करने हेतु निर्देशित किया। कोरोना के अनुभवों से लें सीख :जाट मंत्री रामलाल जाट ने कहा कि हमें इस रोग की रोकथाम के लिए भी कोरोना के अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने बीमार पशुओं को आवश्यक रूप से स्वस्थ प...
Read Moreउदयपुर। 11 जुलाई को प्रार्थी कल्याण सिंह निवासी मजावड़ा का कुवारी माइंस के पास से अपहरण कर पुरानी रंजिश को लेकर थाना डबोक का हिस्टरी शीटर और हार्डकोर अपराधी करण सिंह पिता पन्ने सिंह निवासी मंदेरिया और थाना नाई का हिस्टरीशीटर और हार्डकोर अपराधी दिलीप नाथ पिता नारायण नाथ निवासी सीसारमा सहित उनके साथियों द्वारा पाडू माता की तरफ सुनसान स्थान पर ले जाकर जानलेवा हमला किया गया जिस पर अपहरण, मारपीट और जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया। आरोपी दिलीप नाथ और उसके साथ नरेश पालीवाल पिता भवानी शंकर पालीवाल निवासी सज्जननगर और गजेन्द्र चौधरी पिता लक्ष्मीलाल चौधरी निवासी कालीभीत हाल अम्बामाता मंदिर के पास को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायलय में पेश किया गया जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे हैं एवं अन्य आरोपियों करण सिंह और उसके साथियों की तलाश कर गिरफ़्तारी के प्रयास जारी हैं। ...
Read Moreउदयपुर। 4 अगस्त की रात अर्चना अगरबत्ती फर्म डबोक परिसर में अज्ञात बदमाशों ने प्रवेश कर ट्यूबवेल विद्युत मोटर की केबल काट कर चोरी होने पर थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया था। प्रकरण में पुलिस द्वारा टीम बना कर गहन प्रयास कर मुस्तबा राजेंद्र पिता गणेश कालबेलिया निवासी उमरड़ा थाना हिरन मगरी और जुगनू पिता खुमान कालबेलिया निवासी धूनीमाता थाना डबोक को डिटेंन कर गहन पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। दोनों की निशानदेही से अपराध में संलिप्त कार सहित माल विद्युत केबल जब्त की गई। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है। ...
Read Moreउदयपुर। जिले में पुलिस द्वारा अवैध खनन पर प्रभावी रूप से कार्रवाई की जा रही है। एसपी विकास शर्मा द्वारा चलाए जा रहे अवैध खनन के खिलाफ विशेष अभियान के तहत एडिशनल एसपी ग्रामीण मुकेश सांखला और उपाधीक्षक कैलाश कँवर राठौड़ के निर्देशन में डबोक थानाधिकारी योगेन्द्र कुमार व्यास द्वारा टीम का गठन कर अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए राजी का गुडा में एक जेसीबी मशीन, एक ट्रेक्टर, एक कम्प्रेसर मशीन को जब्त किया गया। इन वाहनों के चालक, मालिक एवं अवैध खनन कर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है एवं अग्रिम अनुसन्धान और कार्रवाई जारी है। ...
Read Moreउदयपुर, 6 अगस्त/शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल वन्यजीव अभयारण्य सज्जनगढ व जैविक उद्यान मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत सोमवार 8 अगस्त को पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। सहायक वन संरक्षक ने बताया कि वन्यजीव अभयारण्य सज्जनगढ़ के मानसून पैलेस के निकट स्थित मजार पर जायरिन का जियारत हेतु आना-जाना लगा रहेगा, इसके चलते व्यवस्था बनाये रखने के कारण यहां सोमवार को पर्यटकों का प्रवेश पूर्ण रूप से निषेध रहेगा। ...
Read Moreराजस्थान राज्य सूचना आयोग की पहल से अपीलार्थियों को मिली राहत,चार विशेष अदालतों में एक ही दिन में 237 में से 234 द्वितीय अपीलें देय सूचना देकर निस्तारित
उदयपुर 6 अगस्त। राजस्थान राज्य सूचना आयोग लंबित अपीलों के निस्तारण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। मुख्य सूचना आयुक्त श्री डी बी गुप्ता लंबित मामलों को लेकर बेहद गंभीर हैं एवं इसके लिए अब विशेष अदालतों का भी आयोजन कर रहे हैं। जयपुर के बाद इस तरह की विशेष अदालत का आयोजन पहली बार उदयपुर में किया गया जहां एक ही दिन में 237 द्वितीय अपीलों में से 234 अपीलों का देय सूचना देकर निस्तारण कर दिया गया। कुल 237 अपीलों में 234 अपीलों में देय सूचना अपीलार्थियों को देने से अपीलार्थियों को भी राहत मिली। इस दौरान मुख्य सूचना आयुक्त श्री डी बी गुप्ता एवं अन्य सूचना आयुक्तों ने अपीलार्थियों की परिवेदनाओं को गंभीरता से सुना एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करवाया। कलेक्ट्रेट में चार कक्षों में दिनभर चली अदालत जिला कलेक्ट्रेट के चार कक्षों में राज्य सूचना ...
Read Moreउदयपुर, 6 अगस्त। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार जिले में मक्का फसल में फाल आर्मी कीट का प्रकोप होने की संभावना को देखते हुए किसानों को कीट की पहचान एवं नियंत्रण के संबंध में कृषि विभाग द्वारा गाँव गाँव शिविर लगाकर जानकारी दी जा रही है। कृषि उपनिदेशक माधव सिंह चंपावत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विभाग के अधिकारियों, कृषि पर्यवेक्षकों एवं विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फसल में फॉल आर्मी कीट प्रबंधन के संबंध में जागरूक करने का उद्देश्य यही है कि समय रहते किसान अपनी फसलों को इन कीटों केे प्रकोप से बचा सके। उन्होंने बताया कि जिले में अंतिम 1 महीने से लगातार वर्षा होने से कीट का नियंत्रण स्वतः हो रहा था लेकिन एक सप्ताह से वर्षा कम होने से कीट का प्रकोप उसकी अनुकूलतम दशा मिलन...
Read Moreजिला प्रशासन व पशुपालन विभाग सतर्क,कलक्टर ने लम्पी स्किन डिजीज से निपटने के लिए दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
उदयपुर, 6 अगस्त। भारत सरकार एवं पशुपालन निदेशालय राजस्थान के दिशा-निर्देशानुसार पशुपालन विभाग द्वारा लम्पी स्किन डिजीज से निपटने के लिए जिले की समस्त संस्थाओं को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए है। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने विभागीय अधिकारियों व समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सतर्क रहने व राज्य सरकार के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये है। कलक्टर ने आवश्यकता होने पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने सरकार के निर्देशानुसार जिले की समस्त संस्थाओं के प्रभारियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को रोग सर्वेक्षण, बचाव, रोकथाम व उपचार हेतु पाबंद कर पशुपालकों हो सतत जागरूक करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि जिले में इससे संबंधित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश लेने पर रोक लगा दी गई है व राजकीय अवकाश के दिन भी संस्थाए पूरे समय खुली रहेगी। ...
Read Moreत्यौहारों पर कानून व शांति व्यवस्था संबंधी बैठक संपन्न,सांप्रदायिक सौहार्द्र के साथ मनाएं पर्व व त्यौहार-एसपी
उदयपुर, 6 अगस्त। आगामी दिनों में आने वाले विभिन्न त्यौहार व पर्व यथा मोहर्रम, रक्षाबंधन, स्वाधीनता दिवस, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी आदि के दृष्टिगत उदयपुर शहर व जिले में कानून व्यवस्था हेतु शांति समिति के सदस्यों व अधिकारियों की बैठक शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों को इन त्यौहारों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्र का परिचय देते हुए पुलिस व प्रशासन का सहयोग देने की बात कही। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक शर्मा ने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन, जुलूस आदि के आयोजकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि वे कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपलब्ध पुलिस जाब्ते को बेहतर ढंग से नियोजित करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इ...
Read More