फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी की अनुशंषा पर राज्य सरकार ने बजट वर्ष 2022-2023 में मावली क्षैत्र में 10 करोड रूपये की लागत से 25.50 किमी. दूरी की 14 मिसिंग लिंक व नॉन पेचेबल सडकों के निर्माण की स्वीकृति दी है। विधायक जोशी ने बताया कि इस स्वीकृति में शोभजी का खेडा से साकरिया खेडी, आमली से दूधालिया, रठाना से पीपरोली, मोटीखेडी से डिगरकिया, खेमली में एम. डी. आर. 36 ए से नाहर मगरा ओडवाडिया सडक (महादेव मन्दिर तक) नउवा में रायजी का गुडा सडक से खादरा चौराहा, खरताणा में ढोलिया जी बावजी से धनेरिया, मिसिंग लिंक सडक खेमपुर से लदानी, भैसडा खुर्द में कैलाशी रेबारी के घर से रावजी का गुडा तक व भैसडा कलां में भोण्डा कलां मगरी से अंवलिया कुंआ की ओर सडकों का निर्माण मिसिंग लिंक में होगा, वही डबोक में डबोक गांव की सम्पर्क सडक, धूणीमाता में एन. एच. 76 से आशाराम आश्रम व नाहर मगरा से आशाराम आश्रम...
Read MoreCategory: मावली
मावली। ब्लॉक स्तरीय सत्रारंभ वाकपीठ को लेकर बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेड़ता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वाकपीठ की व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंपा गया तथा वार्ताओं के विषयों एवं वक्ताओं पर चर्चा कर कार्यक्रम तय किए गए। तैयारी बैठक में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मावली मोहम्मद अंसार काजी, सिंधू प्रधानाचार्य उमेश माहेश्वरी,ढूंढिया प्रधानाचार्य गोपाल मेनारिया,चंगेड़ी प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार, भीमल प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, घनौली प्रधानाचार्य दीपक तलेसरा,नउवा प्रधानाचार्य निधि शर्मा,घासा प्रधानाचार्य तरन्नुम पठान, मेड़ता प्रधानाचार्य भूपेंद्र कौर, रख्यावल प्रधानाचार्य आशा सोनी एवं पलाना खुर्द प्रधानाचार्य प्रदीप नेगी शामिल हुए। बैठक के दौरान मेजबान प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कौर ने सभी का स्वागत किया। ...
Read Moreफतहनगर। पूर्व विधायक मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी की अनुशंसा पर मावली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत के लिए 10 करोड़ की स्वीकृतियां जारी की गई है। पार्षद नरेश जाट के अनुसार शोभजी का खेड़ा से साकरिया खेड़ी डेढ़ किलोमीटर की सड़क के लिए 60 लाख, आमली से दुधालिया 2 किलोमीटर सड़क के लिए 80लाख, रठाणा से पीपरोली 5 किलोमीटर के लिए 190 लाख, मोटी खेड़ी से डिंगरक्या 2 किलोमीटर सड़क के लिए 80लाख, एमडीआर 36ए से नाहर मगरा ओढ़वाड़िया सड़क डेढ़ किलोमीटर के लिए 60 लाख, रायजी का गुडा सड़क से खादरा चौराहा वाया नउवा वाड़ा एवं खादरा वाड़ा ढाई किलोमीटर सड़क के लिए 100 लाख, ढोलियाजी बावजी से धनेरिया 2 किलोमीटर सड़क के लिए 80लाख, मिसिंग लिंक सड़क खेमपुर से लदानी 1 किलोमीटर के लिए 30 लाख, कैलाशी रेबारी के घर से रावजी गुड़ा तक 2 किलोमीटर सड़क के लिए 80लाख, डामरीकरण रोड भोड़ाकला मंगरी से अवलिया कुआं की ओर आधा किलो मीटर के लिए 20 ...
Read Moreफतहनगर। मावली तहसील की ढूंढिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महिला कृषकों को उद्यानिकी फसलों की जानकारी दी गई। राजस्थान जल क्षैत्र आजीविका सुधार परियोजना के तहत उद्यानिकी फसलों व सब्जियों की जानकारी हेतु महिला प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कृषि पर्यवेक्षक राधेश्याम रेगर द्वारा सब्जी फसलों की जानकारी एवं जल बचत की जानकारी दी गई। साथ ही सहायक कृषि अधिकारी जमनाशंकर मेनारिया द्वारा फव्वारा संयंत्र, पाइपलाइन, फार्म पॉन्ड आदि जल बचत योजनाओं पर अनुदान संबंधी जानकारी दी गई एवं तकनीकी सहायक जेंडर गंगा शर्मा द्वारा महिलाओं को स्वयं सहायता समूह एवं राधा कृष्ण कृषक उत्पादक समूह के बारे में बताया। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं को सब्जियों का बीज वितरण किया गया। ...
Read Moreमावली. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा मावली ने आज एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि वर्षा ऋतु के प्रारंभ होने से विद्यालयों के ऐसे कक्षा कक्ष जिनमें पानी टपकता है या जीर्ण शीर्ण अवस्था में है, जिनसे विद्यार्थियों अथवा स्टाफ को हानि पहुंचने की संभावना मात्र भी हो तो ऐसे कमरों में किसी भी परिस्थिति में कक्षा संचालन नहीं किया जावे. किसी भी प्रकार की घटना अथवा दुर्घटना होने पर संबंधित विद्यालय के संस्था प्रधान जिम्मेदार होंगे.
Read Moreईंटाली (राहुल पुजारी)। रविवार को गांव में पवित्र श्रावण मास की एकादशी के पर्व पर गांव की महिलाओं द्वारा सिर पर दही से भरी एवं फूलों से सज्जित मटकियां सिर पर रखे कलश यात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर भगवान के भजनों पर नृत्य करती हुई चारभुजा मंदिर, श्री चामुंडा माता मंदिर,श्री नारसिंह माता जी मंदिर होते हुए कलश यात्रा सदर बाजार से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची जहां गांव पंचों द्वारा माता जी के पोशाक व महिलाओं द्वारा भगवान को चांदी का छोटा कलश व गांव के मुकेश सोनी पिता कन्हैया लाल सोनी द्वारा करीब 5 तोले का चांदी का मुकुट भगवान को भेंट किया गया। मंदिर पुजारी भंवरलाल पुजारी द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण भगवान का एकादशी के पर्व पर भव्य श्रृंगार कराया गया। आरती की गई व प्रसाद वितरण किया गया। गांव के महादेव मंदिरों पर महिलाओं द्वारा व्रत व पूजन सायंकालीन बेला पर भजन कीर्तन भी किए जा रहे हैं। ...
Read Moreफतहनगर। पूर्व विधायक एवं मावली पंचायत समिति प्रधान पुष्करलाल डांगी ने जयपुर प्रवास के दौरान विभिन्न विभागों के मंत्रियों से मुलाकात कर चर्चा की। प्रधान के साथ शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल आमेटा, फतहनगर सनवाड़ पालिका के नेता प्रतिपक्ष मनोहर लाल त्रिपाठी, पार्षद नरेश जाट, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक वैष्णव आदि भी थे। डांगी ने शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला से भेंटकर बड़गांव में कला संकाय, पलाना कला व आसना में विज्ञान संकाय खोले जाने तथा पांच अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जाने,एक संस्कृत विद्यालय खोले जाने का आग्रह किया। डांगी ने बड़गांव स्कूल के नवीन भवन निर्माण का अनुरोध भी किया। डांगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा से भेंट कर फतहनगर में ट्रॉमा हॉस्पिटल को लेकर आग्रह किया। इन जनप्रतिनिधियों ने कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, ...
Read Moreमावली। मावली क्षेत्र के ग्राम पंचायत फलीचडा मे राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोजलाई मे प्रवेशोत्सव के दौरान सावन के प्रथम सप्ताह मे गाँव कालाखेत करीबन 2 किलोमीटर दूर से सात बालक/ बालिकाओं ने स्कूल में प्रवेश लिया जिसमे राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु द्वारा प्रवेश लेने वाले बालको का तिलक निकालकर स्वागत किया। देशबंधु ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार सभी को शिक्षा मिले। बेटी बचाओ बेटी पढाओ शिक्षा से ही समाज का समग्र विकास हो सकता है। अभिभावकों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक बालक-बालिकाओं को विद्यालय मे प्रवेश दिलवाया जाए। प्रधानाध्यापक प्रेम सिह राजपुत ने बच्चों को सभी कक्षाओं की पुस्तकें वितरित की। सभी बालक बालिकाएं पुस्तकें मिलने पर बड़े प्रसन्न हुए। ...
Read Moreमावली। भरतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल मावली के नेतृत्व में भारत की 15वी राष्ट्रपति प्रथम आदिवासी महिला श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के बनने पर भाजयुमो मावली मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मावली मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी की एवम मिठाई बाट कर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर भाजयुमो मावली मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी ने कहा कि यह पहला अवसर है कि एक आदिवासी महिला हमारे राष्ट्र की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनी। पुजारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। यशस्वी प्रधान मंन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। इस अवसर पर जनसंघ के वरिष्ठ नेता रामचंद्र सोनी,मावली पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल,भाजयुमो मावली मण्डल अध्यक्ष मनोज पुजारी,युवा मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाश डांगी,...
Read Moreबड़गांव स्कूल पहुंच विधायक ने की शिक्षामंत्री से बात,जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हुई 6 कमरों की घोषणा
फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने बड़गांव स्कूल में कला संकाय एवं जर्जर भवन को लेकर की जा रही तालाबंदी के बीच बुधवार को बड़गांव पहुंच कर जानकारी ली तथा मंत्री एवं अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। तालाबंदी के तीसरे दिन विधायक जोशी,पूर्व भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधवलाल जाट तथा अन्य जनप्रतिनिधि विद्यालय पहुंचे। विधायक ने ग्रामीणों से बात कर समस्या को समझा और कहा कि मैं आपके साथ हूं। उसी समय विधायक ने दूरभाष के माध्यम से शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला,शिक्षा निदेशक,जिला कलक्टर आदि से बात कर वास्तविक स्थिति के बारे में उन्हें अवगत करवाया और उनके समक्ष नवीन भवन निर्माण एवं अतिरिक्त संकाय कला वर्ग की मांग रखी। मंत्री एवं अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उक्त कार्य जल्द ही करवा दिया जाएगा। मौके पर विधायक ने विद्यार्थी व विद्यालय हितार्थ 2 नवीन कमरे बनवाने की घोषणा की। इसके साथ ही ...
Read Moreईंटाली। राजकीय आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंटाली में कोरोना से बचाव को लेकर बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इंटाली क्षेत्र में अभी तक लगभग 100 व्यक्तियों ने बूस्टर डोज लगवाई है। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम मोहिनी देवी द्वारा बुस्टर डोज लगाई जा रही है। आज इस अभियान के दौरान चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ.मनीष कुमार, मेल नर्स देवीलाल पटेल, लैब टेक्नीशियन धीरज कुमार सुथार एवं सुरेश जाट उपस्थित थे। ...
Read Moreमावली। स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में सेवारत कनिष्ठ सहायक गोदारा का चयन महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय में होने से विदाई दी गई। कार्यालय स्टाफ द्वारा कनिष्ठ सहायक रमेश कुमारी गोदारा को विदाई दी गई। गोदारा का चयन महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय सुन्दरवास, गिर्वा उदयपुर में हो गया। विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रकाश चंद्र चौधरी, अंसार मौहम्मद काजी, मुकेश कुमार त्रिवेदी, आशिष कुमावत, सब्बीर हुसैन मैवाती, पवन कुमार नागौरी, चुन्नीलाल अहीर, द्वारकेश जोशी, राजेश कुमार मीणा, नारायण सिंह राठौड़, भगवत प्रसाद बुनकर, प्रहलाद पुरी गोस्वामी, व रमेश बड़गुर्जर सहित कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में कनिष्ठ सहायक रमेश कुमारी गोदारा को तिलक लगा, उपरणा एवं श्री फल भेंट कर विदाई दी गई। ...
Read Moreइंटाली. लगातार हो रही बारिश के कारण इंटाली क्षेत्र के एनीकट पर दूसरी बार चादर चलती हुई वही इंटाली तालाब करीबन आधा भर चुका है. वही देखा जाए तो किसानों को अब की बार दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. कई किसानों के खेतों में दोबारा बुवाई करनी पड़ी जिससे खाद बीज और मशीन द्वारा बूवाई करने पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. कई किसानों के तो दूसरी बार में भी लगातार हो रही बारिश के कारण फसल अंकुरित नहीं हो पाई.
Read Moreफतहनगर। मावली तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में कला संकाय खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आज सांकेतिक तालाबंदी की। ग्रामीणों ने बताया कि लम्बे समय से यहां कला संकाय खोले जाने की मांग की जा रही है। उक्त संकाय नहीं होने से ग्रामीण छात्र-छात्राओं को अन्यत्र जाना पड़ता है। ग्रामीण परिवेश में होने के कारण छात्राओं को अध्ययन हेतु अन्यत्र अभिभावक भेजने में हिचकिचाते हैं। ऐसे में कई बालिकाएं आगे नहीं पढ़ पाती जबकि सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय के भवन को बने हुए 60 वर्ष हो चुके हैं जिससे पूरा भवन जर्जर अवस्था में है। इससे विद्यार्थियों की जान को खतरा हो सकता है। बारिश में विद्यालय की छत टपकती है। कई बार उच्च अधिकारियों को इससे अवगत कराया जा चुका है मगर इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणें का कहना था कि अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिय...
Read Moreफतहनगर. सोमवार को क्षेत्र में झमाझम बारिश के बाद नदी नाले चल पड़े. चंगेडी गांव के बाहर बीका खेड़ा बवाल फैक्ट्री से पहले एनीकट पूरे वेग से छलक गया. चंगेरी निवासी दीपक पालीवाल ने बताया कि इस सीजन में यह एनीकट दूसरी बार छलका है. आज पानी की अच्छी आवक होने से पूरे वेग के साथ पानी एनीकट से निकलकर सड़क पर से होते हुए गुजरा. 2006 के बाद आज पहली बार पुनः ऐसा नजारा देखने को मिला. ओवरफ्लो एवं सड़क पर बहते पानी का नजारा देखने के लिए गांव के कई लोग शाम तक जुटे रहे. यह पानी जोयडा नदी में जाकर मिलता है.
Read Moreउदयपुर. मावली तहसील के ईंण्टाली गांव मे जोरदार बारिश के साथ ही गांव के तालाब में पानी की आवक जारी है. बारिश के बाद चारों ओर हरियाली छा गई है. इससे क्षेत्र का नैसर्गिक सौंदर्य निखर उठा है. इंटाली तालाब के मनोरम दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया है गांव के ही राहुल पुजारी ने.
Read Moreजर्जर भवन, टपकते कमरों में पढ़ने को मजबूर छात्र-छात्राएं, ग्रामीण आक्रोशित तो विद्यालय प्रशासन लाचार
फतहनगर। मावली विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में कक्षा कक्षों की कमी एवं उस पर जर्जर कक्षा कक्षों की स्थिति कोढ़ में खाज का काम कर रही है। ऐसा ही मावली तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव के विद्यालय भवन का हाल है। भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर अवस्था में है। कक्षा 1 से 12 तक कुल नामांकन 406 है जबकि कक्षा कक्षों का निर्माण 60 वर्ष पुराना है,जिसके सभी कमरों में पानी टपकता है तथा दीवारों एवं पट्टियों में भी दरारें हैं। अधिक बारिश होने के कारण आज सरपंच प्रतिनिधि मांगीलाल गाडरी से पंचायत भवन का ताला खुलवा कर दो कक्षाओं को बिठाने की व्यवस्था की गई। एक कक्षा को स्टूल टेबल पर टपकते कक्षा कक्षा में ही बिठाया गया। इसके बावजूद छात्र संख्या अधिक होने से 2 कक्षाओं को नीम के पेड़ के नीचे खुले में बैठना पड़ा। ग्राम सभा में भी पंचायत द्वारा कई बार नए भवन निर्माण अथवा कक्षा कक्ष की मरम्मत हेतु...
Read Moreमावली। पानी की निकासी का उचित प्रबन्ध नहीं होने से यहां के सीबीईओ कार्यालय परिसर में सर्वत्र पानी ही पानी भर गया। बताया गया कि गांव की नालियों का पानी एवं बरसाती पानी आ जाने से कार्यालय तलैया बन गया। परिसर में गढ़े गहरे होने के कारण पानी भर गया। इससे कार्यालय के कार्मिकों एवं कार्यालय में आने वालों को समस्या आ रही हैं। निकासी का समय रहते प्रबन्ध नहीं होने पर भवन को भी नुकसान हो सकता है। ...
Read Moreफतहनगर। ग्राम पंचायत ईंटाली की वार्ड पंच श्रीमती सोना देवी खटीक ने एक दर्जन वाटर कैम्पर भेंट कर अपने जन्म दिन को यादगार बना दिया। श्रीमती खटीक ने आदर्श राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र इंटाली प्रथम, द्वितीय आंगनवाड़ी केंद्र,चायला खेड़ा आंगनवाड़ी केंद्र,बड़गांव आंगनवाड़ी, उदाखेड़ा आंगनवाड़ी केंद्र,भीलाखेड़ा आंगनवाड़ी केंद्र,ढूंिढया समेत अन्य आंगनवाड़ी केन्द्रों पर ठंडे पानी के लिए कैंपर भेंट किए। ...
Read Moreफतहनगर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल उदयपुर और जिला पर्यावरण समिति पर्यावरण विभाग राजस्थान सरकार और फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली के साझे में तीन दिवसीय पर्यावरण चेतना रथयात्रा का शुभारंभ 12 जुलाई को सुबह 11 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय से होगी। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एवं फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन 2021 प्रारूप के अनुसार 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध एवं विकल्प जागरूकता रथयात्रा संभागीय आयुक्त द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया जाएगा। शरद सक्सैना क्षेत्रीय प्रबंधक, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल उदयपुर के अनुसार भारत सरकार के गाइड लाइन के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प की जागरूकता रथयात्रा द्वारा आमजन से अपील की जाऐगी। दुसरे चरण में आमजन ...
Read More