मावली

विधायक धर्म नारायण जोशी के तारांकित प्रश्न का उत्तर देने से सरकार ने किया इनकार

जयपुर. मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने आज विधानसभा में मावली विधानसभा क्षैत्र में डी एम एफ टी मद से स्वीकृत विकास कार्यों के लम्बित होने, विकास कार्यों में मावली के साथ भेदभाव होने व राजकीय महाविद्यालय मावली का भवन निर्माण स्वीकृति के बाद भी आरंभ न होने का मुद्दा उठाया। जोशी ने विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से स्टाम्प ड्यूटी पर गौ संरक्षण अधिभार से एकत्र राशि व उसके व्यय के विवरण की जानकारी मांगी, सरकार ने उक्त प्रश्न स्थगित करवाकर उत्तर देने से इंकार कर दिया।

Read More
मावली

मावली में जयकारों के साथ धूमधाम से मनी तेजादशमी

मावली। जाट समाज मावली द्वारा सोमवार को तेजादशमी महोत्सव तेजाजी के जयकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया। भव्य शोभायात्रा में तेजाजी की झाँकी के साथ हजारों की संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा तेजाजी के जयकारों के साथ डी जे की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। भव्य शोभायात्रा का प्रारम्भ पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर मैन चौराया, उदयपुर रोड़, तहसील रोड़, एकलिंग जी मन्दिर, मावली गाँव, वल्लभनगर रोड़ होते हुए तेजाजी मंदिर प्रांगण में समारोह में तब्दील हो गई। समारोह की अध्यक्षता मेला समिति अध्यक्ष मोहनलाल जाट ने की। मुख्य अतिथि इंटक नेता शंकरलाल चौधरी थे। विशिष्ट अतिथि कैलाश चौधरी, तहसील अध्यक्ष रामलाल जाट, तहसील युवा अध्यक्ष हरीश जाट, सरपंच प्रतिनिधि छोगालाल जाट, युवा जिलाध्यक्ष माधवलाल जाट, प्रभुलाल जाट, मुरली जाट, प्रेम जाट, रमेश जाट, वरदा जाट, माना जाट, जोधा जाट, वजेराम जाट, गणेश जाट, छोगालाल जाट, ...

Read More
मावली

सरजणा बांध छलकने के करीब पहुंचा, बड़गांव बांध 15फीट के करीब

फतहनगर। वल्लभनगर का सरजणा बांध अभी आधा फीट खाली है तथा इसके रात को ओवरफ्लो होने की संभावना है। इसका पानी ही बड़गांव बांध में जाएगा। बड़गांव बांध 15 फीट के करीब पहुंच गया है तथा रूक-रूक कर हो रही बारिश के चलते इसमें पानी की आवक जारी है। सरजणा बांध भरने के बाद बड़गांव बांध का जल स्तर तेजी से बढ़ने के आसार हैं। बड़गांव बांध साढ़े पच्चीस फीट पर ओवरफ्लो होगा। बड़गांव निवासी माधवलाल जाट ने बताया कि बांध में पानी की आवक के चलते इसका विहंगम दृश्य भी लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है। आस पास के गांवों के लोग बांध में पानी की लहरों को देखने उमड़ रहे हैं। बड़गांव बांध के भरने के बाद इसका पानी बेड़च नदी में जाएगा। इस बांध के यहां से शुरू होने वाली बेड़च नदी फिलहाल चुण्डावत खेड़ी,चंगेड़ी,वासनीकलां आदि गांवों से आने वाले पानी से चल निकली है। इसका पानी चित्तौड़ जिले के आकोला कस्बे को भी पार कर गया है। बेड़च नदी पर बने ...

Read More
मावली

जन्म दिन पर पूर्व विधायक व मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी को सांवलिया सेठ की तस्वीर की भेंट

फतहनगर। गुरूवार को पूर्व विधायक एवं प्रधान पुष्करलाल डांगी का जन्म दिन था। इस अवसर पर मावली तहसील के विभिन्न गांवों से उनके शुभचिंतक आसना पहुंचे तथा डांगी को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। कई लोगों ने सोशल मिडिया के जरिए भी डांगी को शुभकामनाएं दी। पंचायत समिति सदस्य नटवर गुर्जर,मोहन जाट,पार्षद नरेश जाट, शिवलाल शर्मा, विकास लावटी,दीपक कोठारी, गोवर्धन खटीक, नितेश,देवीलाल तेली,मावली सरपंच भूपेंद्र गुर्जर,देवीसिंह, कैलाश गुर्जर,बबलू गोस्वामी, इकराम शैख, प्रकाश खटीक आदि कार्यकर्ताओं ने प्रधान डांगी का सरोपा एवं उपरने द्वारा स्वागत कर शुभकामनाएं दी एवं प्रभु श्री सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट की। ...

Read More
मावली

गौ सेवा के साथ युवा कांग्रेस का 62वां स्थापना दिवस मनाया

मावली। युवा कांग्रेस का 62 वां स्थापना दिवस युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रौनक गर्ग के नेतृत्व में गौ सेवा कर मनाया गया। मावली स्थित श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में आयोजित इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव माहीन खान मेकस, पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस लव कुमार पुरोहित, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष निरंजन चौधरी, महेश पालीवाल, पंचायत समिति सदस्य पुर्णाशंकर नागदा, पार्षद नारायण मोर, सुनील मुंदडा, विनोद यादव, धर्मेश चपलोत, पूर्व सेवादल अध्यक्ष जगपाल सिंह, कालू माहेश्वरी, युवा कांग्रेस फतहनगर अध्यक्ष नितेश पुरी गोस्वामी आदि उपस्थित रहे। ...

Read More
मावली

प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने सौंपा ज्ञापन

मावली। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेशव्यापी आह्वान पर शिक्षकों की ज्वलंत समस्या तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण पर लगी रोक हटाने, सरकार की तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण पर ढुलमुल नीति के विरोध एवं उपप्रधानाचार्य के 50 फीसद पदों पर सीधी भर्ती की मांग को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखण्ड अधिकारी मावली को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देते समय राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुधीर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष माध्यमिक शंकरलाल जाट, उपशाखा मावली के अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, मंत्री भीमसिंह राव, कोषाध्यक्ष सोहनलाल जाट, प्रभुलाल जाट, लोकेश जीणावत, संजय गहलोत, प्रहलाद बड़गुर्जर, शंकरलाल जाट मावली, दिनेश व्यास, शंकरलाल जाट सालेरा, हरीश दाधीच, महावीर जाट, कमलेश चौधरी, किशोर पाण्डे, लक्ष्मीलाल प्रजापत, किशोरसिंह चुण्डावत, गोपाल ...

Read More
मावली

भेरूजी के स्थानक परिसर में किया पौधारोपण

ईंटाली। ईन्टाली ग्राम पंचायत में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी के सानिध्य में भेरूजी बावजी परिसर में पौधरोपण किया गया। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार ईन्टाली ग्राम पंचायत में प्राचीन धार्मिक स्थल भेरुजी बावजी परिसर में आमेटा परिवार द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में सोमेश्वर लाल, हेमशंकर, भंवर लाल, ओम प्रकाश, जयन्त, हरिश, प्रिंस आदि आमेटा परिवार ने सामुहिक रुप से पौधारोपण में अर्जुन, नीम, एवं बिलफत पौधे लगाकर स्वच्छ हरित सर्वाेच्च भारत निर्माण का संदेश दिया। ...

Read More
मावली

मावली तालाब की पाल पर किया पौधारोपण

मावली। किंग सेना मातृभूमि धर्म संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संस्थापक कुंवर गगनसिंह राव के निर्देशानुसार शनिवार को मावली में पौधारोपण किया गया। तालाब की पाल पर नव निर्माण कार्य अमृत सरोवर के तहत 21 पौधो का रोपण किंग सेना मातृभूमि धर्म की ओर से किया गया। इस अवसर पर किंग सेना के मावली संयोजक प्रकाश वीरवाल, लव गुर्जर, देवी सिंह गुर्जर, मावली सरपंच भूपेंद्र सिंह गुर्जर, वार्ड पंच गोविंद यादव मौजूद रहे। ...

Read More
मावली

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किसानों को जागरूकता हेतु छाता वितरण

फतहनगर। शुक्रवार को ग्राम पंचायत ढूंढिया में कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी जमनाशंकर मेनारिया द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पशुओं में फैलने वाली बीमारी लंबी स्किन डिजीज वायरस के बारे में जानकारी दी। साथ ही कृषि पर्यवेक्षक राधेश्याम रेगर द्वारा खरीफ फसलों एवं मक्का फसलों में लगने वाली कीट व्याधि के बारे में जानकारी दी गई एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बीमा प्रतिनिधि राजेंद्र द्वारा फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई एवं 5 किसानों को पुरस्कार के रूप में छाता वितरण किया गया। इस दौरान कृषि पर्यवेक्षक संजय रेगर एवं वार्ड पंच किशन लाल चौबीसा एवं अन्य किसान मौजूद थे। ...

Read More
मावली

जिला कलक्टर ने मेड़ता स्कूल का किया औचक निरीक्षण

फतहनगर। क्षेत्रीय भ्रमण दौरान कलक्टर मीणा ने मेड़ता स्कूल का भी औचक निरीक्षण किया और विद्यालय में संचालित होने वाली गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों के हित में सरकार की ओर से दी जाने वाली हर संभव सहायता व सुविधाओं को समय पर उपलब्ध कराने, शैक्षिक उन्नयन के साथ शिक्षा में नवाचार करने, विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने आदि निर्देश विद्यालय प्रबंध को प्रदान किए। विद्यालय प्रभारी ने कलक्टर का स्वागत कर स्कूली गतिविधियों एवं उपब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की। मेडता में आयोजित जनसुनवाई एवं विद्यालय निरीक्षण के दौरान मावली प्रधान पुष्करलाल डांगी भी मौजूद रहे। ...

Read More
मावली

शिक्षकों के सहयोग से महुड़ा स्कूल को मिली इलेक्ट्रोनिक घंटी

फतहनगर। मावली तहसील में अनेक राजकीय स्कूल बिना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के ही चल रहे हैं। सेवानिवृत्ति के बाद कभी कोई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद भरा ही नहीं। ऐसे में शिक्षक ही सारा काम करने को मजबूर हैं। महुड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सेवानिवृत्त हुए 8-9 महिने हो गए। ऐसे में घंटी बजाने का काम प्रत्येक पीरियड की समाप्ति के बाद कौन करें। इसके समाधान को लेकर शिक्षकों ने ही आपसी सहयोग के जरिए राशि जुटाकर इलेक्ट्रोनिक बैल खरीद ली। इसमें दीपक मंत्री की प्रेरणा से 5 हजार सुरेन्द्रसिंह ने,4 हजार अभिषेक ने,2 हजार स्वयं मंत्री ने तथा एक-एक हजार की राशि किशन मेनारिया एवं शगुप्ता ने प्रदान की। ...

Read More
मावली

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने को लेकर स्कूली बच्चों ने व्यक्त किया संकल्प

फतहनगर। उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत के मार्गदर्शन में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी ईन्टाली एवं ईजी फ्लक्स पॉलीमर साकरोदा द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के विकल्प और कम्पोस्टेबल प्लास्टिक की प्रायोगिक जांच एवं पौधोंरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुमन बाला शर्मा ने की जबकि मुख्य अतिथि उप तहसीलदार सनवाड़ संपत सिंह भाटी थे। विशिष्ट अतिथि पटवारी भूपेंद्र सिंह जाट एवं कृषि पर्यवेक्षक कैलाश अहीर रहे। संचालन सुनील कुमार विजयवर्गीय ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ललित नारायण आमेटा निदेशक फास्टर संस्थान ने सिंगल युज प्लास्टिक से पृथ्वी एवं मानवीय प्रभाव पर व्याख्यान करते हुए बताया कि प्लास्टिक कैंसर के समान खतरनाक है। कम्पोटेबल प्लास्टिक जांच का प्रायोगिक परीक्षण किया गया। ...

Read More
मावली

सुखवाल मांनवाधिकार सुरक्षा संगठन के संभागीय अध्यक्ष नियुक्त

फतहनगर। एपेक्स ग्लोबल एजुकेशन स्कूल विशनपुरा मावली के प्रधानाध्यापक ललित सुखवाल को मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का संभागीय अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियक्ति पत्र मांनवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी सिंह राठौड़ एवं प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान अशोक योगी द्वारा आज एपेक्स ग्लोबल एजुकेशन स्कूल विशनपुरा मावली पधार कर प्रदान किया गया। उन्होने भ्रष्टाचार मिटाने एवं देश बचाने को लेकर जानकारी दी। इस कार्यक्रम मे राजस्थान प्रांत के उपाध्यक्ष जब्बरसिंह, महिपालसिंह, संतोष कुमार शर्मा, श्रीमती पूनम वर्मा एवं श्रीमती माधुरी शर्मा,प्रियांशी एजुकेशनल सोसायटी के सचिव पृथ्वी सिंह चौहान, कार्यकारणी सदस्य प्रवीण सोनी, विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती प्रीतिका कुंवर चौहान, श्रीमती सुमन सुखवाल एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर विद्यालय में पौधारोपण का भी कार्यक्रम रखा गया जिसमें अतिथियों...

Read More
मावली

कार्यकारिणी गठन एवं शैक्षिक चर्चाओं के साथ ही सत्रारंभ वाकपीठ सम्पन्न, बड़ाला-अध्यक्ष एवं स्वर्णकार बने सचिव

फतहनगर। तुलसीदासजी की सराय स्थित रविन्द्रनाथ टैगौर संस्थान में चल रही मावली ब्लॉक के प्रधानाचार्यों की दो दिवसीय वाकपीठ मंगलवार को शैक्षिक चर्चाओं एवं नवीन कार्यकारिणी गठन के साथ ही सम्पन्न हो गई। समापन अवसर पर अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की जबकि सेवानिवृत्त सहायक निदेशक सुरेन्द्रसिंह राव मुख्य अतिथि,सीबीईओ गोगुन्दा हीरालाल व्यास व मावली एसीबीईओ मोहम्मद अंसार काजी विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम के दौरान गठित नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक मु.ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार,अध्यक्ष संजय बड़ाला को बनाया गया। इसके अलावा मनोज समदानी व प्रदीप सिंह नेगी-उपाध्यक्ष,मोहनलाल स्वर्णकार-सचिव,राजेन्द्रसिंह दुलावत-कोषाध्यक्ष,दीपक तलेसरा व तरन्नुम पठान-संगठन सचिव,उमेश माहेश्वरी व निधि शर्मा-सह सचिव तथा आशा सोनी-सभाध्यक्ष बनाए गए। नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्...

Read More
मावली

ईंटाली से निकला कावड़ियों का जत्था

फतहनगर। सोमवार को इंटाली से कावड़ियों का एक जत्था जल भरकर रवाना हुआ। यह जत्था 65 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर कैलाशपुरी स्थित एकलिंग नाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेगा। कावड़ यात्रा के दौरान भोले के भक्त महादेव के जयकारें लगाते नाचते गाते चल रहे थे। ...

Read More
मावली

ईंटाली में श्रद्धालु महिला-पुरूषों ने मनसा महादेव का व्रत किया धारण

फतहनगर। ईंटाली के हनुमान अखाड़ा में गांव के महिला पुरूषों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मनसा महादेव का व्रत धारण किया। महंत राघवदास त्यागी द्वारा भगवान शिव का विधि विधान से पूजन किया। 16 सोमवार तक अपने घर रहने वाली कुकड़ी के तार की बनाई गई वेल का पुजन करा कर मनसा महादेव की कथा सुनाइ। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। गांव के ही पिपलेश्वर महादेव चौक में भी व्रत धारियों ने व्रत लिया। वहां पर भी गोपाल पुजारी द्वारा महादेव की पूजा अर्चना कर व्रत धारियों को कथा का श्रवण करवाया गया। ...

Read More
मावली

सेवानिवृत्ति पर ग्राम वासियों द्वारा संस्था प्रधान का किया गया सम्मान

ईंटाली(मधुसूदन पारीक)। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छपरा के संस्था प्रधान प्रेमसिंह राणावत द्वारा 36 वर्ष 10 माह के राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर स्थानीय ग्राम छपरा द्वारा स्थानीय विद्यालय में 16 वर्ष 8 माह तक जिन्होंने अपनी सेवा देखकर विद्यालय में 4 कक्षा कक्ष एवं भामाशाह मांगू गिरी गोस्वामी द्वारा रंगमंच एवं चंपालाल जाट द्वारा जल मंदिर का निर्माण करवाना एवं संपूर्ण विद्यालय में बाउंड्री वाल के साथ खेल मैदान विकसित करना, सरस्वती मंदिर की स्थापना एवं विद्यालय प्रांगण में ही आंगनवाड़ी बनाना। यह सभी कार्य विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक एवं मार्गदर्शक छोगालाल जाट के सानिध्य में प्रेम सिंह राणावत द्वारा संपन्न कराए गए। इस अवसर पर पी ओ बरोडिया योगेंद्र सिंह भाटी, जगदीश चंद्र मेनारिया, छोगालाल जाट,रूडेडा के पूर्व सरपंच सोहनलाल मेनारिया, बरोडिया सरपंच भेरू सिंह राणावत, कन्हैया लाल ज...

Read More
मावली

ईन्टाली में श्रेष्ठ नारी रत्न शिरोमणि सम्मान समारोह का आयोजन

फतहनगर। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय ईन्टाली में फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी और दिव्या प्रॉपर्टी एंड कंस्ट्रक्शन एवं दिव्या एसोसिएट उदयपुर के सौजन्य से भारतीय संस्कृति संरक्षण में प्रमुख योगदान के फलस्वरूप श्रेष्ठ नारी रत्न शिरोमणि सम्मान समारोह आयोजित किया गया। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार नेशनल नारी रत्न शिरोमणि सम्मान का आयोजन ऑनलाइन डिजिटल माध्यम से भारतीय संस्कृति संरक्षण में देश की 50 श्रेष्ठ नारी रत्न सम्मान के लिए चयन हुआ। स्थानीय स्तर पर विद्यालय में समारोह के कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मनोज समदानी ने की जबकि मुख्य अतिथि डॉ.मनीष कुमार थे। विशिष्ट अतिथि ग्राम विकास अधिकारी भरत मीणा, पर्यावरण प्रेमी भरत मेनारिया थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओमप्रकाश किराड़ ने किया। अतिथियों का स्वागत संस्था प्रधान रामचंद्र गमेती ने किया। श्रे...

Read More
मावली

विकास कार्यों के प्रस्तावों को लेकर जोशी ने सरकार से किया आग्रह

फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने डी.एम.एफ.टी. में विकास कार्यों के प्रस्तावों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है। जोशी ने बताया कि विधानसभा क्षैत्र से सम्बन्धित साढ़े छः करोड़ (6.50करोड़) रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव डिस्ट्रिक्ट मिनरल फेडरेशन ट्रस्ट (डी.एम.एफ.टी.) में स्वीकृति के लिये अनुशंषा सहित प्रेषित किए। विभाग द्वारा डी.एम.एफ.टी की बैठक विगत छ माह में तीन बार आहूत करके स्थगित कर दी गयी है। विकास कार्यों में अवरोध आ रहा है। जोशी ने सरकार से आग्रह किया है कि बैठक को समय पर आयोजित करने के लिये अधिकारियों को पाबंद करें। अगली बैठक में उक्त प्रस्ताव अनुमोदित होगें,ऐसा उन्होने विश्वास जताया है। जोशी का कहना है कि इससे विकास की गति तेज होगी और क्षैत्रवासियों को राहत मिलेगी। ...

Read More
मावली

सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायक जोशी ने की शिरकत

मावली, 29 जुलाई। वृक्षम् अमृतम् सेवा संस्थान उदयपुर की ओर से वॉरलार्ड अकादमी खेमली तहसील मावली, उदयपुर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, आज के कार्यक्रम के सूत्रधार वृक्षम अमृतम के अध्यक्ष गोपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पारीक, मुद्रिका जोशी, सचिव यशवंत त्रिवेदी, वरिष्ठ सदस्य लवीश चपलोत, डॉ रतनलाल मिश्रा, डॉ एन एल जोशी, शिव शंकर, महिपाल सिंह, महेश उपाध्याय, नरपत सिंह, चन्द्र शेखर और रमेश शर्मा रहें । गोपेश शर्मा ने पर्यावरण, पेड़ और ऑक्सीजन का हमारे जीवन मे महत्व के बारे मे विस्तृत जानकारी दी l उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने बताया कि यदि हम सभी पंचायतो मे से बबूल के पेड़ को जड़ सहित हटाने का संकल्प करे तो हमारी सारी पंचायतों की जमीन पोषणयुक्त हो जायेगी और उसके बाद वृक्षारोपण करेंगे तो बहुत जल्दी पर्यावरण मे सुधार हो जायेगा साथ ही आपने वर्षा जल संचय...

Read More